Haryana Board (HBSE) Class 6 Hindi Question Paper 2026 Answer Key
निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 16 से 21 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 22 से 27 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 28 से 30 प्रत्येक 5 अंक का है।
1. मातृभूमि पर उपलब्ध जल की तुलना किससे की गई है?
(क) शरबत से
(ख) अमृत से
(ग) मखमल से
(घ) प्रकाश से
उत्तर – (ख) अमृत से
2. राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा लिखित ‘मेरी माँ’ में ‘मंगलमय मूर्ति’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) सरस्वती माँ
(ख) भारत माँ
(ग) बिस्मिल की माँ
(घ) दादी
उत्तर – (ग) बिस्मिल की माँ
3. सज्जन संपत्ति किसके लिए एकत्रित करता है?
(क) अपने कार्य के लिए
(ख) व्यापार के लिए
(ग) अपनी भलाई के लिए
(घ) परोपकार के लिए
उत्तर – (घ) परोपकार के लिए
4. अमृत के समान वर्षा की बूंदें किसके अधरों पर गिरी?
(क) मनुष्य के
(ख) बादल के
(ग) सागर के
(घ) धरती के
उत्तर – (घ) धरती के
5. बर्लिन ओलंपिक भारत के किस खेल के लिए यादगार रहा?
(क) क्रिकेट
(ख) हॉकी
(ग) फुटबॉल
(घ) तैराकी
उत्तर – (ख) हॉकी
6. अपाहिज के वेश में डाकू खड़ग सिंह की आवाज में कौन-सा भाव था?
(क) क्रोध
(ख) विनम्र
(ग) दया
(घ) करुणा
उत्तर – (घ) करुणा
7. गीता के उपदेश संबंध रखते हैं :
(क) मानवता से
(ख) धर्म से
(ग) अधर्म से
(घ) कर्म से
उत्तर – (घ) कर्म से
8. सैनिकों के रहने के क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
(क) प्रतिबंधित क्षेत्र
(ख) फौज
(ग) छावनी
(घ) रेजीमेंट
उत्तर – (ग) छावनी
9. ‘सुल्तान हवा से बातें करता था।’ वाक्य में सुल्तान शब्द है :
(क) क्रिया
(ख) विशेषण
(ग) संज्ञा
(घ) सर्वनाम
उत्तर – (ग) संज्ञा
10. ‘मातृभूमि’ कविता में मातृभूमि के लिए कौन-से पर्यायवाची शब्द आए हैं?
(क) निर्मल और यथार्थ
(ख) सुधा और सूर्य
(ग) वसुधा और धरा
(घ) सरस और धरा
उत्तर – (ग) वसुधा और धरा
11. ‘जलाते चलो’ कविता के कवि का क्या नाम है?
उत्तर – द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
12. ‘प्रबंध’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
उत्तर – प्र
13. बिहू नृत्य किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है?
उत्तर – असम
14. ‘जीवन’ शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर – मृत्यु, मरण
15. क्रिया विशेषण का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर – तेज गाड़ी मत चलाओ, इस वाक्य में, ‘तेज’ शब्द एक क्रियाविशेषण है।
16. ‘त्रिवेणी’ शब्द में किन-किन नदियों की ओर संकेत किया गया है?
उत्तर – ‘त्रिवेणी’ शब्द का अर्थ है तीन नदियों का संगम। इसमें मुख्य रूप से गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों की ओर संकेत किया गया है। प्रयागराज में इन तीनों नदियों का मिलन होता है।
17. भाषा किसे कहते हैं? भाषा के कितने प्रकार हैं?
उत्तर – भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को बोलकर या लिखकर दूसरों के सामने प्रकट करते हैं, तथा दूसरों के विचारों को समझते हैं।
भाषा के दो प्रकार हैं: लिखित भाषा और मौखिक भाषा।
18. बाबा भारती ने घोड़ा देने के लिए खड़ग सिंह के सामने क्या शर्त रखी?
उत्तर – बाबा भारती ने खड़ग सिंह से घोड़ा छीन लेने के बाद केवल एक ही प्रार्थना की कि वह इस घटना का किसी के सामने जिक्र न करे। उन्होंने कहा कि यदि इस धोखे की बात लोगों में फैल गई, तो लोग किसी गरीब और असहाय व्यक्ति पर विश्वास करना छोड़ देंगे और उनकी मदद करने से भी कतराने लगेंगे।
19. यशोदा माता ने श्री कृष्ण को हंसते हुए गले से क्यों लगा लिया?
