HBSE Class 10 Social Science Question Paper 2020 Answer Key

HBSE Class 10 Social Science Question Paper 2020 Answer Key

HBSE Class 10 Social Science Previous Year Question Paper with Answer. HBSE Board Solved Question Paper Class 10 Social Science 2020. HBSE 10th Question Paper Download 2020. HBSE Class 10 Social Science Paper Solution 2020. Haryana Board Class 10th Social Science Question Paper 2020 Pdf Download with Answer. 

 

 

SET-A 

Q1. राष्ट्र-राज्य क्या है ? 

Ans. वह राज्य जिसमें उसके अधिकांश नागरिकों तथा शासकों में सामूहिक पहचान की भावना होती है। 

 

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सी वृहत उत्पादन पद्धति से बनी विश्व की पहली कार है ? 

(A) के-माॅडल फोर्ड 

(B) टी-माॅडल फोर्ड 

(C) सी-माॅडल फोर्ड 

(D) हीरो होंडा  

Ans. (B) टी-माॅडल फोर्ड

      

Q3. इंग्लैंड में किस नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत से महिलाएँ चिढ़ती थीं ?  

Ans. स्पिनिंग जेनी 

 

Q4. चीन में मुद्रण सामग्री का प्रमुख उत्पादक कौन था ?  

Ans. चीन में इंपीरियल स्टेट मुद्रण सामग्री का प्रमुख उत्पादक था।

 

Q5. 19वीं सदी के प्रारंभ में भारतीय बुनकरों की क्या समस्याएँ थीं ?  

Ans. ब्रिटेन में औद्योगीकरण के कारण बुनकरों का निर्यात बाजार ठप्प हो गया।  इंग्लैण्ड में कच्ची कपास के निर्यात के कारण भारत में कच्चे माल की कमी हो गई।  बुनकरों का गुमाश्ताओं से टकराव होने लगे।

 

Q6. भारत में मुद्रण युग से पहले की हस्तलिखित पाण्डुलिपि की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। 

Ans. वे ताड़ के पत्तों या हाथ से बने कागज पर नकल कर बनाई जाती थी। वे काफी महँगी तथा नाजुक होती थी। लिपियों को अलग-अलग तरीके से लिखें जाने के चलते उन्हें पढ़ना भी आसान नहीं था। 

 

Q7. फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने क्या कदम उठाए ?  

Ans. पितृ भूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया जिसे एक संविधान के अन्तर्गत समान अधिकार प्राप्त थे। एक नया फ्रांसीसी झंडा-तिरंगा चुना गया जिसने पहले के राजध्वज की जगह ली। स्टेट जेनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदल कर नेशनल असेंबली कर दिया गया। नई स्तुतियाँ रची गई, शपथे ली गई, शहीदों का गुणगान हुआ और यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ। सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाए। 

 

                                           अथवा 

सत्याग्रह के विचार का क्या अर्थ है ? 

Ans. इसमें सत्य की शक्ति तथा सत्य की खोज की जरुरत पर बल दिया गया। इसका अर्थ यह था कि यदि उद्देश्य सत्य है और संघर्ष किसी अन्याय के विरुद्ध है तो दमनकारी के विरुद्ध लड़ने के लिए शारीरिक बल की कोई आवश्यकता नहीं होती। लोगों को दमनकारियों समेत सत्य को समझने के लिए प्रेरित करना न कि हिंसा के माध्यम से सत्य को स्वीकार करना और करवाना। ऐसे संघर्ष में सत्य की सदैव जीत होती है। 

 

Q8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए:  

(i) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने प्रथम सत्याग्रह चलाया (चंपारन, बिहार)   

(ii) वह स्थान जहाँ 1860 में एल्गिन मिल स्थापित हुई (कानपुर, उत्तर प्रदेश)

(iii) वह स्थान जहाँ 1918 में सूती कपड़ा कारखाना मजदूरों ने आन्दोलन किया (अहमदाबाद, गुजरात)

(iv) वह स्थान जहाँ जनरल डायर के आदेश पर गोली चलाई गई (अमृतसर, पंजाब)  

 

 

 

Q9. श्रीलंका की आबादी में सबसे बड़ा हिस्सा किस प्रमुख सामाजिक समूह का है ?  

