HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2024 PDF Download. HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2024. Haryana Board Class 11 Hindi Half Yearly Exam 2024. HBSE Class 11th Hindi Half Yearly Paper 2024 Answer. Haryana Board Class 11 Half Yearly Paper PDF Download. Haryana Board Class 11 Hindi Half Yearly Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 11 हिन्दी अर्धवार्षिक पेपर 2024.

HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

खण्ड – क

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 5 = 5 अंक)
‘साहित्य का आधार जीवन है। इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी है। उसकी अटारिया, मीनार और मकान बने हुए हैं, लेकिन बुनियाद मिट्टी के नीचे दबी पड़ी है। जीवन परमात्मा की सृष्टि है, इसलिए सुबोध है, सुगम है और मर्यादाओं से परिमित है। जीवन परमात्मा को अपने कामों का जवाबदेह है या नहीं, हमें मालूम नहीं, लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है। इसके लिए कानून है, जिनसे वह इधर-उधर नहीं जा सकता। मनुष्य जीवन पर्यंत आनन्द की खोज में लगा रहता है। किसी को यह रत्न द्रव्य के रूप मिलता है, किसी को भरे-पूरे परिवार में, किसी को लंबे-चौड़े भवन में, किसी को ऐश्वर्य में, लेकिन साहित्य का आनन्द इस आनन्द से ऊँचा है। इसका आधार सुन्दर और सत्य है। वास्तव में सच्चा आनन्द सुन्दर और सत्य से मिलता है, उसी आनंद को दर्शाना, वही आनन्द उत्पन्न करना साहित्य का उ‌द्देश्य है।
प्रश्न :
(i) साहित्य और जीवन में गहरा संबंध है क्योंकि-
(क) जीवन का मुख्य आधार साहित्य है
(ख) साहित्य जीवन की मजबूत दीवार है
(ग) साहित्य का आधार जीवन है
(घ) साहित्य का आनन्द जीवन से ऊँचा है
उत्तर – (ग) साहित्य का आधार जीवन है

(ii) मनुष्य किसकी खोज में जीवन भर लगा रहता है?
(क) परमात्मा की
(ख) आनन्द की
(ग) साहित्य की
(घ) ऐश्वर्य को पाने की
उत्तर – (ख) आनन्द की

(iii) साहित्य के आनन्द का आधार है :
(क) सुन्दर और सत्य को पाना
(ख) जीवन
(ग) रत्न और ऐश्वर्य पाना
(घ) परमात्मा
उत्तर – (क) सुन्दर और सत्य को पाना

(iv) परिमिति का अर्थ है :
(क) सीमित
(ख) दबा हुआ
(ग) विस्तृत
(घ) फंसा हुआ
उत्तर – (क) सीमित

(v) साहित्य किसके सामने जवाबदेह है?
(क) परमात्मा के
(ख) जीवन के
(ग) मनुष्य के
(घ) परिवार के
उत्तर – (ग) मनुष्य के

2. आरोह भाग-1 (काव्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 3 = 3 अंक)
(i) कबीर के अनुसार परमात्मा कहाँ पाया जाता है?
(क) मंदिर में
(ख) कण-कण में
(ग) आँगन में
(घ) स्वर्ग में
उत्तर – (ख) कण-कण में

(ii) ‘घर की याद’ कविता में कवि के कितने भाई हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) एक
(घ) चार
उत्तर – (घ) चार

(iii) मीरा जगत् में क्या देखकर प्रसन्न होती है?
(क) सगे-संबंधी को
(ख) सामाजिक बंधन को
(ग) प्रभु भक्ति को
(घ) प्रजा को
उत्तर – (ग) प्रभु भक्ति को

3. आरोह भाग-1 (गद्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) ‘काम करने से आता है नसीहतों से नहीं’ यह कथन किसका है?
(क) नसीरुद्दीन के पिता का
(ख) लेखिका का
(ग) कारिंदे का
(घ) नसीरुद्दीन का
उत्तर – (घ) नसीरुद्दीन का

