HBSE Class 11 Home Science Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 Home Science Question Paper 2024 Answer Key. BSEH (Board of School Education Haryana) Class 11 Home Science Answer Key 2024. HBSE (Haryana Board of School Education) Class 11 Home Science Solved Question Paper 2024. BSEH Class 11 Home Science Paper 2024 Solution. Download PDF and check accurate answers carefully prepared through my personal understanding, subject knowledge, and dedication to help students based on the syllabus and exam pattern.

HBSE Class 11 Home Science Question Paper 2024 Answer Key

1. गृह विज्ञान एक व्यक्ति की सहायता करता है :
(a) सम्पूर्ण विकास में
(b) साधनों के उचित उपयोग में
(c) धन व्यवस्था में
(d) उपरोक्त सभी में
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी में

2. स्वयं के मूल्यांकन को क्या कहते हैं?
(a) सामाजिक आयाम
(b) पहचान
(c) आत्म सम्मान
(d) कोई नहीं
उत्तर – (c) आत्म सम्मान

3. मानव जीवन की किस अवस्था में हार्मोनल गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं?
(a) बाल्यावस्था
(b) वयस्कता
(c) किशोरावस्था
(d) बचपन
उत्तर – (c) किशोरावस्था

4. सामुदायिक संसाधनों में शामिल है :
(a) अस्पताल
(b) सड़कें
(c) परिवहन
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

5. लिनन किस पौधे के तने से प्राप्त होता है?
(a) नीम
(b) कोकस
(c) फ्लैक्स
(d) कोई नहीं
उत्तर – (c) फ्लैक्स

6. कार्य सरलीकरण होता है :
(a) अधिक पैसा खर्च करना
(b) काम की ऊँचाई कम करना
(c) समय और ऊर्जा की बचत
(d) गैजेट्स का उपयोग
उत्तर – (c) समय और ऊर्जा की बचत

7. यौन परिपक्वता की आयु को ………… कहा जाता है।
उत्तर – यौवनारंभ

8. किशोरावस्था को ……….. की अवस्था भी कहा जाता है।
उत्तर – संक्रमण

9. ………… कपड़ा निर्माण की सबसे छोटी इकाई है।
उत्तर – रेशा

10. एक बच्चा किस उम्र में अपनी तस्वीर पहचानने लगता है?
उत्तर – लगभग 2 वर्ष की आयु में

11. किस रेशे को ‘रेशों की रानी’ कहा जाता है।
उत्तर – कपास

12. बच्चों के लिए किस प्रकार के कपड़े उपयुक्त होते हैं।
उत्तर – नरम, आरामदायक और त्वचा के अनुकूल कपड़े

13. अभिकथन (A) : किशोरावस्था को तूफान और तनाव का काल माना जाता है।
कारण (R) : किशोरावस्था के कारण तनाव मुख्य रूप से भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक परिवर्तन के कारण होता है।
(a) केवल A सही है।
(b) केवल R सही है।
(c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
(d) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर – (c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

14. अधिकथन (A) : नायलॉन रेशे का उपयोग व्यापक रूप से स्विमवियर, जाल, रस्सियों, कालीन में उपयोग किया जाता है।
कारण (R) : नायलॉन एक मानव निर्मित रेशा है।
(a) केवल A सही है।
(b) केवल R सही है।
(c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
(d) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर – (c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

15. अभिकथन (A) : पोषण और स्वास्थ्य का आपस में गहरा संबंध है।
कारण (R) : शरीर के विकास और वृद्धि के लिए पर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है।
(a) केवल A सही है।
(b) केवल R सही है।
(c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
(d) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर – (c) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

16. गृह विज्ञान शिक्षा के उद्देश्य क्या है?
उत्तर – सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना।
• गृह प्रबंधन के ज्ञान को बढ़ाना।
• पोषण एवं स्वास्थ्य की समझ देना।
• आर्थिक संसाधनों के कुशल उपयोग में मदद करना।
• आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान को बढ़ावा देना।
• समाज में अच्छे नागरिक बनने में सहायता करना।

17. कुपोषण क्या है तथा इसके प्रकार लिखिए।
उत्तर – कुपोषण वह स्थिति है जब शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते।
प्रकार :
(i) अल्पपोषण
(ii) अधिकपोषण
(iii) असंतुलित पोषण
(iv) सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी

18. निम्न के पूर्ण रूप लिखिए :
(a) DPT
(b) BCG
उत्तर : (a) DPT – Diphtheria, Pertussis, Tetanus
(b) BCG – Bacillus Calmette-Guerin

19. स्तनपान के लाभ लिखिए।
उत्तर – बच्चे के लिए :
• रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है
• मानसिक विकास में सहायक
• आसानी से पचने योग्य

माँ के लिए :
• गर्भाशय को सामान्य आकार में लाने में सहायक
• स्तन कैंसर का खतरा कम
• माँ और बच्चे के बीच संबंध मजबूत होता है

20. फैशन को प्रेरित करने वाले लोगों के नाम बताएँ।
उत्तर – अभिनेता / अभिनेत्रियाँ
• फैशन डिजाइनर
• सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
• खिलाड़ी
• गायक / कलाकार

अथवा

क्रेडिट के 4C’s क्या है?
उत्तर – Character (चरित्र)
• Capacity (क्षमता)
• Capital (पूंजी)
• Conditions (परिस्थितियाँ)

21. वास्तविक आय के प्रकार बताइये।
उत्तर : मूल आय – वेतन, बोनस, पेंशन
• प्राकृतिक आय – वस्त्र, भोजन, सेवाएँ
• सीमित वास्तविक आय – सरकारी सुविधाएँ
• असीमित वास्तविक आय – अनुभव, शिक्षा, कौशल