(A) सिंहली 

(B) श्रीलंकाई तमिल

(C) भारतीय तमिल  

(D) मुस्लिम  

Ans. (B) टी-माॅडल फोर्ड

      

10. औरत और मर्द के समान अधिकारों और अवसरों में विश्वास करने वाली महिला या पुरुष कहलाते हैं : 

(A) कम्युनिस्ट 

(B) समाजवादी

(C) नारीवादी  

(D) सम्प्रदायवादी

Ans. (C) नारीवादी 

 

Q11. सेवेन पार्टी अलायंस (सप्तदलीय गठबंधन – S.P.A.) क्या था ?  

Ans. नेपाल में लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया जिसे सेवेन पार्टी अलायंस कहा गया। 

 

Q12. स्वीडन तथा जर्मनी में किस प्रकार का समाज है ? 

Ans. समरूप समाज 

 

Q13. भारत में स्थानीय सरकारों की किन्हीं दो उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।   

Ans. इससे देश अधिक संगठित तथा शक्तिशाली बन गया है। इसने प्रशासन को आसान बना दिया है। 

 

Q14. भारत में बहुदलीय व्यवस्था क्यों है ?

Ans. क्योंकि दो-तीन पार्टियाँ इतने बड़े देश की सारी सामाजिक और भौगोलिक विविधताओं को समेट पाने में सक्षम नहीं हैं।

 

Q15. धर्मनिरपेक्ष राज्य क्या है ? 

Ans. वह राज्य जिसमें नागरिकों को कोई भी धर्म अपनाने की स्वतन्त्रता होती है तथा किसी भी धर्म को विशेष दर्जा नहीं दिया जाता।

 

Q16. दबाव समूहों तथा आन्दोलनों में एक समानता तथा एक भिन्नता का उल्लेख कीजिए।  

Ans. दबाव समूहों के समान, आंदोलन भी चुनावी मुकाबलों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की अपेक्षा राजनीति पर प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। परंतु हित समूहों के विपरीत आंदोलनों में संगठन ढीला-ढाला होता है। आंदोलनों में फैसले अनौपचारिक ढंग से लिए जाते है और जनता की भागीदारी पर निर्भर होते है।

 

Q17. लोकतंत्र की व्यापक चुनौतियों की चर्चा कीजिए।  

Ans. बुनियादी चुनौतियाँ– गैर लोकतांत्रिक व्यवस्था को गिराने, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करने और एक संप्रभु शासन व्यवस्था की चुनौती।  

विस्तार की चुनौती– बुनियादी सिद्धान्तों को सभी संस्थाओं में लागू करना, स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार देना, महिलाओं तथा अल्पसंख्यको की उचित भागीदारी निश्चित करना। 

लोकतंत्र को मजबूत बनाने की चुनौती– सरकार में अमीरों व शक्तिशाली लोगों के प्रभाव को कम करना, राजनीतिक दलों तथा संस्थाओं को बढ़ावा देना आदि। 

 

Q18. सामाजिक विभाजन राजनीति को कैसे प्रभावित करते हैं ? 

Ans. सामाजिक विभाजन अधिकांश देशों में मतदान पर प्रभाव डालता है। समुदाय के लोग किसी एक दल को दूसरों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते है। राजनीतिक दल विभिन्न समुदायों से अलग-अलग वायदे करते है और विभिन्न समुदायों कीे उचित माँगों और जरुरतों को पूरा करने वाली नीतियाँ भी बनाते हैं। 

 

Q19. राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य क्या हैं ? व्याख्या कीजिए। 

Ans. राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य– दल चुनाव लड़ते है। दल अलग-अलग नीतियों तथा कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं। सरकार बनाते हैं और चलाते हैं। कानून निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका। जनमत निर्माण। चुनाव हारने वाले दल विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं। 

 

                                          अथवा 

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।   

Ans. लोकतंत्र में शासन के विभिन्न अंग जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा क्षैतिज वितरण कहलाता है। पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे। विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता का बंटवारा। राजनीतिक पार्टियों, दबाव समूहों तथा आन्दोलनों के बीच सत्ता का बंटवारा। 

 

Q20. इनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण रबी की फसल कौन-सी है ? 

