Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-16) carry 3 marks each
• Questions (17-18) case study, carry 3 marks.
• Question (19) carry 5 marks each.
• Question (20) map, carry 5 marks each.
1. भारत में कौन-सी शासन प्रणाली है?
(a) राजतंत्र
(b) लोकतंत्र
(c) अल्प तंत्र
(d) समाज तंत्र
उत्तर – (b) लोकतंत्र
2. मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई?
(a) 1905 ई.
(b) 1904 ई.
(c) 1906 ई.
(d) 1910 ई.
उत्तर –(c) 1906 ई.
3. GDP का पूर्ण रूप है :
(a) सकल शुद्ध उत्पादन
(b) गोवा, दिल्ली, पंजाब
(c) सकल घरेलू उत्पाद
(d) माल शुद्ध खरीद
उत्तर – (c) सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)
4. भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
(a) माउंट एवरेस्ट
(b) K2
(c) कंचनजंगा
(d) धौलागिरी
उत्तर – (c) कंचनजंगा
5. चोरा-चोरी की घटना कब हुई?
(a) 1915
(b) 1918
(c) 1920
(d) 1922
उत्तर – (d) 1922
6. किसे आधुनिक युग का जनक कहा जाता है?
उत्तर – राजा राम मोहन राय
7. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
उत्तर – 1946 में
8. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि का नाम?
उत्तर – पाक जलसंधि
9. ‘लोगों का, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा शासन’ ये शब्द किसने कहे?
उत्तर – इब्राहिम लिंकन
10. अभिकथन (A) : अधिकांश भूजल झीलें हिमालय क्षेत्र में हैं।
कारण (R) : वे हिमनदी मूल के हैं।
उत्तर – अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
11. भारत के सभी पड़ोसी देशों के नाम बताएं।
उत्तर – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, म्यांमार, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका।
12. प्रस्तावना का क्या अर्थ है?
उत्तर – प्रस्तावना संविधान का परिचय या सार होता है। पूरे संविधान में क्या है? उसका सूक्ष्मतम रूप प्रस्तावना है।
13. लोकतंत्र क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है। लोकतंत्र नागरिको का सम्मान बढ़ाता है। लोकतंत्र मे लोगों को अपनी गलती ठीक करने का अवसर मिलता है।
14. पालमपुर में खेतीहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?
उत्तर – पालमपुर में 450 परिवारों में से 150 परिवारों के पास अपनी कोई भूमि नहीं है। अतः इन सभी परिवारों के लोग खेतिहर श्रमिक हैं। पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण यहां श्रमिकों में बहुत अधिक स्पर्धा है इसलिए लोग कम वेतन में भी काम करने को सहमत हो जाते हैं।
15. बांगर और खादर में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर : बांगर – वह क्षेत्र जहां प्राचीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, बांगर कहलाता है। बांगर क्षेत्र में वर्तमान में बाढ़ नहीं आती। निरंतर जलोढ़ के जमाव के कारण वहां चबूतरा सा बन जाता है जो बाढ़ के मैदान से ऊंचा होता है । बांगर क्षेत्र कम उपजाऊ होता है । इसमें प्रतिवर्ष नई उपजाऊ मिट्टी नहीं आती।
• खादर – वह क्षेत्र जहां नवीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, खादर कहलाता है। खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ आती है, तथा नई जलोढ़ मिट्टी का निर्माण होता है। खादर क्षेत्र बांगर की अपेक्षा अधिक उपजाऊ होता है।
16. मौसमी और प्रच्छन्न बेरोजगारी में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर : मौसमी बेरोज़गारी – मौसमी बेरोज़गारी तब होती है जब वर्ष के कुछ महीनों के दौरान लोग रोज़गार नहीं खोज पाते। भारत में कृषि कोई पूर्णकालिक रोज़गार नहीं है। यह मौसमी है। इस प्रकार की बेरोज़गारी कृषि में पाई जाती है। कुछ व्यस्त मौसम होते हैं जब बिजाई, कटाई, निराई और गहाई की जाती है। कुछ विशेष महीनों में कृषि पर आश्रित लोगों को अधिक काम नहीं मिल पाता।
