HBSE Class 10th Social Science Solved Question Paper 2022

HBSE Class 10th Social Science Solved Question Paper 2022

HBSE Class 10 Social Science Previous Year Question Paper with Answer. HBSE Board Solved Question Paper Class 10 Social Science 2022. HBSE 10th Question Paper Download 2022. HBSE Class 10 Social Science Paper Solution 2022. Haryana Board Class 10th Social Science Question Paper 2022 Pdf Download with Answer. 



SET-A,B,C,D (Subjective Questions) 

Q1. मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में किस प्रकार सहायता की ? स्पष्ट कीजिए। 

Ans. मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी काल में भारतीय लेखकों ने अनेक ऐसी पुस्तकों की रचना की जो राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत थी। बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ ने लोगों में देश प्रेम की भावना का संचार किया । वंदे मातरम गीत भारत के कोने कोने में गूंजने लगा। भारतीय समाचार पत्रों ने भी राष्ट्रीय आंदोलन के लिए उचित वातावरण तैयार किया। अमृत बाजार पत्रिका, केसरी , मराठा,  हिंदू तथा मुंबई समाचार आदि समाचार पत्रों में छपने वाले लेख राष्ट्रीय प्रेम से ओतप्रोत होते थे । इन लेखों ने भारतीयों के मन में राष्ट्रीयता की ज्योति जलाई। इसके अतिरिक्त भारतीय समाचार पत्र अंग्रेजी सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखते थे और उनकी खुलकर आलोचना करते थे।समाचार पत्रों के माध्यम से ही लोगों को पता चला कि अंग्रेजी सरकार किस प्रकार बांटो तथा राज करो (डिवाइड एंड रूल) की नीति का अनुसरण कर रही है। उन्हें भारत से होने वाले धन की निकासी की जानकारी भी समाचार पत्रों ने हीं दी। इस प्रकार समाचार पत्रों ने उनके मन में राष्ट्रीयता के बीज बोऐ। सच तो यह है कि मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद को बहुत ही मजबूत आधार प्रदान किया। मुद्रण ने समुदाय के बीच केवल मत-मतांतर उत्पन्न नहीं किए अपितु इसने समुदायों को भीतर से और अलग-अलग भागों को पुरे भारत से जोड़ने का काम भी किया। समाचार-पत्र एक स्थान से दूसरे स्थान तक समाचार पँहुचाते थे जिससे अखिल भारतीय पहचान उभरती थी। कई पुस्तकालय भी मिल-मज़दूरों तथा अन्य लोगों द्वारा स्थापित किए गए ताकि वे स्वयं को शिक्षित कर सकें। 


                                           अथवा 

उदारवादियों तथा रूढ़िवादियों के विचारों की तुलना करें। 

Ans. उदारवाद (Liberalism) वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत मनुष्य को विवेकशील प्राणी मानते हुए सामाजिक संस्थाओं के मनुष्यों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास का परिणाम समझा जाता है। रूढ़िवाद सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत व्यवहृत एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किकता या वैज्ञानिकता के स्थान पर केवल आस्था तथा प्रागनुभवों के आधार पर करती है।

सुधारात्मक गतिविधियों में, रूढ़िवादी हमेशा बुरे उद्देश्यों, विचारों, मौजूदा विचार और व्यवस्था में क्रांति लाने की इच्छा देखेंगे। वे सभी मौलिक नवाचारों का विरोध करते हैं। उसी समय, रूढ़िवाद का अर्थ है सुधारों को स्पष्ट करना, उनमें गलतियों को दूर करना, जो पहले से मौजूद है उस पर काम करना। इसी समय, मूल हठधर्मिता अडिग रहती है। दूसरी ओर, उदारवादी समाज को उसके सार में बदलने का प्रयास करते हैं, विवरण और मामूली विधायी परिवर्तन या रियायतें उनके लिए बहुत कम रुचि रखती हैं। उनका लक्ष्य कार्डिनल परिवर्तनों द्वारा अपने विचार को प्राप्त करना है। अर्थशास्त्र में, रूढ़िवादी बाहरी लोगों को पसंद नहीं करते हैं, उनके आर्थिक स्थान में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास को दबा दिया जाता है, भले ही प्रस्तावित प्रस्ताव अधिक जिज्ञासु और लाभदायक (आधुनिक यूरोप, विशेष रूप से जर्मनी) हो। उदारवादी खुले बाजार और मुक्त आर्थिक संबंधों की वकालत करते हैं। रूढ़िवादी मांग करते हैं कि धर्म अपरिवर्तनीय है। कोई अन्य धर्म स्वीकार, अस्वीकार आदि नहीं किया जाता है। उदारवाद के लिए एक चीज की आवश्यकता होती है – मानव विवेक की स्वतंत्रता। यह विचारधारा प्रत्येक व्यक्ति को सबसे आगे रखती है, और इसलिए धर्म एक गौण घटना है और केवल इच्छा पर है।


Q2. यूरोप में वुडब्लॉक विधि क्यों प्रचलित हुई ? 

Ans. 1295 में मार्को पोलो नामक महान खोजी यात्री चीन में काफ़ी साल तक खोज करने के बाद इटली वापस लौटा। चीन के पास वुडब्लॉक वाली छपाई की तकनीक पहले से मौजूद थी। मार्को पोलो यह ज्ञान अपने साथ लेकर लौटा। फिर इतालवी भी तख़्ती की छपाई से किताबें निकालने लगे और जल्द ही यह तकनीक बाक़ी यूरोप में फैल गई।


Q3. भारत के लोग रॉलेट ऐक्ट के विरोध में क्यों थे ? 

Ans. यह एक काला कानून था। इस कानून के अंतर्गत किसी को भी बिना सुनवाई के लंबे समय तक जेल में डाला जा सकता था। यह प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ही भारतीय जनता को नियंत्रण में करने के लिए लाया गया था। इसका विरोध भारत की आम जनता ने किया। 


Q4. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है ? वर्णन कीजिए। 

Ans. जब किसी शासन व्यवस्था में हर सामाजिक समूह और समुदाय की भागीदारी सरकार में होती है तो इसे सत्ता की साझेदारी कहते हैं। लोकतंत्र का मूलमंत्र है सत्ता की साझेदारी। किसी भी लोकतांत्रिक सरकार में हर नागरिक का हिस्सा होता है। यह हिस्सा भागीदारी के द्वारा संभव हो पाता है। इस प्रकार की शासन व्यवस्था में नागरिकों को इस बात का अधिकार होता है कि शासन के तरीकों के बारे में उनसे सलाह ली जाये। भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यहाँ के नागरिक सीधे मताधिकार के माध्यम से अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं। लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि एक सरकार को चुनते हैं। इस तरह से एक चुनी हुई सरकार रोजमर्रा का शासन चलाती है और नये नियम बनाती है या पुराने नियमों और कानूनों में संशोधन करती है। किसी भी लोकतंत्र में हर प्रकार की राजनैतिक शक्ति का स्रोत प्रजा होती है। यह लोकतंत्र का एक मूलभूत सिद्धांत है। ऐसी शासन व्यवस्था में लोग स्वराज की संस्थाओं के माध्यम से अपने आप पर शासन करते हैं। एक समुचित लोकतांत्रिक सरकार में समाज के विविध समूहों और मतों को उचित सम्मान दिया जाता है। जन नीतियों के निर्माण में हर नागरिक की आवाज सुनी जाती है। इसलिए लोकतंत्र में यह जरूरी हो जाता है कि राजनैतिक सत्ता का बँटवारा अधिक से अधिक नागरिकों के बीच हो। 

