Haryana CET Group C Paper 06 Nov 2022 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key
1. नाहर वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(1) महेंद्रगढ़
(2) फरीदाबाद
(3) रेवाड़ी
(4) नूह (मेवात)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) रेवाड़ी
2. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की स्थापना कब हुई?
(1) 1968
(2) 1965
(3) 1966
(4) 1967
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 1966
3. हरियाणा के प्रथम लोकायुक्त कौन हैं?
(1) बाबू परमानंद
(2) रंजीत कुमार
(3) नवल किशोर अग्रवाल
(4) प्रीतम पाल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) प्रीतम पाल
4. पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा (अम्बाला) …………… की स्मृति को समर्पित है।
(1) गुरु श्री हरकिशन साहिब जी
(2) गुरु हरगोबिंद
(3) गुरु तेग बहादुर
(4) गुरु गोबिंद सिंह
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) गुरु श्री हरकिशन साहिब जी
5. हरियाणा का पूर्वी देशांतर विस्तार है :
(1) 71°28′ से 77°36′
(2) 70°28′ से 77°36′
(3) 74°27’8″ से 77°36’5″
(4) 77°28′ से 84°38′
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 74°27’8″ से 77°36’5”
6. हरियाणा आर्थिक सर्वेक्षण (2021-22) के अनुसार हरियाणा में कुल कितने उप-कोषागार हैं?
(1) 74
(2) 23
(3) 82
(4) 92
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 82
7. हरियाणा में पंजीकृत अटल सेवा केन्द्रों की कुल संख्या कितनी है?
(1) 20,552
(2) 16,552
(3) 17,552
(4) 18,552
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 18,552
8. वित्तीय वर्ष 2022-23 के हरियाणा राज्य बजट में कृषि के क्षेत्र में व्यय के लिए कुल बजट का कितना प्रतिशत निर्धारित किया गया है?
(1) 9.8%
(2) 6.2%
(3) 5.7%
(4) 4.3%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 4.3%
9. आर्थिक सर्वेक्षण (2020-21) के अनुसार हरियाणा की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय कितनी है?
(1) ₹ 2,35,707
(2) ₹ 1,85,630
(3) ₹ 1,90,950
(4) ₹ 2,90,630
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) ₹ 2,35,707
10. पानीपत में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
(1) श्री राम नाथ कोविंद
(2) श्री नरेंद्र मोदी
(3) श्री मनोहर लाल खट्टर
(4) श्री कप्तान सिंह सोलंकी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) श्री नरेंद्र मोदी
11. “लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना” शुरू की गई :
(1) 1 जनवरी, 2006
(2) 1 जनवरी, 2005
(3) 1 मार्च, 2006
(4) 1 मार्च, 2005
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 1 जनवरी, 2006
12. हरियाणा में युनियनिस्ट पार्टी की पहुँच के विस्तार के लिए 1923 में फ़ज़ल-ए-हुसैन के साथ मिलकर किसने ‘ज़मींदार लीग’ की स्थापना की l?
(1) अब्दुल गफ्फार खान
(2) राव तुलाराम
(3) पंडित नेकीराम शर्मा
(4) सर छोटू राम
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) सर छोटू राम
13. प्रसिद्ध लेखक धरनीधर ने अपनी पुस्तक अखंड प्रकाश में हरियाणा राज्य को …………… शब्द से संबोधित किया है।
(1) आर्यन
(2) कुरु जंगल
(3) हरितनक
(4) हरिबंका
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) हरिबंका
14. हरियाणा में प्रचलित ‘खोड़िया’ प्रसिद्ध नृत्य रूप का आयोजन प्रमुख रूप से किस अवसर पर किया जाता है?
(1) सावन माह में
(2) होली के त्योहार पर
(3) बच्चे के जन्म पर
(4) विवाह के अवसर पर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) विवाह के अवसर पर
15. हरियाणा का कौन-सा जिला ‘सुराही’ (पतली गर्दन वाला घड़ा) के लिए प्रसिद्ध है?
