Haryana CET Group D Paper 21 Oct 2023 Shift 1 Answer Key
1. अप्पम, पुट्टू तथा इडियप्पम – खाद्य पदार्थों का संबंध भारत के किस राज्य से है?
(1) पंजाब
(2) गुजरात
(3) ओडिशा
(4) केरल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) केरल
2. भारत को किस वर्ष स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
(1) 1930
(2) 1950
(3) 1947
(4) 1951
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 1947
3. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की साक्षरता दर हैं :
(1) 73.0
(2) 78.0
(3) 88.0
(4) 83.0
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 73.0
4. पृथ्वी की त्रिज्या क्या है?
(1) 6371 कि.मी.
(2) 8371 कि.मी.
(3) 9371 कि.मी.
(4) 2371 कि.मी.
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 6371 कि.मी.
5. ‘ब्रिटिश भारत का इतिहास’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(1) जेम्स मिल
(2) वॉरेन हेस्टिंग्स
(3) लॉर्ड माउंटबेटन
(4) लॉर्ड कर्जन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) जेम्स मिल
6. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर-जनरल के रूप में किन्होंने कार्य किया?
(1) सी. राजगोपालाचारी
(2) सरदार वल्लभभाई पटेल
(3) मौलाना आज़ाद
(4) जवाहर लाल नेहरू
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सी. राजगोपालाचारी
7. ‘CE’ से तात्पर्य है :
(1) कोस्ट ऑफ इजिप्ट
(2) कॉमन एस्टिमेट
(3) कॉमन ऐरा
(4) केजुअल ऐरा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) कॉमन ऐरा
8. वर्ष 2014 में प्रारंभ हुए ‘अभियान इंद्रधनुष’ का उद्देश्य है :
(1) किशोरों की विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जानकारी, वस्तुएँ तथा सेवाएँ प्रदान करना
(2) नियमित टीकाकरण के समय पर अधूरे टीकाकरण अथवा टीकाकरण रहित छूट गए बच्चों को सम्मिलित करना
(3) ग्रामीण जनसंख्या को किफायती तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
(4) वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) नियमित टीकाकरण के समय पर अधूरे टीकाकरण अथवा टीकाकरण रहित छूट गए बच्चों को सम्मिलित करना
9. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है :
(1) 5 जून
(2) 7 जून
(3) 5 जुलाई
(4) 7 जुलाई
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 5 जून
10. पृथ्वी के चारों ओर स्थित परत को कहते हैं :
(1) ओज़ोन
(2) पर्यावरण
(3) वायुमंडल
(4) जलवायु
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) वायुमंडल
11. माँ (MAA) कार्यक्रम का विस्तृत रूप क्या है?
(1) माँ का संपूर्ण प्यार (मदर्स एब्सोल्यूट अफेक्शन)
(2) माँ का संपूर्ण ध्यान (मदर्स एब्सोल्यूट अटेंशन)
(3) माँ एवं किशोर (मदर एंड अडोलेसेंट)
(4) किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता (मेंस्ट्रुअल हाइजीन अमोंग अडोलेसेंट गर्ल्स)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) माँ का संपूर्ण प्यार (मदर्स एब्सोल्यूट अफेक्शन)
12. ‘लुग्दा’ निम्नलिखित में से किसका एक रूप है, जिसे छत्तीसगढ़ में पहना जाता है?
(1) साड़ी
(2) दुपट्टा
(3) आभूषण
(4) जूता
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) साड़ी
13. जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कहाँ अवस्थित है?
(1) अलीगढ़
(2) भोपाल
(3) दिल्ली
(4) लखनऊ
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) दिल्ली
14. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यक्रम सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शुरू किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को पका हुआ भोजन प्रदान किया जाता है?
(1) महिला समाख्या
(2) मध्याह्न भोजन
(3) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(4) सर्व शिक्षा अभियान
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) मध्याह्न भोजन
15. ‘बीहू’ पर्व भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
(1) कर्नाटक
(2) पंजाब
(3) उत्तर प्रदेश
(4) असम
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) असम
16. यदि किसी व्यक्ति का वृक्क काम करना बंद कर दे, तो उसके रक्त को कृत्रिम वृक्क द्वारा फिल्टर किया जाता है, अन्यथा वह जीवित नहीं रह सकता। यह प्रक्रिया कहलाती है :
(1) उत्सर्जन
(2) डायलिसिस
(3) प्रस्वेदन
(4) निष्कासन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) डायलिसिस
17. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थलीय प्राकृतितवास नहीं है?
