HBSE Class 10 Beauty and Wellness Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 10 Beauty and Wellness Question Paper 2026 Answer Key

SECTION – A (5 Marks)

1. त्वचा की देखभाल के लिए कौन-सी तकनीकें प्रयोग होती हैं?
उत्तर – त्वचा की देखभाल के लिए निम्नलिखित तकनीकों का प्रयोग किया जाता है :
(i) क्लींजिंग (Cleansing) – त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाना
(ii) टोनिंग (Toning) – त्वचा को साफ और तरोताजा रखना
(iii) मॉइस्चराइजिंग (Moisturizing) – त्वचा में नमी बनाए रखना
(iv) एक्सफोलिएशन (Exfoliation) – मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाना
(v) स्टीमिंग (Steaming) – भाप द्वारा त्वचा को मुलायम बनाना
(vi) फेस मसाज (Face Massage) – रक्त संचार को बेहतर बनाना
(vii) फेस मास्क (Face Mask) – त्वचा को पोषण और ताजगी प्रदान करना

अथवा

हाइपोडर्मिस क्या है और हाइपोडर्मिस क्या कार्य करती है?
उत्तर – हाइपोडर्मिस त्वचा की सबसे निचली परत होती है। इसे सबक्यूटेनियस लेयर (Subcutaneous Layer) भी कहते हैं। इसमें मुख्य रूप से वसा और संयोजी ऊतक पाए जाते हैं।
इसके प्रमुख कार्य :
(i) शरीर को गर्म रखने में सहायता करना
(ii) शरीर को चोट और झटकों से बचाना
(iii) ऊर्जा को वसा के रूप में संग्रहित करना
(iv) त्वचा को नीचे स्थित मांसपेशियों से जोड़ना
(v) शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायता करना

2. हेयर ग्रोथ साइकिल की व्याख्या करें।
उत्तर – बालों के बढ़ने, आराम करने और झड़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया को हेयर ग्रोथ साइकिल कहते हैं।
इसके प्रमुख चरण हैं :
(i) एनाजेन (Anagen) – यह बालों के सक्रिय विकास का चरण है।
(ii) कैटाजेन (Catagen) – इस चरण में बालों का विकास रुकने लगता है।
(iii) टेलोजेन (Telogen) – यह बालों के आराम करने का चरण है।
(iv) एक्सोजेन (Exogen) – इस चरण में पुराने बाल झड़ते हैं और नए बाल उगने लगते हैं।

अथवा

ब्लीचिंग का अर्थ बताइए व ब्लीचिंग के प्रकार बताइए।
उत्तर – ब्लीचिंग एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसमें त्वचा के अनचाहे बालों का रंग हल्का किया जाता है, ताकि वे कम दिखाई दें।
ब्लीचिंग के प्रमुख प्रकार :
(i) फेशियल ब्लीचिंग
(ii) बॉडी ब्लीचिंग
(iii) हर्बल ब्लीचिंग
(iv) क्रीम ब्लीचिंग

3. मेकअप के प्रकार बताइए और यह कैसे किया जाता है?
उत्तर – मेकअप का अर्थ चेहरे और शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग करना है।
मेकअप के प्रमुख प्रकार :
(i) डेली मेकअप
(ii) पार्टी मेकअप
(iii) ब्राइडल मेकअप
(iv) नेचुरल मेकअप
(v) फैशन मेकअप
मेकअप करने की प्रक्रिया :
(i) सबसे पहले चेहरे को क्लींजिंग से साफ करें
(ii) त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं
(iii) प्राइमर लगाएं
(iv) फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं।
(v) फेस पाउडर लगाएं
(vi) आई मेकअप करें
(vii) ब्लश और लिपस्टिक लगाएं
(viii) अंत में सेटिंग स्प्रे लगाएं

अथवा

आई मेकअप कैसे किया जाता है? क्रम से बताइए।
उत्तर – आई मेकअप करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है :
(i) सबसे पहले आँखों को साफ करें
(ii) आई प्राइमर लगाएं
(iii) आईशैडो लगाएं
(iv) आईलाइनर लगाएं
(v) काजल लगाएं
(vi) आइब्रो को ब्रश से सही आकार दें
(vii) अंत में मस्कारा लगाएं

