HBSE Class 7 Hindi SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 7 Hindi SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Question (6) carry 2 marks.
• Question (7) carry 3 marks.
• Question (8) carry 5 marks.

1. ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ कविता में कवि ने क्या संदेश दिया है?
(क) पक्षियों को सब सुख सुविधाएँ देनी चाहिए।
(ख) पक्षियों के लिए प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रखना चाहिए।
(ग) पक्षियों के लिए झूले डालने चाहिए।
(घ) पक्षियों को पिंजरे के अंदर कैद रखना चाहिए।
उत्तर – (ख) पक्षियों के लिए प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रखना चाहिए।

2. ‘भूखे-प्यासे’ में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) बहुव्रीही
(ग) द्वंद्व
(घ) तत्पुरुष
उत्तर – (ग) द्वंद्व

3. कठपुतली के ‘धागे बंधे होना’ किसका प्रतीक है?
(क) पराधीनता का
(ख) आज़ादी का
(ग) कमजोरी का
(घ) प्रसन्नता का
उत्तर – (क) पराधीनता का

4. खिलौनेवाले की आवाज सुनकर बच्चें अस्थिर क्यों हो उठते थे?
(क) बच्चों को खिलौनेवाले की आवाज़ पसंद थी।
(ख) बच्चों को मुफ्त में खिलौने मिलते थे।
(ग) बच्चें बाहर जाना चाहते थे।
(घ) बच्चों को खिलौने बहुत पसंद थे।
उत्तर – (घ) बच्चों को खिलौने बहुत पसंद थे।

5. ‘कटुक-निबौरी’ में ‘कटुक’ शब्द में कौन-सा विशेषण है?
(क) संख्यावाचक विशेषण
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) गुणवाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर – (ग) गुणवाचक विशेषण

6. सिंधु और ब्रह्मपुत्र की क्या विशेषताएं बताई गई है?
उत्तर – सिंधु और ब्रह्मपुत्र हिमालय पर जमी बर्फ के पिघलने से उत्पन्न जल की बूंदों से महानदी के रूप में बहती हैं। ये नदियां अत्यंत विशाल है तथा तेज गति से बहती हुई सागर में जा मिलती है।

7. कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?
उत्तर – कठपुतली को गुलाम बनाया हुआ था। उसके पैरों में आगे-पीछे धागे बाँधे गए थे। वह आजाद होना चाहती है। वह इन्हें तोड़कर स्वतंत्र रूप से अपने पाँवों पर खड़ा होना चाहती है। परन्तु पाँवों के बंधे होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती। इसलिए उसे अपनी पराधीनता पर गुस्सा आता है।

8. भीम के भोजन में जहर किसने और क्यों मिलाया? विस्तार से लिखो।
उत्तर – दुर्योधन भीम से बहुत जलता था इसलिए उसे अपने मार्ग से हटाना चाहता था। दुर्योधन ने भीम को मारने के लिए पाड़‌वों को जल-क्रीड़ा का न्यौता दिया। खेलने के पश्चात सब लोगों ने भोजन किया। परन्तु दुर्योधन ने चालाकी से भीम के भोजन में विष मिला दिया। विष के प्रभाव से भीम अचेत हो गया। दुर्योधन ने उसे बांधकर गंगा में बहा दिया।

अथवा

अच्छे मित्र की पाँच विशेषताएँ लिखो।
उत्तर – अच्छे मित्र की पाँच विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
(i) अच्छे मित्र हमेशा सच्चे और ईमानदार होते हैं, जिससे आप उनके साथ खुलकर बात कर सकते हैं।
(ii) वे कठिन समय में भी आपका समर्थन करते हैं और आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
(iii) अच्छे मित्र आपकी भावनाओं को समझते हैं और आपकी स्थिति में सहानुभूति रखते हैं।
(iv) वे आपके प्रति वफादार होते हैं और आपके विश्वास को कायम रखते हैं, जिससे आप भरोसेमंद महसूस करते हैं।
(v) अच्छे मित्र आपकी कमियों और गलतियों को सहन करते हैं और आपको सुधारने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।