Class 11 Geography Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Class 11 Geography Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key (NCERT Based)

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Questions (6-8) carry 2 marks each.
• Questions (9-11) carry 3 marks each.
• Question (12) carry 5 marks each.
• Question (13) map, carry 5 marks.

1. निम्न में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं?
(a) विषुवत वृत्त पर
(b) 23.5° उत्तर
(c) 66.5° दक्षिण
(d) 66.5° उत्तर
उत्तर – (b) 23.5° उत्तर

2. निम्नलिखित में से किस शहर में दिन सबसे लंबा होता है?
(a) तिरुवंतपुरम
(b) हैदराबाद
(c) नागपुर
(d) चंडीगढ
उत्तर – (d) चंडीगढ

3. पोलर फ्लींग बल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(a) पृथ्वी का परिक्रमण
(b) पृथ्वी का घूर्णन
(c) गुरुत्वाकर्षण
(d) ज्वारीय बल
उत्तर – (b) पृथ्वी का घूर्णन

4. भूकंप की तीव्रता किस पैमाने पर मापी जाती है?
उत्तर – रिक्टर स्केल (सीस्मोग्राफ)

5. अभिकथन (A) : एक गहरी घाटी जिसकी विशेषता सीढीनुमा खड़े ढ़ाल होते हैं, कैनियन नाम से जानी जाती है।
कारण (R) : कर्क रेखा (23°30’N) देश को लगभग बराबर भागों में विभाजित करती है।
उत्तर – अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

6. पृथ्वी के तापमान के वितरण को प्रभावित वाले किन्हीं दो कारकों का नाम लिखिए।
उत्तर – ऊँचाई, अक्षांश, भूमि और जल का वितरण

7. अपक्षय क्या है? भौतिक अपक्षय का वर्णन करें।
उत्तर – अपक्षय का मतलब होता है धीरे-धीरे कम होना या टूटना। भौतिक अपक्षय, जिसे यांत्रिक अपक्षय के रूप में भी जाना जाता है, वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा बाहरी ताकतों द्वारा चट्टानें टूटती हैं या आकार और बनावट बदलती हैं।

8. भूगर्भीय तरंगे क्या हैं ?
उत्तर – भूगर्भीय तरंगें उद्गम केंद्र से ऊर्जा मुक्त होने के दौरान पैदा होती हैं और पृथ्वी के अंदरूनी भाग से होकर सभी दिशाओं में आगे बढ़ती हैं, इसलिए इन्हें भूगर्भिक तरंगें कहा जाता है। भूगर्भीय तरंगें दो प्रकार की होती हैं। इन्हें ‘P’ तरंगें व ‘S’ तरंगें कहा जाता है।

9. भूस्खलन क्या है?
उत्तर – भूस्खलन एक भूवैज्ञानिक घटना है जिसमें पृथ्वी की सतह का एक भाग जैसे मिट्टी, चट्टानें, मलबा आदि ढलान के साथ तेजी से नीचे की ओर खिसकते हैं। यह प्रक्रिया प्राकृतिक और मानवीय गतिविधियों दोनों के कारण हो सकती है। भूस्खलन के सामान्य कारणों में भारी वर्षा, भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, मानव निर्मित ढलानों की अस्थिरता और वनस्पति की कमी शामिल हैं।

10. अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?
उत्तर – अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (Intertropical Convergence Zone, ITCZ) एक मौसम विज्ञान संबंधी क्षेत्र है जो पृथ्वी के भूमध्य रेखा के निकट स्थित होता है। यह वह क्षेत्र है जहाँ उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध से आने वाली व्यापारिक हवाएँ (ट्रेड विंड्स) आपस में मिलती हैं। इस क्षेत्र में हवाओं के अभिसरण के कारण निम्न दबाव क्षेत्र बनता है, जिससे गर्म, नम हवा ऊपर उठती है और बादलों का निर्माण होता है। ITCZ का प्रभाव पृथ्वी के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के मौसम और जलवायु पर गहरा होता है। इसके अध्ययन से वैज्ञानिक मौसम और जलवायु परिवर्तन की बेहतर समझ प्राप्त कर सकते हैं।

11. पार्थिव व जोवियन ग्रहों में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर – पार्थिव व जोवियन ग्रहों में अन्तर :

पार्थिव ग्रहजोवियन ग्रह
1. पार्थिव ग्रह ठोस और चट्टानी होते हैं।1. जोवियन ग्रह गैसीय और तरल होते हैं।
2. पार्थिव ग्रह छोटे और घने होते हैं।2. जोवियन ग्रह बड़े और कम घने होते हैं।
3. पार्थिव ग्रह सूर्य के निकट होते हैं।3. जोवियन ग्रह सूर्य से दूर होते हैं।

 

12. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना का वर्णन करें।
उत्तर – पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को मुख्य रूप से तीन प्रमुख परतों में विभाजित किया गया है: भूपर्पटी, मेंटल, और क्रोड।
• भूपर्पटी (Crust) – यह पृथ्वी की सबसे बाहरी परत है और सिलिकॉन, एल्यूमीनियम, और ऑक्सीजन जैसे तत्वों से बनी होती है। महाद्वीपीय भूपर्पटी लगभग 30-50 किमी मोटी होती है, जबकि महासागरीय भूपर्पटी लगभग 5-10 किमी मोटी होती है।
• मेंटल (Mantle) – यह परत सिलिकेट खनिजों से बनी होती है और लोहे और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है। मेंटल लगभग 2,900 किमी मोटी होती है। यह भूपर्पटी के नीचे स्थित होती है।
• क्रोड (Core) – यह मुख्य रूप से लोहे और निकेल से बनी होती है। आन्तरिक क्रोड का तापमान और दबाव बहुत अधिक होता है।

13. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाएँ :
(i) महानदी (उड़ीसा)
(ii) चिल्का झील (उड़ीसा)
(iii) अरावली पर्वत (राजस्थान)
(iv) सुंदरवन (पश्चिम बंगाल)
(v) K2 शिखर (जम्मू कश्मीर)
उत्तर –