समाज में सौहार्द्र और शांति बनाये रखने के लिये सत्ता की साझेदारी जरूरी है। इससे विभिन्न सामाजिक समूहों में टकराव को कम करने में मदद मिलती है। किसी भी समाज में बहुसंख्यक के आतंक का खतरा बना रहता है। बहुसंख्यक का आतंक न केवल अल्पसंख्यक समूह को तबाह करता है बल्कि स्वयं को भी तबाह करता है। सत्ता की साझेदारी के माध्यम से बहुसंख्यक के आतंक से बचा जा सकता है। लोगों की आवाज ही लोकतांत्रिक सरकार की नींव बनाती है। इसलिये यह कहा जा सकता है कि लोकतंत्र की आत्मा का सम्मान रखने के लिए सत्ता की साझेदारी जरूरी है। सत्ता की साझेदारी के दो कारण होते हैं। एक है समझदारी भरा कारण और दूसरा है नैतिक कारण। सत्ता की साझेदारी का समझदारी भरा कारण है समाज में टकराव और बहुसंख्यक के आतंक को रोकना। सत्ता की साझेदारी का नैतिक कारण है लोकतंत्र की आत्मा को अक्षुण्ण रखना। 


                                           अथवा

राजनीतिक दलों के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं ? 

Ans. राजनीतिक दलों के सामने चुनौतियाँ- 

(i) गलतियों के लिए राजनीतिक दलों पर दोषारोपण– लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में जनता का पूर्ण विश्वास राजनीतिक दलों में होता है।लोकतान्त्रिक राजनीति का संचालन राजनीतिक दलों द्वारा किया जाता है। अतशासन की गलतियों के कारण जनता को जो कठिनाई होती है, उसका दोषारोपण राजनीतिक दलों के ऊपर किया जाता है। सामान्य जनता की अप्रसन्नता तथाआलोचना राजनीतिक दलों के काम-काज के विभिन्न पहलुओं पर केन्द्रित होतीहै। 

(ii) आन्तरिक लोकतन्त्र का अभाव– यद्यपि राजनीतिक दल लोकतन्त्र की दुहाई देते हैं, परन्तु उनमें आन्तरिक लोकतन्त्र का अभाव देखने को मिलता है।राजनीतिक दलों के संगठनात्मक चुनाव नियमित रूप से नहीं होते हैं। दल की सम्पूर्ण शक्ति कुछ व्यक्तियों के हाथों में सिमट जाती है। दलों के पास अपने सदस्यों की सूची भी नहीं होती है। 

(iii) साधारण सदस्यों की उपेक्षा– यह भी देखा गया है कि दलों में साधारण सदस्यों की उपेक्षा की जाती है, उसे दल की नीतियों के निर्माण में सहभागिता प्रदान नहीं की जाती है, वह दल के कार्यक्रमों के बारे में अनभिज्ञ बना रहता है। जो सदस्य दल की नीतियों का विरोध करते हैं उन्हें दल की प्राथमिक सदस्यता से वंचित कर दिया जाता है। 

(iv) वंशवादी उत्तराधिकार– भारत सहित विश्व के अनेक राष्ट्रों में यह देखा गया है कि दलों में भी वंशवादी उत्तराधिकार की परम्परा पड़ गई है। कांग्रेस की बागडोर पहले पं० नेहरू के हाथ में थी, उनके बाद श्रीमती इन्दिरा गांधी,राजीव गांधी, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के हाथों रही। 

(v) धन की महत्ता– वर्तमान में राजनीतिक दलों में भी धन की महत्ता बढ़ती जा रही है। चुनाव के समय राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों कोआर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सभी राजनीतिक दल चुनावों में विजय प्राप्त करना चाहते हैं। अत राजनीतिक दल चन्दों के माध्यम से धन का संग्रह करते हैं।है। सम्पूर्ण विश्व में लोकतन्त्र के समर्थक देशों ने लोकतान्त्रिक राजनीति में अमीरकी लोग तथा बड़ी कम्पनियों की बढ़ती भूमिका के प्रति चिन्ता व्यक्त की है।

(vi) सार्थक विकल्प का अभाव– राजनीतिक दलों के समक्ष महत्त्वपूर्ण चुनौती राजनीतिक दलों के बीच विकल्पहीनता की स्थिति की है। सार्थक विकल्पका तात्पर्य यह है कि राजनीतिक दलों की नीतियों तथा कार्यक्रमों में महत्त्वपूर्णअन्तर हो। वर्तमान विश्व के विभिन्न दलों के बीच वैचारिक अन्तर कम होता गयाहै तथा यह प्रवृत्ति सम्पूर्ण विश्व में दिखाई देती है।

(vii) राजनीति का अपराधीकरण– वर्तमान में राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है। राजनीतिक दलों के समक्ष उनमें अपराधी तत्त्वों की बाहरी घुसपैठ तथाप्रभाव है। राजनीतिक दल चुनावों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सहायता लेतेहैं। राजनीतिक दल उन्हें अपनी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार भी बनाने में संकोच नहीं करते हैं।


Q5. राजनीतिक समानता क्या है ? 

Ans. संविधान के द्वारा राजनीति में सबका स्थान समान है तथा देश के राजनीतिक क्रियाकलापों में सभी को बिना किसी भेदभाव के भाग लेने का अधिकार। हर नागरिक को चुनाव मतदान और चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाना चाहिए। 


Q6. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के महत्त्वपूर्ण अंतरों को बताइए। 

Ans. 1992 के पहले स्थानीय सरकार के पास अपने कोई अधिकार या संसाधन नहीं थे परन्तु 1992 के संविधान के बाद की राज्य सरकारों से यह अपेक्षा की गई, वे अपने राजस्व और अधिकारों के कुछ अंश स्थानीय सरकारों को देगी। 1992 के पहले स्थानीय सरकारों के लिए नियमित रूप से चुनाव नहीं होते थे, परन्तु 1992 के संविधान के बाद नियमित रूप से चुनाव होने लगे। 1992 के पहले महिलाओं के लिए, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एवं पिछड़े वर्ग के लिए सींटे आरक्षित नहीं थी। जबकि 1992 के संविधान के बाद महिलाओं के लिए, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एवं पिछड़े वर्ग के लिए भी सींटे आरक्षित की गई।


Q7. विनिर्माण क्या है ? परिभाषित करें। 

Ans. कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। विनिर्माण से तैयार माल उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है। यह किसी भी अर्थव्यवसायी की सम्पन्नता का जनक होता है। राष्ट्रीय विनिर्माण नीति में राष्ट्रीय और निवेश क्षेत्रों की स्थापना व्यापार के नियमों को युक्तिसंगत और सरल बनाना, बीमार इकाइयों को बन्द करने की व्यवस्था को सुगम बनाना, औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन के उपाय बढ़ाना और विनिर्माण इकाइयों और सम्बन्धित गतिविधियों में अंशधारिता पूँजी लगाने के लिये भी प्रोत्साहन देना शामिल है।


Q8. आधारभूत उद्योग क्या हैं ? 