(1) तालाब
(2) मरुस्थल
(3) वर्षा वन
(4) घास के मैदान
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) तालाब
18. द्रव्यमान की एस.आई. (SI) इकाई क्या है?
(1) ग्राम
(2) किलोग्राम
(3) पाउंड
(4) आउंस
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) किलोग्राम
19. एक लड़का समतल दर्पण से पचास सेंटीमीटर की दूरी पर खड़ा है। दर्पण और प्रतिबिम्ब के बीच कितनी दूरी होगी?
(1) 100 सेंटीमीटर
(2) 25 सेंटीमीटर
(3) 50 सेंटीमीटर
(4) 75 सेंटीमीटर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 50 सेंटीमीटर
20. …………… की प्रक्रिया में ऊष्मा के अंतरण हेतु किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
(1) विकिरण
(2) चालन
(3) संवहन
(4) वाष्पोत्सर्जन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) विकिरण
21. ………… तथा ………… जल से होने वाली बीमारियाँ हैं।
(1) टाइफॉइड और मेनिन्जाइटिस
(2) बेरी-बेरी और पेचिश
(3) स्कर्वी और हैजा
(4) पोलियो और रिकेट्स
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) टाइफॉइड और मेनिन्जाइटिस
22. निम्नलिखित को सुमेलित करें :
| (I) | (II) |
| (A) पत्रदल | (I) कमज़ोर तना |
| (B) पंखुड़ी | (II) अंडाशय |
| (C) स्त्रीकेसर | (III) पत्ती |
| (D) विसर्पी लता | (IV) पुष्प |
(1) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
(2) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
(3) (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(I)
(4) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
23. ……………. की कमी के कारण बेरी-बेरी बीमारी होती है।
(1) विटामिन A
(2) विटामिन B1
(3) विटामिन C
(4) विटामिन D
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) विटामिन B1
24. निम्नलिखित में से कौन सी मछली की विशेषता नहीं है?
(1) मीनपक्ष (फिन) की उपस्थिति
(2) गिल की उपस्थिति
(3) लम्बी रीढ़ की हड्डी और बेलनाकार शरीर
(4) शरीर के मध्य भाग की तुलना में सिर और पूँछ का आकार छोटा होता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) लम्बी रीढ़ की हड्डी और बेलनाकार शरीर
25. हेपटाइटिस ‘A’ बीमारी का कारण है :
(1) जीवाणु
(2) विषाणु
(3) कवक
(4) प्रोटोजोआ
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) विषाणु
26. भू कृमि (Earthworm) अपने ………….. से श्वास लेते हैं।
(1) फेफडों
(2) श्वासनलियों
(3) गलफड़ों
(4) त्वचा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) त्वचा
27. निम्नलिखित में से किसके उत्पादन में यीस्ट का प्रयोग किया जाता है?
(1) चीनी
(2) ऑक्सीजन
(3) अल्कोहल
(4) हाईड्रोक्लोरिक अम्ल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) अल्कोहल
28. वर्ष 2016 में भारत सरकार ने ………….. नामक मिशन आरम्भ किया है जिसके अन्तर्गत उचित वाहित मल निपटान शुरू किया गया है।
(1) उज्जवला
(2) उड़ान
(3) स्वच्छ भारत
(4) नमामि गंगे
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) स्वच्छ भारत
29. स्तंभ-I में दिये गये विद्युत अवयवों को स्तंभ-II में दिए गए उनके संकेतों से सुमेलित कीजिए :

सही विकल्प चुनिये :
(1) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
(2) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
(3) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
(4) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
30. धातुओं का वह गुणधर्म क्या कहलाता है जिससे धातुओं को पीटकर पतले पत्तर बनाए जाते हैं?
(1) चालकता
(2) प्रतिक्रिया क्षमता
(3) तन्यता
(4) कुट्टनीयता
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) कुट्टनीयता
31. पाँच बच्चे A, B, C, D तथा E उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में खड़े हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि उसी क्रम में हों। ‘C’, ‘E’ के दाईं ओर और ‘A’, के बाईं ओर है। ‘A’ और ‘D’ के बीच में एक बच्चा है। पंक्ति के मध्य में कौन है?