(1) फतेहाबाद
(2) गुरुग्राम
(3) रेवाड़ी
(4) झज्जर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) झज्जर
16. पर्यटकों का आकर्षण क्षेत्र – मोरनी हिल्स, हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(1) चरखी दादरी
(2) पंचकुला
(3) जींद
(4) अंबाला
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पंचकुला
17. राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा पार्क हरियाणा में कहाँ स्थित है?
(1) सोनीपत
(2) पानीपत
(3) गुरुग्राम
(4) फरीदाबाद
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) गुरुग्राम
18. हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों का सबसे ऊँचा क्षेत्र है :
(1) मेवात की पहाड़ियाँ (मेवात हिल्स)
(2) धोसी की पहाड़ियाँ (धोसी हिल्स)
(3) करोह चोटी (करोह पीक)
(4) टिपरा की पहाड़ियाँ (टिपरा हिल्स)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) धोसी की पहाड़ियाँ (धोसी हिल्स)
19. हरियाणा की कुल भूमि का कितना प्रतिशत कृषि के अंतर्गत आता है?
(1) 81%
(2) 70%
(3) 76%
(4) 77%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 81%
20. हरियाणा राज्य के पहले अनाज ATM (अन्नपूर्ति) की स्थापना किस जिले में हुई?
(1) पंचकुला
(2) सोनीपत
(3) गुरुग्राम
(4) यमुनानगर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) गुरुग्राम
21. हरियाणा के किस नृत्य रूप को ‘हरियाणवी गिद्दा’ के नाम से भी जाना जाता है?
(1) रतवाई
(2) स्वांग
(3) गुग्गा
(4) झूमर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) झूमर
22. निम्न में से कौन ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से जाने जाते हैं?
(1) कपिल देव
(2) मंसूर अली
(3) विजेन्द्र सिंह
(4) सुशील कुमार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) कपिल देव
23. हरियाणा से आने वाली निर्मल गुलिया का संबंध किस खेल से है?
(1) हैंडबॉल
(2) हॉकी
(3) जिम्नेस्टिक्स / कसरत
(4) जूडो
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) जिम्नेस्टिक्स / कसरत
24. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस व्यक्ति को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में 2022 का ‘पद्म श्री’ सम्मान प्रदान किया गया?
(1) रघुवेंद्र तंवर
(2) मोती लाल मदान
(3) नीरज चोपड़ा
(4) ओम प्रकाश गाँधी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) ओम प्रकाश गाँधी
25. गुग्गा नवमी का त्योहार पूरे हरियाणा में ………….. मनाया जाता है।
(1) फाल्गुन के चंद्रमास में
(2) कार्तिक के चंद्रमास में
(3) भादो के चंद्रमास में
(4) श्रावण के चंद्रमास में
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) भादो के चंद्रमास में
26. Rearrange the following parts of a sentence labelled as PQRS to make a meaningful sentence.
P. power to work is a blessing and
Q. let us realize that the privilege
R. the love of work is success
S. to work is a gift, the
(1) QRPS
(2) SRPQ
(3) QSPR
(4) PSRQ
(5) Not attempted
Answer – (3) QSPR
27. Choose the correct passive voice form of the following sentence.
Bring a cup of coffee.
(1) He requests you to bring a cup of coffee.
(2) You are requested to bring a cup of coffee.
(3) Let a cup of coffee was brought.
(4) Let a cup of coffee be brought.
(5) Not attempted
Answer – (4) Let a cup of coffee be brought.
28. Pick out the part of the following sentence which has an error. If there is no error, your answer is (4).
(A) One of the state in which / (B) Satyagraha was offered was Rajkot / (C) where he spent his youth.
(1) B
(2) C
(3) A
(4) No error
(5) Not attempted
Answer – (3) A
Read the following passage carefully and answer questions 29, 30 and 31.
Street theatre in India is a well-established ancient art form. Despite the proliferation of modern means of entertainment and communication, street theatre continues to flourish in India.
Street theatre as a channel of communication has for centuries been propagating reforms by highlighting social, economic and political issues present in the society. Unlike in the olden days, its performance is no longer restricted to villages or small localities of the city. They create or raise awareness over a particular issue of public importance.