Ans. जो उद्योग दूसरे उद्योगों के आधार होते हैं उन्हें आधारभूत उद्योग कहा जाता है, जैसे-लोहा उद्योग एवं गंधक अम्ल जैसे रसायन उद्योग इत्यादि इन्हे मूल उद्योग भी कहा कहा जाता है। जिनका निर्मित सामान दूसरे उद्योगों के आधार पर होता है। 


Q9. निम्नलिखित को भारत के रेखामानचित्र पर प्रदर्शित करें : 

(i) कोयना बाँध

(ii) पेरियार बाँध

(iii) नर्मदा नदी

(iv) महानदी नदी

(v) पारादीप समुद्रीपत्तन 


                                     अथवा

कृषि को परिभाषित करें और चावल की खेती की व्याख्या करें। 

Ans. भूमि पर की जाने वाली समस्त क्रियाएँ जो फसलोत्पादन एवं पशुपालन व्यवसाय के लिए आवश्यक है, उन्हें करने की कला एवं विज्ञान को कृषि कहा जाता है। कृषि एक बहुत प्रचलित व्यवसाय है। चावल की खेती का पारंपरिक तरीका है तरुण अंकुर के रोपण के समय, या बाद में खेतों में पानी भरना। इस सरल विधि के लिए अच्छी सिंचाई योजना की आवश्यकता होती है। चावल को ऐसी भूमि पर उगाया जाता है, जो वर्षा या सिंचाई के पानी से लबालब भरी होती है। भारत में चावल की खेती समुद्र तल से 3000 मीटर ऊंचाई तक एवं 8 से 35 डिग्री उत्तर अक्षांश तक होती है। चावल की फसल को एक गर्म और नम जलवायु की जरूरत है। यह सबसे अच्छा उच्च नमी, लंबे समय तक धूप और पानी की एक आश्वस्त आपूर्ति वाले क्षेत्रों के लिए अनुकूल है। फसल की जीवन अवधि के दौरान आवश्यक औसत तापमान 21 से 42°C होना चाहिए। चावल को बाढ़ रहित भूमि पर उगाया जाता है, और फसल वर्षा के पानी पर बहुत ज्यादा निर्भर होती है। प्राकृतिक वर्षा इन खेतों की सिंचाई का एकमात्र तरीका है। ऐसे मामले में, हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि 3 से 4 महीने तक लगातार बारिश होनी चाहिए, जो पौधों के सही विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। 


Q10. धारणीयता का विषय, विकास हेतु क्यों महत्त्वपूर्ण है ? वर्णन कीजिए। 

Ans. विकास का मतलब केवल वर्तमान को खुशहाल बनाना ही नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना भी है। धारणीयता का मतलब होता है ऐसा विकास करना जो आने वाले कई वर्षों तक सतत चलता रहे। यह तभी संभव होता है जब हम संसाधन का दोहन करने की बजाय उनका विवेकपूर्ण इस्तेमाल करते हैं। पिछली सदी में दुनिया के तेजी से औद्योगिकीकरण से स्थायी विकास का मुद्दा उभरा है। यह महसूस किया जाता है कि आर्थिक विकास और औद्योगिकीकरण ने प्राकृतिक संसाधनों का बहुत शोषण किया है। स्थिरता प्राकृतिक संसाधनों का तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देती है। यदि हम उन्हें आर्थिक रूप से इस्तेमाल करते हैं तो विकास के लिए हमारे वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए धरती में पर्याप्त संसाधन हैं। लेकिन, यदि हम तेजी से आर्थिक विकास के लालच में उनका उपयोग करते हैं, तो हमारी दुनिया एक विशाल बर्बाद भूमि बन सकती है। धारणीयता का विषय विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण परस्पर निर्भर हैं। पर्यावरण की उपेक्षा कर आर्थिक विकास भावी पीढ़ी के लिए धारणीय नहीं हो सकता। 


                                            अथवा

उदाहरण सहित प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्रकों में अन्तर स्पष्ट करें।  

Ans. प्राथमिक क्षेत्र– प्राथमिक क्षेत्र का संबंध पृथ्वी से प्राकृतिक संसाधनों या कच्चे माल के निष्कर्षण से है। प्राथमिक क्षेत्र के आर्थिक संचालन आमतौर पर उस विशेष स्थान की प्रकृति पर निर्भर होते हैं। ये उद्योग ऐसे उत्पाद बनाते हैं, जिन्हें आम जनता को बेचा या आपूर्ति किया जाएगा। एक प्राथमिक उद्योग का आर्थिक संचालन ग्रह के प्राकृतिक संसाधनों, जैसे वनस्पति, पृथ्वी जल और खनिजों का उपयोग करने के इर्द-गिर्द घूमता है।  खनन, खेती और मछली पकड़ना प्राथमिक उद्योगों के उदाहरण हैं। इस निष्कर्षण से कच्चे माल और मुख्य खाद्य पदार्थ, कोयला, लकड़ी, लोहा और मकई का उत्पादन होता है। 

द्वितीयक क्षेत्र– प्राथमिक उद्योगों के कच्चे माल जमा होने के बाद, द्वितीयक उद्योग चित्र में प्रवेश करते हैं। निर्माण और विनिर्माण उद्योग मुख्य रूप से द्वितीयक उद्योग में शामिल हैं। कच्चे माल का तैयार वस्तुओं में परिवर्तन द्वितीयक क्षेत्र का हिस्सा है। उदाहरण के लिए, फर्नीचर बनाने के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है, ऑटोमोबाइल बनाने के लिए स्टील का उपयोग किया जाता है, और वस्त्रों का उपयोग कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। 

तृतीयक क्षेत्र– तृतीयक क्षेत्र उपभोक्ताओं को द्वितीयक क्षेत्र के उत्पादों का विपणन करते हैं। वे आम तौर पर उत्पाद बनाने में नहीं बल्कि आम जनता और अन्य उद्योगों को सेवाएं प्रदान करने में शामिल होते हैं। विभिन्न प्रकृति सेवाओं का निर्माण, जैसे अनुभव, चर्चा, पहुंच, तृतीयक क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है। तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों में निवेश, वित्त, बीमा, बैंकिंग, थोक, खुदरा, परिवहन, अचल संपत्ति सेवाएं शामिल हैं; पुनर्विक्रय व्यापार; पेशेवर, कानूनी, होटल, व्यक्तिगत सेवाएं; पर्यटन, रेस्तरां, मरम्मत और रखरखाव सेवाएं, पुलिस, सुरक्षा, रक्षा सेवाएं, प्रशासनिक, परामर्श, मनोरंजन, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण आदि। 


