HBSE Class 8 Hindi Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 8 Hindi Question Paper 2024 Answer Key

भाग क – बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)

1. ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में दीवाने क्या बन कर आते हैं?
(क) राग
(ख) उल्लास
(ग) रस
(घ) निराशा
उत्तर – (ख) उल्लास

2. ‘बस की यात्रा’ पाठ में लेखक और उसके मित्रों ने कहाँ के लिए बस पकड़ी थी?
(क) नागपुर के लिए
(ख) सतना के लिए
(ग) जबलपुर के लिए
(घ) जोधपुर के लिए
उत्तर – (ख) सतना के लिए

3. ‘कामचोर’ कहानी में भैंस के पाँवों की रस्सी किसकी चारपाई के साथ बाँध दी गई थी?
(क) दादी जी की चारपाई के साथ
(ख) अब्बा जी की चारपाई के साथ
(ग) चाचा जी की चारपाई के साथ
(घ) नौकर की चारपाई के साथ
उत्तर – (ग) चाचा जी की चारपाई के साथ

4. कबीर के दोहों को क्या कहा जाता है?
(क) साखी
(ख) चौपाई
(ग) पद
(घ) गद्य
उत्तर – (क) साखी

5. माला तो कर में फिरै, जीभि फिरै मुख माँहि। मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै, यह तौ सुमिरन नाहिं।। कबीर दास जी के इस दोहे में कैसी भक्ति का उल्लेख किया गया है?
(क) सगुण भक्ति का
(ख) निर्गुण भक्ति का
(ग) दास्य भाव की भक्ति का
(घ) पाखंडपूर्ण भक्ति का
उत्तर – (घ) पाखंडपूर्ण भक्ति का

6. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता की कवयित्री कौन है?
(क) सुभद्रा कुमारी चौहान
(ख) महाश्वेता
(ग) जया जादवानी
(घ) महादेवी
उत्तर – (ग) जया जादवानी

7. ‘क्या निराश हुआ जाए’ निबंध में लेखक ने समाज के लिए किसमें रस लेना बुरा कहा है?
(क) भलाई में
(ख) बुराई में
(ग) लालच में
(घ) त्याग में
उत्तर – (ख) बुराई में

8. ‘टोपी’ नामक कहानी उच्च वर्ग की किस प्रवृत्ति की ओर संकेत करती है?
(क) उदारता
(ख) परिश्रमी
(ग) शोषण
(घ) दयालु
उत्तर – (ग) शोषण

9. ‘प्राणों की बाजी लगाना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) प्राणों सहित छलांग लगाना
(ख) जान की परवाह न करना
(ग) प्राणों को सुरक्षित रखना
(घ) प्राणों को खतरे में डालना
उत्तर – (ख) जान की परवाह न करना

10. यशोदा माता कृष्ण और बलराम को कैसा आशीर्वाद देती हैं?
(क) धन प्राप्ति का
(ख) लंबी आयु का
(ग) राज्य प्राप्ति का
(घ) विद्वान होने का
उत्तर – (ख) लंबी आयु का

11. ‘सुलोचना’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(क) सु
(ख) सुल
(ग) ना
(घ) चना
उत्तर – (क) सु

12. ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव किस तारीख को पास हुआ था?
(क) 5 अगस्त, 1942 को
(ख) 6 अगस्त, 1942 को
(ग) 7 अगस्त, 1942 को
(घ) 8 अगस्त, 1942 को
उत्तर – (घ) 8 अगस्त, 1942 को

13. भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ था?
(क) सन् 1825 में
(ख) सन् 1837 में
(ग) सन् 1847 में
(घ) सन् 1857 में
उत्तर – (घ) सन् 1857 में

14. ‘अपना-पराया’ शब्द में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु समास
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) द्वंद समास
(घ) कर्मधारय समास
उत्तर – (ग) द्वंद समास

15. ‘अकबरी लोटा’ कहानी के लेखक का क्या नाम है?
(क) अन्नपूर्णानंद वर्मा
(ख) प्रेमचंद
(ग) रामचंद्र तिवारी
(घ) निर्मल वर्मा
उत्तर – (क) अन्नपूर्णानंद वर्मा

भाग ख – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)

16. ‘भगवान के डाकिए’ कविता का प्रमुख संदेश ‘विश्व बंधुत्व की भावना’ है। यह कथन सत्य है या असत्य।
उत्तर – सत्य

