Haryana Board (HBSE) Class 7 Science Question Paper 2026 Answer Key
निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 20 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 21 से 28 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 29 से 36 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 37 से 40 प्रत्येक 5 अंक का है।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक नहीं है?
(a) क्लोरोफिल
(b) जल
(c) ऑक्सीजन
(d) कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर – (c) ऑक्सीजन
Which of the following is not needed during photosynthesis?
(a) Chlorophyll
(b) Water
(c) Oxygen
(d) Carbon dioxide
Answer – (c) Oxygen
2. निम्न में से मानव पाचन तंत्र का भाग नहीं है :
(a) आमाशय
(b) ग्रसिका
(c) क्षुद्रांत्र
(d) मूत्राशय
उत्तर – (d) मूत्राशय
Which of the following is not a part of the human digestive system?
(a) Stomach
(b) Oesophagus
(c) Small intestine
(d) Urinary bladder
Answer – (d) Urinary bladder
3. प्रायः प्रयोगशाला तापमापी का परिसर होता है :
(a) –10°C से 110°C
(b) 10°C से 100°C
(c) 100°C से 150°C
(d) 0°C से 100°C
उत्तर – (a) –10°C से 110°C
The range of laboratory thermometer is :
(a) –10°C to 110°C
(b) 10°C to 100°C
(c) 100°C to 150°C
(d) 0°C to 100°C
Answer – (a) –10°C to 110°C
4. भारतीय रसोई में उपयोग होने वाला एक मसाला जिसकी मदद से हम अम्ल या क्षार की पहचान कर सकते हैं, वह है :
(a) सौंफ
(b) हल्दी
(c) दाल-चीनी
(d) काली-मिर्च
उत्तर – (b) हल्दी
A spice used in Indian cooking that can help us identify acid or alkali is :
(a) Fennel
(b) Turmeric
(c) Cinnamon
(d) Black pepper
Answer – (b) Turmeric
5. नमी और वायु के संपर्क में आने पर लोहे की वस्तुओं पर जंग लग जाती है। जंग से बचाने के लिए हम यशद् लेपन (गैल्वेनाइजेशन) प्रक्रिया का उपयोग करते हैं जिसमें लोहे की वस्तु पर एक अन्य धातु की परत चढ़ाई जाती है, यह धातु है :
(a) मैग्नीशियम
(b) एल्यूमिनियम
(c) जिंक
(d) कॉपर (तांबा)
उत्तर – (c) जिंक
Iron objects rust when exposed to moisture and air. To prevent rust, we use the process of galvanization, which involves coating an iron object with a layer of another metal. This metal is :
(a) Magnesium
(b) Aluminum
(c) Zinc
(d) Copper
Answer – (c) Zinc
6. निम्नलिखित जीवों में से कौन-सा जीव अवायवीय श्वसन करता है?
(a) मछली
(b) केंचुआ
(c) यीस्ट
(d) मेंढक
उत्तर – (c) यीस्ट
Which of the following organism respires anaerobically?
(a) Fish
(b) Earthworm
(c) Yeast
(d) Frog
Answer – (c) Yeast
7. स्टेथोस्कोप उपकरण का प्रयोग डॉक्टर करते हैं :
(a) हृदय स्पंद को मापने के लिए
(b) नाड़ी स्पंद को मापने के लिए
(c) फेफड़ों की जाँच करने के लिए
(d) उपर्युक्त सभी कार्यों के लिए
उत्तर – (d) उपर्युक्त सभी कार्यों के लिए
Doctors use the stethoscope :
(a) to measure the heartbeat
(b) to measure the pulse
(c) to examine the lungs
(d) for all of the above
Answer – (d) for all of the above
8. पौधे अदरक, आलू व ब्रायोफिलम बीज व बीजाणुओं के उपयोग के बिना ही उगाये जा सकते हैं। इस प्रकार के जनन को कहते हैं :
(a) कायिक प्रवर्धन
(b) मुकुलन
(c) खंडन
(d) बीजाणु निर्माण
उत्तर – (a) कायिक प्रवर्धन
The given plants ginger, potato and Bryophyllum can be grown without the use of seeds and spores. This type of reproduction is called :
(a) Vegetative propagation
(b) Budding
(c) Fission
(d) Spore formation
Answer – (a) Vegetative propagation
9. निम्न में से कौन-सा विद्युत रोधी पदार्थ है?