अथवा

विटामिन के प्रकार लिखिए।
उत्तर – विटामिन के दो प्रकार है :
(i) वसा में घुलनशील – A, D, E, K
(ii) जल में घुलनशील – B समूह, Vitamin C

22. सन्तुलित आहार क्या है? यह हमारे विकास के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर – सन्तुलित आहार वह आहार है जिसमें सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज, जल) उचित मात्रा में होते हैं।
महत्त्व :
• शरीर की वृद्धि और विकास में सहायक
• रोगों से बचाता है
• मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखता है

23. प्रबंधन प्रक्रिया के चरणों की व्याख्या करें।
उत्तर – 1. लक्ष्य निर्धारण
2. योजना बनाना
3. संगठन
4. कार्यान्वयन
5. मूल्यांकन

अथवा

मीडिया के वर्गीकरण पर विस्तार से प्रकाश डालिए।
उत्तर – (i) प्रिंट मीडिया – अखबार, पत्रिकाएँ
(ii) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – टीवी, रेडियो
(iii) डिजिटल मीडिया – सोशल मीडिया, वेबसाइट
(iv) आउटडोर मीडिया – होर्डिंग, पोस्टर

24. SMCRE मॉडल क्या है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर – यह एक संचार मॉडल है।
S – Source (स्रोत)
M – Message (संदेश)
C – Channel (माध्यम)
R – Receiver (प्राप्तकर्ता)
E – Effect (प्रभाव)
यह मॉडल संचार प्रक्रिया को समझाने में मदद करता है।

25. साबुन और डिटर्जेंट के बीच अंतर बताइए।
उत्तर – (i) साबुन तेल और क्षार से बनता है, जबकि डिटर्जेंट रासायनिक पदार्थों से बनते हैं।
(ii) साबुन नरम पानी में अच्छा काम करता है, लेकिन कठोर पानी में झाग नहीं बनाता। डिटर्जेंट कठोर पानी में भी अच्छी सफाई करता है और झाग बनाता है।
(iii) साबुन प्राकृतिक होता है, जबकि डिटर्जेंट अधिकतर कृत्रिम (नकली) होते हैं।
(iv) साबुन का उपयोग नहाने और हाथ धोने में होता है, जबकि डिटर्जेंट का उपयोग कपड़े, बर्तन या फर्श धोने में होता है।

अथवा

कार्य सरलीकरण का क्या अर्थ है? यह दैनिक जीवन में क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर – कार्य को इस प्रकार करना जिससे कम समय, ऊर्जा व प्रयास में बेहतर परिणाम मिले।
महत्त्व :
• थकान कम होती है
• समय की बचत होती है
• कार्य कुशलता बढ़ती है

26. वस्त्रों के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – शरीर को ढकना
• मौसम से सुरक्षा
• सामाजिक स्थिति दर्शाना
• सौंदर्य में वृद्धि
• आत्मविश्वास बढ़ाना

27. दाग / धब्बा किसे कहते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर – कपड़े पर पड़े वे चिन्ह जो देखने में खराब लगते हैं, दाग / धब्बा कहलाते हैं।
प्रकार :
(i) प्रोटीन दाग
(ii) तेलीय दाग
(iii) टैनिन दाग
(iv) ग्रीस दाग
(v) स्याही दाग

28. पाँच बुनियादी / आधारभूत खाद्य समूह कौन-से हैं? प्रत्येक खाद्य समूह द्वारा प्रदान किये जाने वाले पोषक तत्त्वों और खाद्य समूहों के कार्यों को लिखें।
उत्तर : शक्तिदायक भोजन – अनाज, चीनी
• शरीर निर्माण भोजन – दालें, दूध
• शरीर रक्षक भोजन – फल, हरी सब्ज़ियाँ
• वसा युक्त खाद्य पदार्थ – तेल, घी
• जल और फाइबर – सलाद, पानी

अथवा

गृह विज्ञान शिक्षा का क्या महत्त्व है? गृह विज्ञान के क्षेत्र कौन-कौन-से हैं?
उत्तर – गृह विज्ञान शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और संसाधनों के सही उपयोग में सक्षम बनाती है। यह सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में मदद करती है। गृह विज्ञान के मुख्य क्षेत्र हैं – पोषण, वस्त्र, बाल विकास, गृह प्रबंधन और उपभोक्ता शिक्षा।

29. “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है।” विस्तार से बताएँ।
उत्तर – अच्छे पोषण से मानसिक संतुलन ठीक रहता है। बीमारी रहित शरीर ही ज्ञान अर्जन में सहायक होता है। व्यायाम, संतुलित आहार, नींद ये सभी मानसिक शक्ति को बढ़ाते हैं।

अथवा

बजट क्या है? बजट का महत्त्व एवं प्रकार लिखिए।
उत्तर – आय और व्यय का पूर्व नियोजन बजट कहलाता है।
• महत्त्व : खर्चों पर नियंत्रण, बचत में सहायता
• प्रकार : पारिवारिक बजट, व्यक्तिगत बजट, सरकारी बजट

30. बचत का क्या अर्थ है? बचत का महत्त्व लिखिए।
उत्तर – आय में से व्यय के बाद बची राशि
बचत कहलाता है।
महत्त्व :
• आपातकालीन स्थिति में सहायक
• भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद
• आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है

अथवा

संसाधन क्या होते हैं? इनका वर्गीकरण विस्तारपूर्वक करें।
उत्तर – वे वस्तुएँ या साधन जो किसी कार्य को पूरा करने में सहायता करें संसाधन कहलाते है।
प्रकार:
• मानव संसाधन
• भौतिक संसाधन
• प्राकृतिक संसाधन
• समय व ऊर्जा