HBSE Class 9th Social Science Solved Question Paper 2021

HBSE Class 9th Social Science Solved Question Paper 2021 

HBSE Class 9 Social Science Previous Year Question Paper with Answer. HBSE Board Solved Question Paper Class 9 Social Science 2021. HBSE 9th Question Paper Download 2021. HBSE Class 9 Social Science Paper Solution 2021. Haryana Board Class 9th Social Science Question Paper 2021 Pdf Download with Answer.



History (इतिहास) 

Q1 लुई XVI के राज्यारोहण के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति कैसी थी ? 

Ans.  लुई 16वें के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति दयनीय थी जिसके लिये सरकार की फिजूलखर्ची, राजा का सरकारी व्यय पर विलासितापूर्ण जीवन एवं राज्य की कर व्यवस्था जिम्मेवार थी।


Q2. रूसी किसान यूरोप के बाकी किसानों के मुकाबले कैसे भिन्न थे ?

Ans. रूसी किसान यूरोप के बाकी किसानों के मुकाबले एक और लिहाज से अलग थे। यहाँ के किसान समय-समय पर सारी जमीन को अपने कम्यून को सौप देते थे और फिर प्रत्येक परिवार की जरुरत के अनुसार के हिसाब से किसानों की जमीन बाँटी जाती थी। जबकि फ्रांसिसी क्रांति के दौरान ब्रिटनी के किसान न केवल नबाबों का सम्मान करते थे, बल्कि उन्हें बचाने के लिए उनकी लड़ाइयाँ भी लड़ते थे। इसके विपरीत रुसी किसान चाहते थे कि नबाबों की जमीन छीनकर किसानों के बीच बाँट दी जाए।


Q3. 1917 ई0 में रूस का सम्राट् कौन था ? 

Ans. जार निकोलस-II 


Q4. जारीना अलेक्सांद्रा कौन थी ? 

Ans. जार निकोलस-II की पत्नी / महारानी 


Q5. काॅमिन्टर्न का गठन …………. ई0 में हुआ था। 

Ans. 1919


Q6. वर्साय की संधि ………….. के लिए अपमानजनक थी। 

Ans. जर्मनी


Q7. इनमें से कौन-सा देश मित्र राष्ट्रों में शामिल नहीं था ? 

(A) फ्रांस 

(B) ब्रिटेन 

(C) जापान 

(D) अमेरिका 

Ans. (C) जापान 


Q8. जर्मनी की राजधानी कहाँ है ? 

(A) बर्लिन  

(B) पेरिस 

(C) रोम 

(D) टोकियो 

Ans. (A) बर्लिन  


Q9. वाॅल स्ट्रीट एक्सचेंज (शेयर बाजार) किस देश में है ? 

(A) रूस  

(B) अमेरिका 

(C) फ्रांस  

(D) जर्मनी

Ans. (B) अमेरिका 


Q10. ‘नाजी यूथ लीग’ का गठन कब हुआ था ? 

(A) 1919 ई0 में 

(B) 1921 ई0 में 

(C) 1920 ई0 में 

(D) 1922 ई0 में 

Ans. (D) 1922 ई0 में 



Political Science (राजनीति विज्ञान) 

Q11. लोकतंत्र के पक्ष में कुछ तर्क दीजिए।

Ans. एक लोकतांत्रिक सरकार एक बेहतर सरकार है क्योंकि यह सरकार का अधिक उत्तरदेह रूप है। लोकतंत्र निर्णय की गुणवत्ता में सुधार होता है क्योंकि एक लोकतांत्रिक निर्णय में हमेशा कई व्यक्ति, चर्चा और बैठकें शामिल होती हैं। यह मतभेदों और संघर्षों से निपटने के लिए एक विधि प्रदान करता है। यह नागरिक की गरिमा को बढ़ाता है। यह हमें अपनी गलतियों को सुधारने की अनुमति देता है।


Q12. डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर कौन थे ? 

Ans. डॉ भीमराव अंबेडकर जी 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में पैदा हुए थे। डॉ भीमराव अंबेडकर जाति से दलित थे। उनकी जाति को अछूत जाति माना जाता था। इसलिए उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में व्यतीत हुआ था। वह आजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे। भारतीय लोकतंत्र में अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने ही भारतीय संविधान तैयार किया था।


Q13. हमारे लिए चुनाव आवश्यक क्यों है ?  