SECTION – B (3 Marks)

4. मांसपेशियाँ क्या होती हैं? इनका हमारे शरीर में क्या कार्य है?
उत्तर – मांसपेशियाँ शरीर के कोमल ऊतक होते हैं, जो संकुचन और शिथिलन द्वारा शरीर में गति उत्पन्न करते हैं।
कार्य :
(i) शरीर को गति प्रदान करना
(ii) शरीर की मुद्रा बनाए रखना
(iii) शरीर के आंतरिक अंगों की कार्यप्रणाली में सहायता करना

5. स्किन मूल्यांकन का क्या अर्थ है?
उत्तर – त्वचा की स्थिति, प्रकार और समस्याओं की जाँच करने की प्रक्रिया को स्किन मूल्यांकन कहते हैं।
इसमें निम्न बातों की जाँच की जाती है :
(i) त्वचा का प्रकार
(ii) त्वचा का रंग और बनावट
(iii) त्वचा की समस्याएँ जैसे मुहाँसे, झुर्रियाँ और दाग-धब्बे

6. फेस पाउडर के उपयोग के लाभ बताइए।
उत्तर – फेस पाउडर के उपयोग के लाभ निम्नलिखित हैं :
(i) चेहरे की अतिरिक्त चिकनाई को कम करता है।
(ii) मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखता है।
(iii) चेहरे को चिकना और आकर्षक लुक देता है।

7. ब्यूटी थेरेपिस्ट को आपात स्थिति से किस प्रकार निपटना चाहिए?
उत्तर – ब्यूटी थेरेपिस्ट को आपात स्थिति से निपटने के तरीके :
(i) आपात स्थिति में शांत रहना चाहिए
(ii) ग्राहक को तुरंत प्राथमिक उपचार देना चाहिए
(iii) आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर या एम्बुलेंस की सहायता लेनी चाहिए

8. आइब्रो एवं आईशैडो ब्रश के क्या कार्य हैं?
उत्तर – आइब्रो एवं आईशैडो ब्रश के कार्य निम्नलिखित हैं :
(i) आइब्रो ब्रश का प्रयोग भौंहों को सही आकार देने और संवारने के लिए किया जाता है।
(ii) आईशैडो ब्रश का प्रयोग पलकों पर आईशैडो लगाने के लिए किया जाता है।
(iii) इनकी सहायता से आई मेकअप को सुंदर और आकर्षक बनाया जाता है।

9. व्यक्तिगत स्वच्छता एवं ग्रूमिंग क्यों आवश्यक है?
उत्तर – (i) शरीर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए
(ii) संक्रमण और बीमारियों से बचने के लिए
(iii) आत्मविश्वास और पेशेवर व्यक्तित्व विकसित करने के लिए

अथवा

क्लाइंट रिकॉर्ड कैसे तैयार किया जाता है?
उत्तर – क्लाइंट की व्यक्तिगत जानकारी और ब्यूटी सेवाओं का विवरण लिखकर क्लाइंट रिकॉर्ड तैयार किया जाता है।
इसमें निम्न जानकारी शामिल होती है :
(i) ग्राहक का नाम, आयु और संपर्क नंबर
(ii) त्वचा और बालों का प्रकार
(iii) ग्राहक की समस्याएँ, एलर्जी और दी गई सेवाओं का विवरण

SECTION – C (2 Marks)

10. सार्वजनिक भाषण (Public Speaking) का क्या अर्थ है?
उत्तर – किसी समूह या लोगों के सामने अपने विचारों और सूचनाओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की कला को सार्वजनिक भाषण कहते हैं।

11. आत्म-प्रेरणा (Self-Motivation) क्या है?
उत्तर – बिना किसी बाहरी दबाव के स्वयं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करने की क्षमता को आत्म-प्रेरणा कहते हैं।

12. व्यक्तिगत स्वच्छता का क्या अर्थ है?
उत्तर – अपने शरीर, कपड़ों, बालों, नाखूनों और दाँतों को साफ एवं स्वस्थ रखने की आदत को व्यक्तिगत स्वच्छता कहते हैं।

13. आइब्रो प्लकिंग क्या होती है?
उत्तर – चिमटी (Tweezers) की सहायता से भौंहों के अतिरिक्त बालों को हटाकर उन्हें सही आकार देने की प्रक्रिया को आइब्रो प्लकिंग कहते हैं।

14. हेयर ग्रोथ साइकिल के चरण बताइए।
उत्तर – (i) एनाजेन (Anagen)
(ii) कैटाजेन (Catagen)
(iii) टेलोजेन (Telogen)
(iv) एक्सोजेन (Exogen)

15. शीयर फाउंडेशन की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर – शीयर फाउंडेशन हल्का और कम कवरेज वाला फाउंडेशन होता है तथा यह त्वचा को प्राकृतिक और पारदर्शी लुक प्रदान करता है।

अथवा

सुपाइन गति का अर्थ बताइए।
उत्तर – शरीर को पीठ के बल सीधा लिटाने की स्थिति को सुपाइन पोजीशन (Supine Position) कहते हैं।

SECTION – D (1 Mark)

16. गर्दन में पाई जाने वाली मांसपेशी है :
(क) प्लेटिस्मा
(ख) सुपाइन
(ग) डोर्सी
(घ) ऑरिस
उत्तर – (क) प्लेटिस्मा

17. ग्राहक निरीक्षण में निम्न में से क्या महत्वपूर्ण है?
(क) त्वचा का रंग
(ख) आँखों का रंग
(ग) चेहरे का आकार
(घ) इनमें से सभी
उत्तर – (घ) इनमें से सभी

18. कार्य क्षेत्र (Work Area) कैसा होना चाहिए?
(क) गंदा
(ख) सुव्यवस्थित
(ग) अस्त-व्यस्त
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) सुव्यवस्थित

19. हम ईमेल क्यों भेजते हैं?
(क) समय पर पहुँचने के लिए
(ख) दस्तावेज और फाइलें साझा करने के लिए
(ग) एक-दूसरे से बात करने के लिए
(घ) एक-दूसरे से मिलने के लिए
उत्तर – (ख) दस्तावेज और फाइलें साझा करने के लिए

20. इनमें से कौन सफल उद्यमी का गुण है?
(क) धैर्य
(ख) सकारात्मकता
(ग) आत्मविश्वास
(घ) ये सभी
उत्तर – (घ) ये सभी

21. चेहरे के लिए …………….. आधारित उत्पादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
उत्तर – अल्कोहल (Alcohol)

22. ……………. की pH 5.5 से 5.8 होती है।
उत्तर – स्वस्थ त्वचा (Healthy Skin)

23. किसी भाषा को बोलने के लिए ……………. का प्रयोग होता है।
उत्तर – मौखिक संचार (Verbal Communication)

24. थ्रेडिंग के बाद अतिरिक्त बचे हुए बालों को …………….. की सहायता से निकाला जाता है।
उत्तर – चिमटी (Tweezers)

25. ……………… पैरों की मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायक है।
उत्तर – फुट स्क्रबर (Foot Scrubber)

26. बिजनेस शुरू करने के लिए आवश्यक धन को ……………. कहते हैं।
उत्तर – पूँजी (Capital)

27. हमारे शरीर में ………………. प्रकार की मांसपेशियाँ होती हैं।
उत्तर – तीन

28. लेजर प्रक्रिया में बालों के ……………… को नष्ट किया जाता है।
उत्तर – रोम कूप (Hair Follicle)

29. क्लींजिंग त्वचा पर ……………… बनने से रोकती है।
उत्तर – मुहाँसे (Acne)

30. तनाव प्रबंधन के लिए …………….. को हमेशा याद रखना चाहिए।
उत्तर – सकारात्मक सोच (Positive Thinking)