29. In olden days, street theatre …………. villages or small localities of the city.
(1) entertained
(2) was restricted to
(3) was not restricted to
(4) was opened to
(5) Not attempted
Answer – (2) was restricted to
30. Modern means of entertainment and communication …………… street theatre.
(1) helps establish
(2) does affect
(3) does not affect
(4) helps popularise
(5) Not attempted
Answer – (3) does not affect
31. Street theatre usually ……………. with issues of public importance.
(1) does not deal
(2) is distanced
(3) is performed
(4) deals
(5) Not attempted
Answer – (4) deals
32. Choose the correct alternative to improve the underlined part of the following sentence. If no improvement is required, your answer is (4).
Don’t judge each day by the harvest you reap but by the seeds that are planting.
(1) that you plant
(2) that will be plant
(3) when you plant
(4) No improvement
(5) Not attempted
Answer – (1) that you plant
33. Fill in the blank with the suitable preposition.
The boy …………… red hair is my brother.
(1) from
(2) of
(3) for
(4) with
(5) Not attempted
Answer – (4) with
34. In the following sentence, a word is underlined. Beneath the sentence, four different ways of phrasing the underlined word are indicated. Choose the best alternative among the four.
“Despite losing a lot of money in the stock market crash, Suresh remained unphased.”
(1) unfizzled
(2) unfazed
(3) unfaced
(4) unphazed
(5) Not attempted
Answer – (2) unfazed
35. Find out the correct indirect speech of the following sentence.
She said to her father, “Will you give me sweets”?
(1) She has asked her father if he would give her sweets.
(2) She requested her father to give her sweets.
(3) She requested her father if she would give her sweets.
(4) She asked her father if he would give her sweets.
(5) Not attempted
Answer – (4) She asked her father if he would give her sweets.
36. Pick out the correctly spelt word.
(1) nuisence
(2) privelege
(3) familiar
(4) usualy
(5) Not attempted
Answer – (3) familiar
37. Pick out the antonym of the underlined word the following sentence.
A little learning is a dangerous thing.
(1) smooth
(2) innocuous
(3) devilish
(4) plain
(5) Not attempted
Answer – (2) innocuous
38. Pick out the synonym of the underlined word the following sentence:
The child longed for the mother’s love.
(1) refused
(2) craved
(3) shouted
(4) fell
(5) Not attempted
Answer – (2) craved
39. Pick out the correctly spelt word.
(1) intitutionalize
(2) intutionalize
(3) institutionalize
(4) instutionalice
(5) Not attempted
Answer – (3) institutionalize
40. Pick out the correctly spelt word.
(1) suggession
(2) sugestion
(3) suggestion
(4) suggesstion
(5) Not attempted
Answer – (3) suggestion
41. ‘सम्राट’ के लिए सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।
(1) भूधर
(2) महीपति
(3) केशरी
(4) मार्तण्ड
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) महीपति
42. निम्नलिखित युग्मों में से असंगत युग्म का चयन कीजिए।
(1) ऊपर की ओर उछाला गया – उत्क्षिप्त
(2) इन्द्रियों को वश में करने वाला – इन्द्रियनिग्रह
(3) अपनी इच्छा से काम करने वाला – इच्छाचारी / स्वेच्छाचारी
(4) पर्वत के पास की भूमि – ऊसर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) पर्वत के पास की भूमि – ऊसर
43. निम्नलिखित विकल्पों में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
(1) सांसारिक
(2) निर्पेक्ष
(3) अध्यन
(4) वासतविक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सांसारिक
44. ‘भरसक’ समस्त पद का उचित विग्रह है :
(1) भरपूर शक्ति
(2) भर के शक्ति
(3) शक्ति के अनुसार
(4) पूरी शक्ति से
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) पूरी शक्ति से
45. निम्नलिखित विकल्पों में से प्रत्यय के सुमेलित विकल्प की पहचान कीजिए।
(1) इका = लेखिका, प्रिया, पुलिसवाला
(2) अन = रावण, मोहन, श्रवण
(3) अ = चर, व्याध, लेखक
(4) आई = अफसरी, चढ़ाई, शिवानी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) अन = रावण, मोहन, श्रवण
46. ‘मेरे माता-पिता ………….. में रहते हैं’ वाक्य के रिक्त स्थान के लिए ‘नगर’ शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।
(1) महानगर
(2) शहर
(3) गाँव
(4) कस्बा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) गाँव
47. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?