Ans. चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्रों के लोग विधायिका (और कभी-कभी न्यायपालिका एवं कार्यपालिका) के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिये व्यक्तियों को चुनते हैं।


Q14. मंडल आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं ?

Ans. मंडल आयोग सन् 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इस आयोग का कार्य क्षेत्र सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ों की पहचान कराना था। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल इसके अध्यक्ष थे।


Q15. पिनोशे कहाँ के राष्ट्रपति थे ? 

Ans. चिले के 


Q16. दक्षिण अफ्रीका कब एक लोकतांत्रिक देश बना ? 

Ans. 26 अप्रैल, 1994 ई0 को 


Q17. 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था ? 

Ans. कराची में 


Q18. ‘यंग इंडिया’ नामक पत्रिका के संपादक कौन थे ? 

Ans. महात्मा गांधी 


Q19. …………. संविधान सभा के अध्यक्ष थे ? 

Ans. डॉ. राजेंद्र प्रसाद


Q20. हरियाणा विधान सभा में कुल ………… विधान सभा क्षेत्र हैं। 

Ans. 90


Q21. भारत में ………….. वर्ष की उम्र में ही कोई व्यक्ति वोट डालने का अधिकारी हो जाता है। 

Ans. 18


Q22. 1977 में किस पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाव’ का नारा दिया था ? 

(A) काँग्रेस  

(B) भारतीय जनता पार्टी 

(C) जनता पार्टी 

(D) कम्युनिस्ट पार्टी 

Ans. (C) जनता पार्टी 


Q23. भारत सरकार ने कब ‘कार्यालय ज्ञापन’ आदेश जारी किया था ? 

(A) 4 जून, 1989 को 

(B) 13 अगस्त, 1990 को 

(C) 5 नवम्बर, 1991 

(D) 10 दिसम्बर, 1992 को

Ans. (B) 13 अगस्त, 1990 को 


Q24. किस सभा को कभी-कभी ‘अपर हाउस’ कहा जाता है ? 

(A) राज्य सभा 

(B) लोक सभा 

(C) विधान सभा 

(D) आम सभा 

Ans. (A) राज्य सभा


Q25. भारत के रक्षा बलों का सुप्रीम कमांडर कौन होता है ? 

(A) प्रधान मंत्री 

(B) रक्षा मंत्री 

(C) विदेश मंत्री 

(D) राष्ट्रपति 

Ans. (D) राष्ट्रपति


Q26. भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है ?

(A) दिल्ली 

(B) मुंबई 

(C) कोलकाता 

(D) पंचकुला 

Ans. (A) दिल्ली



Geography (भूगोल) 

Q27. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ? 

(A) राजस्थान 

(B) त्रिपुरा 

(C) छत्तीसगढ़  

(D) उड़ीसा 

Ans. (D) उड़ीसा


Q28. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर है: 

(A) अनाइमुडी  

(B) महेन्द्रगिरी 

(C) कंचनजुंगा 

(D) खासी 

Ans. (B) महेन्द्रगिरी 


Q29. भारत का सबसे प्राचीन भू-भाग है: 

(A) उत्तरी मैदान 

(B) प्रायद्वीपीय पठार 

(C) हिमालय क्षेत्र 

(D) अरावली 

Ans. (B) प्रायद्वीपीय पठार 


Q30. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से कब होता है ? 

(A) मई के प्रारम्भ में 

(B) जून के प्रारम्भ में 

(C) जुलाई के प्रारम्भ में 

(D) अगस्त के प्रारम्भ में 

Ans. (B) जून के प्रारम्भ में 


Q31. ‘काल बैसाखी’ का संबंध किस राज्य से है ? 

(A) केरल  

(B) महाराष्ट्र 

(C) पश्चिम बंगाल 

(D) पंजाब 

Ans. (C) पश्चिम बंगाल


Q32. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है: 

(A) पंजाब 

(B) गोआ 

(C) त्रिपुरा 

(D) राजस्थान 

Ans. (D) राजस्थान 


Q33. सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं ? 

(A) 100 सेमी से अधिक वर्षा वाले  

(B) 70 सेमी से अधिक वर्षा वाले 

(C) 50 सेमी से अधिक वर्षा वाले 

(D) 50 सेमी से कम वर्षा वाले 

Ans. (A) 100 सेमी से अधिक वर्षा वाले  


Q34. सुन्दरबन जीवमंडल निचय कौन-से राज्य में स्थित है ? 