(1) E
(2) C
(3) B
(4) A
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) A
32. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करें जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बनें।
C P K T O E
1 2 3 4 5 6
(1) 3, 5, 1, 4, 2, 6
(2) 2, 1, 5, 3, 6, 4
(3) 2, 5, 1, 3, 6, 4
(4) 4, 1, 5, 2, 3, 6
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 2, 5, 1, 3, 6, 4
33. यदि ‘Q’, ‘R’ के पुत्र के पुत्र का भाई है, तो ‘Q’, ‘R’ से किस प्रकार संबंधित है?
(1) पुत्र
(2) चाचा / मामा
(3) पौत्र
(4) चचेरा भाई / बहन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) पौत्र
34. यदि किसी वर्ष में 25 अगस्त को गुरुवार है, तो उस महीने में कितने मंगलवार होंगे?
(1) 3
(2) 5
(3) 4
(4) 6
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 5
35. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है/निकलते हैं?
कथन :
सभी जानवर कुत्ते हैं।
कुछ कुत्ते खतरनाक हैं।
निष्कर्ष :
I. सभी जानवर खतरनाक हैं।
II. कुछ कुत्ते जानवर हैं।
(1) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(2) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(3) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।
(4) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
36. जिस प्रकार किलोमीटर का संबंध दूरी से है, उसी प्रकार न्यूटन किससे संबंधित है?
(1) त्वरण से
(2) घनत्व से
(3) बल से
(4) संवेग से
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) बल से
37. दी गई श्रृंखला का अगला पद ज्ञात कीजिए :
11, 12, 16, 25, 41, ?
(1) 65
(2) 66
(3) 69
(4) 72
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 66
38. विषम का चयन कीजिए :
(1) अदरक
(2) गाजर
(3) आलू
(4) टमाटर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) टमाटर
39. यदि एक निश्चित कूटभाषा में ‘COVET’ को ‘FRYHW’ लिखा जाता है, तो उसी भाषा में ‘HIDE’ को क्या लिखा जाएगा?
(1) KLEF
(2) KLGH
(3) KLEI
(4) KGEF
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) KLGH
40. एक व्यक्ति उत्तर दिशा में मुँह करके खड़ा है। वह वामावर्त (anticlock-wise) दिशा में 135° मुड़ जाता है, उसके बाद दक्षिणावर्त (clock-wise) दिशा में 90° मुड़ जाता है। अब उसका मुँह किस दिशा में है?
(1) उत्तर-पूर्व
(2) उत्तर
(3) उत्तर-पश्चिम
(4) पश्चिम
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) उत्तर-पश्चिम
41. 17 गेंदों को ₹ 720 में बेचने पर, 5 गेंदों के क्रय मूल्य के बराबर हानि होती है। एक गेंद का क्रय मूल्य है :
(1) ₹ 45
(2) ₹ 50
(3) ₹ 55
(4) ₹ 60
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) ₹ 60
42. यदि 45 – [28 – {37 – (15 – x)}] = 58 है, तो x का मान है :
(1) – 29
(2) – 19
(3) 19
(4) 29
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 19
43. A तथा B ने क्रमशः ₹ 22,500 तथा ₹ 35,000 निवेश कर, एक व्यापार प्रारम्भ किया। ₹27,600 के कुल लाभ में B का भाग है :
(1) ₹ 10,800
(2) ₹ 14,400
(3) ₹ 16,800
(4) ₹ 19,200
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) ₹ 16,800
44. यदि x/y = 1/3 है, तो (x2 + y2) / (x2 – y2) का मान होगा :
(1) – 10/9
(2) 5/4
(3) – 5/4
(4) – 5/3
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) – 5/4
45. 3-अंकीय सबसे बड़ी संख्या और 4-अंकीय सबसे बड़ी संख्या को विभाजित करने वाली सबसे बड़ी संख्या है :
(1) 3
(2) 7
(3) 8
(4) 9
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 9
46. दो संख्याओं का HCF 28 है और उनका LCM 336 है। यदि एक संख्या 112 है, तो दूसरी संख्या होगी :
(1) 34
(2) 64
(3) 84
(4) 92
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 84
47. एक बेलन की त्रिज्या उसकी ऊँचाई से 5 सेंटीमीटर अधिक है। यदि बेलन का वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल 792 वर्ग सेंटीमीटर है, तो इसका आयतन (घन सेंटीमीटर में) होगा :
(1) 5712
(2) 5244
(3) 5544
(4) 5306
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 5544