(ii) फिल्मकार जिस घर में शूटिंग करते थे, उसके पड़ोस में कौन रहता था?
(क) नलसाज
(ख) वैद्य
(ग) धोबी
(घ) वकील
उत्तर – (ग) धोबी

4. ‘अभिव्यक्ति एवं माध्यम’ पाठ्य पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) टेलीविजन किस प्रकार का माध्यम है?
(क) दृश्य माध्यम
(ख) श्रव्य माध्यम
(ग) दृश्य-श्रव्य माध्यम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) दृश्य-श्रव्य माध्यम

(ii) डायरी लिखने के लिए कौन-सी डायरी उपयोगी हो सकती है?
(क) नई डायरी
(ख) पुराने साल की डायरी
(ग) (क) व (ख) दोनों सही
(घ) (क) व (ख) दोनों गलत
उत्तर – (ग) (क) व (ख) दोनों सही

5. व्याकरण पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 3 = 3 अंक)
(i) ‘एकैक’ का संधि-विच्छेद है :
(क) एक + ऐक
(ख) एक + इक
(ग) एक + एक
(घ) एकै + एक
उत्तर – (ग) एक + एक (वृद्धि संधि)

(ii) ‘लम्बोदर’ में कौन-सा समास है?
(क) बहुव्रीहि समास
(ख) द्वंद्व समास
(ग) द्विगु समास
(घ) तत्पुरुष समास
उत्तर – (क) बहुव्रीहि समास (लम्बा है उदर जिसका अर्थात् गणेश)

(iii) स्वर संधि के कितने भेद होते हैं?
(क) 2
(ख) 5
(ग) 4
(घ) 3
उत्तर – (ख) 5 (दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि)

खण्ड – ख

(प्रश्न 6 या 7 में से किसी एक का उत्तर दीजिए)
6. निम्नलिखित पंद्याश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए : (1 × 5 = 5 अंक)
पग घुंघरू बांधि मीरां नाची,
मैं तो मेरे नारायण सुं, आपहिं हो गई साची
लोग कहैं, मीरां भई बावरी; न्यात कहै कुल-नासी
विस का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरां हाँसी
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सहज मिले अविनासी
प्रश्न :
(क) मीरा कृष्ण की भक्ति में लीन होकर क्या करने लगी थी?
उत्तर – मीरा कृष्ण की भक्ति में लीन होकर पैरों में घुंघरू बांधकर नाचती-गाती और भजन करती थी।

(ख) लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं?
उत्तर – मीरा कृष्ण-भक्ति में अपनी सुध-बुध खो बैठी हैं। उन्हें किसी परंपरा या मर्यादा का ध्यान नहीं है।

(ग) पद्यांश के रचयिता का नाम लिखें।
उत्तर – पद्यांश के रचयिता मीराबाई हैं।

(घ) मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है?
उत्तर – पति के रूप में

(ङ) मीरा के लिए विष का प्याला किसने भेजा?
उत्तर – राणा ने

7. आरोह भाग-1 (काव्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (3 + 2 = 5 अंक)
(क) ‘घर की याद’ कविता में पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा है ?
उत्तर – लेखक के पिता की आयु बढ़ रही थी परन्तु फिर भी उनमें ऊर्जा थी, वे इस उम्र में भी दौड़ लगा सकते है। वे खिलखिलाकर हँसते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान जैसी तेजी है। उनके सामने शेर या मौत भी आ जाए तो वे घबराते नहीं। कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहृदय और देशभक्त हैं। वे अपने परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। इस प्रकार कवि के पिता को बुढ़ापा छू भी नहीं पाया है।

(ख) चंपा ने ऐसा क्यों कहा, कि कलकत्ता पर बजर गिरे?
उत्तर – चंपा नहीं चाहती थी कि उसका पति उसे छोड़कर कमाने के लिए कलकत्ता जाए। कलकत्ता शहर परिवारों को तोड़ने वाला है। यह प्रतीक है-शोषण का। इस शोषण से आम व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। चंपा अपने पति से अलग नहीं होना चाहती। अतः कवि की बात सुनकर उसे कलकत्ता पर गुस्सा आ गया और उसने कलकत्ता पर बजर गिरने की बात कही।