(A) हरियाणा 

(B) पश्चिम बंगाल 

(C) केरल  

(D) तमिलनाडु 

Ans. (B) पश्चिम बंगाल 


Q35. भारत में जीव सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया था ? 

(A) 1969 में 

(B) 1971 में 

(C) 1972 में 

(D) 1975 में 

Ans. (C) 1972 में 


Q36. कर्नाटक में मानसून-पूर्व वर्षा कहलाती है: 

(A) आम्रवृष्टि 

(B) काल बैसाखी 

(C) लू  

(D) चक्रवाती 

Ans. (A) आम्रवृष्टि 


Q37. स्वेज़ नहर कब खुली ? 

Ans. 1869 में 


Q38. लक्षद्वीप में स्थित पक्षी अभयारण्य का नाम बताइए। 

Ans. पिटली द्वीप 


Q39. दो राज्यों के नाम लिखें जहाँ मानसूनी वन पाए जाते हैं। 

Ans. उत्तरपूर्वी राज्यों, झारखण्ड, पं0 बंगाल 


Q40. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील का नाम लिखिए। 

Ans. चिल्का झील 


Q41. भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है ? 

Ans. कर्क रेखा 


Q42. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए |

Ans. हिमालय के तीन प्रमुख युवाओं के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में इस प्रकार हैं- 

(i) हिमाद्रि या आंतरिक हिमालय

(ii) हिमाचल या निम्न हिमालय

(iii) शिवालिक या बाहरी हिमालय


Q43. जेट धाराएँ क्या हैं तथा वे किस प्रकार भारत की जलवायु को प्रभावित करती हैं ?

Ans. एक संकरी पट्टी में स्थित क्षोभमंडल में अत्यधिक ऊंचाई वाली पश्चिमी हवाएँ में हवाएँ जेट धाराएँ कहलाती है। इनकी गति गर्मी में 110 किमी./ घंटा एवं सर्दी में 184 किमी./ घंटा तक होती है। ये भारत के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम भाग में पश्चिमी प्रवाह को लाने में मदद करती है। ये भारत के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम हिस्से में शीतकालीन वर्षा लाती है रबी फसल के लिए ये महत्वपूर्ण हैं।


Q44. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं ? हिमालय क्षेत्र की भू-आकृति का वर्णन कीजिए।

Ans. भारत के भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित है– हिमालय पर्वत, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीप पठार, भारतीय मरुस्थल, तटीय मैदान। 

हिमालय भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। यह बहुत ऊँची पर्वतीय दीवार बनता है। उत्तर-दक्षिण में हिमालय पर्वत की तीन श्रंखलाएँ है-हिमांद्री, हिमाचल, शिवालिक। पूर्व-पश्चिम हिमालय में पंजाब हिमालय, कुमाऊँ, नेपाल हिमालय, असम हिमालय शामिल है। माउंट एवरेस्ट, कंचनजुंगा धौलागिरी आदि विश्व के सबसे ऊँचे शिखर है जो हिमालय में स्थित है। इनमे से कुछ 8,000 मीटर ऊँचे है। हिमालय के जो ऊँचे क्षेत्र है वे हमेशा बर्फ से ढके रहते है। यहाँ कई हिमानिया स्थित है, जहाँ से बारहमासी नदियों का उद्धभव होता है इन्हे हिम व वर्षा दोनों से जल प्राप्त होता है। ये नवीन वलित पर्वत हैl इनका निर्माण भूगर्भीय काल में ‘टेथिस’ भू-अभिनति के अवसादी चट्टान के वलित होने के कारण हुआ है। 


                                            अथवा 

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन और पर्णपाती वनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

Ans. उष्णकटिबंधीय सदाबहार– सदाबहार वनों के बीच अत्यंत सघन, लंबे तथा सदेव हरे-भरे बने रहते हैं। इन वनों के वृक्षों के नीचे दलदल पाई जाती है। अतः इनमें प्रवेश करना कठिन होता है। इन वनों के वृक्षों के नीचे विषैले जीव जंतु पाए जाते हैं। यह वन महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय आदि क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

पर्णपाती वन– पर्णपाती वनों के वृक्ष कम घने, अपेक्षाकृत छोटे तथा ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में अपनी पत्तियां गिरा देते हैं। इन वनों के वृक्षों के नीचे दलदल नहीं पाई जाती है। अतः इन वनों में सरलता से प्रवेश किया जा सकता है। इन वनों के वृक्षों के नीचे जंगली पशु स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं। यह वन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान आदि राज्यों में पाए जाते हैं।



Economics (अर्थशास्त्र)

Q45. पालमपुर गाँव के निकटतम कौन-सा गाँव है ? 

