HBSE Class 10th Social Science Solved Question Paper 2020
HBSE Class 10 Social Science Previous Year Question Paper with Answer. HBSE Board Solved Question Paper Class 10 Social Science 2020. HBSE 10th Question Paper Download 2020. HBSE Class 10 Social Science Paper Solution 2020. Haryana Board Class 10th Social Science Question Paper 2020 Pdf Download with Answer.
SET-A
Q1. राष्ट्र-राज्य क्या है ?
Ans. वह राज्य जिसमें उसके अधिकांश नागरिकों तथा शासकों में सामूहिक पहचान की भावना होती है।
Q2. निम्नलिखित में से कौन-सी वृहत उत्पादन पद्धति से बनी विश्व की पहली कार है ?
(A) के-माॅडल फोर्ड
(B) टी-माॅडल फोर्ड
(C) सी-माॅडल फोर्ड
(D) हीरो होंडा
Ans. (B) टी-माॅडल फोर्ड
Q3. इंग्लैंड में किस नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत से महिलाएँ चिढ़ती थीं ?
Ans. स्पिनिंग जेनी
Q4. चीन में मुद्रण सामग्री का प्रमुख उत्पादक कौन था ?
Ans. चीन में इंपीरियल स्टेट मुद्रण सामग्री का प्रमुख उत्पादक था।
Q5. 19वीं सदी के प्रारंभ में भारतीय बुनकरों की क्या समस्याएँ थीं ?
Ans. ब्रिटेन में औद्योगीकरण के कारण बुनकरों का निर्यात बाजार ठप्प हो गया। इंग्लैण्ड में कच्ची कपास के निर्यात के कारण भारत में कच्चे माल की कमी हो गई। बुनकरों का गुमाश्ताओं से टकराव होने लगे।
Q6. भारत में मुद्रण युग से पहले की हस्तलिखित पाण्डुलिपि की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
Ans. वे ताड़ के पत्तों या हाथ से बने कागज पर नकल कर बनाई जाती थी। वे काफी महँगी तथा नाजुक होती थी। लिपियों को अलग-अलग तरीके से लिखें जाने के चलते उन्हें पढ़ना भी आसान नहीं था।
Q7. फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने क्या कदम उठाए ?
Ans. पितृ भूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया जिसे एक संविधान के अन्तर्गत समान अधिकार प्राप्त थे। एक नया फ्रांसीसी झंडा-तिरंगा चुना गया जिसने पहले के राजध्वज की जगह ली। स्टेट जेनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदल कर नेशनल असेंबली कर दिया गया। नई स्तुतियाँ रची गई, शपथे ली गई, शहीदों का गुणगान हुआ और यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ। सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाए।
अथवा
सत्याग्रह के विचार का क्या अर्थ है ?
Ans. इसमें सत्य की शक्ति तथा सत्य की खोज की जरुरत पर बल दिया गया। इसका अर्थ यह था कि यदि उद्देश्य सत्य है और संघर्ष किसी अन्याय के विरुद्ध है तो दमनकारी के विरुद्ध लड़ने के लिए शारीरिक बल की कोई आवश्यकता नहीं होती। लोगों को दमनकारियों समेत सत्य को समझने के लिए प्रेरित करना न कि हिंसा के माध्यम से सत्य को स्वीकार करना और करवाना। ऐसे संघर्ष में सत्य की सदैव जीत होती है।
Q8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने प्रथम सत्याग्रह चलाया (चंपारन, बिहार)
(ii) वह स्थान जहाँ 1860 में एल्गिन मिल स्थापित हुई (कानपुर, उत्तर प्रदेश)
(iii) वह स्थान जहाँ 1918 में सूती कपड़ा कारखाना मजदूरों ने आन्दोलन किया (अहमदाबाद, गुजरात)
(iv) वह स्थान जहाँ जनरल डायर के आदेश पर गोली चलाई गई (अमृतसर, पंजाब)
Q9. श्रीलंका की आबादी में सबसे बड़ा हिस्सा किस प्रमुख सामाजिक समूह का है ?
(A) सिंहली
(B) श्रीलंकाई तमिल
(C) भारतीय तमिल
(D) मुस्लिम
Ans. (B) टी-माॅडल फोर्ड
10. औरत और मर्द के समान अधिकारों और अवसरों में विश्वास करने वाली महिला या पुरुष कहलाते हैं :
(A) कम्युनिस्ट
(B) समाजवादी
(C) नारीवादी
(D) सम्प्रदायवादी
Ans. (C) नारीवादी
Q11. सेवेन पार्टी अलायंस (सप्तदलीय गठबंधन – S.P.A.) क्या था ?
Ans. नेपाल में लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया जिसे सेवेन पार्टी अलायंस कहा गया।
Q12. स्वीडन तथा जर्मनी में किस प्रकार का समाज है ?
Ans. समरूप समाज
Q13. भारत में स्थानीय सरकारों की किन्हीं दो उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
Ans. इससे देश अधिक संगठित तथा शक्तिशाली बन गया है। इसने प्रशासन को आसान बना दिया है।
Q14. भारत में बहुदलीय व्यवस्था क्यों है ?
Ans. क्योंकि दो-तीन पार्टियाँ इतने बड़े देश की सारी सामाजिक और भौगोलिक विविधताओं को समेट पाने में सक्षम नहीं हैं।
Q15. धर्मनिरपेक्ष राज्य क्या है ?
Ans. वह राज्य जिसमें नागरिकों को कोई भी धर्म अपनाने की स्वतन्त्रता होती है तथा किसी भी धर्म को विशेष दर्जा नहीं दिया जाता।
Q16. दबाव समूहों तथा आन्दोलनों में एक समानता तथा एक भिन्नता का उल्लेख कीजिए।
Ans. दबाव समूहों के समान, आंदोलन भी चुनावी मुकाबलों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की अपेक्षा राजनीति पर प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। परंतु हित समूहों के विपरीत आंदोलनों में संगठन ढीला-ढाला होता है। आंदोलनों में फैसले अनौपचारिक ढंग से लिए जाते है और जनता की भागीदारी पर निर्भर होते है।
Q17. लोकतंत्र की व्यापक चुनौतियों की चर्चा कीजिए।
Ans. बुनियादी चुनौतियाँ– गैर लोकतांत्रिक व्यवस्था को गिराने, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करने और एक संप्रभु शासन व्यवस्था की चुनौती।
विस्तार की चुनौती– बुनियादी सिद्धान्तों को सभी संस्थाओं में लागू करना, स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार देना, महिलाओं तथा अल्पसंख्यको की उचित भागीदारी निश्चित करना।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने की चुनौती– सरकार में अमीरों व शक्तिशाली लोगों के प्रभाव को कम करना, राजनीतिक दलों तथा संस्थाओं को बढ़ावा देना आदि।
Q18. सामाजिक विभाजन राजनीति को कैसे प्रभावित करते हैं ?
Ans. सामाजिक विभाजन अधिकांश देशों में मतदान पर प्रभाव डालता है। समुदाय के लोग किसी एक दल को दूसरों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते है। राजनीतिक दल विभिन्न समुदायों से अलग-अलग वायदे करते है और विभिन्न समुदायों कीे उचित माँगों और जरुरतों को पूरा करने वाली नीतियाँ भी बनाते हैं।
Q19. राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य क्या हैं ? व्याख्या कीजिए।
Ans. राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य– दल चुनाव लड़ते है। दल अलग-अलग नीतियों तथा कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं। सरकार बनाते हैं और चलाते हैं। कानून निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका। जनमत निर्माण। चुनाव हारने वाले दल विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं।
अथवा
आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।
Ans. लोकतंत्र में शासन के विभिन्न अंग जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा क्षैतिज वितरण कहलाता है। पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे। विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता का बंटवारा। राजनीतिक पार्टियों, दबाव समूहों तथा आन्दोलनों के बीच सत्ता का बंटवारा।
Q20. इनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण रबी की फसल कौन-सी है ?
(A) कपास
(B) गेहूँ
(C) धान
(D) पटसन
Ans. (B) गेहूँ
Q21. इनमें से सबसे अच्छा लौह-अयस्क कौन-सा है ?
(A) हेमाटाइट
(B) मैग्नेटाइट
(C) लिमोनाइट
(D) सिडेराइट
Ans. (B) मैग्नेटाइट
Q22. मिट्टी किस प्रकार का प्राकृतिक संसाधन है ?
Ans. मिट्टी एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। मिट्टी में खेती होती है और मिट्टी कई जीवों का प्राकृतिक आवास भी है। मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया अत्यंत धीमी होती है। मात्र एक सेमी मृदा को बनने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।
Q23. वर्षाजल संग्रहण क्या है ?