Q11. बैंकों के कोई दो मुख्य कार्य बताइए। 

Ans. जमा धन स्वीकार करना, चालू खाते की सुविधा, बचत खाते की सुविधा, स्थायी जमा खाता, ऋण देना, असुरक्षित साख, सुरक्षित साख आदि। 


Q12. मनरेगा अधिनियम, 2005 की संक्षेप में व्याख्या करें। 

Ans. मनरेगा को “एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, जिसके लिए प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्यों को अकुशल मैनुअल काम करने के लिए स्वयंसेवा किया गया था।” मनरेगा का एक और उद्देश्य है टिकाऊ संपत्तियां (जैसे सड़कों, नहरों, तालाबों, कुओं) का निर्माण करें आवेदक के निवास के 5 किमी के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाना है, और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करना है। यदि आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर काम नहीं किया गया है, तो आवेदक बेरोजगारी भत्ता के हकदार हैं। इस प्रकार, मनरेगा के तहत रोजगार एक कानूनी हकदार है। 



SET-A (Objective Questions)

Q1. जापान की सबसे पुरानी मुद्रित पुस्तक कौन-सी है ?

(A) बाइबिल 

(B) डायमंड सूत्र

(C) महाभारत

(D) यूकीयो

Ans. (B) डायमंड सूत्र


Q2. …………. जलियाँवाला बाग घटना के लिए उत्तरदायी था ।

(A) लॉर्ड कर्ज़न

(B) लॉर्ड इरविन

(C) जनरल डायर 

(D) लॉर्ड माउंटबेटन

Ans. (C) जनरल डायर 


Q3. फ्रांसीसी क्रांति कब हुई ?

(A) 1788 में

(B) 1789 में

(C) 1790 में

(D) 1791 में

Ans. (B) 1789 में


Q4. 1804 ई० की नागरिक संहिता आमतौर पर किस नाम से जानी जाती है ? 

Ans. नेपोलियन संहिता 


Q5. चीन में मुद्रण सामग्री का प्रमुख उत्पादक कौन था ? 

Ans. चीनी राजतंत्र 


Q6. 1970 से 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किए गए ?

(A) दो बार

(B) तीन बार

(C) चार बार

(D) एक बार

Ans. (C) चार बार


Q7. श्रीलंका की आबादी में सबसे बड़ा हिस्सा किस प्रमुख सामाजिक समूह का है ? 

(A) सिंहली

(B) श्रीलंकाई तमिल

(C) भारतीय तमिल

(D) मुस्लिम

Ans. 


Q8. स्थानीय स्वशासी निकायों में सभी पदों में कम से कम एक-तिहाई सीटें आरक्षित हैं :

(A) पुरुषों के लिए 

(B) महिलाओं के लिए

(C) बच्चों के लिए

(D) अनुसूचित जनजातियों के लिए 

Ans. (B) महिलाओं के लिए


Q9. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा देश ‘साथ आकर संघ बनाने’ का उदाहरण है ?

(A) अमेरिका

(B) भारत 

(C) पाकिस्तान

(D) स्पेन

Ans. (A) अमेरिका


Q10. भारत के चुनाव आयोग में नाम पंजीकृत कराने वाले दलों की संख्या कितनी हैं ?

(A) 100

(B) 200

(C) 300 

(D) 750 

Ans. (D) 750


Q11. दुनिया के कितने देशों में संघीय शासन व्यवस्था है ?

(A) 22

(B) 25

(C) 20

(D) 30

Ans. (B) 25


Q12. ‘सिंहली’ को राजभाषा का दर्जा दिया गया

(A) 1947

(B) 1956

(C) 1950 

(D) 1949 

Ans. (B) 1956


Q13. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव चिह्न क्या है ? 

Ans. हाथ 


Q14. भारत ने अपने परमाणु परीक्षण कहाँ किए ? 

Ans. पोखरण (राजस्थान)


Q15. राजधानी ब्रुसेल्स के 80 फीसदी लोग ……….. बोलते हैं। 

Ans. फ्रेंच


Q16. जब केन्द्र और राज्य सरकार से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को दे दी जाती हैं, तो उसे ………… कहते है। 

Ans. विकेंद्रीकरण


Q17. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? 

Ans. 1885 


Q18. भारत में किस प्रकार की दल व्यवस्था है ? 

Ans. बहुदलीय 


Q19. स्थानीय स्वशासी निकायों में कितने पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं ? 

Ans. 1/3  (एक-तिहाई)


Q20. कम से कम दो राजनीतिक दलों के गठबंधन से बनी सरकार को क्या कहा जाता है ? 

Ans. गठबंधन की सरकार 


Q21. निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है ?

(A) पंजाब

(B) उत्तर प्रदेश के मैदान

(C) हरियाणा

(D) उत्तराखण्ड

Ans. (D) उत्तराखण्ड


Q22. लावा (मैग्मा) से निर्मित मिट्टी का नाम बताएँ । 

Ans. रेगुर मिट्टी या काली मिट्टी 


Q23. निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा – विजयपुर जगदीशपुर पाइप-लाइन से नहीं जुड़ा है ?

(A) मध्य प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

(C) गुजरात

(D) उत्तर प्रदेश

Ans. (B) महाराष्ट्र


Q24. निम्न में से बिहार में ‘चम्पारण आंदोलन’ किस वर्ष में हुआ ?

(A) 1786

(B) 1950

(C) 1917

(D) 1970

Ans. (C) 1917


Q25. बिहार में चम्पारण आंदोलन किसानों पर किस खेती को करने का दबाव डाला गया ? 

Ans. नील की खेती 


Q26. इनमें से कौन-सी रबी फसल है ?

(A) चावल

(B) मोटे अनाज

(C) चना

(D) कपास

Ans. (C) चना


Q27. ‘प्रथम पृथ्वी सम्मेलन’ कहाँ हुआ था ? 

Ans. रियो-डी जेनेरियो (ब्राजील) 


Q28. ‘कच्चे पदार्थ को मूल्यवान पदार्थ में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को,’ क्या कहा जाता है ? 

Ans. विनिर्माण या वस्तु निर्माण 


Q29. क्या सूती वस्त्र और पटसन उद्योग, कृषि आधारित उद्योग हैं ?  (हाँ / नहीं) 

Ans. हाँ 


Q30. निम्न में से पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग 1854 में कहाँ लगाया गया ?

(A) दिल्ली में

(B) मुम्बई में

(C) पुणे में

(D) सूरत में

Ans. (B) मुम्बई में


Q31. क्या भारत पटसन व पटसन निर्मित सामान का सबसे बड़ा उत्पादक है ?  (हाँ / नहीं) 

Ans. हाँ


Q32. निम्न में से कौन-सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में, स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है ?