(A) रायगंज 

(B) पहाड़गंज 

(C) शाहपुर 

(D) देहरा 

Ans. (A) रायगंज


Q46. पालमपुर में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते हैं ? 

(A) 400 

(B) 450 

(C) 300 

(D) 350 

Ans. (B) 450


Q47. इनमें से कौन द्वितीयक क्षेत्र में शामिल है ? 

(A) मुर्गी पालन  

(B) विनिर्माण 

(C) परिवहन 

(D) स्वास्थ्य 

Ans. (B) विनिर्माण


Q48. 2001 में भारत में साक्षरता दर कितने प्रतिशत थी ?

(A) 50 

(B) 55 

(C) 60 

(D) 65 

Ans. (D) 65 


Q49. प्रधानमंत्री रोज़गार योजना कब आरम्भ हुई ? 

(A) 1993 में

(B) 2000 में

(C) 2004 में

(D) 2006 में 

Ans. (A) 1993 में


Q50. पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है ? 

Ans. (i) पालमपुर में अधिकतर खेतिहर श्रमिक अकुशल हैं।

(ii) पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की पूर्ति उनकी माँग से अधिक है।


Q51. आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में क्या अन्तर है ? 

Ans. आर्थिक क्रियाएँ– (i) आर्थिक क्रियाएँ अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं का प्रवाह करती है। 

(ii) जब आर्थिक क्रियाओं में वृद्धि होती है तो इसका अर्थ है कि अर्थव्यवस्था प्रगति में है। 

(iii) आर्थिक क्रियाओं से वास्तविक व राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है। 

गैर आर्थिक क्रियाएँ– (i) गैर आर्थिक क्रियाओं से वस्तुओं व सेवाओं का कोई प्रवाह अर्थव्यवस्था में नहीं होता। 

(ii) गैर-आर्थिक क्रियाओं में होने वाली कोई भी वृद्धि अर्थव्यवस्था की प्रगति का निर्धारक नहीं है। 

(iii) गैर-आर्थिक क्रियाओं से कोई राष्ट्रीय आय व व्यक्तिगत आय में वृद्धि नहीं होती। 


Q52. भारत में निर्धनता रेखा का आकलन कैसे किया जाता है ? वर्णन कीजिए। 

Ans. (i) आय विधि– इस विधि के अनुसार, 1999-2000 से प्रति व्यक्ति आय का एक स्तर निश्चित कर दिया गया है। वर्ष 2000 में किसी व्यक्ति के लिये निर्धनता रेखा का निर्धारण ग्रामीण क्षेत्रों में 328 रु० प्रति माह तथा शहरी क्षेत्रों में 454 रु० प्रति माह किया गया था। वर्ष 2014 में यह मानक 972 और 1407 रु० किया गया। यदि कोई परिवार इन मानकों से कम आय प्राप्त करता है तो उसे निर्धनता रेखा से नीचे समझा जाता है। 

(ii) व्यय विधि– (a) व्यय विधि के अनुसार जीवन के लिये आवश्यक पौष्टिक भोजन की आवश्यकता का निर्धारण किया गया है।

(b) कुल न्यूनतम खाद्य आवश्यकताओं को सबसे पहले कैलोरी में मापा जाता है। इसके बाद कैलोरी को रुपयों मापा जाता है।

(c) भारत में स्वीकृत कैलोरी आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन एवम् नगरीय क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है। 


                                      अथवा 

निर्धनता उन्मूलन की वर्तमान सरकारी नीतियों की चर्चा कीजिए।

Ans. (i) राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना – 2005

(ii) राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम – 2004

(iii) प्रधानमन्त्री रोजगार योजना – 1993

(iv) ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम – 1995

(v) स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना – 1999

(vi) प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना – 2000


error: MsEducationTv.com