Ans. वर्षा जल का बाद में उत्पादक कामों में इस्तेमाल के लिए इकट्ठा करने को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। इसका उपयोग भूजल भंडार को भरने के लिए भी किया जाता है। यह कम मूल्य और पारिस्थितिकी अनुकूल विधि है जिसके द्वारा पानी की प्रत्येक बूंद संरक्षित करने के लिए वर्षा जल को नलकूपों, गड्ढों और कुओं में एकत्र किया जाता है।
Q24. आधारभूत उद्योग क्या हैं ? उदाहरण देकर बताइए।
Ans. जो उद्योग दूसरे उद्योगों के आधार होते हैं उन्हें आधारभूत उद्योग कहा जाता है, जैसे-लोहा उद्योग एवं गंधक अम्ल जैसे रसायन उद्योग इत्यादि इन्हे मूल उद्योग भी कहा कहा जाता है। जिनका निर्मित सामान दूसरे उद्योगों के आधार पर होता है।
Q25. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में पाइपलाइनों के लाभ बताइए।
Ans. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की लंबी दूरियों के परिवहन के लिए पाइपलाइन परिवहन का सर्वाधिक सुविधाजनक एवं सक्षम साधन है। पाइपलाइन को एक बार बनाने के बाद इसके संचालन में बहुत कम व्यय होता है। दुर्गम तथा उबड़ खाबड़ धरातल पर भी पाइपलाइन बनाना संभव है। पाइपलाइन परिवहन में ऊर्जा की बचत होती है।
Q26. ऐन्थ्रासाइट और बिटुमिनस कोयले में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans. ऐन्थ्रासाइट कोयला– ऐन्थ्रासाइट कोयले में उच्च गुणवत्ता होती है। ऐन्थ्रासाइट अधिक कठिन होता है, जलते समय अधिक ऊर्जा पैदा करता है, आसानी से प्रज्वलित नहीं करता है।ऐन्थ्रासाइट कोयला कम प्रदूषण फैलता है।
बिटुमिनस कोयला – बिटुमिनस कोयले में कम गुणवत्ता होती है। बिटुमिनस कोयला जलते समय कम ऊर्जा पैदा करता है।बिटुमिनस कोयला ज्यादा प्रदूषण फैलता है।
Q27. भारत में चावल की खेती के वितरण का वर्णन कीजिए।
Ans. चावल की खेती का पारंपरिक तरीका है तरुण अंकुर के रोपण के समय, या बाद में खेतों में पानी भरना। इस सरल विधि के लिए अच्छी सिंचाई योजना की आवश्यकता होती है। चावल को ऐसी भूमि पर उगाया जाता है, जो वर्षा या सिंचाई के पानी से लबालब भरी होती है। भारत में चावल की खेती समुद्र तल से 3000 मीटर ऊंचाई तक एवं 8 से 35 डिग्री उत्तर अक्षांश तक होती है। चावल की फसल को एक गर्म और नम जलवायु की जरूरत है। यह सबसे अच्छा उच्च नमी, लंबे समय तक धूप और पानी की एक आश्वस्त आपूर्ति वाले क्षेत्रों के लिए अनुकूल है। फसल की जीवन अवधि के दौरान आवश्यक औसत तापमान 21 से 42°C होना चाहिए। चावल को बाढ़ रहित भूमि पर उगाया जाता है, और फसल वर्षा के पानी पर बहुत ज्यादा निर्भर होती है। प्राकृतिक वर्षा इन खेतों की सिंचाई का एकमात्र तरीका है। ऐसे मामले में, हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि 3 से 4 महीने तक लगातार बारिश होनी चाहिए, जो पौधों के सही विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।
Q28. निम्नलिखित को भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाएँ:
(i) मेट्टूर बाँध (कावेरी नदी, तमिलनाडु)
(ii) भिलाई लौह-इस्पात केन्द्र (छत्तीसगढ़)
(iii) काण्डला बन्दरगाह (गुजरात)
Q29. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है ?
(A) बांग्लादेश
(B) पाकिस्तान
(C) नेपाल
(D) श्रीलंका
Ans. (D) श्रीलंका
Q30. संगठित क्षेत्र किसे कहते हैं ?
Ans. जहाँ कर्मचारियों का रोजगार नियमित होता है। काम करने के घंटे, वेतन और सेवा शर्तें नियुक्ति के समय स्पष्ट होती है।
Q31. सेवा क्षेत्र से क्या अभिप्राय है ?
Ans. सेवा क्षेत्र में वे लोग आते है जो लोगों को सेवाएँ प्रदान करते हैं जैसे – परिवहन कर्मी, वकील, शिक्षक आदि इसको तृतीयक क्षेत्र भी कहा जाता है।
Q32. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष से कार्यशील हुआ ?
Ans. 1986 में
Q33. अदृश्य बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है ?
Ans. जब किसी कार्य में लगे लोगों की संख्या आवश्यकता से ज्यादा होती है अगर उनमें से कुछ लोगों को काम से हटा दिया जाए तो उत्पादन पर कोई भी प्रभाव नहीं पडे़गा। देखने में वे लोग काम पर लगे होते हैं लेकिन उत्पादकता में उनका कोई योगदान नहीं होता। इसलिए इस बेरोजगारी को अदृश्य बेरोजगारी कहा जाता है।
Q34. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को मुद्रा किस प्रकार हल करती है ? वर्णन कीजिए।
Ans. जब दो व्यक्ति बिना मुद्रा का लेन-देन किए एक-दूसरे को अपनी चीजें खरीदने और बेचने पर सहमत हों उसे आवश्यकताओं का दोहरा संयोग कहा जाता है। उदाहरण के लिए एक जूता निर्माता बाजार में जूता बेचकर गेहूँ खरीदना चाहता है। जूता बनाने वाले पहले जूतों को बेचकर मुद्रा प्राप्त करता है और फिर इस मुद्रा का प्रयोग गेहूँ खरीने के लिए करेगा। जूता निर्माता अगर बिना मुद्रा का प्रयोग किए जूते के बदले गेहूं खरीदना चाहता है तो उसे बहुत कठिनाई होती है उसे पहले किसान खोजना पड़ता है जो न केवल गेहूं बेचना चाहता है बल्कि जूते भी खरीदना चाहता हो अतः मुद्रा ने इस कार्य को सरल बना दिया हम दुनिया के किसी भी कोने से कुछ खरीद सकते है। यह केवल मुद्रा के कारण संभव हो पाया है।
Q35. उत्पादन के क्षेत्र में तृतीयक क्षेत्र के बढ़ते महत्त्व पर संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Ans. पिछले तीस सालों में यद्यपि सभी क्षेत्रों में उत्पादन में वृद्धि हुई लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि तृतीयक क्षेत्रक के उत्पादन में हुई। भारत की राष्ट्रीय आय में सबसे बड़ा योगदान जो पहले कृषि क्षेत्र का था उसका स्थान सेवा क्षेत्र ने ले लिया है। तृतीयक क्षेत्र के महत्त्व को निम्नलिखित तरीकों से बताया जा सकता है : अनेक सेवाएँ जैसे डाक सेवा, शैक्षिक संस्थाएँ, अस्पताल, थाना, कचहरी, प्रशासनिक कार्यालय, रक्षा परिवहन, बैंक, बीमा कंपनियों की आवश्यकता होती है इन्हें बुनियादी सेवाएँ कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में इनमें बहुत ज्यादा प्रगति हुई है। कृषि और उद्योगों का विकास से परिवहन व्यापार भंडारण जैसी सेवाओं का विकास होता है। कृषि और उद्योगों का विकास जितना अधिक होगा सेवा क्षेत्र का महत्त्व भी उतना ही ज्यादा बढ़ता चला जाएगा। जैसे-जैसे आय बढ़ती है कुछ लोग अन्य कई सेवाओं जैसे रेस्तरां, पर्यटन, शाॅपिंग माल, निजी अस्पताल, निजी स्कूल, व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की माँग शुरू कर देते हैं। आप शहरों में इस परिवर्तन को देख सकते है, Zomato, Sweggy जैसी सेवाएँ के बारे में आप सभी जानते हैं। सूचना, संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित नई सेवाएँ बहुत महत्त्वपूर्ण और आवश्यक हो गई है।
अथवा
अपने क्षेत्र के बाजार में जाने पर उपभोक्ता के रूप में अपने कुछ कर्त्तव्यों का वर्णन कीजिए।
Ans. उपभोक्ताओं का यह कर्तव्य है कि वह BIS (ISI) मार्क या एगमार्क वाली वस्तुएँ ही खरीदें तथा वस्तु की खरीद के समय बिल और गारंटी कार्ड अवश्य प्राप्त करें। जहाँ भी संभव हो खरीदे गए सामान व सेवा की रसीद अवश्य लेनी चाहिए। उपभोक्ताओं को उपभोक्ता जागरूकता संगठन बनाना चाहिए। उपभोक्ता को अपनी वास्तविक समस्या की शिकायत अवश्य ही करनी चाहिए चाहे वस्तु का मूल्य कितना ही क्यों न हो। अपने अधिकारों की जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर उन अधिकारों का प्रयोग भी करना चाहिए। कम तोलना, नकली माल बेचना, मिलावट या अधिक कीमते लेने वाले दुकानदार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
SET-B
Q1. यंग इटली क्या था ?