(1) सलाह
(2) अदालत
(3) दुनिया
(4) किस्सा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) किस्सा
48. ‘संकल्प’ में कौन-सी संधि है?
(1) गुण
(2) दीर्घ
(3) विसर्ग
(4) व्यंजन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) व्यंजन
49. ‘सिपाही ने चोर को पकड़ा।’
उपर्युक्त साधारण वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?
(1) सप्रत्यय कर्मकारक साधारण वाक्य
(2) प्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य
(3) अप्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य
(4) अप्रत्यय कर्मकारक साधारण वाक्य
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) प्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य
50. बड़बड़ाना, खटखटाना और भनभनाना शब्दों में क्रिया के कौन-से प्रकार के धातु का प्रयोग किया गया है?
(1) अनुकरण धातु
(2) संयुक्त धातु
(3) प्रेरणार्थक धातु
(4) एकाक्षरी धातु
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अनुकरण धातु
51. ‘अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।’
इस मुहावरे का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए।
(1) अवसर बीत जाने पर व्यर्थ पछताना
(2) अवसर को व्यर्थ न जाने देना
(3) चिड़िया को खेत न चुगने देना
(4) चिड़िया को खेत चुगने देना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अवसर बीत जाने पर व्यर्थ पछताना
52. निम्नलिखित विकल्पों में से शब्द के तत्सम रूप को पहचानिए।
(1) बगुला
(2) वक
(3) आग
(4) आँख
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) वक
53. निम्नलिखित में से किस विकल्प में अलंकार व उससे संबंधित उदाहरण सुमेलित नहीं है?
(1) श्लेष – ‘सुबरन को ढूँढत फिरत, कवि, व्यभिचारी, चोर।’
(2) मानवीकरण – ‘संध्या घनमाला की सुंदर ओढ़े रंग-बिरंगी छींट।’
(3) रूपक – “नील परिधान बीच सुकुमार खुल रहा मृदुल-अधखुला अंग।
खिला हो ज्यों बिजली का फूल, मेघवन बीच गुलाबी रंग।।”
(4) उपमा – ‘पीपर पात सरिस मन डोला।’
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) रूपक – “नील परिधान बीच सुकुमार खुल रहा मृदुल-अधखुला अंग।
खिला हो ज्यों बिजली का फूल, मेघवन बीच गुलाबी रंग।।”
54. ‘कीर्तिभान भूगोल विषय में अभी अज्ञान है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द का उपसर्ग स्पष्ट कीजिए।
(1) तद्भव, तत्सम और विदेशी उपसर्ग
(2) तद्भव उपसर्ग
(3) तत्सम उपसर्ग
(4) विदेशी उपसर्ग
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) तत्सम उपसर्ग
55. विराम-चिह्न की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(1) मेरी मित्र जो, एक लेखिका है, आजकल एक पुस्तक लिख रही है।
(2) मेरी मित्र, जो एक लेखिका है, आजकल एक पुस्तक लिख रही है।
(3) मेरी मित्र जो एक लेखिका है, आजकल एक पुस्तक लिख रही है।
(4) मेरी मित्र जो एक, लेखिका है, आजकल एक पुस्तक लिख रही है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) मेरी मित्र, जो एक लेखिका है, आजकल एक पुस्तक लिख रही है।
56. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन :
कुछ मेज कुर्सियाँ हैं।
कुछ कुर्सियाँ पलंग हैं।
सभी पलंग कमरे हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ कमरे मेज हैं।
(II) कुछ कमरे कुर्सियाँ हैं।
(III) कुछ पलंग कुर्सियाँ हैं।
(1) केवल II निकलता है।
(2) केवल I और III निकलते हैं।
(3) केवल I और II निकलते हैं।
(4) केवल II और III निकलते हैं।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) केवल II और III निकलते हैं।
57. निम्नलिखित में से कौन-सा भिन्न है?