(प्रश्न 8 या 9 में से किसी एक का उत्तर दीजिए)
8. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : (5 अंक)
फिल्म का काम ढाई साल चलने वाला है। इस बात का अंदाजा मुझे पहले नहीं था। इसलिए जैसे दिन बीतने लगे, वैसे-वैसे मुझे डर लगने लगा। अप्पू और दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे ज्यादा बड़े हो गए, तो फिल्म में वह दिखाई देगा। लेकिन मेरी खुशकिस्मती उस उम्र में बच्चे जितना बढ़ते हैं, उतने अप्पू दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे नहीं बढ़े।
उत्तर : प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तिया ‘सत्यजित’ द्वारा रचित पाठ ‘अपू के साथ ढाई साल’ से ली गई है।
व्याख्या – सत्यजित राय को यह अंदाजा नहीं था कि फिल्म की शूटिंग आगे ढाई साल तक चलने वाली थी। इसी कारण ज्यों-ज्यों समय बीतता गया, राय का डर बढ़ता गया। उनके मन में यह आशंका रहती थी कि कहीं इस बीच दोनों बच्चे अपू और दुर्गा उम्र में बड़े न दिखाई देने लगे। यह बात फिल्म की कहानी को प्रभावित कर सकती थी। लेकिन यह सत्यजित राय का सौभाग्य था कि वे बच्चे उतने नहीं बढ़े जितना उस उम्र में बच्चे बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही ‘इन्दिरा’ का अभिनय करने वाली अस्सी वर्ष की वृद्धा चुन्नीबाला देवी भी ढाई साल तक अभिनय करती रही। इस तरह ‘पथेर पांचाली’ फिल्म की शूटिंग करते हुए सत्यजित राय को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा।

9. आरोह भाग-1 (गद्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (3 + 2 = 5 अंक)
(क) धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वंद्वी क्यों नहीं समझता था ?
उत्तर – धनराम और मोहन दोनों अलग-अलग जाति के थे। धनराम के हृदय में बचपन से ही अपनी छोटी जाति को लेकर हीनभावना समा गई थी। इसके साथ-साथ वह मोहन की बुद्धिमानी को भी बहुत अच्छी तरह समझता था। अतः जब मोहन उसे मास्टर जी के कहने पर मारता या सज़ा देता, तो वह इन दोनों कारणों से उसे अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं समझता है, उसे लगता है कि मोहन यह सब करने का अधिकारी है।

(ख) ‘भूलो’ की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया?
उत्तर – ‘भूलो’ कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। अतः उसके स्थान पर उसके जैसे दिखने वाले कुत्ते को लाया गया। उसके द्वारा शूटिंग पूरी हुई। इस कुत्ते द्वारा गमले में फेंका गया भात खाने का दृश्य था। यह दृश्य दूसरे कुत्ते से करवाया गया था।

(प्रश्न 10 या 11 में से किसी एक का उत्तर दीजिए)
10. ‘अभिव्यक्ति एवं माध्यम’ पाठ्य पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (5 अंक)
पटकथा लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और क्यों?
उत्तर – पटकथा लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है :
• संदेश – पटकथा का संदेश स्पष्ट और सही ढंग से प्रस्तुत करना जरूरी होता है। संदेश समझ में आना चाहिए ताकि दर्शकों के साथ संवाद हो सके।
• किरदार – पटकथा के किरदारों की पर्सनालिटी, भावनाएं, विचारों और व्यवहार को समझना जरूरी होता है। इससे किरदारों के संवाद में अनुकूलता आती है और उनकी पर्सनलिटी से मेल खाती है।
• संवाद – पटकथा में संवाद बहुत महत्वपूर्ण होता है। संवाद को स्पष्ट और सही ढंग से प्रस्तुत करना जरूरी होता है।
• स्थान – पटकथा का स्थान भी अहम होता है। स्थान को समझने से किरदारों का व्यवहार और उनकी भावनाएं समझ में आती हैं।
• समय – पटकथा के समय को समझना भी जरूरी होता है। समय के अनुसार किरदारों का व्यवहार, भावनाएं और संवाद बदलते हैं।
• लक्ष्य – पटकथा का लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। इससे पटकथा के संदेश को सही ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।
इन सभी बातों का ध्यान रखना पटकथा लिखते समय जरूरी होता है।