Ans. इटली के एकीकरण के लिए ज्युसेपे मेत्सिनी द्वारा गठित एक गुप्त संगठन था।
Q2. उस कानून का नाम बताइए जिसके अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार ने मक्का के आयात पर पाबंदी लगा दी थी:
(A) काॅर्न अधिनियम
(B) काॅर्न लाॅ
(C) खाद्यान्न अधिनियम
(D) आयात कानून
Ans. (B) काॅर्न लाॅ
Q3. जाॅबर कौन था ?
Ans. नए मजदूरों की भर्ती के लिए उद्योगपति द्वारा नियुक्त एक व्यक्ति।
Q4. उन देशों के नाम बताइए जहाँ प्रारंभिक प्रकार की मुद्रण प्रौद्योगिकी विकसित हुई थी।
Ans. चीन, जापान तथा कोरिया
Q5. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत में औद्योगिक उत्पादन ने बहुत विकास किया। कारण दीजिए।
Ans. ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध संबंधी उत्पादन में व्यस्त थे। इसलिए भारत में मैनचेस्टर के माल का आयात कम हो गया। भारतीय कारखानों को फौज़ के लिए जूट की बोरियाँ, फौजियों के लिए वर्दी के कपड़े, टेंट ओर चमडे़ के जूतों की आपूर्ति करने के लिए कहा गया। युद्ध के बाद भी मैनचेस्टर को भारतीय बाजार में पहले वाली हैसियत कभी हासिल नहीं हो पाई।
Q6. जापान की मुद्रण संस्कृति की कुछ महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ बताइए।
Ans. 768-770ई0 में चीन के बौद्ध प्रचारकों ने जापान में हस्त मुद्रण प्रोद्योगिकी की स्थापना की। चित्रों की सफाई के लिए ताश के पत्ते, कपड़े तथा कागज के नोटों को प्रयुक्त किया जाता था। जापान की प्राचीनतम पुस्तक ‘डायमंड सूत्र’ है। जिसमें पाठ की छह शीटों के साथ-साथ काठ पर खुदे चित्र भी हैं।
Q7. राॅलेट एक्ट के विरुद्ध लोगों की क्या प्रतिक्रिया थी ?
Ans. गांधी जी ने 6 अप्रैल, 1919 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। उन्हें बंदी बना लिया गया। अमृतसर में सारे स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। गाँधी जी के दिल्ली प्रवेश करने पर पाबंदी। इन नेताओं की गिरफ्तारी के विरूद्ध 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में सार्वजनिक सभा की घोषणा। जनरल डायर द्वारा भीड़ पर अंधाधुध गोलियाँ चलवाना। जैसे ही जलियाँवाला बाग की खबर फैली, उत्तर भारत के बहुत सारे शहरों में लोग सड़कों पर उतरने लगे। हड़तालें हुई, पुलिस से झड़पे हुई और सरकारी भवनों पर हमले किए गए।
अथवा
19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों की बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता क्यों देते थे ?
Ans. महंगी देखरेख– मशीनें प्रायः खराब हो जाती तो उन्हें ठीक करने पर भारी पैसा लगता था। श्रमिकों की कम कार्यकुशलता। सस्ते श्रमिकों की उपलब्धता। मंहगी नई प्रौद्योगिकी मशीन निर्मित वस्तुओं में समानता होती थी जब कि हाथ की कारीगरी द्वारा उत्पादों में विविधता लाई जा सकती थी।
Q8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए:
(i) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ भारत का पहला लौह इस्पात संयंत्र स्थापित हुआ (जमशेदपुर)
(ii) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ (अमृतसर)
(iii) वह स्थान जहाँ दिसम्बर 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ (नागपुर)
(iv) वह स्थान जहाँ 1854 में कपड़ा मिल स्थापित हुई (मुम्बई)
Q9. बेल्जियम में सामान्य रूप से कौन-सी दो भाषाएँ बोली जाती हैं ?
(A) फ्रेंच और अंग्रेजी
(B) डच और अंग्रेजी
(C) फ्रेंच और डच
(D) डच और सिंहली
Ans. (C) फ्रेंच और डच
Q10. ‘धर्म को राजनीति से कभी भी अलग नहीं किया जा सकता।’ ये शब्द किसने कहे ?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) महात्मा गाँधी
(C) इंदिरा गाँधी
(D) डब्ल्यू0 सी0 बैनर्जी
Ans. (B) महात्मा गाँधी
Q11. बोलीविया के लोगों ने संघर्ष क्यों किया ?
Ans. बोलीविया की सरकार ने जल-आपूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को दे दिए थे, जिससे जल का मूल्य चार गुणा बढ़ गया था।
Q12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ?
Ans. 1885
Q13. टाॅमी स्मिथ तथा जाॅन कार्लोस में दो समानताएँ बताइए।
Ans. दोनों ही एफ्रो-अमरीकी थे। दोनों ही खिलाड़ी थे।
Q14. सत्ता की साझेदारी क्या है ?
Ans. एक नीति जिसके अंतर्गत देश के शासन में समाज के सभी प्रमुख समूहों को सत्ता का एक स्थायी भाग प्रदान कर दिया जाता है। यह समाज में झगड़े सुलझाने का एक सामर्थ्यवान हथियार है।
Q15. जन सामान्य के हित समूह क्या हैं ?
Ans. वे हित समूह जो पूरे समाज के हितों को बढ़ावा देते हैं। ये हित समूह सरकार की नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश करते है।
Q16. जनमत बनाने में राजनीतिक दल किस प्रकार मदद करते हैं ?
Ans. देशभर में दलों के लाखों सदस्य तथा कार्यकर्ता होते हैं। वे ही जनसंचार के द्वारा जनता के विभिन्न मसलों को उठाते हैं और महत्ता प्रदान करते हैं। कभी-कभी पार्टियाँ लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन भी करवाती है।
Q17. ‘लोकतांत्रिक सरकार एक वैध सरकार है।’ व्याख्या कीजिए।
Ans. लोकतांत्रिक सरकार वैध सरकार होती है जो निश्चित नियमों के अनुसार कार्य करती है। नागरिकों को यह जानने की स्वतन्त्रता होती है कि क्या निर्णय सही कार्यप्रणाली के द्वारा लिए गए हैं। लोकतांत्रिक सरकार में लोगों को यह अधिकार होता है कि वे जान सके कि सरकार किस प्रकार कार्य कर रही है।
Q18. भाषायी राज्यों का गठन क्यों हुआ ? इनके लाभ क्या हैं ?
Ans. इससे देश ज्यादा एकीकृत और मजबूत हुआ। इससे प्रशासन भी पहले की अपेक्षा कही अधिक सुविधाजनक हो गया।
Q19. राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का वर्णन कीजिए।
Ans. निर्वाचित संस्थाओं में महिलाओं के लिए कानूनी रूप से एक उचित हिस्सा तय कर देना चाहिए। महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर देनी चाहिए। राजनीतिक पार्टियाँ भी महिलाओं को उनकी प्रतिनिधित्वता का उचित हिस्सा दें। साक्षरता दर भी बढ़ानी चाहिए।
अथवा
‘विभिन्न देशों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’ उदाहरण देकर कथन को सिद्ध कीजिए।
Ans. बुनियादी चुनौतियाँ– इसमें मौजूदा गैर-लोकतांत्रिक सरकार को गिराने, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करने और एक संप्रभु तथा कारगर शासन व्यवस्था स्थापित करने की चुनौती है।
विस्तार की चुनौती– बुनियादी सिद्धान्तों को सभी समूहों व संस्थाओं में लागू करना, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी देना तथा राज्य और स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार सम्पन्न बनाना आदि।
लोकतंत्र को मबजूत बनाने की चुनौती– उन राजनीतिक दलों तथा संस्थाओं को बढ़ावा देना जो लोकतंत्र को बढ़ावा देते है, अमीरों तथा शक्तिशाली लोगों के प्रभाव तथा नियंत्रण को कम करना तथा स्थानीय सरकारों को अधिक शक्तियाँ प्रदान करना।
Q20. निम्नलिखित में से कौन-सी रेशे वाली फसल है ?
(A) कहवा
(B) पटसन
(C) टमाटर
(D) रबड़
Ans. (B) पटसन
Q21. सर्वाधिक मैंगनीज उत्पादक राज्य कौन-सा है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) गोवा
(C) कर्नाटक
(D) उड़ीसा
Ans. (D) उड़ीसा
Q22. उच्च नमी रखाव क्षमता वाली मृदा का नाम बताइए।
Ans. चिकनी मिट्टी
Q23. राष्ट्रीय उद्यान क्या है ?