(1) 9, 18, 27
(2) 6, 9, 18
(3) 7, 14, 21
(4) 8, 16, 24
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 6, 9,18
58. एक औरत की ओर इशारा करते हुए राजा ने कहा, “वह उस महिला की पुत्री है जो मेरी माता के पति की माँ है”। राजा का उस औरत से क्या संबंध है?
(1) बहन
(2) बुआ
(3) पुत्री
(4) भाभी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) बुआ
59. निम्नलिखित सारणी में अक्षर और उनके संख्या कूट दिए गए हैं :
| अक्षर | E | X | P | M | R | S | T |
| संख्या कूट | 1 | 2 | 4 | 7 | 9 | 3 | 5 |
आपको यह पता लगाना है कि निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘EMRS’ का सही कूटबद्ध रूप है।
(1) 1937
(2) 1793
(3) 1973
(4) 1925
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 1793
60. एक बस चालक ‘P’ से ‘Q’ स्थान तक 5 अलग-अलग रूट के बारे में जानता है। वह ‘Q’ से ‘R’ तक 3 अलग-अलग रूट तथा ‘R’ से ‘S’ तक 2 अलग-अलग रूट के बारे में जानता है। वह ‘P’ से ‘S’ तक कितने रूट के बारे में जानता है?
(1) 16
(2) 10
(3) 20
(4) 30
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 30
61. नीचे दिए गए शब्द के वर्णों का प्रयोग करके बनाए जा सकने वाले शब्द को ज्ञात कीजिए।
CONSOLIDATE
(1) DETAIL
(2) NASAL
(3) LOCAL
(4) LENTIL
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) DETAIL
62. यदि किसी कूट भाषा में MANGO को 13114715 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो उसी कूट भाषा में FIGHT को किस प्रकार से कूटबद्ध किया जाएगा?
(1) 697620
(2) 696819
(3) 697819
(4) 697820
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 697820
63. ऐसे संख्या संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित किए जाने से एक सार्थक शब्द बनाया जा सके :
N T E R O M
1 2 3 4 5 6
(1) 6, 5, 4, 3, 2, 1
(2) 2, 5, 6, 3, 1, 4
(3) 6, 3, 2, 1, 4, 5
(4) 6, 3, 1, 2, 5, 4
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 6, 3, 1, 2, 5, 4
64. निम्नलिखित में से कौन-सा पद भिन्न है?
(1) ZERO
(2) CARE
(3) PALE
(4) STAR
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) STAR
65. ऐसे सही विकल्प का चयन कीजिए जिसमें चौथा पद तीसरे पद से उसी प्रकार से संबंधित हो जैसे कि दूसरा पद पहले पद से संबंधित है :
भेड़.: मेमना : : तितली : ?
(1) निम्फ़
(2) मेंढक का बच्चा
(3) लारवा
(4) इल्ली
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) इल्ली
66. ऐसे सही विकल्प का चयन कीजिए जिसमें युग्म के दो पद नीचे दिए गए युग्म की तरह संबंधित हों :
A1 B2 : C3 D4
(1) G15 H16 : I17 J18
(2) W5 X6 : Y7 Z8
(3) P16 Q17 : R18 S19
(4) M11 N12 : O13 P14
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) P16 Q17 : R18 S19
67. पाँच व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुँह करके बैठे हुए हैं। सुनीता पंकज के एकदम दायीं ओर बैठी है। कमल राजा के साथ बैठा है जो बिल्कुल बायीं ओर छोर पर बैठा है तथा तारा कमल के साथ नहीं बैठी है। सुनीता के साथ कौन बैठे हैं?