उत्तर – श्री कृष्ण अपनी चोरी छुपाने के लिए माँ यशोदा से मासूमियत और भोलेपन से भरी बातें करते हैं। उनकी इन भोली और चतुराई भरी बातों से यशोदा माता बहुत प्रसन्न हो जाती हैं। बाल कृष्ण की मासूमियत और नटखटपन को समझकर वे स्नेहवश उन्हें हँसते हुए अपने गले से लगा लेती हैं।
20. नौकरी की चाह में आए लोगों ने नौकरी पाने के लिए कौन-कौन से प्रयत्न किये?
उत्तर – नौकरी की चाह में आए लोगों ने अपने आपको अच्छा दिखाने के लिए कई प्रयास किए। जो लोग देर से उठते थे, वे प्रातःकाल उठने लगे। जो नौकरों को परेशान करते थे, वे उनसे प्रेम से बोलने लगे। किताबों से घृणा करने वाले लोग भी बड़े-बड़े ग्रंथ पढ़ने का दिखावा करने लगे।
21. निम्नलिखित दोहे का भावार्थ स्पष्ट करें :
‘तरुवर फल नहीं खात है, सरवर पियहिं न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपत्ति सँचहि सुजान।।’
उत्तर – रहीम दास जी कहते हैं कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते और सरोवर अपना पानी स्वयं नहीं पीते, उसी प्रकार सज्जन व्यक्ति अपनी संपत्ति का संचय अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई (परोपकार) के लिए करते हैं।
22. समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
उत्तर – सत्रिया नृत्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है। ‘सत्रिया’ नाम असम के मठों से आया है। उन्नीसवीं सदी तक सत्रिया नृत्य केवल पुरुष नर्तक ही समर्पित और आध्यात्मिक तरीके से प्रस्तुत करते थे। आगे चलकर सत्रिया नृत्य मठों से बाहर निकला और महिलाएँ भी सत्रिया सीखने लगीं। आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
23. मॉरीशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?
उत्तर – मॉरीशस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। वहाँ की लगभग 67% जनसंख्या भारतीय मूल की है और लगभग 53% लोग हिंदू हैं। ईख की खेती और उसके व्यापार में भी भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए मॉरीशस को छोटे पैमाने पर भारतवर्ष कहा जाता है।
24. बिहू एक कृषि आधारित त्यौहार है। कैसे?
उत्तर – बिहू एक कृषि आधारित त्यौहार है क्योंकि यह खेती और फसलों से जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार वर्ष में तीन बार मनाया जाता है, पहली बार जब किसान खेतों में बीज बोते हैं, दूसरी बार जब धान की रोपाई की जाती है और तीसरी बार जब फसल पककर तैयार हो जाती है। इस प्रकार बिहू किसानों के जीवन और कृषि कार्यों से संबंधित त्यौहार है।
25. हम कैसे कह सकते हैं कि बिस्मिल की मां स्वतंत्र और उदार विचारों वाली थी?
उत्तर – हाँ, बिस्मिल की माँ स्वतंत्र और उदार विचारों वाली महिला थीं। वे बिस्मिल को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं। वे उन्हें देश सेवा के लिए विभिन्न सभाओं और सम्मेलनों में भाग लेने के लिए उत्साहित करती थीं। अपनी माँ के स्वतंत्र और उदार विचारों के कारण ही बिस्मिल स्वाधीनता संग्राम की क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हुए और माँ भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए संकल्पित बने।
26. आपके द्वारा की गई किसी यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – पिछली गर्मियों की छुट्टियों में मुझे अपने परिवार के साथ शिमला जाने का अवसर मिला। हमने पहाड़ों के बीच से गुजरती ‘टॉय ट्रेन’ का सफर किया, जहाँ ऊँचे-ऊँचे देवदार के पेड़ और गहरी खाइयाँ देखना बहुत रोमांचक था। शिमला पहुँचकर हमने प्रसिद्ध ‘माल रोड’ पर सैर की और कुफरी में घुड़सवारी का आनंद लिया। वहाँ की ठंडी हवा और चारों ओर की हरियाली ने मेरा मन मोह लिया। पहाड़ों की यह सुंदरता और शांति मुझे हमेशा याद रहेगी। यह यात्रा मेरे लिए बहुत ही सुखद और ज्ञानवर्धक थी।
27. ‘पेड़ की बात’ नामक पाठ में प्रकाश को जीवन का मूल मंत्र क्यों माना गया है?