Ans. राष्ट्रीय उद्यान (National Park) ऐसा उद्यान होता है जिसे किसी राष्ट्र की प्रशासन प्रणाली द्वारा औपचारिक रूप से संरक्षित करा गया हो। अलग-अलग देश अपने राष्ट्रीय उद्यानों के लिए अलग-अलग नीतियाँ रखते हैं लेकिन लगभग सभी में क्षेत्रों के वन्य जीवन को आने वाली पीढ़ीयों के लिए संरक्षित रखना एक मुख्य ध्येय होता है।
Q24. भारत की अधिकांश जूट मिलें पश्चिम-बंगाल में क्यों स्थित हैं ?
Ans. पश्चिम बंगाल जूट की जन्मभूमि है। यहाँ जूट के रेशों की अधिकतम गाँठों का उत्पादन होता है। इस उद्योग में बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग होता है जो कि हुगली नदी से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पश्चिम बंगाल में सस्ते मजदूर मिल जाते हैं।
Q25. आज भारतीय रेल के सामने कौन-कौन-सी समस्याएँ हैं ?
Ans. पुराने ट्रैक और रोलिंग स्टॉक की खराब स्थिति। भारतीय रेलवे के सामने एक बड़ी समस्या यह है कि पटरियां पुरानी और पुरानी हैं। बिना टिकट यात्रा, रेलवे दुर्घटनाएँ, रेलवे पर हमला, आधुनिक प्रबंधन का अभाव, बहिष्कृत प्रौद्योगिकी,प्रतिस्थापन की समस्या, दोहरी लाइनें बिछाने की समस्या।
Q26. प्राकृतिक गैस और बायोगैस में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans. प्राकृतिक गैस परंपरागत ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। जबकि बायोगैस गैर-परंपरागत ऊर्जा का प्रमुख साधन है। प्राकृतिक गैस ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है, जबकि बायोगैस अभी भी आरंभिक चरण में है। LPG और CNG प्राकृतिक गैस ही है। जिनका घरेलू एवं व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। प्राकृतिक गैस का घरेलू एवं व्यवसायिक उपयोग वृहद स्तर पर हो रहा है, जबकि बायोगैस का सीमित उपयोग ही हो पा रहा है।
Q27. भारत में गेहूँ की खेती के वितरण का वर्णन कीजिए।
Ans. भारत के खाद्य फसलों में चावल के बाद गेहूँ का ही स्थान है। कुल कृषि की जाने वाली भूमि के लगभग 9 प्रतिशत भाग में इसकी खेती होती है। गेहूँ रबी की फसल है, जो अक्टूबर से दिसम्बर तक बोयी जाती है, तथा मार्च से मई तक काटी जाती है। यह पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के लोगों का मुख्य भोजन है। इसकी खेती के लिए ठंडी तथा शुष्क जलवायु आवश्यकता होती है। अधिक वर्षा इसके लिए हानिकारक होती है। अत: गेहूँ की खेती मुख्यतः की उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान तथा बिहार में होती है। प्रथम महायुद्ध के पूर्व विश्व के प्रमुख गेहूँ उत्पादक देशों में भारत का स्थान था। उस समय गेहूँ का निर्यात भी होता था। किन्तु आजकल तो भारत को प्रत्येक वर्ष विदेशों से अत्यधिक मात्रा में गेहूँ का आयात भी करना पड़ता है।
Q28. निम्नलिखित को भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाएँ :
(i) हीराकुड बाँध (महानदी, ओडिशा)
(ii) विजयनगर इस्पात केन्द्र (कर्नाटक)
(iii) चेन्नई बन्दरगाह (तमिलनाडु)
Q29. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है ?
(A) प्रति व्यक्ति आय
(B) औसत साक्षरता दर
(C) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
(D) उपर्युक्त सभी
Ans. (D) उपर्युक्त सभी
Q30. भारत में ”राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस“ कब मनाया जाता है ?
Ans. 24 दिसम्बर
Q31. प्राथमिक क्षेत्र से क्या अभिप्राय है ?
Ans. जिस में लोग प्राकृतिक वस्तुओं के उत्पादन की गतिविधियों में लगे होते हैं जैसे कृषि करना, डेयरी, पशुपालन मछली पालन खनन, पेड़ काटना इत्यादि।
Q32. भारत में चीन के खिलौने क्यों लोकप्रिय हैं ?
Ans. भारत में चीन के खिलौने इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि ये भारतीय खिलौनों की तुलना में सस्ते तथा बेतहर है।
Q33. मानव विकास और आर्थिक विकास में क्या अन्तर है ?
Ans. मानव विकास का उद्देश्य जीवन की एक समान परिस्थितियाँ उत्पन्न करना है जिससे सभी लोग सुखद जीवन जी सके। मानव विकास साहय है, आर्थिक विकास साधन है। मानव विकास में मानव जीवन के सभी पद शामिल हैं, जबकि आर्थिक विकास में मानव जीवन का केवल आर्थिक पक्ष शामिल है।
Q34. माँग जमा को मुद्रा क्यों समझा जाता है ?
Ans. माँग जमो को मुद्रा इसलिए समझा जाता है क्योंकि इस सुविधा का प्रयोग करके बिना नकद मुद्रा के हम, वस्तुएँ खरीद या बेच सकते हैं जिस व्यक्ति का बैंक में खाता है और उसके खाते में पर्याप्त धन जमा है तो वह भुगतान करने के लिए अपने खाते से चैक काट कर दे सकता है। चैक एक ऐसा कागज है जो किसी व्यक्ति के खाते से चैक पर लिखे नाम के किसी दूसरे व्यक्ति की एक खास रकम को भुगतान करने का आदेश देता है। इनमें जोखिम भी नहीं होता।
Q35. वैश्वीकरण के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों पर अपने तर्क दीजिए।
Ans. प्रतियोगिता के दौर में छोटे, उद्यमी और हाथ से काम करने वाले कारीगर प्रतियोगिता से बाहर हो रहे है। पूँजी प्रधान व्यवस्था अपनाए जाने के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। गरीबी से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। खाद्य फसलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कम कार्यकशत मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। देशी उत्पादों की बजाए विदेशी उत्पाद की संख्या बढ़ जाएगी। पश्चिमी सभ्यता को असर देश की युवा पीढ़ी पर पड़ेगा।
अथवा
भारत में पर्यावरण गिरावट के कारणों की व्याख्या कीजिए।
Ans. जनसंख्या में निरंतर वृद्धि, बढ़ती शहरीकरण की प्रवृति, गरीबी, औद्योगीकरण, यातायात के साधनों में वृद्धि, रासायनिक उर्वरको का प्रयोग, कीटनाशिकों का अत्याधिक प्रयोग, पोतोथीन का प्रयोग, पेड़ पौधों का अंधाधुंध काटना।
SET-C
Q1. 1804 ई0 की नागरिक संहिता आमतौर पर किस नाम से जानी जाती थी ?
Ans. नेपोलियन की संहिता
Q2. इनमें से कौन-सी बीमारी अमेरिका के लोगों के लिए घातक सिद्ध हुई ?
(A) हैजा
(B) चेचक
(C) प्लेग
(D) रिंडरपेस्ट
Ans. (B) चेचक
Q3. पहली प्रिंटिंग प्रेस का विकास किसने किया ?
Ans. जोहान गुटेन्बर्ग
Q4. गुमाश्ता कौन थे ?
Ans. ईस्ट इंडिया कंपनी के वेतनभोगी कर्मचारी, जो बुनकरों पर निगरानी रखते, माल इकट्ठा करते और कपड़ों की गुणवत्ता जाँचते थे।
Q5. ऐसी दो विश्व संस्थाओं के नाम बताइए जो ‘ब्रेटन-वुड्स’ के अन्तर्गत स्थापित थीं। उनके एक-एक उद्देश्य का वर्णन कीजिए।
Ans. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक।
उद्देश्य – सदस्य देशों के विदेश व्यापार में लाभ और घाटे से निपटने के लिए, युद्धोत्तर पुननिर्माण के लिए।
Q6. 19वीं सदी के भारतीय निर्धन वर्ग पर मुद्रण संस्कृति के प्रसार का क्या प्रभाव पड़ा ?
Ans. 19वीं सदी में मुद्रण निर्धन लोगों तक पहुँचा। प्रकाशकों ने छोटी और सस्ती पुस्तकों छापनी शुरू कर दी। समाज सुधारकों ने जाति व्यवस्था के विरूद्ध, छूआछूत के विरोध तथा निम्न जाति की शोचनीय दशा के बारे में लिखा। इन लेखकों के विचार पूरे भारत के लोगों द्वारा पढ़ा जाता था। कुछ मिल मजदूरों ने भी समय निकालकर मजदूरों की दशा के बारे में लिखा।
Q7. गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का फैसला क्यों लिया ?