(a) लोहा
(b) चांदी
(c) कॉपर
(d) रबड़
उत्तर – (d) रबड़
Which of the following is a bad conductor of electricity?
(a) iron
(b) Silver
(c) Copper
(d) Rubber
Answer – (d) Rubber
10. एक बस 54 km की दूरी 90 min में तय करती है। बस की चाल होगी :
(a) 0.6 m/s
(b) 10 m/s
(c) 5.4 m/s
(d) 3.6 m/s
उत्तर – (b) 10 m/s
दूरी = 54 km = 54000 m
समय = 90 min = 5400 s
गति = दूरी ÷ समय = 54000 ÷ 5400 = 10 m/s
A bus covers a distance of 54 km in 90 min. The speed of the bus will be :
(a) 0.6 m/s
(b) 10 m/s
(c) 5.4 m/s
(d) 3.6 m/s
Answer – (b) 10 m/s
Distance = 54 km = 54000 m
Time = 90 min = 5400 s
Speed = Distance ÷ Time = 54000 ÷ 5400 = 10 m/s
11. श्वेत प्रकाश 7 रंगों का मिश्रण है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
White light composed of 7 colors. (True / False)
Answer – True
12. शाक वन में उच्चतम परत बनाते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर – असत्य
Herbs form the topmost layer in the forest. (True / False)
Answer – False
13. तेल और वसा को नाली में नहीं बहाना चाहिए। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
Oils and fats should not be released in drains. (True / False)
Answer – True
14. घटपरणी (पिचर पादप) कीटों का भक्षण करता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
Pitcher plant feeds on insects. (True / False)
Answer – True
15. यकृत (लीवर) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
Liver is the largest gland in the human body. (True / False)
Answer – True
16. जब चींटी काटती है तो यह त्वचा में ……….. द्रव डाल देती है। (अम्लीय / क्षारकीय / उदासीन)
उत्तर – अम्लीय
When an ant bites, it injects ………… solution into the skin. (acidic / basic / neutral)
Answer – acidic
17. मोम का पिघलना ………… परिवर्तन का उदाहरण है।
उत्तर – भौतिक परिवर्तन
Melting of wax is an example of ………… change.
Answer – physical change
18. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनता है?
उत्तर – अवतल लेंस
Which type of lens always forms a virtual image?
Answer – Concave lens
19. वन परिशुद्ध करते हैं ……… और …….. को।
उत्तर – जल, वायु
A forest is a purifier of ………. and ……..
Answer – water, air
20. सूखे ………… को खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।
उत्तर – पत्ते
Dried ……….. is used as manure.
Answer – leaves
21. जीवों को भोजन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर – जीवों को भोजन की आवश्यकता ऊर्जा प्राप्त करने, शरीर की वृद्धि एवं विकास के लिए, क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत के लिए तथा शरीर की सभी जीवन क्रियाओं को संचालित करने के लिए होती है।
Why do organisms need to take food?
Answer – Organisms need food to get energy, for growth and development and for repairing damaged parts of the body. Food also helps in carrying out all life processes.
22. क्या प्रयोगशाला तापमापी द्वारा मनुष्य के शरीर का तापमान मापा जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – नहीं, प्रयोगशाला तापमापी से मनुष्य के शरीर का तापमान नहीं मापा जा सकता क्योंकि इसमें किंक (kink) नहीं होता। इसलिए तापमापी को हटाते ही पारा नीचे गिर जाता है और सही तापमान पढ़ना संभव नहीं होता।
Can a laboratory thermometer be used to measure the temperature of human body? Explain.
Answer – No, a laboratory thermometer cannot be used to measure the temperature of the human body because it has no kink. When it is removed, the mercury falls back immediately, so the correct reading cannot be taken.