(A) HAIL 

(B) Tata Steel 

(C) SAIL 

(D) MNCC 

Ans. (C) SAIL 

      

Q33. क्या प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्र में सड़कों की लम्बाई को सड़क घनत्व कहा जाता है ?  (हाँ / नहीं) 

Ans. हाँ 


Q34. क्या चेन्नई हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम समुद्र- पत्तन है ? (हाँ / नहीं) 

Ans. नहीं  (Correct Ans- कोलकाता) 


Q35. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण निम्नलिखित में से किस वर्ष में किया गया ? 

(A) 1857

(B) 1953 

(C) 1915

(D) 1950

Ans. (B) 1953 


Q36. सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक किस आधार पर विभाजित हैं ?

(A) रोजगार की शर्तों पर

(B) आर्थिक गतिविधि के स्वभाव पर

(C) उद्यमों के स्वामित्व पर

(D) श्रमिकों की संख्या पर

Ans. (C) उद्यमों के स्वामित्व पर


Q37. भारत में, एक रुपये का नोट ……… जारी करता है।

(A) वित्त मंत्रालय

(B) हरियाणा सरकार 

(C) SBI 

(D) RBI  

Ans. (A) वित्त मंत्रालय

एक रुपए के नोट को छोड़कर बाकी सभी नोटों और सिक्कों को जारी करने का अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को है, जबकि एक रुपए का नोट वित्त मंत्रालय जारी करता है। 


Q38. एच० डी० आई० (HDI) का पूर्ण रूप लिखिए। 

Ans. Human Development Index (मानव विकास सूचकांक)


Q39. अन्तिम वस्तुओं का अर्थ बताइए । 

Ans. 

अंतिम वस्तु वे वस्तुएँ होती हैं जो उपभोक्ता द्वारा अंतिम वस्तु के रूप में प्रयोग होती है। 


Q40. बैंकिंग सेवा को ……….. क्षेत्रक में शामिल किया जाता है ?  (प्राथमिक / तृतीयक)  

Ans. तृतीयक 



SET-B (Objective Questions) 

Q1. वियना कांग्रेस सम्मेलन किस वर्ष हुआ ?

(A) 1815

(B) 1816

(C) 1817

(D) 1818

Ans. (A) 1815


Q2. भारत का पहला साप्ताहिक समाचार पत्र कौन-सा था ?

(A) द हिन्दू

(B) बंगाल गजट

(C) समाचार चंद्रिका 

(D) बॉम्बे समाचार 

Ans. (B) बंगाल गजट


Q3. पूना पैक्ट किसके मध्य हुआ था ?

(A) जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी

(B) सुभाष चन्द्र बोस और महात्मा गांधी

(C) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर और महात्मा गांधी 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर और महात्मा गांधी 


Q4. ‘गुलामगिरी’ पुस्तक के लेखक ………… हैं।  (ज्योतिबा फुले / महात्मा गांधी) 

Ans. ज्योतिबा फुले

       

Q5. निरंकुशवाद से आपका क्या अभिप्राय है ? 

Ans. 

राजा का एकाधिकार अर्थात निरंकुशवाद का सामान्य अर्थ एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था है जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता। 


Q6. निम्नलिखित में से किस राष्ट्र में बहुसंख्यकवाद का अनुसरण किया जाता है ?

(A) श्रीलंका

(B) भारत

(C) नेपाल 

(D) भूटान 

Ans. (A) श्रीलंका

      

Q7. बेल्जियम में कितने प्रतिशत लोगों द्वारा डच भाषा बोली जाती है ? 

(A) 40%

(B) 60%

(C) 59%

(D) 41%

Ans. (C) 59%


Q8. भारतीय संविधान द्वारा हिन्दी भाषा को कैसा दर्जा प्रदान किया गया है ?

(A) राष्ट्रीय भाषा

(B) आधिकारिक भाषा

(C) बहुसंख्यक भाषा 

(D) इनमें से कोई नहीं  (Ans. राजभाषा का दर्जा)

Ans. (D) इनमें से कोई नहीं  (Ans. राजभाषा का दर्जा)


Q9. निम्नलिखित में कौन-सा विषय संघ सूची का नहीं है ?

(A) विदेशी मामले 

(B) मुद्रा

(C) बैंकिंग

(D) कृषि

Ans. (D) कृषि


Q10. भारत में महिलाओं के लिए शासन के कौन-से स्तर पर सीटों को आरक्षित किया गया है ?

(A) राज्य सभा

(B) स्थानीय सरकारी निकाय

(C) लोक सभा 

(D) विधान सभा 

Ans. (B) स्थानीय सरकारी निकाय


Q11. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई ?

(A) 1980 

(B) 1975

(C) 1970

(D) 1990 

Ans. (A) 1980 

      

Q12. ‘शिवसेना’ किस राज्य का राजनीतिक दल है ?

(A) हरियाणा 

(B) पंजाब

(C) महाराष्ट्र

(D) केरल

Ans. (C) महाराष्ट्र


Q13. उस दल को क्या कहते हैं जिसे लोक सभा चुनावों में 6% मत अथवा 4 सीटें प्राप्त हुई हों ?

(A) क्षेत्रीय दल

(B) राष्ट्रीय दल

(C) गठबंधन दल

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B) राष्ट्रीय दल


Q14. एक प्रजातांत्रिक सरकार किसके प्रति उत्तरदायी होती है ? 

(A) राष्ट्रपति 

(B) सेना

(C) जनता

(D) राज्यपाल 

Ans. (C) जनता


Q15. एक दल को छोड़कर दूसरे दल में चले जाने को क्या कहते हैं ?

(A) स्थानांतरण 

(B) दल छोड़ना 

(C) दल-बदल

(D) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (C) दल-बदल


Q16. लोकतांत्रिक व्यवस्था बाकी सभी शासन व्यवस्थाओं से बेहतर होती है।  (सत्य / असत्य) 

Ans. सत्य 


Q17. चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता संभालने के लिए एकजुट होने वाले लोगों के समूह को …………… कहा जाता है।  (राजनीतिक दल / दबाव समूह) 

Ans. राजनीतिक दल 


Q18. स्थानीय स्वशासन की इकाइयों का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।  (छः वर्ष / पाँच वर्ष) 

Ans. पाँच वर्ष

 

Q19. गृह युद्ध का क्या अर्थ हैं ? 

Ans. 

गृहयुद्ध एक ही राष्ट्र के अन्दर संगठित गुटों के बीच में होने वाले युद्ध को कहते हैं। कभी-कभी गृह युद्ध ऐसे भी दो देशों के युद्ध को कहा जाता है जो कभी एक ही देश के भाग रहे हों। गृहयुद्ध में लड़ने वाले गिरोहों के ध्येय भिन्न प्रकार के होते हैं। 


Q20. ग्राम पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है ? 

Ans. 21 वर्ष 


Q21. ज्वारीय ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है ?

(A) नवीकरणीय

(B) अनवीकरणीय

(C) मानवकृत 

(D) जैव

Ans. (A) नवीकरणीय


Q22. भारत का उत्तरी मैदान किस प्रकार की मृदा से बना है ?