11. (क) जनसंचार किसे कहते है? (3 अंक)
उत्तर – ऐसे साधन जिनकी सहायता से एक बड़ी जनसंख्या तक सूचनाओं को पहुंचाया जाता है अथवा प्रदान किया जाता है जनसंचार के माध्यम कहलाते हैं जैसे टीवी, रेडियो, अखबार, मोबाइल, कंप्यूटर इत्यादि। इन माध्यमों को जन संचार के आधुनिक माध्यम भी कहते हैं। जन संचार के आधुनिक माध्यमों को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है – प्रिंट मीडिया (मुद्रित माध्यम), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया।

(ख) किसी भी दैनिक अखबार में राजनीतिक खबरें ज्यादा स्थान क्यों घेरती हैं? इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (2 अंक)
उत्तर – किसी भी दैनिक अखबार में राजनीतिक खबरें ज़्यादा स्थान घेरती हैं क्योंकि इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण राजनीतिक दलों की भरमार है। सत्ता में बैठा दल अपनी नीतियों का गुणगान करता है तो विपक्षी दल उनकी आलोचना करते हैं। आम जनता भी किसी-न-किसी दल से जुड़ी होती है। निष्पक्ष व्यक्ति भी दोनों की बातें सुनना व पढ़ना चाहता है। इसलिए पाठकों की रुचि के अनुसार खबरें छपती हैं।

12. ‘वितान भाग-1’ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (2 + 2 = 4 अंक)
(क) लेखक लता के गीतों से कैसे प्रभावित हुआ ?
उत्तर – लेखक के अनुसार लता के गायन में उनके स्वरों की निर्मलता उनकी सबसे विशिष्टता है। उनका जीवन देखने का जो दृष्टिकोण है वो उनके गानों में झलकता है। लता के स्वरों में कोमलता और मधुरता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। लता की गायकी में शृंगार रस की अभिव्यक्ति प्रमुखता से मिलती है। लेखक के अनुसार लता की गायकी में जो जादू था और उनके गाने को सुनकर जैसे लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे, वो वास्तव में अनोखा अनुभव होता था।

(ख) चेलवांजी कौन हैं? उनके द्वारा किया गया मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर – चेलवांजी अर्थात् चेजारो वह व्यक्ति है जो रेगिस्तानी इलाकों में कुंई खोदने के कार्य में कुशल होता है। इन क्षेत्रों में कुंई खोदना एक विशेष प्रक्रिया है। इसमें छोटे से व्यास की तीस से साठ हाथ तक खुदाई और उसके साथ-साथ चिनाई करनी पड़ती है। खुदाई के समय ज़मीन की नमी और हवा के अभाव में दमघोंटू वातावरण रहता है।

13. गुण-संधि किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करो। (2 अंक)
उत्तर – जब संधि करते समय (अ,आ) के साथ (इ,ई) हो तो ‘ए’ बनता है, जब (अ,आ) के साथ (उ,ऊ) हो, तो ‘ओ’ बनता है, जब (अ,आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर्’ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है। जैस: पर + उपकार = परोपकार

14. नैतिक शिक्षा पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (2 + 2 = 4 अंक)
(क) ‘अभयम्’ किसे कहते हैं?
उत्तर – अभयम् का अर्थ होता है भय-रहित। यद्यपि निर्भय का अर्थ भी भय रहित होना है किन्तु निर्भय में मनुष्य भय रहित स्वयं होता है जबकि अभयम् में मनुष्य को कोई अन्य भय-रहित करता है।

(ख) स्वाध्याय किसे कहते हैं?
उत्तर – वेद उपनिषद् तथा सत् शास्त्रों को पढ़ना तथा उनके द्वारा प्रतिपादित विषय का चिन्तन करना स्वाध्याय कहलाता है।

Leave a Comment

error: