HBSE Class 9 Social Science SAT-2 Question Paper 2025 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science SAT-2 Question Paper 2025 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Question (6) carry 2 marks.
• Question (7) carry 3 marks.
• Question (8) carry 3 marks.
• Question (9) carry 5 marks.
• Question (10) map, carry 2 marks.

1. ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया?
(a) महात्मा गांधी
(b) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(c) सरदार पटेल
(d) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
उत्तर – (a) महात्मा गांधी

2. प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब हुआ था?
(a) 26 जनवरी 1931
(b) 05 मार्च 1931
(c) 12 नवंबर 1930
(d) 26 जनवरी 1930
उत्तर – (c) 12 नवंबर 1930

3. फारवर्ड ब्लाक की स्थापना किसने की?
उत्तर – सुभाष चंद्र बोस ने

4. किसे भारत का बिस्मार्क कहा जाता है?
उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल को

5. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
उत्तर – 30 वर्ष

6. लोकतंत्र में अधिकारों की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर – लोकतंत्र में अधिकारों की बहुत आवश्यकता होती है क्योंकि अधिकार सरकार की तानाशाही पर नियंत्रण रखते हैं। ये अधिकार व्यक्ति के सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं तथा नागरिकों को शासन में भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रकार अधिकार लोकतंत्र को सशक्त और प्रभावी बनाते हैं।

अथवा

मानव निर्धनता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – मानव निर्धनता से अभिप्राय केवल आय की कमी से नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सम्मानजनक जीवन के अभाव से है। जब व्यक्ति बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता, तो वह मानव निर्धनता की स्थिति में होता है।

7. मानसून को परिभाषित करें। मानसून में विराम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – मानसून शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम’ शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है मौसम। ऋतुओं के अनुसार अपनी दिशा बदलने वाली पवनों को मानसून कहा जाता है। मानसून में विराम से तात्पर्य वर्षा ऋतु के दौरान कुछ दिनों तक वर्षा का रुक जाना है। यह विराम वायुदाब की भिन्नता के कारण होता है।

अथवा

भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी क्यों है?
उत्तर – भारत में विविध जलवायु, भौगोलिक विविधता तथा विभिन्न प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं। यहाँ पर्वत, मैदान, पठार, मरुस्थल और तटीय क्षेत्र हैं, जिसके कारण विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ और जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसी कारण भारत जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध देश है।

8. SOURCE BASED : कुछ क्षेत्रों में दिन व रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर होता है। थार के मरुस्थल में दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है जबकि उसी रात यह नीचे गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर केरल या अंडमान एवं निकोबार में दिन और रात का तापमान लगभग समान ही रहता है।
प्रश्न :
(i) किस क्षेत्र में रात और दिन के तापमान में बहुत अधिक अंतर होता है?
उत्तर – थार के मरुस्थल में

(ii) थार के मरुस्थल में दिन का तापमान कितना पहुंच जाता है?
उत्तर – 50 डिग्री सेल्सियस तक

(iii) किस क्षेत्र में दिन और रात का तापमान लगभग समान रहता है?
उत्तर – केरल तथा अंडमान एवं निकोबार

9. भारत छोड़ो आंदोलन की उत्पत्ति एवं प्रसार की व्याख्या करें।
उत्तर – भारत छोड़ो आंदोलन की उत्पत्ति क्रिप्स मिशन की असफलता के बाद हुई, जिससे भारतीयों में निराशा फैल गई। जनता में संघर्ष की भावना जगाने के लिए गांधीजी ने ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया। 8 अगस्त 1942 ई. को मुंबई अधिवेशन में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। अगले ही दिन कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
आंदोलन के प्रसार के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी से जनता में भारी रोष फैल गया। गांधीजी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया। इस आंदोलन में वकील, शिक्षक, व्यापारी, डॉक्टर, मजदूर, विद्यार्थी तथा महिलाओं ने सक्रिय भाग लिया। अंग्रेजों ने दमन की नीति अपनाई, शांतिपूर्ण जुलूसों पर लाठीचार्ज और गोलियाँ चलाईं तथा लाखों लोगों को जेल में डाल दिया। अंततः यह आंदोलन धीरे-धीरे समाप्त हो गया।

अथवा

भारत में होने वाली मानसूनी वर्षा एवं उसकी विशेषताएं बताएं।
उत्तर – भारत में मानसूनी वर्षा मुख्यतः दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है। यह मानसून जून माह में केरल तट पर पहुँचता है और सितंबर तक सक्रिय रहता है। भारत की अधिकांश वार्षिक वर्षा इन्हीं महीनों में होती है।
मानसूनी वर्षा की प्रमुख विशेषता इसकी अनियमितता है। कभी अधिक वर्षा होती है तो कभी कम, जिससे बाढ़ या सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह वर्षा प्रायः अचानक और तीव्र होती है। मानसूनी वर्षा भारत की कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकांश फसलें इसी पर निर्भर करती हैं। साथ ही यह नदियों, जलाशयों और भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक होती है।

10. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए :
(i) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (पश्चिमी घाट, अंडमान-निकोबार)
(ii) सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र (मेघालय- मौसिनराम / चेरापूंजी)
उत्तर –