23. अक्सर यह देखा गया है कि अत्यधिक धूल भरी वायु में सांस लेने पर हमें छींक आ जाती है। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर – धूल के कण नाक के अंदर जाकर नाक की झिल्ली को उत्तेजित करते हैं। इससे शरीर की सुरक्षा प्रतिक्रिया के रूप में छींक आती है और धूल के कण बाहर निकल जाते हैं।
It is often seen that we sneeze on inhaling dust laden air. Why does it happen?
Answer – Dust particles enter the nose and irritate the inner lining of the nose. As a protective reaction, the body causes sneezing to remove the dust particles.
24. क्या होगा यदि रक्त में पट्टीकाणु नहीं होंगे?
उत्तर – यदि रक्त में प्लेटिकाणु नहीं होंगे तो रक्त का थक्का नहीं बनेगा। इससे चोट लगने पर रक्तस्राव लंबे समय तक होता रहेगा और यह खतरनाक हो सकता है।
What will happen if there are no platelets in the blood?
Answer – If there are no platelets in the blood, blood clotting will not occur. As a result, bleeding from an injury will continue for a long time and it may become dangerous.
25. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 10 सेकंड का समय लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर – लोलक का आवर्तकाल = कुल समय ÷ कुल दोलन
= 10 सेकंड ÷ 20
= 0.5 सेकंड
अतः लोलक का आवर्तकाल 0.5 सेकंड है।
A simple pendulum takes 10 seconds to complete 20 oscillations. What is the time period of the pendulum?
Answer – Time period = Total time ÷ Number of oscillations
= 10 s ÷ 20
= 0.5 s
26. दीर्घरोम क्या हैं? वे कहाँ पाए जाते हैं एवं उनका कार्य क्या होता है?
उत्तर – दीर्घरोम छोटी-छोटी उँगली जैसी संरचनाएँ होती हैं। ये छोटी आँत की अंदरूनी दीवार पर पाए जाते हैं। इनका मुख्य कार्य पचे हुए भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित करके उन्हें रक्त में पहुँचाना होता है।
What are villi? What is their location and function?
Answer – Villi are small finger-like projections present on the inner wall of the small intestine. Their main function is to absorb digested nutrients and pass them into the blood.
27. अमीबा में पाचन प्रक्रिया का चित्र सहित वर्णन करो।
Explain Digestion in amoeba with a diagram.
Answer –

28. जब किसी तार में बिजली प्रवाहित की जाती है, तो पास में रखी कंपास की सुई अपनी उत्तर-दक्षिण स्थिति से विचलित हो जाती है। समझाइए।
उत्तर – जब किसी तार में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो उसके चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। यह चुंबकीय क्षेत्र पास में रखी कंपास की सुई को प्रभावित करता है, जिसके कारण कंपास की सुई अपनी उत्तर-दक्षिण दिशा से हटकर मुड़ जाती है।
When the current is switched on through a wire, a compass needle kept nearby gets deflected from its north-south position. Explain.
Answer – When electric current flows through a wire, a magnetic field is produced around it. This magnetic field affects the compass needle kept nearby, causing it to deflect from its north-south direction.
29. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर – समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी और सीधा होता है; प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है; प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने होती है; तथा प्रतिबिंब में बाएँ-दाएँ का उलटाव होता है।
Write the characteristics of image formed by a plane mirror.
Answer – The image formed by a plane mirror is virtual and erect; the size of the image is equal to the size of the object; the image is formed at the same distance behind the mirror as the object is in front of it; and the image shows lateral inversion (left-right reversal).
30. स्वच्छता के संदर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझाइए।
उत्तर – एक सक्रिय नागरिक के रूप में हमें अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए और उसे डस्टबिन में डालना चाहिए। हमें स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए तथा खुले में शौच और गंदगी फैलाने से बचना चाहिए।
Outline your role as an active citizen in relation to sanitation.
Answer – As active citizens, we should keep our surroundings clean and throw waste only in dustbins. We should spread awareness about cleanliness among people and avoid practices that cause pollution and unhygienic conditions.
31. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर – कई परतों वाले वस्त्रों के बीच हवा की परतें फँस जाती हैं। हवा ऊष्मा की खराब चालक होती है, इसलिए यह शरीर की ऊष्मा को बाहर जाने से रोकती है। इस कारण कई परतों वाले कपड़े हमें अधिक गर्म रखते हैं।
Discuss why wearing more layers of clothing during winter keeps us warmer than wearing just one thick piece of clothing?
Answer – Layers of clothing trap air between them. Air is a poor conductor of heat, so it prevents the body heat from escaping. Therefore, wearing several layers keeps us warmer.
32. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दें।
उत्तर – किसी अम्ल व क्षार के बीच होने वाली अभिक्रिया, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाती है। अभिक्रिया के उत्पाद लवण और जल हैं।
उदाहरण: NaOH + HCl → NaCl + H2O
What is Neutralization reaction? Give an example.
Answer – The reaction between an acid and a base is called neutralization reaction. The products of the reaction are salt and water.
e.g. NaOH + HCl → NaCl + H2O
33. स्वपरागण एवं पर परागण के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – जब किसी पुष्प के परागकण उसी पुष्प या उसी पौधे के दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं, तो इसे स्वपरागण कहते हैं।
जब किसी पौधे के पुष्प के परागकण दूसरे पौधे के पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं, तो इसे पर परागण कहते हैं।
Explain the differences between self-pollination and cross pollination.
Answer – Transfer of pollen from the anther to the stigma of the same flower or another flower on the same plant.
Transfer of pollen from the anther of one plant to the stigma of a flower on another plant.
34. उत्तल लेंस तथा अवतल लेंस के मध्य कोई तीन अंतर लिखिए।
उत्तर – उत्तल लेंस बीच में मोटा और किनारों पर पतला होता है। यह प्रकाश किरणों को एक बिंदु पर अभिसारित करता है और वास्तविक या आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है।
अवतल लेंस बीच में पतला और किनारों पर मोटा होता है। यह प्रकाश किरणों को अपसारित करता है और हमेशा आभासी, सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
Write any three points of difference between convex lens and concave lens.
Answer – Convex Lens is thicker at the centre and thinner at the edges. It converges light rays and can form real or virtual images.
Concave Lens is thinner at the centre and thicker at the edges. It diverges light rays and always forms a virtual, erect and diminished image.
35. पित्त रस शरीर में कहां पर संग्रहित होता है? यह किस प्रकार पाचन में सहायता करता है?
उत्तर – पित्त रस पित्ताशय नामक एक छोटे से अंग में संग्रहित होता है। इसका निर्माण लीवर द्वारा होता है। पित्त रस पाचन में मदद करता है, यह वसा को फैटी एसिड में तोड़ता है, जिसे पाचन तंत्र द्वारा शरीर में ले जाया जा सकता है।
Where is the bile juice stored in the body? How does it help in digestion?
Answer – Bile juice is stored in a small organ called the Gall Bladder. It is produced by the liver. Bile juice helps with digestion. It breaks down fats into fatty acids, which can be taken into the body by the digestive tract.
36. विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों को समझाइए। ये प्रभाव दैनिक जीवन में कहां-कहां देखने को मिलते हैं?
उत्तर – विद्युत धारा के दो मुख्य प्रभाव ऊष्मीय प्रभाव और चुंबकीय प्रभाव हैं।
ऊष्मीय प्रभाव में जब किसी चालक में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो उसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक आयरन, हीटर और गीजर में होता है। चुंबकीय प्रभाव में जब किसी तार में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो उसके चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र बन जाता है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक घंटी, मोटर और इलेक्ट्रोमैग्नेट में किया जाता है।
Explain any two effects of electric current. Where do you observe these effects in your daily life?
Answer – Two main effects of electric current are the heating effect and the magnetic effect.
In the heating effect, when electric current flows through a conductor, heat is produced, which is used in electric iron, heaters and geysers. In the magnetic effect, when current flows through a wire, it produces a magnetic field around it, which is used in electric bells, motors and electromagnets.