Ans. फरवरी 1922 में गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापिस लेने का निर्णय किया क्योंकि आंदोलन हिंसक होने लगा था। सत्याग्रहियों को व्यापक प्रशिक्षण की जरूरत है। कांग्रेस के कुछ नेता इस तरह के जनसंघर्षों से थक चुके थे। उद्योगपति, मजदूर, किसान आदि स्वराज की व्याख्या अपने ढंग से करते थे।
अथवा
”18वीं सदी के अंत तक सूरत बंदरगाह हाशिए पर पहुँच गया था।“ स्पष्ट कीजिए।
Ans. अधिकतर यूरोपीय कंपनियों के पास भारी संसाधन थे जिसके कारण भारतीय व्यापारी तथा व्यवसायी उनसे प्रतिस्पर्धा करने में कठिनाई का अनुभव कर रहे थे। यूरोपीय कंपनियाँ स्थानीय दरबारों से विभिन्न राहतें पाकर शक्ति ग्रहण करती जा रही थी। कई कंपनियों को व्यापार का एकाधिकार मिल गया था। सूरत और हुगली की बंदरगाहों से स्थानीय व्यापारी व्यापार चलाते थे। इन बंदरगाहों से होने वाले निर्यात में कमी आई। पहले जिस ऋण से व्यापार चलता था वह खत्म होने लगा। धीरे-धीरे स्थानीय बैंकर दिवालिया हो गए। सूरत से होने वाले व्यापार का कुल मूल्य 1.6 करोड़ रुपये था। समय पाकर सूरत और हुगली कमजोर पड़ गए और बंबई व कलकत्ता उभरने लगे।
Q8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ 1916 में गाँधीजी ने सत्याग्रह आन्दोलन चलाया (चम्पारन)
(ii) वह बन्दरगाह जो 18वीं सदी में हाशिए पर पहुँच गया था (सूरत)
(iii) वह स्थान जहाँ ‘पूर्ण स्वराज’ की माँग की गई थी (लाहौर)
(iv) वह स्थान जहाँ असहयोग आन्दोलन ने हिंसक रूप ले लिया था (चौरी-चौरा)
Q9. 1970 से 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किए गए ?
(A) दो बार
(B) तीन बार
(C) चार बार
(D) एक बार
Ans. (C) चार बार
Q10. किस आन्दोलन का नेतृत्व मार्टिन लूथर ने किया ?
(A) असहयोग आन्दोलन
(B) नागरिक अधिकार आन्दोलन
(C) एफ्रो-अमेरिकी आन्दोलन
(D) अश्वेत शक्ति आन्दोलन
Ans. (B) नागरिक अधिकार आन्दोलन
Q11. कित्तिको-हक्चिको (अर्थात तोड़ो और जोड़ो) नामक आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ ?
Ans. 1987 लोगों ने यूक्लिप्टस के पेड़ तोड़े और उनकी जगह जनता के फायेदमंद वाले पेड़ लगाए।
Q12. लैंगिक अनुपात क्या है ?
Ans. प्रति एक हजार पुरुषों के पीछे महिलाओं की संख्या।
Q13. सत्ता का विकेन्द्रीकरण किसे कहते हैं ?
Ans. जब केन्द्र और राज्य सरकार से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को दी जाती है तो इसे सत्ता का विकेन्द्रीकरण कहते हैं।
Q14. भारत में महिला संगठनों की कोई दो माँगों का उल्लेख कीजिए।
Ans. समान काम के लिए समान मजदूरी, राजनीतिक और वैधानिक दर्जा ऊँचा उठाने।
Q15. बोलीविया के जल युद्ध का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Ans. बोलीविया की लोकतांत्रिक सरकार में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए। इस कंपनी ने पानी की कीमत में चार गुणा इजाफा कर दिया। लोगों का पानी का मासिक बिल बढ़ गया।
Q16. क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय दलों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans. क्षेत्रीय दल– जब कोई पार्टी राज्य विधान सभा के चुनाव में पड़े कुल मतों का 6 प्रतिशत या उससे अधिक हासिल करती है तो उसे राज्य दल की मान्यता मिल जाती है। ये क्षेत्रीय स्तर पर काम करती हैं और क्षेत्रीय मुद्दे उठाती है।
राष्ट्रीय दल– अगर कोई दल लोकसभा चुनाव में पड़े कुल वोट का अथवा चार राज्यों के विधान सभाई चुनाव में पड़े कुल वोटों का 6 प्रतिशत हासिल करता है और लोकसभा चुनाव में कम से कम चार सीटों पर जीत दर्ज करता है। ये पार्टियाँ पूरे भारत में काम करती है।
Q17. म्यानमार लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर जाने के लिए बुनियादी आधार बनाने की चुनौती का सामना किस प्रकार कर रहा है ? व्याख्या कीजिए।
Ans. म्यानमार में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है क्योंकि कानूनी रूप से निर्वाचित नेता सू की 15 वर्षों से भी अधिक समय तक नजरबंद रही। हाल में ही उन्हें आजाद किया गया। म्यांमार में सेना सत्ता में है। देश लोकतांत्रिक सरकार गठित करने की चुनौती का सामना कर रहा है। म्यांमार के लोगों को चाहिए कि वे सैन्य शासन को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करें।
Q18. भारत में अभी भी महिलाओं को विभिन्न तरीकों से भेदभाव और जुल्मों का सामना किस प्रकार करना पड़ता है ?
Ans. साक्षरता दर कम, काम के लिए कम आय, लैंगिक अनुपात कम, घरेलू हिंसा का शिकार, महिलाओं की ऊँचे पद पर संख्या बहुत कम।
Q19. लोकतंत्र किस प्रकार एक उत्तरदायी, जिम्मेवार तथा वैध सरकार बनाता है ?
Ans. उत्तरदायी सरकार– लोकतांत्रिक सरकार लोगों अथवा संसद के प्रति उत्तरदायी होती है। लोकतंत्र में लोगों को अपनी इच्छाओं के अनुसार कार्य न करने वाली सरकार को बदलने का अधिकार है।
जिम्मेवार सरकार– जिम्मेवार सरकार लोगों की जरूरतों तथा उम्मीदो की तरफ ध्यान देती है। लोग भी आवश्यकता पड़ने पर सरकार के निर्णय लेने में भाग ले सकते हैं।
वैध सरकार– नागरिकों को सरकार की कार्य प्रणाली को जानने का पूरा अधिकार है। यह लोगों द्वारा निर्वाचित सरकार होती है।
अथवा
सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों की चर्चा कीजिए।
Ans. लोगों में अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना। राजनीतिक दलों द्वारा माँगों को उठाना – अगर राजनीतिक दल संविधान के दायरे में आने वाली और दूसरे समुदाय को नुकसान न पहुँचाने वाली माँगों को उठाते है तो सामाजिक विभाजन नहीं होते। सरकार का रूख – अगर शासन सत्ता में साझेदारी करने का तैयार हो और अल्पसंख्यक समुदाय की उचित माँगों को पूरा किया जाए तो सामाजिक विभाजन मुल्क के लिए खतरा नहीं बनते।
Q20. इनमें से किस राज्य में काली मिट्टी पायी जाती है ?
(A) राजस्थान
(B) असम
(C) महाराष्ट्र
(D) हरियाणा
Ans. (C) महाराष्ट्र
Q21. निम्न में से किस राज्य में बाॅक्साइट का अधिकतम उत्पादन होता है ?
(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) उड़ीसा
(D) गुजरात
Ans. (C) उड़ीसा
Q22. कौन-सी फसलें उगाने से भूमि की प्राकृतिक उर्वरता बढ़ती है ?
Ans. दलहनी फसलें
Q23. जल संभर विकास क्या है ?
Ans. जल संभर दो समीपवर्ती नदी प्रणालियों के बीच एक विभाजक रेखा है। इस क्षेत्र में प्राकृतिक भूमि जैसे जंगल एवं कृषि योग्य और गैर-कृषि योग्य भूमि शामिल हो सकती है। इस दृष्टिकोण का लाभ यह है कि जल संभर विकास के लिये आवश्यक विभिन्न गतिविधियों को समन्वित कर दिया जाता है जिससे प्राकृतिक संसाधन-प्रणाली को आवश्यक बढ़ावा मिलता है।
Q24. भारत में इलेक्ट्राॅनिक सामान के चार उत्पादक केन्द्रों के नाम बताइए।
Ans. बैंगलोर, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद
Q25. जनसंचार क्या है ?