(1) राजा और तारा
(2) कमल और तारा
(3) पंकज और कमल
(4) पंकज और तारा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) पंकज और तारा
68. जब आप किसी ऐतिहासिक स्थल का दौरा करते हैं, तो आप प्रयत्न करते हैं :
(1) मात्र एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमकर समय व्यतीत करना।
(2) अपने मित्रों के साथ आनंद लेना।
(3) डिज़ाइन के सांस्कृतिक अथवा सामाजिक पहलू का पता लगाना।
(4) फोटो लेना और एक नीरस जीवन से अंतराल का आनन्द लेना।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) डिज़ाइन के सांस्कृतिक अथवा सामाजिक पहलू का पता लगाना।
69. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
99, 80, 63, ?, 35, 24, 15, 8, 3, 0
(1) 42
(2) 38
(3) 58
(4) 48
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 48
70. निम्नलिखित संख्यात्मक श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
14, 19, 35, 59, ?, 179, 299
(1) 129
(2) 131
(3) 130
(4) 132
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 131
71. एपिकल मेरिस्टेम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) यह तने तथा जड़ के बढ़ते हुए सिरों पर होता है और तने तथा जड़ की लंबाई को बढ़ाता है।
(b) इसकी वजह से तने अथवा जड़ का घेरा बढ़ता है।
(c) यह कुछ पौधों में गाँठ (नोड) के पास पाया जाता है।
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) केवल (c)
(2) (a) तथा (b)
(3) (b) तथा (c)
(4) केवल (a)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) केवल (a)
72. कोई वस्तु 3 सेकंड में 9 मीटर चलती है और अगले 5 सेकंड में 23 मीटर की दूरी तय करती है। उस वस्तु की औसत गति क्या होगी?
(1) 6 मीटर प्रति सेकंड
(2) 3 मीटर प्रति सेकंड
(3) 4 मीटर प्रति सेकंड
(4) 5 मीटर प्रति सेकंड
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 4 मीटर प्रति सेकंड
73. ‘विश्व ओज़ोन दिवस, 2022’ की विषय-वस्तु क्या है?
(1) “दिल्ली प्रोटोकॉल @ 30 : जीवन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग”
(2) “रिओ प्रोटोकॉल @ 36 : ओज़ोन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग”
(3) “पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल”
(4) “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल @ 35 : पृथ्वी पर जीवन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग”
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल @ 35 : पृथ्वी पर जीवन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग”
74. एच टी टी पी एस (HTTPS) का परिवर्णी शब्द है जिसको संवेदनशील जानकारी डालते समय उपयोग किया जाना चाहिए।
(1) हायपर टैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सीक्वेन्स
(2) हायपर टैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सेक्योर
(3) हायपर टैक्स्ट ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल सेक्योर
(4) हायपर टैक्स्ट ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल सीक्वेन्स
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) हायपर टैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सेक्योर
75. वर्ष 1960 में गुजरात और महाराष्ट्र नामक दो नए राज्यों का सृजन करने के लिए निम्नलिखित में से किस राज्य को दो भागों में बाँटा गया था?
(1) नागपुर
(2) बॉम्बे
(3) अहमदाबाद
(4) दमन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) बॉम्बे
76. निम्नलिखित देशों में से, महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला अंतिम देश कौन-सा था?
(1) सऊदी अरब
(2) चीन
(3) पाकिस्तान
(4) मैक्सिको
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सऊदी अरब
77. नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को किसके पास रखा जाता है?
(1) भारत का वित्त आयोग
(2) भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
(3) भारतीय रिज़र्व बैंक
(4) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) भारतीय रिज़र्व बैंक
78. निम्नलिखित में से किस देश ने “व्यापार करने की सरलता” के सूचकांक पर सन् 2021 में उच्चतम स्थान प्राप्त किया है?
(1) पुर्तगाल
(2) भारत
(3) चीन
(4) न्यूज़ीलैंड
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) न्यूज़ीलैंड
79. उस सॉर्टिंग अथवा वर्गीकरण प्रक्रिया का नाम क्या है जो तत्त्वों की दी हुई एक सूची को सॉर्ट करने और उनके क्रम में न होने पर उनकी अदला-बदली से संदर्भित है?