48. एक ट्रक 550 मीटर की दूरी 1 मिनट में तय करता है जबकि एक बस 33 कि.मी. की दूरी 45 मिनट में तय करती है। ट्रक की गति का बस की गति से अनुपात है :
(1) 3 : 4
(2) 4 : 3
(3) 3 : 5
(4) 5 : 3
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 3 : 4
49. दो संख्याएँ 2 : 3 के अनुपात में हैं। यदि उनका योग 125 हो, तो वे संख्याएँ होंगी :
(1) 20, 30
(2) 32, 78
(3) 50, 75
(4) 24, 36
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 50, 75
50. यदि √(1 + 25/144) = 1 + x/12 है, तो x का मान होगा :
(1) 1
(2) 5
(3) 13
(4) 17
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 1
51. प्रकार-I के चावल का मूल्य ₹ 15 प्रति किलोग्राम है जबकि प्रकार-II के चावल का मूल्य ₹ 20 प्रति किलोग्राम है। यदि दोनों प्रकार के चावलों को 2 : 3 में मिलाया गया हो, तो मिश्रण का प्रति किलोग्राम मूल्य है :
(1) ₹ 18
(2) ₹ 19
(3) ₹ 18.50
(4) ₹ 19.50
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) ₹ 18
52. बराबर समय में A, B से 20% कम कार्य करता है। यदि A किसी कार्य को 7½ घंटों में पूरा कर सकता है, तो B उसी कार्य को कितने समय में पूरा कर पाएगा?
(1) 5 घंटे
(2) 5½ घंटे
(3) 6 घंटे
(4) 6½ घटे
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 6 घंटे
53. यदि किसी आयत के विकर्ण की लम्बाई तथा क्षेत्रफल क्रमशः 25 मीटर तथा 168 वर्ग मीटर हैं, तो आयत की लम्बी भुजा है :
(1) 12 मी.
(2) 17 मी.
(3) 24 मी.
(4) 31 मी.
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 24 मी.
54. साधारण ब्याज की किस दर से कोई राशि 12 वर्षों में स्वयं की दुगुनी हो जाती है?
(1) 8¼ %
(2) 8⅓ %
(3) 8½ %
(4) 9½ %
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 8⅓ %
55. अरुण एक सेल से स्केटस् का एक जोड़ा खरीदता है, जहाँ उसे 20% बट्टा मिल रहा है। यदि उसने ₹ 1,600 दिए तो निम्न में से कौन-सी राशि उस स्केटस् के एक जोड़े का अंकित मूल्य है?
(1) ₹ 1,280
(2) ₹ 1,600
(3) ₹ 1,920
(4) ₹ 2,000
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) ₹ 2,000
56. Choose the correctly spelt word.
(1) humorus
(2) humorous
(3) humoros
(4) humarous
(5) Not Attempted
Answer – (2) humorous
57. Choose the alternative which best expresses the given sentence in Passive Voice.
The accountant took the cheque from the customeг.
(1) The cheque is taken from the customer by the accountant.
(2) The cheque was taken from the customer by the accountant.
(3) The customer was taken the cheque by the accountant.
(4) The cheque had been taken from the customer by the accountant.
(5) Not Attempted
Answer – (2) The cheque was taken from the customer by the accountant.
58. In the following question, the first and the last part of the sentence are numbered S1 & S6. The rest of the sentence is split into four parts and named P, Q, R and S. These four parts are jumbled. Re-arrange them in correct order.
S1 – Even today in many countries
P – neglected and there are far
Q – women continue to be
R – who have had the benefit of
S – fewer women than men
S6 – education and vocation training
(1) PQRS
(2) QPSR
(3) RQPS
(4) SQRP
(5) Not Attempted
Answer – (2) QPSR
59. Change the following sentence into indirect speech.
Shakti said to his friend, “Look out! There is a snake behind you”.
(1) Shakti told his friend to look out as there is a snake behind him.
(2) Shakti exclaimed to his friend with surprise that there could be a snake behind him.
(3) Seeing a snake behind him, Shakti asked his friend to look out.
(4) Shakti warned his friend that there was a snake behind him.
(5) Not Attempted
Answer – (4) Shakti warned his friend that there was a snake behind him.
60. Pick out the part of the sentence which has an error. If there is no error, your answer is (4).
(A) This is the third communication I have sent / (B) and I am much surprised / (C) at receiving no answer.