उत्तर – जीवन के लिए सूर्य का प्रकाश आधार शक्ति है। सूर्य की किरणों का स्पर्श पाकर ही पेड़ जीवित रहते हैं। पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें समाई होती हैं, क्योंकि ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश या ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़-पौधे तथा समस्त हरियाली प्रकाश की ही देन हैं। पशु, पेड़-पौधे खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं और पेड़-पौधों में सूर्य का प्रकाश समाया हुआ होता है। अनाज व सब्जियाँ न मिलने पर हम भी जीवित नहीं रह सकते। इस प्रकार सोचकर देखा जाए तो हम भी प्रकाश के कारण ही जीवित हैं। इसलिए प्रस्तुत पाठ में प्रकाश को जीवन का मूल मंत्र माना गया है।
28. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
थोड़ी देर बाद मैं पट्टी बांधकर फिर मैदान में आ पहुँचा। आते ही मैंने उस खिलाड़ी की पीठ पर हाथ रखकर कहा “तुम चिंता मत करो, इसका बदला मैं जरूर लूंगा।” मेरे इतना कहते ही वह खिलाड़ी घबरा गया। अब हर समय मुझे ही देखता रहता है कि मैं कब उसके सिर पर हाथ की स्टिक मारने वाला हूँ। मैंने एक के बाद एक झटपट छह गोल कर दिए। खेल खत्म होने के बाद मैंने फिर उस खिलाड़ी की पीठ थपथपाई और कहा,” दोस्त, खेल में इतना गुस्सा अच्छा नहीं। मैंने तो अपना बदला ले ही लिया है। अगर तुम मुझे हॉकी नहीं मारते तो शायद मैं तुम्हें दो ही गोल से हराता। वह खिलाड़ी सचमुच बड़ा शर्मिंदा हुआ। देखा आपने मेरा बदला लेने का ढंग? सच मानो बुरा काम करने वाला आदमी हर समय इस बात से डरता है कि उसके साथ भी बुरा ही होगा।
प्रश्न :
(i) मेजर ध्यानचंद ने अपनी चोट का बदला कैसे लिया?
उत्तर – विपक्षी टीम के विरुद्ध झटपट छह गोल करके
(ii) थोड़ी देर बाद पट्टी बांधकर मैदान में कौन आ पहुँचा?
उत्तर – मेजर ध्यानचन्द
(iii) ‘बुराई’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द लिखिए।
उत्तर – अच्छाई
(iv) माइनर्स टीम का खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को क्यों देखता रहा?
उत्तर – वह खिलाड़ी इस डर से मेजर ध्यानचंद को देखता रहा कि ध्यानचंद बदला लेने के लिए कब उसके सिर पर अपनी हॉकी स्टिक मारेंगे।
(v) हॉकी खेल पर दो वाक्य लिखिए।
उत्तर – हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, जिसमें मेजर ध्यानचंद ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया।
यह खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी हॉकी स्टिक की मदद से गेंद को गोल पोस्ट में डालने का प्रयास करते हैं।
29. अपने स्कूल के मुख्य अध्यापक को फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर –
सेवा में,
मुख्याध्यापक महोदय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (चरखी दादरी)
विषय : फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 6 का छात्र हूँ। मेरे पिताजी एक गरीब किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसी कारण वे मेरी विद्यालय की फीस भरने में असमर्थ हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृपया मेरी विद्यालय की फीस माफ करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
धन्यवाद।
दिनांक : 08 मार्च 20XX
आपका आज्ञाकारी छात्र
राहुल कुमार
कक्षा : 6
रोल नंबर : 15
30. निम्न से किसी एक पर एक निबंध लिखें :
(i) विद्यार्थी जीवन (आदर्श विद्यार्थी)
(ii) खेलों का महत्व
(iii) स्वतंत्रता दिवस
(iv) समय का सदुपयोग
(v) दशहरा (विजयदशमी)
उत्तर – विवेकानुसार खुद करे।