Haryana Board (HBSE) Class 7 Hindi Question Paper 2026 Answer Key
निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 16 से 21 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 22 से 27 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 28 से 30 प्रत्येक 5 अंक का है।
1. ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ कविता में किसका महत्त्व बताया गया है?
(क) ऐशो-आराम का
(ख) स्वतंत्रता का
(ग) सोने के पिंजरे का
(घ) पक्षियों का
उत्तर – (ख) स्वतंत्रता का
2. कठपुतली का धागों से बंधा होना किसका प्रतीक है?
(क) पराधीन होने का
(ख) खुश होने का
(ग) कमजोर होने का
(घ) स्वतंत्र होने का
उत्तर – (क) पराधीन होने का
3. खिलौनेवाले की आवाज सुनकर बच्चों का खुश होना क्या दर्शाता है?
(क) बच्चों को खिलौने पसंद होते है
(ख) बच्चे पूरे दिन खुश रहते है
(ग) बच्चों को पैसे खर्च करना अच्छा लगता है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) बच्चों को खिलौने पसंद होते है
4. तोतो-चान ने यासुकी-चान को क्या न्यौता दिया?
(क) खेलने का
(ख) पढ़ने का
(ग) रेत से घर बनाने का
(घ) पेड़ पर चढ़ने का
उत्तर – (घ) पेड़ पर चढ़ने का
5. रहीम दास ने सच्चा मित्र किसे बताया है?
(क) हमेशा सच बोलने वाला
(ख) हमेशा खुश रहने वाला
(ग) दूसरों को हँसाने वाला
(घ) विपत्ति के समय काम आने वाला
उत्तर – (घ) विपत्ति के समय काम आने वाला
6. मीरा का मन किस बात को सुनकर उमंग से भर गया?
(क) राणा सांगा की बात सुनकर
(ख) वर्षा आने की बात सुनकर
(ग) कृष्ण का भजन सुनकर
(घ) कृष्ण के आने की खबर सुनकर
उत्तर – (घ) कृष्ण के आने की खबर सुनकर
7. लेखक के अनुसार बदलते खानपान से सबसे ज्यादा प्रभावित कौन हो रहा है?
(क) बूढ़े
(ख) छोटे बच्चे
(ग) युवा पीढ़ी
(घ) महिलाएँ
उत्तर – (ग) युवा पीढ़ी
8. ‘नीलकंठ’ पाठ में नीलकंठ कौन है?
(क) बड़े मियां
(ख) लेखिका का मित्र
(ग) चिड़ीमार
(घ) मोर
उत्तर – (घ) मोर
9. सावन आते ही आसमान में मुख्यतः क्या परिवर्तन दिखाई देता है?
(क) बादल छा जाते है
(ख) पत्ते झड़ने लगते है
(ग) फूल सूख जाते हैं
(घ) पक्षी चहचहाने लगते है
उत्तर – (क) बादल छा जाते है
10. हिमालय की बेटियाँ किन्हें कहा गया है?
(क) जंगलों को
(ख) मैदानों को
(ग) नदियों को
(घ) खाई को
उत्तर – (ग) नदियों को
11. ‘अपूर्व अनुभव’ पाठ के मुख्य पात्रों के नाम लिखो।
उत्तर – तोत्तो-चान और यासुकी-चान
12. वीर कुँवर सिंह कौन थे?
उत्तर – 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के एक महान स्वतंत्रता सेनानी।
13. ‘नैतिक’ शब्द में से प्रत्यय अलग करो।
उत्तर – इक
14. गाँधी जी कौन-सा आश्रम बना रहे थे?
उत्तर – साबरमती आश्रम (अहमदाबाद)
15. ‘घुड़सवार’ का समास-विग्रह करो।
उत्तर – घोड़े पर सवार (तत्पुरुष समास)
16. यासुकी-चान को पेड़ पर चढ़कर कैसा लगा?
उत्तर – यासुकी-चान को पेड़ पर चढ़कर अत्यधिक प्रसन्नता, रोमांच और आत्मविश्वास का अनुभव हुआ।
17. सज्जन अपने द्वारा इकट्ठे किये गए धन का प्रयोग कैसे करते हैं?
उत्तर – सज्जन लोग अपने द्वारा इकट्ठे किए गए धन का उपयोग स्वयं के भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई (परोपकार), समाज सेवा, गरीबों की सहायता और शिक्षा जैसे नेक कार्यों के लिए करते हैं।
18. लैटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे?
उत्तर – लैटरबॉक्स को ‘लाल ताऊ’ इसलिए कहा जाता था क्योंकि वह ऊपर से नीचे तक पूरी तरह लाल रंग से रंगा हुआ था।
19. खानपान में बदलाव के क्या फायदे होते है?
उत्तर – खानपान में बदलाव के मुख्य फायदे विविधता, राष्ट्रीय एकता, समय की बचत और नई व्यंजनों की जानकारी है।
20. बच्चे खिलौनेवाले को देखकर खुश क्यों हो जाते थे?
उत्तर – बच्चे खिलौनेवाले को देखकर इसलिए खुश होते थे क्योंकि वह गाकर रंग-बिरंगे और मनपसंद खिलौने बेचता था।
21. ‘एक तिनका’ कविता में कवि का अहंकार कैसे टूटा?
उत्तर – ‘एक तिनका’ कविता में कवि का अहंकार आँख में एक छोटा-सा तिनका पड़ने से टूटा। तिनके के कारण आँख में तीव्र दर्द हुआ, आँख लाल हो गई और लोग कपड़े की मूंठ से उसे निकालने लगे। इस पीड़ा और तिनके से मिले सबक से कवि का घमंड चूर-चूर हो गया।
22. देवव्रत का नाम भीष्म क्यों पड़ा?