17. “हज़ारों सालों तक संचार का साधन केवल हरकारे या फिर तेज घोड़े रहे हैं।” चिट्ठियों की अनूठी दुनिया पाठ में यह कथन किसके द्वारा कहा गया?
उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू

18. “मेरे मन! निराश होने की जरूरत नहीं है।” यह कथन किसका है?
उत्तर – लेखक हजारीप्रसाद द्विवेदी

19. रविंद्र नाथ टैगोर जी ने ‘शांति निकेतन’ नामक संस्था की स्थापना की थी। सत्य या असत्य सही विकल्प का चयन करें।
उत्तर – सत्य

20. ‘बाज और साँप’ नामक कहानी में साँप को किसका प्रतीक दर्शाया गया है?
उत्तर – कायरता

21. ‘चिट्ठियों की अनूठी दुनिया’ निबंध के आधार पर, भारत में ……………… सबसे अधिक बेसब्री से पत्र का इंतजार करते हैं।
उत्तर – सैनिक

22. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ नामक कविता में सूरज का डूबना किसका प्रतीक है?
उत्तर – जल्दी घर लौट आने का

23. प्रथम विश्व युद्ध के समय कांग्रेस कितने दलों में विभाजित हो गई थी?
उत्तर – दो

24. चूड़िया बनाना किसका खानदानी पेशा था?
उत्तर – बदलू मनिहार

भाग ग – अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न (2 अंक)

25. ‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।’ इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर – लेखक ने उन कारीगरों की तरफ़ संकेत किया है जो हाथ से बनी वस्तुओं से अपना जीवनयापन करते हैं। आज के मशीनी युग ने उन कारीगरों के हाथ काटकर मानों उनकी रोटी ही छीन ली है। उन कारीगरों का रोजगार इन पैतृक काम धन्धों से ही चलता था। उसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सीखा था।

26. पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश क्यों नहीं दे सकता?
उत्तर – पत्रों का अपना अलग महत्व है। पत्रों द्वारा हम अपने मनोभावों को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं लेकिन फ़ोन, एसएमएस द्वारा केवल कामकाजी बातों को संक्षिप्त रूप से व्यक्त कर सकते हैं। पत्रों को हम अपने सगे-सम्बंधियों की धरोहर के रूप में सहेज कर रख सकते हैं। परन्तु फ़ोन या एस.एम.एस को हम सहेज कर नहीं रख सकते हैं। पत्रों से आत्मीयता झलकती है। इन्हें अनुसंधान का विषय भी बनाया जा सकता है। इन्हें बार बार पढ़ा जा सकता है।

27. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी?
उत्तर – सूरज डूबने का समय हो चुका है इसके डूबने से पहले चिड़िया अपने लिए घोंसला बनाना चाहती है। इसलिए
चिड़िया अपनी चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में है। वह तिनके से अपने घोंसले को मजबूत करती होगी
या उस तिनके से अपने और अपने परिवार के लिए नया घोंसला बनाती होगी।

28. सवाक् फिल्म किसे कहते हैं? भारतीय सिनेमा की प्रथम सवाक् फिल्म का नाम बताइए।
उत्तर – सवाक् फिल्म वह फिल्म होती है जिसमें आवाज और संवाद होते हैं, अर्थात् दर्शकों को केवल दृश्य ही नहीं बल्कि पात्रों की आवाजें और बातचीत भी सुनाई देती है। भारतीय सिनेमा की प्रथम सवाक् फिल्म का नाम “आलम आरा” है।

29. कलिंग के युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक का मन क्यों बदल गया था?
उत्तर – कलिंग के युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक का मन बदल गया था क्योंकि इस युद्ध में बहुत बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और अत्यधिक विनाश हुआ था। युद्ध के परिणामस्वरूप हुए रक्तपात और तबाही ने अशोक को गहरे रूप से प्रभावित किया। उन्होंने इस विनाश को देखकर अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया। उनका हृदय मानवता के प्रति दया और करुणा से उद्वेलित हो गया।

30. ‘भारत की खोज’ के आधार पर बताए कि यह नेहरु जी की कौन-सी जेल यात्रा थी? और उन्हें बंदी के रूप में किस किले में रखा गया था?
उत्तर – ‘भारत की खोज’ के आधार पर यह पंडित जवाहरलाल नेहरू की नौवी जेल यात्रा थी। उन्हें बंदी के रूप में अहमदनगर किले में रखा गया था।

भाग घ – लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक)

