Haryana Board (HBSE) Class 10 Drawing Question Paper 2026 Answer Key
PART – A (1 Mark)
1. ब्रश निम्न प्रकार के होते हैं :
(A) फ्लैट
(B) राउंड
(C) एंगुलर
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
2. कौन-से रंग पारदर्शी होते हैं?
(A) पोस्टर रंग
(B) जल रंग
(C) तेल रंग
(D) पेंसिल रंग
उत्तर – (B) जल रंग
3. कला के कितने तत्व हैं?
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 8
उत्तर – (D) 8
रेखा, रूप (आकार), रंग, तान (मूल्य), पोत (बनावट), अंतराल (स्थान)
4. पेंसिल में प्रयोग होने वाला कच्चा पदार्थ क्या है?
(A) कार्बन
(B) लोहा
(C) ग्रेफाइट
(D) हीरा
उत्तर – (C) ग्रेफाइट
5. सारनाथ स्तंभ को किसने बनवाया था?
(A) चन्द्रगुप्त
(B) अशोक
(C) चाणक्य
(D) पुष्यमित्र
उत्तर – (B) अशोक
6. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
(A) 4
(B) 7
(C) 6
(D) 9
उत्तर – (B) 7
(लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी)
7. बोधिसत्व पद्मपाणि, अजंता की गुफा नं. ………….. का चित्र है।
उत्तर – गुफा नं. 1
8. नटराज की मूर्ति भारतीय ……………. मूर्तियों में विशेष स्थान रखती है।
उत्तर – कांस्य
9. सारनाथ स्तंभ को महाराजा अशोक ने सारनाथ के ……………. पार्क में बनवाया था।
उत्तर – हिरण (डियर) पार्क
10. एलोरा की गुफाएँ …………… राज्य में स्थित हैं।
उत्तर – महाराष्ट्र
11. अभिकथन (A) : मधुबनी पेंटिंग को मिथिला कला भी कहा जाता है।
कारण (R) : यह नेपाल में उत्पन्न हुई और बिहार राज्य के मिथिला क्षेत्र में सबसे अधिक लोकप्रिय है।
(A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर – (C) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
12. अभिकथन (A) : लोककला का प्रतीक सांझी का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।
कारण (R) : सांझी को गाय के गोबर की सहायता से आँगन की दीवार पर चिपकाकर एक नारी की आकृति बना ली जाती है।
(A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर – (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
PART – B (2 Marks)
13. मधुबनी पेंटिंग में कौन-से रंग प्रयोग किए जाते हैं?
उत्तर – प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है, जैसे हल्दी से पीला, पत्तियों से हरा, नील से नीला, सिंदूर से लाल और चावल के आटे से सफेद रंग।
14. सांझी का त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाया जाता है?
उत्तर – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा पंजाब के कुछ क्षेत्रों में।
15. कैलाशनाथ मंदिर कैसे बनाया गया?
उत्तर – कैलाशनाथ मंदिर को एक ही विशाल चट्टान को ऊपर से नीचे की ओर काटकर बनाया गया था।
16. वर्ली आर्ट में किन दो रंगों का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – सफेद और गेरुआ (भूरा) रंग।
17. कला के संबंध में अरस्तू के विचार लिखिए।
उत्तर – अरस्तू के अनुसार कला प्रकृति और जीवन की नकल है। कला से ज्ञान और आनंद की प्राप्ति होती है।
18. प्राथमिक रंगों के नाम लिखिए।
उत्तर – लाल, पीला और नीला।
PART – C (40 Marks)
19. सामने रखे गए पदार्थ चित्र (किताब पर सेब) को अपनी ड्राइंग शीट पर बनाइए जैसा आपको दिखाई देता है। उसमें किसी भी माध्यम से प्रकाश व छाया दिखाइए।
उत्तर –

20. रंगों की सहायता से कोई भी स्थल चित्रण बनाइए।
उत्तर –
