Class 11 History Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key (NCERT Based)
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-15) carry 1 mark each.
• Questions (16-18) carry 2 marks each.
• Questions (19-21) carry 3 marks each.
• Questions (22-23) carry 5 marks each.
1. ऑन द ओरिजिन ऑफ द स्पीशीज का लेखक कौन था?
(a) डी. एच. लॉरेंस
(b) चार्ल्स डार्विन
(c) चार्ल्स डिकेंस
(d) चार्ल्स विलीकंस
उत्तर – (b) चार्ल्स डार्विन
2. आधुनिक काल में मेसोपोटामिया को किस नाम से जाना जाता है?
(a) ईरान
(b) कराकोरम
(c) इराक
(d) पीकिंग
उत्तर – (c) इराक
3. मेसोपोटामिया की प्रथम ज्ञात भाषा कौन-सी थी?
(a) अक्कदी
(b) सुमेरियन
(c) अरामाइक
(d) उपर्युक्त से कोई नहीं
उत्तर – (b) सुमेरियन
4. कांसटेनटाइन ने किस धर्म को राज्य धर्म घोषित किया था?
(a) हिंदू धर्म
(b) इस्लाम धर्म
(c) ईसाई धर्म
(d) यहूदी धर्म
उत्तर – (c) ईसाई धर्म
5. उस राज्य का नाम बताओ जो तीन महाद्वीपों में फैला हुआ था?
(a) यूनानी साम्राज्य
(b) रूसी साम्राज्य
(c) रोमन साम्राज्य
(d) ब्रिटिश साम्राज्य
उत्तर – (c) रोमन साम्राज्य
6. अरब में कबीले का मुखिया क्या कहलाता था?
(a) शेख
(b) मुरव्वा
(c) मवाली
(d) उम्मा
उत्तर – (a) शेख
7. सिक्कों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(a) मुद्राशास्त्र
(b) अभिलेख
(c) पूरालिपि
(d) पुरालेख
उत्तर – (a) मुद्राशास्त्र
8. यायावर से क्या अभिप्राय है?
(a) लुटेरे
(b) घुमक्कड़
(c) कबीला
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b) घुमक्कड़
9. चंगेज खान की मृत्यु कब हुई?
(a) 1226 ईस्वी
(b) 1237 ईस्वी
(c) 1227 ईस्वी
(d) 1206 ईस्वी
उत्तर – (c) 1227 ईस्वी
10. उपज पर जो कर लगाता था उसे क्या कहा जाता था?
(a) फीफ
(b) एबी
(c) टीथ
(d) टैली
उत्तर – (c) टीथ
11. संग्रहण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – एक स्थान इकट्ठा करना
12. रोमन साम्राज्य के प्रमुख देवता कौन थे?
उत्तर – जुपिटर, बैक्कस, मार्स, मरक्युरी इत्यादि।
13. धर्म युद्ध कब आरंभ हुआ था?
उत्तर – 1095 में
14. रोमन साम्राज्य ………… श्रेणियों में बटा हुआ था।
उत्तर – दो
15. पैगंबर मोहम्मद ने अपना प्रथम सार्वजनिक उपदेश मक्का में दिया था। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सही
16. पृथ्वी का निर्माण किस प्रकार हुआ?
उत्तर – सूर्य पर एक महान हाइड्रोजन विस्फोट के परिणामस्वरूप सूर्य के एक हिस्से से अरब और अरब साल पहले पृथ्वी का निर्माण हुआ था। पहले पृथ्वी केवल लावा, आग और जहरीली गैस का एक बड़ा गोला था, बाद में पृथ्वी ठंडी होकर पानी के एक बड़े गोले में बदल गई और पृथ्वी पर जीवन शुरू हो गया।
17. जूलियस सीजर कौन था?
उत्तर – जूलियस सीज़र एक राजनीतिक और सैन्य प्रतिभा वाला व्यक्ति था जिसने रोम की पतनशील राजनीतिक व्यवस्था को उखाड़ फेंका और उसके स्थान पर तानाशाही स्थापित की। इन्होंने ही जूलियन कैलेंडर का शुरूआत किया था जिसमें 12 महीने तथा 365 दिन होते हैं।
18. सामंतवाद से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – जिस शासन व्यवस्था में राज्य की भूमि बड़े-बड़े जमींदारों के अधिकार या हक में रहती हो उसे सामंतवाद कहते हैं। सामंतवाद एक व्यवस्था प्रणाली थी, जिसके अंतर्गत अशासकीय व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक शक्ति का प्रयोग किया जाता था।
19. आग का आविष्कार किस प्रकार आदिमानव के लिए क्रांतिकारी सिद्ध हुआ?
उत्तर – आग का आविष्कार आदिमानव काल में ही हो गया था। जंगलों में रहने वाले आदिमानव जंगली जानवरों से बचने के लिए रात के समय गुफा में आग जलाकर अपनी रक्षा करने लगा। आग ने मनुष्यों को गर्मी, संरक्षण, ईंधन और खाना पकाने की क्षमता प्रदान की है। इन सभी लाभों ने मानव जाति के विकास में योगदान दिया।
20. दजला और फरात नदियों ने मेसोपोटामिया के इतिहास में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
उत्तर – दजला और फरात नदियों के पास की भूमि खेती के लिए बहुत उपयुक्त थी। हर साल इन नदियों में बाढ़ आती थी जिससे भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती थी।
21. पैगम्बर मुहम्मद के जीवन पर संक्षिप्त नोट लिखिए?
उत्तर – मुहम्मद 570ई से 632ई इस्लाम के संस्थापक थें। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, वह एक पैगम्बर और ईश्वर के संदेशवाहक थे, जिन्हें इस्लाम के पैग़म्बर भी कहते हैं, जो पहले आदम, इब्राहीम, मूसा ईसा (येशू) और अन्य पैगम्बर द्वारा प्रचारित एकेश्वरवादी शिक्षाओं को प्रस्तुत करने और पुष्टि करने के लिए भेजे गए थे।
22. रोमन साम्राज्य के पतन के कोई पांच कारण लिखिए?
उत्तर – मूल्य और नैतिकता की कमी
• सार्वजनिक स्वास्थ्य और रोग
• गरीब तकनीक विकास
• मंहगाई
• शहरी क्षय
• एक विभाजित सम्राज्य
23. सामन्तवाद की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर – राजा सर्वोच्च सत्ताधारी
• राजा के सहायक सामंत
• द्विवर्गीय समाज
• दास प्रथा
• जागीरदारी प्रथा