31. कुदाल छोड़कर नेहरू जी ने क्या करना आरंभ किया?
उत्तर – नेहरू जी अपना समय कभी भी व्यर्थ नहीं गँवाते थे। जब उन्हें जेल के अधिकारियों ने खुदाई के कार्य की अनुमति नहीं दी, तो उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम उठा ली और लेखन का कार्य आरंभ कर दिया। उन्होंने जो कुछ अनुभव किया था, उसे वे शब्दों में उतार देना चाहते थे। उन्होंने विभिन्न विषयों पर लिखना शुरू किया, जिससे उन्होंने अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त किया। उनका लेखन बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक था।

32. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर – मशीनी युग के कारण उसका सारा व्यवसाय चौपट हो गया। उसने इस लाख की चूड़ियों के अलावा कभी और कुछ सीखा ही नहीं था। जिसके कारण वह बेरोज़गार हो गया। अब वह कमज़ोर व बीमार हो गया था। उसकी बेबसी लेखक को उसके चेहरे पर दिखाई देने लगी थी। जिसने उसे एक बूढ़ा व बीमार व्यक्ति बना दिया था।

33. ‘बस की यात्रा’ पाठ में बस के पुलिया के ऊपर पहुँचने पर क्या हुआ?
उत्तर – बस कुछ दूर चलकर पुलिया पर पहुँची थी कि उसका एक टायर फट गया और बस झटके से रुक गई। यदि बस स्पीड में होती तो उछलकर नाले में गिर जाती। लेखक बस कंपनी के हिस्सेदार को श्रद्धाभाव से देख रहा था।

34. ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में कवि ने दीवाने किसे और क्यों कहा है?
उत्तर – ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में कवि ने अपने आप को दीवाना कहा है क्योंकि वह मस्तमौला है। उसे किसी बात की फिक्र नहीं है। वह अपनी मस्ती में ही बिना किसी मंज़िल के आगे बढ़ा चला जा रहा है।

35. “एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध भेजती है।” कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – एक देश की धरती अपने सुगन्ध व प्यार को पक्षियों के माध्यम से दूसरे देश को भेजकर सद्भावना का संदेश भेजती है। भाव यह है कि जब एक जगह की धरती अपनी भूमि में उगने वाले फूलों की सुगन्ध को, पानी को, बदलों के
रूप में भेजते हुए नही झिझकती अर्थात् भेदभाव नहीं करती बल्कि समान भाव से अपना प्रेम संदेश भेजती है तो
हम मनुष्य क्यों नहीं इस भावना से प्रेरित होकर आपस में सद्भावना बनाए रखते।

36. ओस की बूँद कब, कैसे और किसके द्वारा पकड़ी गई थी?
उत्तर – लेखक प्रात:काल बेर की झाड़ी के नीचे से गुजर रहा था कि बूंद अचानक उसकी कलाई पर गिरी और सरक कर हथेली पर चली आई।

37. ‘ध्वनि’ कविता में कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?
उत्तर – कवि के अंदर जीवन जीने की उत्साह, प्रेरणा और ऊर्जा बची है। वह युवा पीढ़ी को आलस्य कि दशा से उबारना चाहते हैं। अभी उसे काफ़ी काम करना है। वह स्वयं को काम के सर्वथा उपयुक्त मानता है। इसलिए उसे विश्वास है कि उसका अंत अभी नहीं होगा।

भाग ङ – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (5 अंक)

38. मक्खन चुराते और खाते समय श्री कृष्ण थोड़ा-सा मक्खन बिखरा क्यों देते थे?
उत्तर – श्री कृष्ण बहुत छोटे थे और छींका बहुत ऊँचा था। श्रीकृष्ण माखन ऊँचे टंगे होने के कारण ऊखल पर चढ़कर उतारते हैं जिसके कारण माखन गिर जाता हैं तथा चुराते समय वे आधा माखन खुद खाते हैं व आधा अपने सखाओं को खिलाते हैं, जिसके कारण माखन जगह-जगह बिखर जाता है।

39. क्या चिट्ठियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ले सकते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्रत्येक वस्तु का अपना एक अलग महत्व होता है। उसी प्रकार आज तकनीकी की दुनिया में भी चिट्ठियों की जगह कोई नहीं ले सकता है। पत्र लेखन एक साहित्यिक कला है परन्तु फेक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल जैसे तकनीकी माध्यम केवल काम-काज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। आज ये आवश्यकताओं में आते हैं फिर भी ये पत्र का स्थान नहीं ले सकते हैं। आज व्यापारिक व विभागीय कार्यों की प्रत्येक सूचना, पत्रों द्वारा ही भेजी जाती है। इस काम में डाक विभाग अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अथवा