Ans. ऐसे साधन जिनकी सहायता से एक बड़ी जनसंख्या तक का सूचनाओं को पहुंचाया जाता है अथवा प्रदान किया जाता है जनसंचार के माध्यम कहलाते हैं जैसे टीवी, रेडियो, अखबार, मोबाइल, कंप्यूटर इत्यादि। इन माध्यमों को जन संचार के आधुनिक माध्यम भी कहते हैं।
Q26. धात्विक और अधात्विक खनिज में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans. धात्विक खनिज– वे खनिज पदार्थ जिनमें धातु अंशों की प्रधानता पाई जाती है। उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। लोहा अयस्क, मैग्नीज-अयस्क, क्रोमाइट, पाइराइट, टंगस्टन,निकिल एवं कोबाल्ट सामान्यतः धात्विक खनिज हैं। खानों से निकाले जाने पर इनमें अनेक अशुद्धियों का मिश्रण रहता है अतः प्रयोग करने से पूर्व इनका परिष्करण करना आवश्यक होता है। धात्विक खनिज ताप एवं विद्युत के सुचालक होते हैं।
अधात्विक खनिज– जिन खनिज पदार्थों में लोहा धातु या धात्विक अंश नहीं पाए जाते हैं, उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं। नाइट्रोजन, पोटाश, अभ्रक, जिप्सम, कोयला व पेट्रोलियम प्रमुख अधात्विक खनिज है। अधात्विक खनिजो में अशुद्धियां बहुत कम होती हैं। अतः के परिष्करण की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अधात्विक खनिज ताप एवं विद्युत की कुचालक होते हैं।
Q27. भारत में चाय की खेती के वितरण का वर्णन कीजिए।
Ans..भारत में चाय को सबसे ज्यादा पीया जाता है, तथा विश्व में भी पानी के बाद अगर किसी पेय प्रदार्थ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, तो वह चाय ही है । चाय में कैफीन भी अधिक मात्रा में पाई जाती है । चाय मुख्य रूप से काले रंग में पाई जाती है, जिसे पौधों और पत्तियों से तैयार किया जाता है । गर्म जलवायु में चाय के पौधे अच्छे से विकास करते है। चाय की खेती के लिए हल्कीअम्लीय भूमि की आवश्यकता होती है । इसकी खेती के लिए उचित जल निकासी वाली जगह होनी चाहिए, क्योकि जलभराव वाली भूमि में इसके पौधे बहुत जल्द ख़राब हो जाते है । चाय की खेती ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती है । चाय की खेती में भूमि का P.H. मान 5.4 से 6 के मध्य होना चाहिए | चाय की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु को उपयुक्त माना जाता है । इसके पौधों को गर्मी के साथ-साथ बारिश की भी आवश्यकता होती है । शुष्क और गर्म जलवायु में इसके पौधे अच्छे से वृद्धि करते है । इसके अलावा छायादार जगहों पर भी इसके पौधों को विकास करने में आसानी होती है । अचानक से होने वाला जलवायु परिवर्तन फसल के लिए हानिकारक होता है | इसके पौधों को आरम्भ में सामान्य तापमान की आवश्यकता होती है, तथा पौधों को विकास करने के लिए 20 से 30 डिग्री तापमान की जरूरत होती है । चाय के पौधे न्यूनतम 15 डिग्री तथा अधिकतम 45 डिग्री तापमान को ही सहन कर सकते है । चाय की खेती ज्यादातर उन्ही जगहों पर अधिक होती है जहां बारिश पर्याप्त मात्रा में होती है। इसके पौधे को छायादार जगह और पानी की ज्यादा जरूरत होती है। इसके पौधे की अधिकांश सिंचाई बारिश के माध्यम से होती है। लेकिन बारिश कम होने पर इसके पौधों की सिंचाई फव्वारा विधि से करनी चाहिए। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में देश का 95 प्रतिशत हिस्सा पैदा होता है। चाय उत्पादन में असम देश का सबसे बड़ा राज्य है। तमिलनाडु का नीलगिरि पहाड़ भी चाय उत्पादन के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
Q28. निम्नलिखित को भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाएँ :
(i) सरदार सरोवर बाँध (नर्मदा नदी, गुजरात)
(ii) सेलम इस्पात केन्द्र (तमिलनाडु)
(iii) कोच्चि बन्दरगाह (केरल)
Q29. विश्व के देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश का सबसे अधिक सामान्य मार्ग है :
(A) नये कारखाने की स्थापना
(B) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना
(C) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (C) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना
Q30. असंगत की पहचान कीजिए और बताइए क्यों ? शिक्षक, डाॅक्टर, सब्जी विक्रेता, वकील।
Ans. सब्जी विक्रेता, क्योंकि इसका संबंध प्राथमिक क्षेत्र की सेवाओं से है।
Q31. मुद्रा किसे कहते हैं ?
Ans. मुद्रा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम वस्तुओं और सेवाओं को खरीदते और बेचते है।
Q32. COPRA का क्या अर्थ है ?
Ans. Consumer Protection Act. (उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम)
Q33. स्वयं सहायता समूह से आपका क्या अभिप्राय है ?
Ans. स्वयं सहायता समूह में 15 से 20 पड़ोसी सदस्य मिलकर बचत करते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वे इसी बचत में से ऋण के रूप में धन ले सकते हैं। इस प्रकार के स्वयं सहायता समूह के ब्याज की दर साहूकार द्वारा वसूली जाने वाले ब्याज की दर से काफी कम होता है। प्रति व्यक्ति बचत 25 रुपये से 100 रुपये या इससे भी अधिक हो सकती है।
Q34. उपभोक्ता शोषण के लिए उत्तरदायी कारणों की व्याख्या कीजिए।
Ans. सीमित सूचना का होना, सीमित आपूर्ति का होना, सीमित प्रतिस्पर्धा का होना, साक्षरता कम होना, उपभोक्ता का जागरुक न होना।
Q35. भारत में ऋण के औपचारिक स्त्रोतों तथा अनौपचारिक स्त्रोतों की तुलना कीजिए।
Ans. औपचारिक स्रोत R.B.I. के नियंत्रण में कार्य करते है। अनौपचारिक स्रोत पर ब्याज की दरें ज्यादा, ब्याज की दरें औपचारिक स्रोत पर कम अनौपचारिक स्रोत पर ब्याज की दरें ज्यादा। औपचारिक स्रोतों से ऋण लेने के लिए लम्बी कागजी कार्यवाही से गुजरना पड़ता है। अनौपचारिक स्रोतों से लक्षण लेने में कागजी कार्यवाही की आवश्यकता नहीं होता न के बराबर। बैंक बीमा कंपनियों सहकारी समितियाँ ऋण के औपचारिक स्रोत। मित्र, रिश्तेदार साहूकार, महाजन ऋण के अनौपचारिक स्रोत हैं। ये स्रोत ऋण देने के लिए समर्थक ऋणाधार की माँग करते हैं। अनौचारिक स्रोत समर्थक ऋणाधार की माँग नहीं करते।
अथवा
निजीकरण के कोई तीन गुण और तीन दोषों के बारे में बताइए।
Ans. निजीकरण के तीन गुण– वस्तुओं की कीमतों में कमी आई। प्रतियोगिता बढ़ी लोगों को अच्छी किस्म की वस्तुएँ उपलब्ध हुई। निजीकरण के प्रभाव के कारण उत्पादन की दर में वृद्धि हुई है।
निजीकरण के तीन दोष– कंपनी के मालिको ने लाभ को बढ़ाने के लिए श्रम लागत में कटौती का प्रयास किया जिससे उनसे ज्यादा घंटे काम लिया जाता है व कम मजदूरी दी जाती है। पूँजी प्रधान तकनीक का प्रयोग होने लगा जिसका अकुशल मजदूरों पर बुरा प्रभाव पड़ा। साधनों का सही प्रयोग नहीं हुआ निजीकरण के कारण वो ही उद्योग लगने लगे जिससे मालिकों को लाभ मिलने की संभावना है। पिछड़े क्षेत्रों की अवहेलना हुई क्योंकि आवश्यक सुविधाओं के अभाव में वहाँ कोई भी उद्योग नहीं लगाना चाहता। केन्द्रीयकरण को बढ़ावा मिला।
SET-D
Q1. औद्योगीकरण से क्या अभिप्राय है ?
Ans..औद्योगिकरण का प्रांरभिक चरण जिसमें थोक उत्पादन को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के लिए फैक्ट्रियों में नहीं अपितु विकेंन्द्रित इकाइयों में ले जाया जाता था।
Q2. ‘गुलामगिरी’ का लेखक कौन था ?
(A) राजा राम मोहन राय
(B) महात्मा गाँधी
(C) ज्योतिबा फुले
(D) बी0 आर0 अम्बेडकर
Ans. (C) ज्योतिबा फुले
Q3. उस प्रमुख मंत्री का नाम बताइए जो जर्मनी के एकीकरण का निर्माता था।
Ans. ऑटो वाॅन बिस्मार्क
Q4. जी-77 क्या है ?