(1) डीक्यू (डैक)
(2) सिलेक्शन सॉर्ट
(3) इनसर्शन सॉर्ट
(4) बबल सॉर्ट
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) बबल सॉर्ट
80. निम्नलिखित में से कौन-सा नेटवर्क उपकरण डेटा पैकेट से गंतव्य पता (एड्रेस) निकालता है और इसे एक तालिका में देखता है कि पैकेट को कहाँ भेजा जाए और केवल निर्धारित उपकरणों को सिग्नल भेजता है?
(1) गेटवे
(2) हब
(3) स्विच
(4) रूटर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) स्विच
81. निम्नलिखित में से किस विकल्प में दिए गए सभी उपकरण कंप्यूटर से सूचना प्राप्त करने (आउटपुट) के काम आते हैं?
(1) फ्लैट पैनल डिस्प्ले, प्लॉटर, बारकोड स्कैनर
(2) लेज़र प्रिंटर, ऑप्टिकल केरेक्टर रीडर, प्लॉटर
(3) लेज़र प्रिंटर, इंकजेट प्रिंटर, स्कैनर
(4) एल ई डी डिस्प्ले मॉनीटर, इंकजेट प्रिंटर, प्लॉटर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) एल ई डी डिस्प्ले मॉनीटर, इंकजेट प्रिंटर, प्लॉटर
82. निम्नलिखित में से कौन-सी झील टेक्टॉनिक गतिविधि के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई?
(1) कोलेरू झील
(2) सांभर झील
(3) चिलिका झील
(4) बुलर झील
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) बुलर झील
83. निम्नलिखित में से कौन-सा/से शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 42वें संशोधन द्वारा 1976 में जोड़े गए थे?
(a) समाजवादी
(b) प्रभुत्व-संपन्न
(c) लोकतंत्रात्मक
(d) पंथनिरपेक्ष
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) (a) तथा (d)
(2) केवल (b)
(3) (a) तथा (c)
(4) (c) तथा (b)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) (a) तथा (d)
84. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(1) यह अधिनियम यौन शोषण को घरेलू हिंसा का एक प्रकार मानता है।
(2) यह अधिनियम महिलाओं की शारीरिक तथा वाचिक शोषण दोनों से सुरक्षा करता है।
(3) यह अधिनियम केवल वैवाहिक संबंधों को संरक्षण देता है तथा ‘लिव-इन’ संबंधों को कानूनी संरक्षण नहीं देता।
(4) यह अधिनियम आर्थिक शोषण को घरेलू हिंसा का एक प्रकार मानता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) यह अधिनियम केवल वैवाहिक संबंधों को संरक्षण देता है तथा ‘लिव-इन’ संबंधों को कानूनी संरक्षण नहीं देता।
85. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सदस्य राज्यों के अभियोजक जनरल की 23 सितम्बर, 2022 को संपन्न होने वाली 20वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई थी?
(1) अस्ताना
(2) टाक्यो
(3) ताशकंद
(4) कीव
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अस्ताना
86. पाँच संतरे ₹ 10 के भाव से खरीद कर छः संतरे ₹ 15 के भाव पर बेचे गए। लाभ प्रतिशत है :
(1) 50%
(2) 25%
(3) 35%
(4) 40%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 25%
87. यदि किसी धनराशि पर 7½ % वार्षिक दर से 15 मास का साधारण ब्याज, उसी धनराशि पर 12½ % वार्षिक दर पर 8 मास के साधारण ब्याज से ₹ 32.50 अधिक है, तो धनराशि (₹ में) है :
(1) 3,250
(2) 3,000
(3) 3,060
(4) 3,120
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 3,120
88. A एक कार्य को 15 दिन में तथा B उसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकता है। यदि वह दोनों मिल कर उस कार्य को 4 दिन तक करते हैं, तो कार्य का कितना भाग बाकी रह जाता है?