गवरइया और गवरा के बीच किस बात पर बहस हुई और गवरइया को अपनी इच्छा पूरी करने का अवसर कैसे मिला?
उत्तर – आदमी के कपड़े पहनने की बात को लेकर ‘गवरइया’ और ‘गवरा’ में बहस हुई। गवरहया को आदमी का रंग बिरंगे कपड़े पहनना अच्छा लगता था। जबकि गवरा का कहना था कि कपड़े पहनने से आदमी की असली खुबसूरती कम हो जाती है, वह बदसूरत लगने लगता है। एक दिन घूरे पर चुगते−चुगते गवरइया को रूई का एक फाहा मिला। उसने इसे धुनवाया, कपड़ा बुनवाया फिर टोपी सिलवाई इसी से उसे टोपी पहनने की इच्छा पूरी करने का अवसर मिला।

40. साइकिल की वजह से बसों के इंतज़ार में व्यय होने वाला उनका समय बच जाता है। खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए तो यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। दूसरे, इससे इन्हें इतना समय मिल जाता है कि ये अपने सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। तीसरे, इससे ये और अधिक इलाकों में जा पाती हैं। अंतिम बात यह है कि अगर आप चाहें तो इससे आराम करने का काफी समय मिल जाता है।
प्रश्न :
(क) पाठ एवं लेखक का नाम बताइए।
उत्तर : पाठ – जहाँ पहिया है, लेखक – पालगम्मी साईनाथ

(ख) महिलाओं को साइकिल चलाने से क्या लाभ हुआ?
उत्तर – महिलाओं को साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम, गतिशीलता और स्वतंत्रता का लाभ होता है।

(ग) सामान बेचने में साइकिल चलाना कैसे सहायक सिद्ध हुआ?
उत्तर – सामान बेचने में साइकिल चलाने से महिलाओं को स्वतंत्र रूप से अधिक इलाकों में जाने की सुविधा मिलती है, जिससे उनकी बिक्री में वृद्धि होती है।

(घ) साइकिल चलाने और आराम करने में क्या संबंध है?
उत्तर – साइकिल चलाने से आराम करने का संबंध होता है, क्योंकि यह लोगों को बसों के इंतज़ार में व्यय होने वाला समय बचाता है।

(ङ) ‘समय’ शब्द के कम-से-कम दो पर्यायवाची शब्द बताइए।
उत्तर – काल, अवधि

भाग च – नैतिक शिक्षा

41. ‘वंदना’ कविता में कवि किसकी वंदना कर रहा हैं? (1 अंक)
उत्तर – भारत माँ की

42. ‘दया धर्म का मूल है’ पाठ में शेरनी ने सियार के बच्चे को क्या समझाया? (2 अंक)
उत्तर – शेरनी ने सियार के बच्चे को समझाया कि वह सियार का लड़का है, जिसे उसने दया करके अपने बच्चों की तरह पाला है। उसके बच्चों को पता नहीं हैं कि वह सियार है। अब तुम यहाँ से चुपचाप भाग कर सियारों के साथ रहो नहीं तो उसके बच्चे उसे मार कर खा जाएँगे।

43. संदीप के नशे की आदत के लिए कौन-कौन उत्तरदायी हैं? (2 अंक)
उत्तर – स्वयं, दोस्त, समाज

44. 1857 की क्रान्ति में ‘रोहनात’ का योगदान पाठ के आधार पर रोहनात व हिसार में क्रान्ति के दमन को अपने शब्दों में लिखें। (3 अंक)
उत्तर – हरियाणा राज्य के पश्चिम में स्थित आधुनिक भिवानी जिले में एक गाँव है-रोहनात। इस गाँव के वीर सपूतों ने सन् 1857 की महान क्रान्ति में अतुल्य योगदान दिया। रोहनात की विद्रोह में भूमिका को समझने के लिए हांसी, हिसार व तोशाम की गतिविधियों की जानकारी आवश्यक है। 10 मई, 1857 के बाद उत्तरी भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत हो गई थी। हिसार में इसकी सूचना 27 मई को मुहम्मद आज़म द्वारा दी गई। रोहनात ने अपनी क्षमता और नेतृत्व के माध्यम से स्थानीय लोगों को एकजुट किया और उन्हें विद्रोह में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हिसार में उनकी नेतृत्व में क्रांति के दौरान अनेक विद्रोही घातक संघर्षों में भाग लिया और उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष को मजबूत किया।