Ans. विकासशील देशों का एक संगठन जिसकी स्थापना इसके सदस्यों के सामूहिक आर्थिक लाभों को विकसित करने तथा संयुक्त वार्ता क्षमता को बढ़ावा देना है।
Q5. वुडब्लाॅक प्रिंट या तख्ती की छपाई यूरोप में 1295 के बाद आई। कारण बताइए।
Ans. मार्को पोलो नामक अन्वेषक चीन में कई वर्ष तक खोज करने के बाद 1295 ई0 में इटली लौटा था। वह अपने साथ चीन में प्रचलित वुडब्लाॅक मुद्रण की तकनीक भी लेकर आया था।
Q6. उदारवाद का अर्थ समझाइए।
Ans. उदारवादी यानी Liberalism शब्द लैटिन भाषा के मूल Liber पर आधारित है, जिसका अर्थ है – आजाद। नए मध्य वर्गों के लिए उदारवाद का मतलब था – व्यक्ति के लिए आज़ादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी। उदारवाद संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का पक्षधर था परंतु सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार में विश्वास नहीं करता था।
Q7. उन परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए जिनके कारण महात्मा गाँधी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन की एक सबसे महत्त्वपूर्ण माँग के रूप में नमक कानून को समाप्त करने का चुनाव किया।
Ans. 31 जनवरी 1930 को महात्मा गाँधी द्वारा वायसराय इरविन को 11 मांगों के बारे में एक पत्र लिखना। इस पत्र में सभी समुदायों से संबन्धित मांगों का उल्लेख था। गाँधी जी सभी समुदायों को अपने साथ जोड़ना चाहते थे ताकि सभी उनके अभियान में शामिल हो सकें। इन सबमें सबसे महत्त्वपूर्ण माँग नमक कर को खत्म करने की थी। नमक को अमीर-गरीब सभी इस्तेमाल करते थे। यह भोजन का अभिन्न हिस्सा था। इसीलिए नमक पर कर और उसके उत्पादन पर सरकारी इजारेदारी को महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन का सबसे दमनकारी पहलू बताया। 78 वांलटियरों के साथ नमक यात्रा प्रारंभ। 6 अप्रैल को दांडी पहुँच कर समुद्र का पानी उबालकर नमक बनाया और नमक कानून को तोड़ा।
अथवा
महामंदी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभावों की चर्चा कीजिए।
Ans. व्यापार पर प्रभाव– 1928 और 1934 के मध्य भारतीय निर्यात और आयात लगभग आधे रह गए थे।
किसानों पर प्रभाव– कृषि उत्पादों की गिरती कीमतों का किसानों पर बुरा प्रभाव। किसानों के करों में ब्रिटिश सरकार द्वारा कोई राहत नहीं। उनकी ऋणग्रस्तता बढ़ गई। अपनी जमीन, संपति बेचनी पड़ी।
शहरी भारतीयों पर प्रभाव– कीमतें गिरने के बावजूद शहरी लोगों की हालत ठीक क्योंकि उनकी आय निश्चित थी। राष्ट्रवादी खेमें के दबाव में उद्योगों की रक्षा के लिए सीमा शुल्क बढ़ा दिए गए थे जिससे औद्योगिक क्षेत्र में भी निवेश में तेजी आई।
Q8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने नमक कानून तोड़ा (दांडी)
(ii) वह स्थान जहाँ सितम्बर, 1932 में पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए (पूना)
(iii) वह स्थान जहाँ 1917 में जूट मिल स्थापित हुई (कलकत्ता)
(iv) वह स्थान जहाँ मार्च, 1919 में खिलाफत समिति का गठन किया गया (बंबई / मुंबई)
Q9. कौन-सा देश साथ लेकर चलने वाले संघ का उदाहरण है ?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) श्रीलंका
(D) अमेरिका
Ans. (A) भारत
Q10. श्रीलंका किस साल एक स्वतंत्र राष्ट्र बना ?
(A) 1946
(B) 1947
(C) 1948
(D) 1949
Ans. (C) 1948
Q11. 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची में रखा गया है ?
Ans. आठवीं अनुसूची में
Q12. पीटर नाॅर्मन कौन था ?
Ans. पीटर नार्मन आस्ट्रेलियाई धावक था जिसने दोनों अमेरिका खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया था।
Q13. पंचायत समिति क्या है ?
Ans. कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर पंचायत समिति, ब्लाॅक अथवा मंडल का गठन होता है।
Q14. भारतीय संविधान के किन्हीं दो प्रावधानों का वर्णन करें जिनके कारण भारत एक धर्म-निरपेक्ष राज्य बना है ?
Ans. कोई राजकीय धर्म नहीं, सभी नागरिकों और समुदायों को किसी भी धर्म का पालन करने व प्रचार करने की आजादी।
Q15. 2000 में बोलीविया के लोगों ने संघर्ष क्यों किया ?
Ans. बोलीविया की सरकार ने कोचबबा शहार में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए। इस कंपनी ने पानी की कीमत में चार गुणा इजाफा कर दिया। बोलविया में लोगों का पानी का मासिक बिल 1000 रुपए जा पहुँचा, जबकि लोगों की औसत आमदनी 5000 रुपए महीना है। इसलिए जन-संघर्ष भड़क उठा।
Q16. सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है ?
Ans. ताकि देश के शासन में समाज के सभी प्रमुख समूहों को सत्ता का एक स्थायी भाग प्रदान किया जा सके। जातीय तथा सांस्कृतिक विभिन्नताओं के कारण विभाजित समाज में झगड़े सुलझाने का एक सामर्थ्यवान हथियार है।
Q17. भारतीय जनता पार्टी का गठन कब हुआ ? इसके प्रमुख सिद्धान्त क्या हैं ?
Ans. पुराने भारतीय जरसंघ को पुनर्जीवित करके 1980 में यह पार्टी बनी। भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाना। देश में रहने वाले सभी धर्म के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता बनाने और धर्मातरण पर रोक लगाने की पक्षधर।
Q18. भारत में ‘राजनीतिक सुधारों’ या ‘लोकतांत्रिक सुधारों’ का वर्णन कीजिए।
Ans..सुधारों के मामले में कानून की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, कानूने सावधानीपूर्वक बनाने चाहिए। अच्छे कानून कामकाज को प्रोत्साहित करेंगे। कानूनी बदलाव करते समय उसके राजनीति पर पड़ने वाले प्रभावों का गंभीरता से विचार करना होगा। किसी चीज़ की मनाही करने वाले कानून राजनीति में ज्यादा सफल नहीं होते। आम नागरिकों की राजनीतिक भागीदारी के स्तर और गुणवत्ता में सुधार लाकर लोकतांत्रिक कामकाज को ज्यादा मजबूत बनाना ही राजनीतिक सुधारों का लक्ष्य होना चाहिए।
Q19. आधुनिक युग में राजनीतिक दलों को किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ? व्याख्या कीजिए।
Ans. आंतरिक लोकतंत्र की कमी, वंशवाद, पैसा और अपराधी तत्वों की बढ़ती घुसपैठ, मतदाताओं के लिए सार्थक विकल्प की कमी, नकारात्मक राजनीति।
अथवा
सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम निश्चित करने में तीन कारणों का महत्त्वपूर्ण हाथ है। व्याख्या कीजिए।
Ans. लोगों में अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना– अगर लोग खुद को सबसे अलग और विशिष्ट मानते हैं, तो उनके लिए दूसरों के साथ तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर लोग अपनी बहु-स्तरीय पहचान के प्रति सचेत है तो कोई समस्या नहीं होती।
राजनीतिक दलों द्वारा मांगों को उठाना– संविधान के दायरंे मंे आने वाली और दूसरे समुदाय को नुकसान न पहुँचाने वाली माँगों को मान लेना आसान है। इसलिए जरूरी है कि राजनीतिक दल समुदायों की माँगों को किस तर उठा रहे हैं।
सरकार का रूख– अगर शासन सत्ता में साझेदारी करने को तैयार हो और समुदायों की माँगों को ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया जाए तो सामाजिक विभाजन मुल्क के लिए खतरा नहीं बनते। ताकत के दम पर एकता बनाए रखने की कोशिश अकसर विभाजन की ओर ले जाती है।
Q20. हीराकुड बाँध किस नदी पर बना हुआ है ?
(A) कृष्णा
(B) महानदी
(C) कावेरी
(D) गोदावरी
Ans. (B) महानदी
Q21. सबसे पुराना पेट्रोलियम उत्पादक राज्य कौन-सा है ?
(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) असम
(D) गोवा
Ans. (C) असम
Q22. भूमि निम्नीकरण के लिए कोई एक कारण बताइए।
Ans. खनन कार्य, वृक्षों की कटाई, अत्यधिक पशुचारण, अधिक सिंचाई, अपरदन ।
Q23. संरक्षित वन क्या हैं ?