(A) काली मिट्टी

(B) जलोढ़ मिट्टी

(C) लेटेराइट मिट्टी 

(D) मरुस्थलीय मिट्टी

Ans. (B) जलोढ़ मिट्टी


Q23. भारत के कुल स्थलीय क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग मैदानी है ?

(A) 30%

(B) 20%

(C) 35%

(D) 43%

Ans. (D) 43%


Q24. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में सीढ़ीनुमा कृषि की जाती है ? 

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) हरियाणा

(C) राजस्थान

(D) पंजाब 

Ans. (A) हिमाचल प्रदेश


Q25. भारत में कौन-से क्षेत्र में गेहूँ का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है ? 

(A) मध्य भारत

(B) पश्चिमी घाट

(C) गंगा – सतलुज का मैदान

(D) पूर्वी घाट

Ans. 


Q26. वस्त्र उद्योग की पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की गई ?

(A) चेन्नई

(B) मुंबई 

(C) दिल्ली 

(D) कलकत्ता 

Ans. (B) मुंबई 


Q27. भारत के किस क्षेत्र में सर्वाधिक लौह-इस्पात उद्योग स्थापित किए गए हैं ?

(A) मालवा पठार

(B) छोटा नागपुर पठार

(C) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र

(D) पश्चिमी घाट

Ans. (B) छोटा नागपुर पठार


Q28. वस्त्र उद्योग एक उदाहरण है :

(A) कृषि आधारित उद्योग 

(B) सामुदायिक क्षेत्र 

(C) खनिज आधारित उद्योग

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A) कृषि आधारित उद्योग 


Q29. सीमा सड़क संगठन का गठन कब हुआ ?

(A) 1990

(B) 1980

(C) 1960

(D) 1950

Ans. (C) 1960


Q30. भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन-सा है ? 

(A) कांडला

(B) मुंबई

(C) विशाखापट्नम

(D) कोचीन

Ans. (B) मुंबई


Q31. परिवहन का सबसे तीव्र माध्यम कौन-सा है ?

(A) रेलवे

(B) जल परिवहन 

(C) सड़क परिवहन

(D) वायु परिवहन 

Ans. (D) वायु परिवहन 


Q32. जंगलों को काटकर व जलाकर कृषि करना …………. का एक उदाहरण है।  (झूम कृषि / वाणिज्य कृषि) 

Ans. झूम कृषि


Q33. परिवहन का सबसे सस्ता माध्यम ………….. है।  (पाइप लाइन / सड़क परिवहन) 

Ans. सड़क परिवहन


Q34. हरित क्रान्ति का क्या अर्थ है ? 

Ans. 

कृषि क्षेत्र में होने वाला तीव्र परिवर्तन, एक ऐसा परिवर्तन जिससे न केवल उत्पादन में वृद्धि हुई वरन् फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। 


Q35. आधारभूत उद्योग को परिभाषित करें। 

Ans. 

जिनका निर्मित सामान दूसरे उद्योगों के आधार पर होता है वे आधारभूत उद्योग कहलाते है। 


Q36. …………. एक प्रमुख कारक रहा है, जिसने वैश्वीकरण की प्रक्रिया को बढ़ाया है। 

(A) प्रजातंत्र

(B) राजतंत्र

(C) समाजवाद

(D) तकनीक

Ans. (D) तकनीक


Q37. 2006 के अनुसार विश्व व्यापार संगठन के कितने देश सदस्य हैं ?

(A) 100

(B) 164 

(C) 149 

(D) 200

Ans. (B) 164 


Q38. प्राकृतिक साधनों का दोहन करके एक माल का उत्पादन करना …………. की एक गतिविधि है।

(A) प्राथमिक क्षेत्र

(B) द्वितीयक क्षेत्र 

(C) तृतीयक क्षेत्र 

(D) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (A) प्राथमिक क्षेत्र


Q39. प्रति व्यक्ति आय को ………….. के नाम से भी जाना जाता है।  (कुल आय / औसत आय) 

Ans. औसत आय


Q40. वस्तु विनिमय प्रणाली से क्या अभिप्राय है ? 

Ans. 

मुद्रा के बिना प्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं का वस्तुओं के लिए लेन-देन वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाती है। 



SET-C (Objective Questions) 

Q1. Liberalism शब्द में ‘Liber’ शब्द का क्या अर्थ है ?

(A) गणतंत्र

(B) पूँजीवाद

(C) आजाद

(D) समाजवाद

Ans. (C) आजाद


Q2. “जब फ्रांस छींकता है, तो सारे यूरोप को जुकाम हो जाता है”, ये शब्द किसने कहे ?

(A) ड्यूक मैटरनिख

(B) नेपोलियन

(C) लेनिन 

(D) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (A) ड्यूक मैटरनिख

      

Q3. गुडेम पहाड़ियों में गुरिल्ला आंदोलन का नेता कौन था ?

(A) बाबा रामचन्द्र

(B) जवाहरलाल नेहरू

(C) अल्लुरी सीताराम राजू

(D) महात्मा गांधी

Ans. (C) अल्लुरी सीताराम राजू


Q4. ‘हिन्द स्वराज’ पुस्तक के लेखक …………. थे।  (महात्मा गांधी / बी० आर० अम्बेडकर) 

Ans. महात्मा गांधी


Q5. सुलेखन का क्या अर्थ है ? 

Ans. सुंदर लिखने की कला या सुन्दर हस्तलेख 


Q6. 1970 और 1993 के मध्य में बेल्जियम ने कितनी बार संविधान में संशोधन किए ?

(A) 2

(B) 3

(C) 4

(D) 5

Ans. (C) 4


Q7. बेल्जियम के फ्लेमिश क्षेत्र में कौन-सी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है ?

(A) डच

(B) फ्रेंच

(C) अंग्रेजी

(D) स्पेनिश

Ans. (A) डच


Q8. आधुनिक लोकतंत्र में सत्ता का बंटवारा निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है : 

(A) सरकार के विभिन्न अंगों के बीच

(B) विभिन्न स्तरों के बीच

(C) विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच 

(D) उपरोक्त सभी 

Ans. (D) उपरोक्त सभी

      

Q9. भारतीय संविधान में कितनी सूचियाँ हैं ?

(A) 2 

(B) 3

(C) 4

(D) 5 

Ans. (B) 3


Q10. ग्रामीण स्थानीय सरकार को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?

(A) राज्य सरकार

(B) ग्राम पंचायत

(C) पंचायती राज

(D) केन्द्र सरकार

Ans. (C) पंचायती राज


Q11. भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को अनुसूचित सूची में दर्ज किया गया है ? 

(A) 20

(B) 22

(C) 21 

(D) 19 

Ans. (B) 22

      

Q12. जब विभिन्न दल सरकार बनाने के लिए सत्ता साझा करते हैं, तो इसे कहा जाता है :

(A) बहुसंख्यकवाद 

(B) संघीय 

(C) सामुदायिक

(D) गठबंधन 

Ans. (D) गठबंधन 

      

Q13. भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार भारत में कितने राष्ट्रीय दल हैं ? 