उत्तर – देवव्रत का नाम भीष्म इसलिए पड़ा क्योंकि उन्होंने अपने पिता राजा शांतनु की खुशी के लिए विवाह न करने और आजीवन ब्रह्मचारी रहने की बहुत कठोर प्रतिज्ञा की थी। इस अत्यंत कठिन प्रण के कारण उन्हें ‘भीष्म’ (अर्थ: भयानक या प्रतिज्ञा पर अटल रहने वाला) कहा गया।
23. कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?
उत्तर – कठपुतली को गुलाम बनाया हुआ था। उसके पैरों में आगे-पीछे धागे बाँधे गए थे। वह आजाद होना चाहती है। वह इन्हें तोड़कर स्वतंत्र रूप से अपने पाँवों पर खड़ा होना चाहती है। परन्तु पाँवों के बंधे होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती। इसलिए उसे अपनी पराधीनता पर गुस्सा आता है।
24. भीम ने कर्ण का उपहास कैसे उड़ाया?
उत्तर – महाभारत युद्ध के दौरान भीम ने कई मौकों पर कर्ण की वफादारी, उसकी वीरता और युद्ध कौशल का मजाक उड़ाकर उसे अपमानित किया। भीम अक्सर कर्ण को सूतपुत्र (सारथी का बेटा) कहकर संबोधित करते थे। वे उसे ताना देते थे और युद्ध के मैदान में पराजित या घायल करके उसे नीचा दिखाने का प्रयास करते थे।
25. योग के महत्त्व पर पाँच वाक्य लिखो।
उत्तर – (i) योग करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है।
(ii) योग से मन को शांति और एकाग्रता मिलती है।
(iii) नियमित योग करने से कई बीमारियों से बचाव होता है।
(iv) योग करने से शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहती है।
(v) योग से शरीर और मन दोनों का संतुलित विकास होता है।
26. नीलकंठ पाठ में लेखिका किस बात से चिढ़ जाती है और क्यों?
उत्तर – लेखिका को पहले भी कई बार ठगा जा चुका था, इसलिए ठगे जाने की बात से वह बहुत चिढ़ जाती थीं। जब वह मोर के जोड़े को घर लेकर आईं, तो घर के लोगों ने कहा कि वे मोर नहीं बल्कि तीतर के बच्चे हैं। यह सुनकर लेखिका को लगा कि शायद फिर से उन्हें ठगा गया है, इसलिए वह इस बात से चिढ़ गईं।
27. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्त्व पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर – विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की कुंजी है। यह समय का सदुपयोग करना, नियमों का पालन करना और आत्म-नियंत्रण रखना सिखाता है। अनुशासित छात्र पढ़ाई, समय-सारणी और अपनी आदतों के बीच संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए अनुशासन अच्छे चरित्र, बेहतर शैक्षणिक परिणाम और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
28. निम्नलिखित पंक्तियों का सप्रसंग सरलार्थ लिखो :
हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पिंजरबन्द न गए पाएंगे।
कनक तीलियों से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएंगे।
हम बहता जल पीने वाले
मर जाएंगे भूखे-प्यासे।
कही भली है कटुक निबौरी
कनक कटोरी की मैदा से।
उत्तर – ये पंक्तियाँ ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ कविता से ली गई हैं। इन पंक्तियों में कवि ने पक्षियों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्त्व को बताया है। कवि कहता है कि हम खुले आकाश में उड़ने वाले पक्षी हैं, इसलिए पिंजरे में बंद होकर नहीं रह सकते। यदि हमें सोने के पिंजरे में भी रखा जाए तो भी हमारी स्वतंत्रता छिन जाएगी और हमारे पंख टूट जाएंगे। हम बहते हुए जल को पीने वाले हैं, इसलिए पिंजरे में बंद होकर भूखे-प्यासे मर जाएंगे। इसलिए सोने की कटोरी में मिलने वाले भोजन से बेहतर स्वतंत्रता में मिलने वाला साधारण भोजन भी अच्छा लगता है।
29. वीर कुँवर सिंह के व्यक्तित्व की विशेषताएँ लिखो।
उत्तर – वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व की अनेक विशेषताओं ने मुझे प्रभावित किया। वे साहसी, वीर और महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनमें स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना बहुत प्रबल थी। वे अस्त्र-शस्त्र चलाने में निपुण तथा कुशल योद्धा थे। उनकी दूरदर्शिता और चतुराई का परिचय तब मिलता है जब उन्होंने झूठी अफवाह फैलाकर अंग्रेजों को भ्रमित किया और गंगा पार कर गए। उनकी बहादुरी, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण हमें प्रेरणा देते हैं।
30. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिख कर वाक्य में प्रयोग करो :
(क) शोक और शौक
(ख) परिणाम और परिमाण
(ग) कर्म और क्रम
(घ) दिन और दीन
(इ) गृह और ग्रह
उत्तर – (क) शोक – दुःख
उसके निधन पर पूरे गाँव में शोक छा गया।
शौक – रुचि / पसंद
मुझे किताबें पढ़ने का शौक है।
(ख) परिणाम – नतीजा
मेहनत का परिणाम हमेशा अच्छा मिलता है।
परिमाण – मात्रा
इस दवा का परिमाण डॉक्टर ने तय किया है।
(ग) कर्म – कार्य
मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
क्रम – व्यवस्था / सिलसिला
प्रश्नों को सही क्रम में हल करो।
(घ) दिन – दिवस
आज का दिन बहुत अच्छा है।
दीन – गरीब / असहाय
हमें दीन लोगों की सहायता करनी चाहिए।
(इ) गृह – घर
वह अपने गृह लौट आया।
ग्रह – आकाशीय पिंड
पृथ्वी सौरमंडल का एक ग्रह है।