Ans. ये वे वन्य भूमि हैं जहां कुछ समुदायों के सदस्यों को स्थायी आधार पर लकडी की कटाई, शिकार, चराई और अन्य गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।
Q24. हल्के उद्योग किन्हें कहते हैं ?
Ans. वैसा उद्योग जिनमें कम भार वाले कच्चे माल का प्रयोग कर हल्के तैयार माल का उत्पादन किया जाता है, हल्का उद्योग कहलाता है। जैसे- विद्युतीय उपकरण उद्योग, घड़ी उद्योग, बल्ब उद्योग, पीतल के बर्तन उद्योग आदि।
Q25. भारत के किन्हीं चार अन्तर्राष्ट्रीय वायु पत्तनों के नाम बताइए।
Ans. इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई, छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई, जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता ।
Q26. वाणिज्यिक और अवाणिज्यिक ऊर्जा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans. वाणिज्यिक ऊर्जा– वह ऊर्जा स्रोत जो बिजली उत्पन्न करने के लिए उपयोग किए जाते हैं और जो एक विशिष्ट मूल्य के साथ बाजार में उपलब्ध हैं, उन्हें वाणिज्यिक ऊर्जा स्रोतों के रूप में जाना जाता है। वाणिज्यिक ऊर्जा स्रोतों का सबसे अधिक व्यावसायिक रूप बिजली, कोयला और उन्नत पेट्रोलियम उत्पाद हैं।
अवाणिज्यिक ऊर्जा– वह ऊर्जा स्त्रोत जो मूल्य के लिए वाणिज्यिक बाजार में उपलब्ध नहीं है उन्हें अवाणिज्यिक उर्जा के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अवाणिज्यिक ऊर्जा स्रोतों में जलाने वाली लकड़ी, पशुओ का गोबर तथा कृषि अपशिष्क जैसे ईंधन शामिल है। जो पारंपरिक रूप से इकट्ठा किये जाते है जिन्हें पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है ।
Q27. भारत में गन्ने की खेती के वितरण का वर्णन कीजिए।
Ans..गन्ना, सदियों से भारतीय उपमहाद्वीप में एक मुख्य फसल के रूप में उगाया जाता रहा है। इसकी खेती 110 से अधिक देशों में होती है। ब्राजील व भारत मिलकर विश्व के कुल गन्ना उत्पादन का 50 प्रतिशत उत्पादन करते हैं। भारत का गन्ना उत्पादन की दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान है। हमारे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने में गन्ने की प्रमुख भूमिका है। चीनी एवं कपास उद्योग के बाद कृषि आधारित दूसरा सबसे बड़ा उद्योग चीनी ही है। गन्ना एवं चीनी उद्योग ने केवल 60 लाख किसानों व उनके परिवारों को रोजगार प्रदान करते हैं, बल्कि उनकी आर्थिक समृद्धि व खुशहाली के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में भी मददगार है। इसके अतिरिक्त चीनी मीलों से रोजगार भी उपलब्ध होता है। देश में वर्ष 2015 -16 में 49.1 लाख हे. क्षेत्र से 69.4 टन/हे. उत्पादकता के साथ 3414.2 लाख टन गन्ने का उत्पादन किया गया। यद्यपि गन्ना की उत्पादन क्षमता 474 टन/हे. आंकी गई है। स्पष्ट है कि उन्नत तकनीक एवं प्रजातियों को अपनाकर गन्ना उत्पादकता में आशातीत वृद्धि की जा सकती है। इससे गन्ना आधारित चीनी उद्योग तथा गन्ना कृषक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। गन्ने की उपज में अस्थिरता, बढ़ती उत्पादन लागत, लाभांश में कमी एवं उत्पदकता में गिरावट गन्ना कृषकों के समक्ष प्रमुख चुनौती के मुद्दे बन गए हैं।
विभिन्न बुआई विधियाँ में कूंड विधि, समतल विधि, गड्ढा विधि, नाली विधि आदि विभिन्न उपज प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। वर्तमान में नाली विधि द्वारा गन्ना बुआई के अंतर्गत उत्तरोतर वृद्धि हो रही है, क्योंकि इसमें ज्यादा गन्ना उपज के साथ – सस्थ पोषक तव उपयोगी क्षमता एवं लाभ – लागत अनुपात अधिक पाया गया है। इसके अतिरिक्त पेड़ी फसल से भी अधिक उपज प्राप्त होती है। इसमें गन्ने की बुआई 30 सें. मी चौड़ी एवं 30 सें. मी. गहरी नालियों में की जाती है। एक नाली में गन्ने की दो नालियों की केंद्र से दूरी 150 सें. मी. (120:30) रखी जाती है। सिंचाई जल को अधिक समय तक ग्रहण करने के कारण इस विधि से सिंचाई जल में कमी की जा सकती है। जड़ों की गहराई तथा वृद्धि अधिक होने से समतल विधि की अपेक्षा इस विधि से लगभग 30 प्रतिशत तक गन्ने की उपज अधिक प्राप्त होती है।
Q28. निम्नलिखित को भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाएँ :
(i) राणा प्रताप सागर बाँध (चंबल नदी, राजस्थान)
(ii) बोकारो इस्पात केन्द्र (झारखंड)
(iii) विशाखापट्टनम बन्दरगाह (आंध्र प्रदेश)
Q29. निम्न में से कौन एक ऋण के अनौपचारिक स्त्रोतों में शामिल नहीं है ?
(A) व्यापारी
(B) सहकारी समितियाँ
(C) मित्र
(D) साहूकार
Ans. (B) सहकारी समितियाँ
Q30. जन सूचना अधिकार (RTI) एक्ट कब पास किया गया ?
(A) 2005 में
(B) 2006 में
(C) 2007 में
(D) 2008 में
Ans. (A) 2005 में
Q31. धारणीय विकास किसे कहते हैं ?
Ans. पर्यावरण को हानि पहुँचाए बिना किया जाने वाला विकास। जिसमें साधनाे का प्रयोग करते समय वर्तमान पीढ़ी को ही नहीं भावी पीढ़ी को भी ध्यान में रखा जाता है।
Q32. राष्ट्रीय आय किसे कहते हैं ?
Ans. किसी देश के अन्दर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य तथा विदेशों से प्राप्त आये के जोड़ को राष्ट्रीय आय कहा जाता है।
Q33. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (2005) का क्या उद्देश्य है ?
Ans. इस अधिनियम के तहत उन सभी लोगों को जो काम करने में सक्षम है और जिन्हें काम की आवश्यकता है को सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। अगर सरकार रोजगार देने में असफल रहती है तो वह लोगों को बेरोजगारी भत्ता देगी।
Q34. हमें भारत में ऋण के औपचारिक स्त्रोतों को बढ़ाने की क्यों जरूरत है ?
Ans. भारत में ऋण के औपचारिक स्रोत बैंक और सहकारी समितियाँ है यह सभी रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की निगरानी में कार्य करते है। इन पर ब्याज की दरें कम होती है। ऋण वापसी की शर्तें अधिक स्पष्ट और सुगम होती है। भारत में जनसंख्या का एक बड़ा भाग निर्धन है गरीब लोग साहूकार या महाजन से ऊँचा ब्याज दरों पर ऋण लेकर काम धंधा शुरू करने में असमर्थ होते है। साहूकारों व महाजनों के चंगुल से बाहर निकालने के लिए औपचारिक ऋण स्रोतों को बढ़ाना बहुत अनिवार्य है। इसके साथ सामाजिक व आर्थिक हितों को बढ़ावा देने के लिए भी इन ऋणों की आवश्यकता है।
Q35. बैंक एक देश की अर्थव्यवस्था में क्या भूमिका निभाते हैं ?
Ans. बैंक लोनों के अतिरिक्त धन को जमा के रूप में स्वीकार करते है और उन पर ब्याज भी देते हैं। बैंक उद्योगों कृषि व अन्य क्षेत्रों को ऋण देते है। उद्योग इस धनराशि का प्रयोग पूँजी कच्चे माल श्रमिक संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने तथा विनिमार्ण कार्यों में करते है। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है परन्तु गरीबी के कारण बहुत सारे किसान कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ है बैंक उन्हें ऋण देकर उनकी आवश्यकाताअें को पूरा करते है। बैंक उपभोक्ताओं को भी ऋण देकर उन्हें मकान टिकाऊ वस्तुओं को खरीदने में मदद करते है जिससे अर्थव्यवस्था में माँग बढ़ती है निवेश बढ़ता है। रोजगार सृजन में भी वृद्धि होती है।
अथवा
वैश्वीकरण के भारत पर पड़ने वाले अच्छे प्रभावों का वर्णन कीजिए।
Ans. व्यापार की भागीदारी में वृद्धि, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि, कीमतों में कमी, रोजगार सृजन : रोजगार के नये अवसर पैदा हुए उद्योगों में वृद्धि, विदेशी मुद्रा कोष में वृद्धि ।