(A) 6

(B) 7

(C) 8

(D) 9 

Ans. (C) 8

      

Q14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ?

(A) 1886

(B) 1890

(C) 1885

(D) 1985

Ans. (C) 1885


Q15. बहुजन समाजवादी पार्टी के संस्थापक कौन थे ?

(A) कांशीराम 

(B) मायावती

(C) महात्मा गांधी

(D) नेहरू

Ans. (A) कांशीराम


Q16. लोकतांत्रिक सरकार सुनिश्चित करती है :

(A) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव

(B) राजनीतिक समानता

(C) अभिव्यक्ति की आजादी

(D) उपरोक्त सभी

Ans. (D) उपरोक्त सभी 


Q17. भारत में प्रत्येक राजनीतिक दल को …………. के पास पंजीकरण कराना होता है।  (चुनाव आयोग / संसद) 

Ans. चुनाव आयोग


Q18. विधायिका, ……….. और ………. सरकार के तीन प्रमुख अंग होते हैं। 

Ans. कार्यपालिका,  न्यायपालिका


Q19. बहुसंख्यकवाद को परिभाषित करें। 

Ans. संख्या में अधिक होकर अल्पसंख्यक पर मनमानी करना। 


Q20. पंचायत समिति क्या होती है ? 

Ans. पंचायती राज की कार्यकारी समिति। 


Q21. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें भू-निम्नीकरण का मुख्य कारण अतिचारण है ?

(A) झारखंड और उड़ीसा

(B) मध्य प्रदेश और राजस्थान

(C) पंजाब और हरियाणा

(D) केरल और तमिलनाडु

Ans. (B) मध्य प्रदेश और राजस्थान


Q22. कपास उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी होती है ? 

(A) काली

(B) लेटेराइट

(C) मरुस्थलीय

(D) पहाड़ी

Ans. (A) काली


Q23. प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया ?

(A) दिल्ली 

(B) लंदन

(C) रियो डि जेनेरो

(D) कोलम्बो 

Ans. (C) रियो डि जेनेरो

      

Q24. खीरा व तरबूज की कृषि उदाहरण है :

(A) रबी 

(B) खरीफ

(C) जायद

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C) जायद


Q25. निम्नलिखित फसलों में से ऐसी फसल पहचानें जो तैयार होने में लगभग एक वर्ष का समय लेती हैं ? 

(A) गेहूँ

(B) कपास

(C) चावल 

(D) गन्ना

Ans. (D) गन्ना


Q26. निम्नलिखित में से व्यावसायिक फसल कौन-सी है ?

(A) चाय

(B) गेहूँ

(C) चावल

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A) चाय


Q27. भारत में रेशम वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन-सा है ? 

(A) मुंबई

(B) मैसूर 

(C) अमृतसर

(D) पुणे

Ans. (B) मैसूर 


Q28. जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्रमुख उद्योग है :

(A) वस्त्र उद्योग

(B) पत्थर उद्योग

(C) बिजली उद्योग

(D) सीमेंट उद्योग

Ans. (A) वस्त्र उद्योग


Q29. NHAI का क्या अर्थ है ?

(A) National Highway Association of India 

(B) National Highway Authority of India

(C) National Handicraft Authority of India

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B) National Highway Authority of India


Q30. जिला मुख्यालय को जिले के अन्य भागों से जोड़ने वाली सड़कें क्या कहलाती हैं ? 

(A) राष्ट्रीय राजमार्ग 

(B) राज्य राजमार्ग

(C) जिला सड़कें 

(D) अन्य सड़कें 

Ans. (C) जिला सड़कें

      

Q31. एल्युमिनियम उद्योग के लिए आधारभूत कच्चे माल के रूप में …………… का प्रयोग किया जाता है।  (बॉक्साइट / तांबा) 

Ans. बॉक्साइट


Q32. भारत में सबसे ज्यादा अखबार ………… भाषा में प्रकाशित किए जाते हैं।  (हिन्दी / अंग्रेजी) 

Ans. हिन्दी


Q33. लेटेराइट शब्द में ‘लेटर’ शब्द का अर्थ है।  (ईंट / चट्टान) 

Ans. ईंट 


Q34. व्यावसायिक कृषि किसे कहते हैं ? 

Ans. 

जिस कृषि से कमाई की जाती है या एक प्रकार की खेती जिसमें फसलों को केवल व्यावसायिक उपयोग के लिए उगाया जाता है। यह खेती का एक आधुनिक तरीका है जो बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस प्रकार की खेती में बड़ी भूमि, श्रम और मशीनों का उपयोग किया जाता है।


Q35. सार्वजनिक उद्योग को परिभाषित करें। 

Ans. सभी लोगों के लिए उपलब्ध उद्योग। 


Q36. किसी देश के विकास को मापने के लिए साधाणरतया प्रयोग किया जाता है : 

(A) प्रति व्यक्ति आय 

(B) साक्षरता दर

(C) वार्षिक आय

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A) प्रति व्यक्ति आय 


Q37. एक आदर्श स्वयं सहायता समूह में कितने सदस्य होते हैं ?

(A) 50-100

(B) 30-50 

(C) 02-05 

(D) 15-20

Ans. (D) 15-20


Q38. सरकार द्वारा व्यापार के लिए प्रतिबंधों व बाधाओं को हटाना कहलाता है:

(A) निजीकरण

(B) वैश्वीकरण

(C) उदारीकरण 

(D) औद्योगीकरण

Ans. (C) उदारीकरण 


Q39. WTO से क्या अभिप्राय है ?  (World Trade Organisation/World Transport Organisation) 

Ans. World Trade Organisation 


Q40. प्रति व्यक्ति आय निकालने का सूत्र क्या है ? 

Ans. कुल आय ÷ कुल जनसंख्या  



SET-D (Objective Questions) 

Q1. फ्रेड्रिक सॉरयू कौन था ? 

(A) कलाकार

(B) वैज्ञानिक

(C) अर्थशास्त्री

(D) राजनेता

Ans. (A) कलाकार


Q2. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष वापिस लिया गया ?

(A) 1920

(B) 1921

(C) 1928

(D) 1922

Ans. (D) 1922


Q3. यूरोप में सर्वप्रथम प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किसने किया ?

(A) मार्टिन लूथर

(B) मार्को पोलो 

(C) योहान गुटेनबर्ग 

(D) जेम्स वॉट 

Ans. (C) योहान गुटेनबर्ग

      

Q4. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से ………… ई० में भारत वापस लौटे। 

Ans. 1915


Q5. वर्नाक्युलर प्रेस ऐक्ट क्या था ? 

Ans. 1878 में लिटन द्वारा भारतीय भाषाओं के पत्र-पत्रिकाओं पर प्रतिबंध। 


Q6. ब्रूसेल्स में कौन-सा समूह बहुसंख्यक है ?

(A) डच

(B) जर्मन

(C) फ्रेंच 

(D) अंग्रेज

Ans. (C) फ्रेंच


Q7. श्रीलंका का राजकीय धर्म कौन-सा है ?