• प्रच्छन्न बेरोज़गारी – प्रच्छन्न बेरोज़गारी में लोग नियोजित प्रतीत होते हैं जबकि वास्तव में वे उत्पादकता में कोई योगदान नहीं कर रहे होते हैं। ऐसा प्रायः किसी क्रिया से जुड़े परिवारों के सदस्यों के साथ होता है। काम में पाँच लोगों की आवश्यकता है किंतु उसमें आठ लोग लगे हुए हैं, जहाँ 3 लोग अतिरिक्त हैं। यदि इन 3 लोगों को हटा लिया जाए तो भी उत्पादकता कम नहीं होगी। ये 3 लोग प्रच्छन्न बेरोजगारी में शामिल हैं।
17. CASE STUDY : बाल गंगाधर तिलक ने पूना में और श्रीमती एनी बेसेंट ने मद्रास में अपनी अलग-अलग होमरूल लीग की स्थापना की थी। लेकिन दोनों ने राष्ट्रीय हित में एक-दूसरे का सहयोग करना शुरू कर दिया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और होम रूल का प्रचार किया। इन दोनों नेताओं के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत के विभिन्न भागों में होम रूल लीग की कई शाखाएँ स्थापित हुईं और हजारों लोग होम रूल लीग के सदस्य बन गये। एम.ए. अंसारी, शंकर लाल, नेकीराम शर्मा आदि कई राष्ट्रीय नेता होम रूल लीग में शामिल हो गए और एकजुट होकर स्वराज की मांग करने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने मध्य प्रदेश और बरार क्षेत्र में होम रूल आंदोलन की कमान हरियाणा के नेकीराम शर्मा को सौंपी थी।
प्रश्न :
17.1 भारत में होम रूल लीग की स्थापना किसने की?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने पूना में और श्रीमती एनी बेसेंट ने मद्रास में अपनी अलग होम रूल लीग की स्थापना की थी।
17.2 होम रूल लीग के प्रसार के लिए बाल गंगाधर तिलक ने क्या कार्य किये?
उत्तर – उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और होम रूल का प्रचार किया।
17.3 मध्य प्रदेश और बरार में होम रूल आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – नेकीराम शर्मा
18. CASE STUDY : इस गांव में कई अलग-अलग जातियों के लगभग 450 परिवार हैं। गांव की अधिकांश जमीन पर 80 ऊंची जाति के परिवारों का कब्जा है। उनके घर, जिनमें से कुछ काफी बड़े हैं, सीमेंट प्लास्टर के साथ ईंटों से बने हैं। अनुसूचित जाति (दलित) की आबादी एक तिहाई है और वे गांव के एक कोने में और बहुत छोटे घरों में रहते हैं जिनमें से कुछ मिट्टी और भूसे के हैं। अधिकांश घरों में बिजली के कनेक्शन हैं। बिजली से खेतों के सभी ट्यूबवेलों को बिजली मिलती है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के छोटे व्यवसायों में किया जाता है। पालमपुर में दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च विद्यालय है। यहां सरकार द्वारा संचालित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक निजी औषधालय है जहां बीमारों का इलाज किया जाता है।
प्रश्न :
18.1 पालमपुर गाँव में कितने परिवार निवास करते हैं?
उत्तर – 450 परिवार
18.2 दलितों की आबादी का हिस्सा कितना है?
उत्तर – एक तिहाई
18.3 बताएं कि पालमपुर गांव में क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं?
उत्तर – पालमपुर में दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च विद्यालय है। यहां सरकार द्वारा संचालित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक निजी औषधालय है जहां बीमारों का इलाज किया जाता है।
19. उदारवादी कौन थे? उनकी मुख्य माँगें क्या थीं?
उत्तर – उदारवादी वे लोग थे जो ब्रिटिश शासन के समर्थक थे। उनका लक्ष्य ब्रिटिश शासन के अधीन ही स्वशासन की प्राप्ति करना था।
उदारवादियों की मुख्य माँगें :
(i) विधान परिषदों की सदस्य संख्या में वृद्धि की जाए।
(ii) प्रशासनिक सेवा में भारतीयों की नियुक्ति की जाए।
(iii) सेना के खर्चे में कमी की जाए।
(iv) सामान्य तथा तकनीकी शिक्षा का विस्तार किया जाए।
(v) उच्च पदों पर भारतीयों की अधिक नियुक्ति की जाए।
(vi) न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग किया जाए।
(vii) किसानों पर करों का बोझ कम किया जाए।
(viii) नमक पर कर में कमी की जाए।
(ix) प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं।
20. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाए :
भाग-अ (इतिहास)
(i) आर्य समाज का स्थापना स्थल
(ii) होम रूल लीग का स्थापना स्थल
भाग-ब (भूगोल)
(iii) पश्चिमी घाट
(iv) अंडमान और निकोबार
(v) वुलर झील
उत्तर –