(A) कपास 

(B) गेहूँ 

(C) धान 

(D) पटसन 

Ans. (B) गेहूँ 

 

Q21. इनमें से सबसे अच्छा लौह-अयस्क कौन-सा है ? 

(A) हेमाटाइट  

(B) मैग्नेटाइट 

(C) लिमोनाइट  

(D) सिडेराइट 

Ans. (B) मैग्नेटाइट 

 

Q22. मिट्टी किस प्रकार का प्राकृतिक संसाधन है ?

Ans. मिट्टी एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। मिट्टी में खेती होती है और मिट्टी कई जीवों का प्राकृतिक आवास भी है। मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया अत्यंत धीमी होती है। मात्र एक सेमी मृदा को बनने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।

 

Q23. वर्षाजल संग्रहण क्या है ?

Ans. वर्षा जल का बाद में उत्‍पादक कामों में इस्‍तेमाल के लिए इकट्ठा करने को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। इसका उपयोग भूजल भंडार को भरने के लिए भी किया जाता है। यह कम मूल्य और पारिस्थितिकी अनुकूल विधि है जिसके द्वारा पानी की प्रत्येक बूंद संरक्षित करने के लिए वर्षा जल को नलकूपों, गड्ढों और कुओं में एकत्र किया जाता है।  

 

Q24. आधारभूत उद्योग क्या हैं ? उदाहरण देकर बताइए।  

Ans. जो उद्योग दूसरे उद्योगों के आधार होते हैं उन्हें आधारभूत उद्योग कहा जाता है, जैसे-लोहा उद्योग एवं गंधक अम्ल जैसे रसायन उद्योग इत्यादि इन्हे मूल उद्योग भी कहा कहा जाता है। जिनका निर्मित सामान दूसरे उद्योगों के आधार पर होता है। 

 

Q25. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में पाइपलाइनों के लाभ बताइए।    

Ans. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की लंबी दूरियों के परिवहन के लिए पाइपलाइन परिवहन का सर्वाधिक सुविधाजनक एवं सक्षम साधन है। पाइपलाइन को एक बार बनाने के बाद इसके संचालन में बहुत कम व्यय होता है। दुर्गम तथा उबड़ खाबड़ धरातल पर भी पाइपलाइन बनाना संभव है। पाइपलाइन परिवहन में ऊर्जा की बचत होती है।

 

Q26. ऐन्थ्रासाइट और बिटुमिनस कोयले में अन्तर स्पष्ट कीजिए।  

Ans. ऐन्थ्रासाइट कोयला– ऐन्थ्रासाइट कोयले में उच्च गुणवत्ता होती है। ऐन्थ्रासाइट अधिक कठिन होता है, जलते समय अधिक ऊर्जा पैदा करता है, आसानी से प्रज्वलित नहीं करता है।ऐन्थ्रासाइट कोयला कम प्रदूषण फैलता है। 

बिटुमिनस कोयला – बिटुमिनस कोयले में कम गुणवत्ता होती है। बिटुमिनस कोयला जलते समय कम ऊर्जा पैदा करता है।बिटुमिनस कोयला ज्यादा प्रदूषण फैलता है।

 