37. अपघटक किन्हें कहते हैं? किन्ही दो अपघटकों के नाम बताइए और वन में ये क्या कार्य करते हैं इसे स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –अपघटक वे जीव होते हैं जो मृत पौधों और जानवरों के अवशेषों को सड़ाकर उन्हें सरल पदार्थों में बदल देते हैं। बैक्टीरिया और फफूँद अपघटकों के उदाहरण हैं। वन में ये मृत पदार्थों को विघटित करके पोषक तत्वों को मिट्टी में वापस मिलाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधों को पोषण मिलता है।
What are decomposers? Name any two decomposers and explain their role in the forest.
Answer – Decomposers are organisms that break down dead plants and animals into simpler substances. Bacteria and fungi are examples of decomposers. In forests, they decompose dead matter and return nutrients to the soil, which increases soil fertility and helps plants to grow.
38. वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएं और अंतर बताइए।
उत्तर – समानताएँ : वायवीय तथा अवायवीय दोनों श्वसन प्रक्रियाओं में भोजन का विघटन होता है और ऊर्जा उत्पन्न होती है। दोनों प्रक्रियाएँ कोशिकाओं में होती हैं।
• अंतर : वायवीय श्वसन में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और इससे अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जबकि अवायवीय श्वसन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है और इसमें कम ऊर्जा उत्पन्न होती है।
Write the similarities and differences between aerobic and anaerobic respiration.
Answer – Similarities : In both aerobic and anaerobic respiration, food is broken down to release energy and both processes occur in cells.
• Differences : Aerobic respiration requires oxygen and produces more energy, whereas anaerobic respiration occurs without oxygen and produces less energy.
39. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाने की विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर – कॉपर सल्फेट के शुद्ध क्रिस्टल प्राप्त करने की विधि को क्रिस्टलीकरण कहते हैं। एक बीकर में पानी लेकर उसमें कुछ बूँदें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की मिलाई जाती हैं। पानी को गर्म करके उसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण घोलते हैं जब तक कि वह और न घुले और संतृप्त घोल बन जाए। इस घोल को छानकर बिना हिलाए ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है। कुछ समय बाद बीकर में नीले रंग के चमकदार कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देने लगते हैं।
Write a short note to explain the formation of copper sulphate crystals.
Answer – The process of obtaining pure crystals is called crystallization. A beaker of water is taken and a few drops of dilute sulphuric acid are added to it. The water is heated and copper sulphate powder is added slowly while stirring until no more powder dissolves and a saturated solution is formed. The solution is then filtered and left undisturbed to cool. After some time, blue shining crystals of copper sulphate appear in the beaker.
40. स्वपोषी, परपोषी व सहजीवी संबंध का वर्णन करो।
उत्तर : स्वपोषी – पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं स्वपोषण कहलाती है तथा ऐसे जीव स्वपोषी कहलाते हैं। उदाहरण: हरे पौधे, नील हरित शैवाल।
• परपोषी – वे जीव जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित नहीं कर सकते हैं तथा अन्य जीव पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, ऐसे जीव परपोषी कहलाते हैं। उदाहरण: अमरबेल।
• सहजीवी – कुछ जीव एक दूसरे के साथ रहते हैं तथा अपना आवास एवं पोषक तत्व एक दूसरे के साथ बांटते हैं, इसे सहजीवी संबंध कहते हैं। उदाहरण: लाइकेन, कवक तथा शैवाल का सहजीवी संबंध है।
Describe Autotrophic, Heterotrophic and Symbiosis Relationship.
Answer : Autotrophic – The method of nutrition in which organisms synthesize their own food is called autotrophy and such organisms are called autotrophic. e.g. Green plants, blue green algae.
• Heterotrophic – Those organisms which cannot synthesize their own food and consume food synthesized by other organisms, such organisms are called heterotrophic. e.g. Cuscuta.
• Symbiosis Relationship – Some organisms live with each other and share their habitat and nutrients with each other, this is called symbiosis relationship. e.g. Lichen, fungus and algae have a symbiosis relationship.