(1) 8/15
(2) 1/4
(3) 1/10
(4) 7/15
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 8/15
89. एक आयत की लंबाई तथा चौड़ाई में क्रमशः 3 : 2 का अनुपात है जबकि इसके परिमाप तथा क्षेत्रफल में 5 : 9 का अनुपात है। आयत की चौड़ाई (मीटर में) है :
(1) 13
(2) 6
(3) 8
(4) 9
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 6
90. यदि [p], p से कम या p के बराबर बड़े-से-बड़े पूर्णांक को दर्शाता है, तो
[–½] + [4⅖] + [2]
बराबर है :
(1) 6
(2) 3
(3) 4
(4) 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 5
91. एक लड़के को एक संख्या को 25 से गुणा करने को कहा गया। गलती से, उसने संख्या को 52 से गुणा कर दिया जिससे उसका गुणनफल, सही गुणनफल से 324 अधिक प्राप्त हुआ। गुणा करने वाली संख्या थी :
(1) 52
(2) 12
(3) 15
(4) 25
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 12
92. यदि n कोई प्राकृत संख्या है, तो बड़ी-से-बड़ी संख्या कौन-सी है जिससे (n3 – n) सदैव विभाजित है?
(1) 18
(2) 3
(3) 6
(4) 12
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 6
93. y, (x + 3) के समानुपाती है तथा y = 8 है जब x = 1 है। x = 2 के लिए y का मान क्या है?
(1) 16
(2) 6
(3) 10
(4) 12
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 10
94. एक दूध वाले ने दूध में कुछ पानी मिलाया जिससे उसे मिश्रण को क्रय मूल्य पर बेचने पर 25% लाभ हो। मिश्रण में क्रमशः पानी तथा दूध की मात्रा में अनुपात है :
(1) 1 : 4
(2) 5 : 4
(3) 4 : 5
(4) 1 : 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 1 : 4
95. एक बस जो 24 मी./से. की गति से जा रही है, 3 मी./से. प्रति सेकंड की गति से धीमी होना प्रारम्भ करती है। रुकने से पहले यह कितनी दूरी तय कर लेगी?
(1) 96 मी.
(2) 48 मी.
(3) 60 मी.
(4) 72 मी.
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 96 मी.
96. A ने ₹ 85,000 लगा कर एक व्यापार आरम्भ किया। कुछ समय के पश्चात् ₹ 42,500 के साथ B इस व्यापार में मिल गया। यदि वर्ष के अन्त में लाभ 3 : 1 के अनुपात में बाँटा गया, तो B कितने समय के लिए साझेदार रहा?
(1) 8 मास
(2) 4 मास
(3) 5 मास
(4) 6 मास
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 8 मास
97. एक व्यक्ति अपनी आमदनी का 75% खर्च करता है। उसकी आमदनी 20% बढ़ जाती है तो वह अपने खर्चे में भी 10% की बढ़ोतरी कर लेता है। उसकी बचत में बढ़ोतरी होगी :
(1) 50%
(2) 10%
(3) 25%
(4) 37½%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 50%
98. एक प्राकृत संख्याओं की सूची में 15 मिलाने पर, माध्य 2 से बढ़ जाता है। इस नई सूची में 1 मिलाने पर, संख्याओं का माध्य 1 से घट जाता है। वास्तविक सूची में कुल कितनी संख्याएँ हैं?
(1) 8
(2) 4
(3) 5
(4) 6
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 4
99. छः संख्याएँ a, b, c, d, e, f इस प्रकार हैं कि ab = 1, bc = 1/2, cd = 6, de = 2 तथा ef = 1/2 है। (ad : be : cf) का मान क्या है?
(1) 72 : 1 : 9
(2) 4 : 3 : 27
(3) 6 : 1 : 9
(4) 8 : 9 : 9
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 72 : 1 : 9
100. A की आमदनी का 5%, B की आमदनी के 15% के बराबर है और B की आमदनी का 10%, C की आमदनी के 20% के बराबर है। यदि C की आमदनी ₹ 2,000 है, तो A, B तथा C की आमदनी का योगफल (₹ में) है :
(1) 18,000
(2) 6,000
(3) 9,000
(4) 12,000
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 18,000