(A) ईसाई

(B) इस्लाम

(C) हिन्दू

(D) बौद्ध

Ans. (D) बौद्ध


Q8. भारत के किस राज्य को संविधान के द्वारा विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है ?

(A) हरियाणा

(B) पंजाब

(C) जम्मू और कश्मीर 

(D) राजस्थान

Ans. (C) जम्मू और कश्मीर 


Q9. भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है ?

(A) राष्ट्रपति

(B) उच्च न्यायालय

(C) उच्चतम न्यायालय

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C) उच्चतम न्यायालय


Q10. भारतीय चुनाव आयोग में कितने राजनीतिक दल पंजीकृत हैं ? 

(A) 750

(B) 100

(C) 200

(D) 250

Ans. (A) 750


Q11. निम्नलिखित में से किस देश ने बहुदलीय व्यवस्था को अपनाया है ?

(A) चीन

(B) भारत

(C) संयुक्त राज्य अमेरिका

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B) भारत


Q12. केन्द्र शासित प्रदेश पर कौन शासन करता है ?

(A) राष्ट्रपति

(B) केन्द्र सरकार

(C) राज्य सरकार

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (B) केन्द्र सरकार


Q13. श्रीलंका ने सिंहली को राजकीय भाषा किस वर्ष बनाया ?

(A) 1960

(B) 1950

(C) 1956

(D) 1948

Ans. (C) 1956


Q14. श्रीलंका ………… ई० में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।  (1948 / 1950) 

Ans. 1948


Q15. नगर निगम के अध्यक्ष को …………. कहा जाता है।  (मेयर/प्रधान) 

Ans. मेयर


Q16. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन ………… ई० में हुआ।  (1925 / 1935) 

Ans. 1925


Q17. दल बदल को परिभाषित करें। 

Ans. 

किसी विधायक या मंत्री का किसी दल के टिकट पर निर्वाचित होकर उसे छोड़ देना और अन्य किसी दल में शामिल हो जाना। 


Q18. तानाशाह से क्या अभिप्राय है ? 

Ans. शासक का एक तरफा राज। 


Q19. गठबंधन सरकार से आप क्या समझते हैं ? 

Ans. दो या दो से अधिक पार्टी मिलकर सरकार बनाए। 


Q20. संघवाद को परिभाषित करें। 

Ans. 

जब कुछ शक्ति केंद्र सरकार, राज्य सरकार को दे अथवा संघवाद सरकार का वह रूप है जिसमें शक्ति का विभाजन आंशिक रूप से केंद्र सरकार और राज्य सरकार अथवा क्षेत्रीय सरकारों के मध्य होता है। संघवाद संवैधानिक तौर पर शक्ति को साझा करता है क्योंकि इसमें स्वशासन तथा साझा शासन की व्यवस्था होती है।


Q21. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है ?

(A) जैविक

(B) अजैविक

(C) अनवीकरणीय

(D) नवीकरणीय

Ans. (C) अनवीकरणीय


Q22. निम्नलिखित कारणों में से कौन-सा कारण पंजाब में भू-निम्नीकरण का प्रमुख कारक है ?

(A) गहन कृषि

(B) वनों की कटाई

(C) अति सिंचाई

(D) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (C) अति सिंचाई

      

Q23. काली मिट्टी निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई जाती है ?

(A) बिहार

(B) गुजरात 

(C) हरियाणा 

(D) पंजाब

Ans. (B) गुजरात


Q24. निम्नलिखित में से रोपण कृषि का उदाहरण है :

(A) जूट

(B) गेहूँ

(C) सरसों

(D) चाय

Ans. (D) चाय


Q25. निम्नलिखित में से खरीफ की फसल कौन-सी है ?

(A) गेहूँ

(B) कपास

(C) सरसों

(D) चना

Ans. (B) कपास


Q26. फलों व सब्जियों की कृषि को कहा जाता है :

(A) फूलों की कृषि

(B) रेशम के कीड़ों का पालन

(C) बागवानी

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C) बागवानी


Q27. SAIL का क्या अर्थ है ? 

(A) Steel Authority of India Limited

(B) Steel Association of India Limited

(C) Steel and Agriculture Industry of India Limited

(D) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (A) Steel Authority of India Limited


28. निम्नलिखित में से कौन-सा देश जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है ?

(A) भारत

(B) चीन

(C) ब्राजील

(D) पाकिस्तान

Ans. (A) भारत


Q29. चीनी उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है ?

(A) पहला

(B) दूसरा

(C) तीसरा

(D) चौथा

Ans. (B) दूसरा


Q30. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना किससे सम्बन्धित है ?

(A) सड़क परिवहन

(B) वायु परिवहन

(C) जल परिवहन

(D) रेलवे

Ans. (A) सड़क परिवहन


31. दो देशों के मध्य होने वाला व्यापार …………. व्यापार कहलाता है।  (राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय) 

Ans. अन्तर्राष्ट्रीय


Q32. ऑयल इण्डिया लिमिटेड एक …………. क्षेत्र का उपक्रम है।  (निजी / सार्वजनिक)

Ans. सार्वजनिक


Q33. चाय व कॉफी के लिए ………… मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।  (काली / लेटेराइट) 

Ans. लेटेराइट


Q34. संचार से क्या अभिप्राय है ? 

Ans. 

संचार वह प्रक्रिया है, जिसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति आपस में किसी एक संदेश पर समान समझ पैदा करने के लिए विचारों, भावों, तथ्यों, प्रभावों इत्यादि का आदान-प्रदान करते हैं। संदेश के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कोई अर्थ प्रेषित करने की प्रक्रिया संचार है।


Q35. संसाधन क्या हैं ? 

Ans. 

कोई पदार्थ या वस्तु जो कि मनुष्य के लिए मूल्यवान व उपयोगी है, संसाधन कहलाता है।


Q36. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य की साक्षरता दर कम है ?

      (A) हरियाणा

      (B) केरल

      (C) पंजाब

      (D) बिहार

Ans. (D) बिहार


Q37. भारत में सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्रक कौन-सा है ?

(A) प्राथमिक

(B) द्वितीयक

(C) तृतीयक 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (C) तृतीयक 


Q38. भारत में करेंसी नोट कौन जारी करता है ?

(A) संसद

(B) राष्ट्रपति

(C) बैंक

(D) रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया

Ans. (D) रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया


Q39. बैंक व अस्पताल संबंधित हैं : (प्राथमिक क्षेत्र / तृतीयक क्षेत्र) 

Ans. तृतीयक क्षेत्र 


Q40. वैश्वीकरण से क्या अभिप्राय है ? 

Ans. 

वैश्वीकरण का अर्थ एक ऐसी व्यवस्था से है जिसमें किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं से विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश द्वारा जोड़ा जाता है। वैश्वीकरण के कारण आज विश्व में विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं, तकनीकी तथा श्रम का आदान-प्रदान हो रहा है। जब देश विदेश के बाज़ार एक साथ मिलकर काम करते हैं तब ऐसी परिस्थिति को वैश्वीकरण (Globalisation) कहते हैं। 


error: MsEducationTv.com