(1) (A)
(2) (B)
(3) (C)
(4) No error
(5) Not Attempted
Answer – (2) (B)
61. Fill in the blank with suitable alternative.
You will not overtake him unless you ………..
(1) sleep
(2) walk quickly
(3) play
(4) reading
(5) Not Attempted
Answer – (2) walk quickly
62. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom.
They sold their old house because it was a white elephant.
(1) very large
(2) useless
(3) very comfortable
(4) collapsing
(5) Not Attempted
Answer – (2) useless
63. Find out the antonym of ‘frequent’.
(1) rare
(2) return
(3) fear
(4) alarm
(5) Not Attempted
Answer – (1) rare
64. Find out the synonym of the underlined word in the following sentence.
To travel hopefully is a better thing than to arrive, and the true success is to labour.
(1) rationally
(2) positively
(3) negligence
(4) carelessly
(5) Not Attempted
Answer – (2) positively
65. Choose the correct alternative to improve the underlined part of the following sentence. If no improvement is required, your answer is (4).
Passengers are requested not to sit on the floor.
(1) to not sit
(2) to not to sit
(3) requested to sit
(4) No Improvement
(5) Not Attempted
Answer – (4) No Improvement
66. कौन-सा वाक्य संबंध कारक का उदाहरण है?
(1) मेरी उम्र साठ वर्ष की है।
(2) उसने चोर को रस्सी से बांधा।
(3) देवियों और सज्जनों!
(4) मधु छत पर बैठी है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) मेरी उम्र साठ वर्ष की है।
67. ‘इस बाग में अब मत घूमों’ वाक्य के रेखांकित शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है –
(1) वाटिका
(2) वीथिका
(3) अरण्य
(4) अवनि
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) वाटिका
68. ‘अक’ प्रत्यय के योग से बनने वाला शब्द नहीं है –
(1) नर्तक
(2) लेखक
(3) दैनिक
(4) गायक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) दैनिक
69. ‘कुल्हाड़ियों को आते देख पेड़ रोने लगे’ वाक्य अलंकार की दृष्टि से उदाहरण है :
(1) उपमा अलंकार का
(2) अनुप्रास अलंकार का
(3) दृष्टयंत अलंकार का
(4) मानवीकरण अलंकार का
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) मानवीकरण अलंकार का
70. दिए गए किस विकल्प में वाक्य का शुद्ध रूप नहीं है?
(1) प्रकृति और जीवन का घोर संबंध हैं।
(2) समुद्र पर नौका तैर रही है।
(3) बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
(4) शहरों में प्रदूषण कम हो रहा है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) प्रकृति और जीवन का घोर संबंध हैं।
71. जिस समास में पहला पद प्रधान हो, उसे कहते हैं :
(1) कर्मधारय
(2) बहुब्रीहि
(3) द्विगु
(4) अव्ययीभाव
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) अव्ययीभाव
72. दिए गए किस विकल्प में वर्तनी का शुद्ध रूप है?
(1) शुद्धिकरण
(2) उज्जवल
(3) मुहूर्त
(4) पैत्रिक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) मुहूर्त
73. ‘रात और संध्या के बीच की वेला’ के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है :
(1) गोधूलि
(2) गोचारण
(3) गोकाल
(4) गोरस
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) गोधूलि
74. ‘निः + आशा’ के योग से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है :
(1) निःआशा
(2) निआशा
(3) निराशा
(4) निरआशा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) निराशा
75. ‘बहती गंगा में हाथ धोना’ मुहावरे का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ है :
(1) अधिकाधिक उन्नति करना
(2) असंभव कार्य को संभव करना
(3) अवसर का लाभ उठाना
(4) पवित्र जल से हाथ धोना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) अवसर का लाभ उठाना
76. हरियाणा में कितने जिले हैं?
(1) 21
(2) 22
(3) 23
(4) 24
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 23
77. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) NSG का प्रचालनात्मक मुख्यालय मानेसर में है।
(B) NSG केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रणाधीन है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और न ही (B)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) (A) और (B) दोनों
78. वर्ष के किस महीने में प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले का आयोजन हरियाणा में होता है?
(1) मार्च
(2) दिसम्बर
(3) अक्टूबर
(4) फरवरी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) फरवरी
79. महाभारत काल में हरियाणा के लिए किस पद का उपयोग किया गया है?
(1) हरिबंक
(2) बहुधन्यक्य
(3) हरियल
(4) हरियनक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) बहुधन्यक्य
80. पिंजोर की प्राचीन विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष दो महोत्सव मनाए जाते हैं, एक त्योहार तो पिंजोर विरासत महोत्सव है; दूसरा महोत्सव कौन-सा है?
(1) संतरा महोत्सव
(2) खजूर महोत्सव
(3) आम महोत्सव
(4) नींबू महोत्सव
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) आम महोत्सव
81. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा राज्य का पर्यावरण, वन और वन्यजीवन मंत्री है?
(1) श्री अनिल विज
(2) श्री राव नरबीर सिंह
(3) श्री मूल चंद शर्मा
(4) श्री दुष्यंत चौटाला
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) श्री राव नरबीर सिंह
82. मुख्य मंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना द्वारा कितनी श्रेणियों की भू-जोत में कृषि कार्य करने हेतु प्रगतिशील किसानों को अभिप्रेरित किया जाता है?
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 4
83. निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष हरियाणा का राज्य वृक्ष है?
(1) बरगद का वृक्ष
(2) पवित्र अंजीर
(3) आम का वृक्ष
(4) साल का वृक्ष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पवित्र अंजीर (पीपल का पेड़)
84. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) रोहतक में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
(B) सोनीपत में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और न ही (B)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) केवल (B)
85. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य के लिए कुल व्यय का कितना प्रतिशत आवंटित किया गया है?
(1) 14.2%
(2) 6.2%
(3) 8.5%
(4) 5.8%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 6.2%
86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) सोनीपत और झज्जर की सीमा दिल्ली के साथ लगती है।
(B) रोहतक की सीमा दिल्ली से नहीं लगती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और न ही (B)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) (A) और (B) दोनों
87. नीमराना किस राज्य के अंतर्गत है?
(1) राजस्थान
(2) हरियाणा
(3) पंजाब
(4) उत्तराखंड
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) राजस्थान
88. हरियाणा राज्य में राज्य सभा की कितनी सीटें हैं?
(1) 8
(2) 7
(3) 6
(4) 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 5
89. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) नडा साहिब गुरुद्वारा अम्बाला में है।
(B) नडा साहिब गुरुद्वारा घग्गर नदी के तट पर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और न ही (B)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) केवल (B)
90. किस जिले में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थित है?
(1) पंचकुला
(2) गुरुग्राम
(3) फरीदाबाद
(4) करनाल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) गुरुग्राम
91. इंदिरा गांधी अति ऊष्मीय शक्ति परियोजना हरियाणा के किस जिले में है?
(1) झज्जर
(2) सिरसा
(3) हिसार
(4) जिंद
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) झज्जर
92. गरिमा चौधरी किस खेल के लिए प्रसिद्ध हैं?
(1) जूडो
(2) कबड्डी
(3) कुश्ती
(4) तीरंदाजी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) जूडो
93. निम्नलिखित में से किसने हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेला था?
(1) मनिन्दर सिंह
(2) कपिल देव
(3) राजिन्दर गोयल
(4) सरकार तलवार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) मनिन्दर सिंह
94. नारनौल किस जिले में स्थित है?
(1) जींद
(2) कैथल
(3) महेन्द्रगढ़
(4) रोहतक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) महेन्द्रगढ़
95. निम्नलिखित में से हरियाणा की कौन-सी नृत्य शैली मेवाती जनजाति से सम्बद्ध है?
(1) धमाल
(2) रटवई
(3) फाग
(4) गुग्गा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) रटवई
96. महाकाव्य ‘महाभारत’ के रचयिता कौन हैं?
(1) माघ
(2) कालिदास
(3) महर्षि वाल्मीकि
(4) महर्षि वेदव्यास
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) महर्षि वेदव्यास
97. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा के प्रमुख कपास उत्पादक जिलों में से एक नहीं है?
(1) सिरसा
(2) सोनीपत
(3) अम्बाला
(4) रेवाड़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) अम्बाला
98. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) हरियाणा का GSDP बिहार के GSDP से अधिक है।
(B) पंजाब का GSDP हरियाणा के GSDP से अधिक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और न ही (B)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) केवल (A)
99. ‘ओटू’ बांध हरियाणा में किस नदी पर है?
(1) यमुना
(2) साहिबा
(3) टांगरी
(4) घग्गर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) घग्गर
100. हरियाणा में महिलाओं द्वारा बुजली गहना शरीर के किस भाग में पहना जाता है?
(1) कान
(2) माथा
(3) पैर
(4) नाक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) कान