Q27. भारत में चावल की खेती के वितरण का वर्णन कीजिए।  

Ans. चावल की खेती का पारंपरिक तरीका है तरुण अंकुर के रोपण के समय, या बाद में खेतों में पानी भरना। इस सरल विधि के लिए अच्छी सिंचाई योजना की आवश्यकता होती है। चावल को ऐसी भूमि पर उगाया जाता है, जो वर्षा या सिंचाई के पानी से लबालब भरी होती है। भारत में चावल की खेती समुद्र तल से 3000 मीटर ऊंचाई तक एवं 8 से 35 डिग्री उत्तर अक्षांश तक होती है। चावल की फसल को एक गर्म और नम जलवायु की जरूरत है। यह सबसे अच्छा उच्च नमी, लंबे समय तक धूप और पानी की एक आश्वस्त आपूर्ति वाले क्षेत्रों के लिए अनुकूल है। फसल की जीवन अवधि के दौरान आवश्यक औसत तापमान 21 से 42°C होना चाहिए। चावल को बाढ़ रहित भूमि पर उगाया जाता है, और फसल वर्षा के पानी पर बहुत ज्यादा निर्भर होती है। प्राकृतिक वर्षा इन खेतों की सिंचाई का एकमात्र तरीका है। ऐसे मामले में, हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि 3 से 4 महीने तक लगातार बारिश होनी चाहिए, जो पौधों के सही विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। 

 

Q28. निम्नलिखित को भारत  के रेखा मानचित्र में दर्शाएँ: 

(i) मेट्टूर बाँध (कावेरी नदी, तमिलनाडु)

(ii) भिलाई लौह-इस्पात केन्द्र (छत्तीसगढ़) 

(iii) काण्डला बन्दरगाह (गुजरात)   

 

 

 

Q29. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है ?  

(A) बांग्लादेश 

(B) पाकिस्तान

(C) नेपाल  

(D) श्रीलंका 

Ans. (D) श्रीलंका 

 

Q30. संगठित क्षेत्र किसे कहते हैं ? 

Ans. जहाँ कर्मचारियों का रोजगार नियमित होता है। काम करने के घंटे, वेतन और सेवा शर्तें नियुक्ति के समय स्पष्ट होती है। 

 

Q31. सेवा क्षेत्र से क्या अभिप्राय है ? 

Ans. सेवा क्षेत्र में वे लोग आते है जो लोगों को सेवाएँ प्रदान करते हैं जैसे – परिवहन कर्मी, वकील, शिक्षक आदि इसको तृतीयक क्षेत्र भी कहा जाता है। 

 

Q32. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष से कार्यशील  हुआ ? 

Ans. 1986 में 

 

Q33. अदृश्य बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है ?

Ans. जब किसी कार्य में लगे लोगों की संख्या आवश्यकता से ज्यादा होती है अगर उनमें से कुछ लोगों को काम से हटा दिया जाए तो उत्पादन पर कोई भी प्रभाव नहीं पडे़गा। देखने में वे लोग काम पर लगे होते हैं लेकिन उत्पादकता में उनका कोई योगदान नहीं होता। इसलिए इस बेरोजगारी को अदृश्य बेरोजगारी कहा जाता है। 

 

Q34. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को मुद्रा किस प्रकार हल करती है ? वर्णन कीजिए। 

Ans. जब दो व्यक्ति बिना मुद्रा का लेन-देन किए एक-दूसरे को अपनी चीजें खरीदने और बेचने पर सहमत हों उसे आवश्यकताओं का दोहरा संयोग कहा जाता है। उदाहरण के लिए एक जूता निर्माता बाजार में जूता बेचकर गेहूँ खरीदना चाहता है। जूता बनाने वाले पहले जूतों को बेचकर मुद्रा प्राप्त करता है और फिर इस मुद्रा का प्रयोग गेहूँ खरीने के लिए करेगा। जूता निर्माता अगर बिना मुद्रा का प्रयोग किए जूते के बदले गेहूं खरीदना चाहता है तो उसे बहुत कठिनाई होती है उसे पहले किसान खोजना पड़ता है जो न केवल गेहूं बेचना चाहता है बल्कि जूते भी खरीदना चाहता हो अतः मुद्रा ने इस कार्य को सरल बना दिया हम दुनिया के किसी भी कोने से कुछ खरीद सकते है। यह केवल मुद्रा के कारण संभव हो पाया है।  

 

Leave a Comment

error: