HSSC Haryana Police SI Paper 02 Dec 2018 Shift 2 Answer Key

Haryana Police SI (Sub Inspector) Paper 02 Dec 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. XeF2 अणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉन के एकल युग्मों की संख्या है
(A) 5
(B) 4
(C) 6
(D) 3
उत्तर – (D) 3

2. ………… को हरियाणवी संगीत के रागिनी और सांग के ‘सूर्य कवि’ का सम्मान दिया गया है।
(A) सूरदास
(B) कुर्मादास
(C) लक्ष्मीचंद
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) लक्ष्मीचंद

3. 1/2 + 1/3 + 1/6 …. का मान 10 पदों तक ज्ञात करें।
(A) 5/2
(B) – 5/2
(C) 1/60
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) – 5/2

4. ………… तोमर वंश का अंतिम राजा था जिसने दिल्ली का सिंहासन अपने दामाद पृथ्वीराज चौहान को सौंप दिया।
(A) विजयपाल
(B) महीपाल
(C) अनंगपाल
(D) गोपाल
उत्तर – (C) अनंगपाल

5. भारतीय संविधान का अनुच्छेद जो सार्वजनिक रोजगार में सभी लोगों को समान अवसर देता है?
(A) अनुच्छेद 16
(B) अनुच्छेद 17
(C) अनुच्छेद 14
(D) अनुच्छेद 15
उत्तर – (A) अनुच्छेद 16

6. फीफा फुटबाल विश्व कप 2018 का द्वितीय विजेता कौन था?
(A) रूस
(B) फ्रांस
(C) क्रोएशिया
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) क्रोएशिया

7. पीलिया ………… के अवसर पर गाया जाएगा।
(A) जन्म
(B) विवाह
(C) मृत्यु
(D) होली
उत्तर – (A) जन्म

8. यदि P(n) = 23n – 1, k, (k ∈ N) द्वारा सभी प्राकृतिक संख्याओं के लिए विभाज्य है, तो k =
(A) 5
(B) 9
(C) 7
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 7

9. ‘शेख चिल्ली का मकबरा’ ………….. में स्थित है।
(A) अग्रोहा
(B) सिरसा
(C) हिसार
(D) थानेश्वर
उत्तर – (D) थानेश्वर

10. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भूकंप अभिलेखन स्टेशन स्थित नहीं है?
(A) कोलकाता
(B) कोडईकनाल
(C) पुणे
(D) मुंबई
उत्तर – (D) मुंबई

11. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव शुक्राणु का भाग नहीं है?
(A) एक्रोसोम
(B) माइटोकोंड्रिया
(C) शीर्ष तंतु
(D) एंट्रम
उत्तर – (D) एंट्रम

12. हरियाणा ने 2018 में अपना …………. संस्थापना दिवस मनाया।
(A) 42 वाँ
(B) 50 वाँ
(C) 53 वाँ
(D) 55 वाँ
उत्तर – (C) 53 वाँ

13. एक संख्या तीन अंकों से बनी है जिनका योग 17 है। बीच वाला बाकी दोनों के योग से 1 ज्यादा है। यदि अंकों का क्रम पलट दिया जाए तो संख्या 396 कम हो जाती है, तो संख्या है
(A) 194
(B) 593
(C) 681
(D) 692
उत्तर – (D) 692

14. …………. कंप्यूटर में सबसे छोटी और तीव्रतम मेमोरी है।
(A) RAM
(B) ROM
(C) कैश
(D) हार्ड ड्राइव
उत्तर – (C) कैश

15. विश्व कुश्ती प्रतिस्पर्धा में दो पदक जीतने वाले ………….. पहले भारतीय पहलवान हैं।
(A) विनय फौगाट
(B) साक्षी मलिक
(C) बजरंग पूनिया
(D) सुशील कुमार
उत्तर – (C) बजरंग पूनिया

16. लुप्त पद ज्ञात करे।
b_b_bb_b_bbabb_
(A) aaabb
(B) abaaa
(C) ababb
(D) bbabb
उत्तर – (C) ababb

17. परवलयन (parabola) y2 = 4ax के परिवार को दर्शाने वाली अवकलन समीकरण का क्रम हैं
(A) 2
(B) निर्धारित नहीं
(C) 3
(D) 1
उत्तर – (D) 1

18. 9 तत्वों वाले एक आव्यूह के अंतिम तत्व की सूचकांक संख्या है
(A) 9
(B) 10
(C) 8
(D) 0
उत्तर – (C) 8

19. भारत की पहली बुलेट ट्रेन से ………… के ……….. बीच दौड़ेगी।
(A) गाँधीनगर से मुंबई
(B) अहमदाबाद से मुंबई
(C) दिल्ली से मुंबई
(D) सूरत से मुंबई
उत्तर – (B) अहमदाबाद से मुंबई

20. अनिल रोहित का परिचय उसके पिता की पत्नी के इकलौते भाई के पुत्र के रूप में कराता है। रोहित का अनिल से क्या संबंध है?
(A) ममेरा भाई
(B) पुत्र
(C) मामा
(D) भाई
उत्तर – (A) ममेरा भाई

21. निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा को उत्तरप्रदेश से अलग करते हुए इसकी पूर्वी सीमा निर्धारित करता है?
(A) गंगा
(B) यमुना
(C) घग्गर हकरा
(D) चंडीगढ़
उत्तर – (B) यमुना

22. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे कम मात्रा में जंगल वाला जिला है
(A) रेवाड़ी
(B) फतेहाबाद
(C) गुरुग्राम
(D) जींद
उत्तर – (B) फतेहाबाद

23. अतिभारित फंक्शन है
(A) लंबे फंक्शन जो चलाए नहीं जा सकते
(B) एक फंक्शन जिसमें दूसरा फंक्शन होता है
(C) समान नाम, प्रकार और तर्कों के साथ दो या अधिक फंक्शन
(D) समान नाम लेकिन भिन्न मानक या प्रकार की संख्या के साथ दो या अधिक फंक्शन
उत्तर – (D) समान नाम लेकिन भिन्न मानक या प्रकार की संख्या के साथ दो या अधिक फंक्शन

24. निम्नलिखित को उनके आधार के अनुसार व्यवस्थित कीजिए।

1. राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान हैa. गुरुग्राम
2. राजा रमणा उन्नत तकनीक केद्रb. इंदौर
3. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थाc. करनाल
4. राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरोd. नई दिल्ली

नीचे दिया गया सही विकल्प चुनिए :
(A) 1-a, 2-c, 3-b, 4-d
(B) 1-a, 2-b, 3-c, 4-d
(C) 1-a, 2-d, 3-b, 4-c
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1-a, 2-b, 3-c, 4-d

25. विद्युतशीलता 𝜺 = 2.1 के एक पारद्युतिक से एक धारित्र भरा है और समय अंतराल τ = 3 मिनट के दौरान ग्रहित आधा आवेश वह खो देता है। यह मानते हुए कि आवेश केवल पारद्युतिक पदार्थ से निकल रहा है, प्रतिरोधकता है।
(आवेश हानि q = qoe–mc के अनुसार होती है और अर्ध समय T = 0.593 RC)
(A) 1.39 × 1013 Ωm
(B) 2.5 × 1013 Ωm
(C) 1.39 × 10–13 Ωm
(D) 2.5 × 10–13 Ωm
उत्तर – (A) 1.39 × 1013 Ωm

26. …………. वर्ष 1672 में नारनौल और आस-पास के क्षेत्र में मुगल बादशाह औरंगजेब के विरुद्ध मुख्य विद्रोह था, जिसका नेतृत्त्व साढ़ लोगों द्वारा किया गया है।
(A) सिक्ख विद्रोह
(B) सिपाही विद्रोह
(C) सतनामी विद्रोह
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) सतनामी विद्रोह

27. …………. विश्व का प्राचीनतम अभी भी चालू 1855 की बनी भाप इंजन है।
(A) कालका शिमला ट्रेन
(B) फेयरी क्वीन
(C) पैलेस ऑफ हील्स
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) फेयरी क्वीन

28. जेजाक भुक्ति …………. का पुराना नाम था।
(A) इलाहाबाद
(B) सौराष्ट्र
(C) बुदेलखंड
(D) कानपुर
उत्तर – (C) बुदेलखंड

29. एक क्षैतिज धरातल पर रखी एक द्रव की बूंद पर लगने वाला बल है
(A) पृष्ठीय तनाव (surface tension) के कारण बल
(B) गुरुत्व (gravity) के कारण बल
(C) (A) और (B) दोनों
(D) श्यान (viscous) के कारण बल
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों

30. तीन विवाहित युगलों को एक सिनेमा हॉल में 6 सीटों पर एक पंक्ति में बैठाना है। बैठने के तरीकों की संख्या ज्ञात करें यदि सभी महिलाओं को एक साथ बैठना है।
(A) 36
(B) 72
(C) 144
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 144

31. एक जंगली प्रजाति को मानव प्रबंधक के अंतर्गत लाने की प्रक्रिया …………… कहलाती है।
(A) पर्यनुकूलन
(B) आरम्भ
(C) घरेलु बनाना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) घरेलु बनाना

32. राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड वर्ष ………….. में बनाया गया।
(A) 1973
(B) 1953
(C) 1983
(D) 1947
उत्तर – (A) 1973

33. सबसे छोटे एकल प्रयोक्ता कंप्यूटर का CPU है
(A) माइक्रोप्रोसेसर
(B) मिनीप्रोसेसर
(C) नैनो-प्रोसेसर
(D) निजी प्रोसेसर
उत्तर – (A) माइक्रोप्रोसेसर

34. नरेंद्र मोदी ने असम में भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। इसका नामकरण ………….. के नाम पर किया गया।
(A) मोहम्मद रफी
(B) मन्ना डे
(C) किशोर कुमार
(D) भूपेन हजारिका
उत्तर – (D) भूपेन हजारिका

35. शब्दों का वह जोड़ा चुनिए जो वहीं संबध दर्शाता है; जो त्वचा : बाल
(A) घर : पशु
(B) नाखून : नेलपॉलिश
(C) घास : धरती
(D) फर : टोपी
उत्तर – (C) घास : धरती

36. यदि A = 1/(√6 – √5) तो A2 + 1/A2 =
(A) 4√30
(B) 22
(C) 11
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 22

37. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(A) बकरी – बकरी का बच्चा होना
(B) घोड़ा – घोड़ी ब्याना
(C) भेड़ – मेमने का जन्म
(D) भैस – सूअर ब्याना
उत्तर – (D) भैस – सूअर ब्याना

38. महेंद्रगढ़ के प्रसिद्ध किले का नाम 1861 में ………….. के नाम पर रखा गया।
(A) महाराजा नरेंद्र सिंह
(B) महाराजा मनिदरा सिह
(C) महाराजा रंजीत सिंह
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) महाराजा नरेंद्र सिंह

39. लेखकों के सिंधु घाटी सभ्यता के दृष्टिकोण पर विचार करें और चुने कि निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है।
(A) गॉर्डन चाइल्ड – सिंधु घाटी के लोग सुमेरियन प्रजाति के थे
(B) आर. डी. बनर्जी – सिंधु घाटी के लोग द्रविड़ थे
(C) डॉ. गुहा – सिंधु लोग मिश्रित प्रजाति के थे
(D) जॉन मार्शल – सिंधु लोग मंगोलियन प्रजाति के थे
उत्तर – (D) जॉन मार्शल – सिंधु लोग मंगोलियन प्रजाति के थे

40. नए युग की परिवहन प्रणालियों में से एक, पोड टैक्सी को भारत में प्रस्तावित किया गया है, यह एक ………….. है।
(A) ड्रोन का प्रयोग करते हुए कैब पूलिंग प्रणाली है
(B) यह एक पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (PRT) है
(C) चालक-रहित मैग्लेव रेलगाड़ी
(D) भावश्यक सेवाओं हेतु हेलिकाप्टर सेवा
उत्तर – (B) यह एक पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (PRT) है

41. समरूपता पूर्ण करें।
TUESDAY : UUFSCAX : : SQUAREE : ?
(A) TQVASED
(B) TQUASED
(C) TQVAQED
(D) TQVARED
उत्तर – (C) TQVAQED

42. cos1°.cos2°.cos3° …… cos 179° का मान है
(A) √2
(B) 1
(C) 0
(D) – 1
उत्तर – (C) 0

43. अमृता प्रीतम को उनकी साहित्यिक कृति ………….. के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(A) रसीदी टिकट
(B) पिंजर
(C) सुनेहेदे
(D) कागज ते केनवास
उत्तर – (D) कागज ते केनवास

44. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य पर मार्क्सवाद दृष्टिकोण की एक विशेषता नहीं हैं?
(A) राज्य शोषण का एक उपकरण है।
(B) राज्य अस्थायी है।
(C) वर्ग कभी उन्मूलित नहीं होते
(D) राज्य सार्वभौमिक हैं।
उत्तर – (C) वर्ग कभी उन्मूलित नहीं होते

45. राणा निमंत्रण, गुरु गोविंद सिंह और युद्ध चरित कृतियाँ प्रसिद्ध हरियाणवी कवि …………. की है।
(A) उदय भानु हंस
(B) खुशीराम शर्मा
(C) अयोध्या प्रसाद गोयलिया
(D) तुलसीराम शर्मा दिनेश
उत्तर – (B) खुशीराम शर्मा

46. वह शब्द चुनिए जो समूह में अन्य शब्दों से सर्वथा भिन्न है।
(A) झील
(B) नदी
(C) हवा
(D) धारा
उत्तर – (C) हवा

47. कथन का उल्टा; यदि x : y = 3 : 2 तो 2x = 3y’ है।
(A) यदि x : y ≠ 3 : 2 तो 2x ≠ 3y
(B) यदि 2x = 3y तो x : y = 3 : 2
(C) यदि 2x ≠ 3y तो x : y ≠ 3 : 2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) यदि 2x = 3y तो x : y = 3 : 2

48. दहेज हत्या से कौन-सी धारा संबंधित है?
(A) IPC की 498-A
(B) IPC की 489-A
(C) IPC की 304-B
(D) IPC की 304-A
उत्तर – (C) IPC की 304-B

49. काला व सफेद चिह्नों के विभिन्न सघन के साथ छपे हुए समान्तर रेखाओं का सेट है
(A) सफेद कोड
(B) चुम्बकीय कोड़
(C) कलर कोड
(D) बार कोड
उत्तर – (D) बार कोड

50. …………. गोबर और मिट्टी से बनी कला है।
(A) सांझी
(B) मेहँदी
(C) रंगोली
(D) उक्त सभी
उत्तर – (A) सांझी

51. दो जीनोम से अधिक वाला जीव …………. कहलाता है।
(A) एकलगुणित
(B) बहुगुणित
(C) द्विगुणित
(D) अर्द्धगुणित
उत्तर – (B) बहुगुणित

52. 10:10 बजे एक घड़ी के मिनट की और घंटे की सुई के बीच का कोण है
(A) 120°
(B) 125°
(C) 115°
(D) 95°
उत्तर – (C) 115°

53. दिए हुए अंकों से शुरू होने वाली श्रृंखला को पूर्ण कीजिए। मूल श्रृंखला का अनुसरण कीजिए। (iii) के स्थान पर क्या होगा?
12         13         30         99        412
18         (i)         (ii)         (iii)       (iv)
(A) 135
(B) 115
(C) 180
(D) 72
उत्तर – (A) 135

54. CPU में, ………… अगले निष्पादन किए जाने वाले निर्देश का संकेत देने हेतु होता है।
(A) निर्देश पंजी
(B) प्रोग्राम काउंटर
(C) मेमोरी बफर रजिस्टर
(D) एक्यूमालेटर
उत्तर – (B) प्रोग्राम काउंटर

55. हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी निदेशक की नियुक्ति सितंबर 2018 में हुई थी
(A) गुरविंदर सिंह
(B) राकेश सिन्हा
(C) नरिंदर सिंह वर्क
(D) अश्वनी कुमार
उत्तर – (A) गुरविंदर सिंह

56. एक अक्षरों की श्रृंखला में एक निश्चित नियम का पालन होता है। अगले दो अक्षर ज्ञात करें।
AJKTUBILSVCHMRWDGNQXEFO??
(A) YZ
(B) PY
(C) ZA
(D) PZ
उत्तर – (B) PY

57. एक पासे को लुढ़काने पर एक आभाज्य सम संख्या पाने की प्रायिकता है
(A) 2/6
(B) 1/2
(C) 1/6
(D) 4/6
उत्तर – (C) 1/6

58. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने …………. के लिए करार के हस्ताक्षर को अनुमोदन दिया है जो यमुना नदी की दो सहायक नदियों में नई भंडारण क्षमता जोड़ेगा।
(A) इंदिरा गाँधी बाँध
(B) भाखड़ा बाँध
(C) किशाउ और रेणुका बाँध
(D) अनंगपुर बांध
उत्तर – (C) किशाऊ और रेणुका बाँध

59. 2011 की जनगणना के अनुसार वह राज्य जिनका जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है
(A) केरल और उत्तर प्रदेश
(B) बिहार और पश्चिम बंगाल
(C) बिहार और हरियाणा
(D) बिहार और उत्तर प्रदेश
उत्तर – (B) बिहार और पश्चिम बंगाल

60. अर्धसूत्री विभाजन की प्रयोज्यता चुनिए।
(A) यह बहुकोशिकीय जीवों की वृद्धि में सहायता करता है।
(B) यह कोशिका की मरम्मत में सहायता करता है।
(C) यह मातृकोशिका के गुणसूत्रों की संख्या संतति कोशिका में अनुरक्षित रखता है।
(D) यह विविधता सृजित करता है।
उत्तर – (D) यह विविधता सृजित करता है।

61. …………. प्रसिद्ध वास्तुकार, ली कार्बुसियर द्वारा चंड़ीगढ़ में बनायी गयी एक संरचना है।
(A) बंद हस्त स्मारक
(B) खुला हस्त स्मारक
(C) दाँया हस्त स्मारक
(D) बाँया हस्त स्मारक
उत्तर – (B) खुला हस्त स्मारक

62. स्वतंत्रता पूर्व, हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय …………… में स्थित था।
(A) अमृतसर
(B) रावलपिंडी
(C) पेशावर
(D) लाहौर
उत्तर – (D) लाहौर

63. लोकसभा का प्रथम स्पीकर कौन था?
(A) नीलम संजीव रेड्डी
(B) एम. ए. अयंगर
(C) गणेश वासुदेव मावलंकर
(D) सरदार हुकुम सिंह
उत्तर – (C) गणेश वासुदेव मावलंकर

64. भौगोलिक रूप से हरियाणा में …………… विधानसभा क्षेत्र हैं।
(A) 14
(B) 10
(C) 70
(D) 90
उत्तर – (D) 90

65. यदि A तिरछा सममित है, तो
(A) A2 सममित है।
(B) A2 तिरछा सममित है।
(C) A2 = 0
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) A2 सममित है।

66. ?: को ……….. ऑपरेटर कहते हैं।
(A) रिलेशनल
(B) कंडीशनल
(C) कास्टिंग
(D) लॉजिकल
उत्तर – (B) कंडीशनल

67. बाग्लादेश का राष्ट्रगान …………… द्वारा लिखा गया।
(A) बकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
(B) रबिन्द्रनाथ टैगोर
(C) हसन मोहानी
(D) मुहम्मद इकबाल
उत्तर – (B) रबिन्द्रनाथ टैगोर

68. निम्नलिखित में से कौन-सा ऋग्वेद में उल्लिखित ‘सप्त सिंधु’ या सात नदियों में नहीं आता है।
(A) रावी
(B) चेनाब
(C) मार्कंडा
(D) झेलम
उत्तर – (C) मार्कंडा

69. मोरनी, पंचकूला में स्थित प्रजनन केंद्र, एक उद्देश्यपरक ………… का प्रजनन केंद्र है।
(A) नीली मोर
(B) चिंकारा
(C) तीतर
(D) भारतीय गिद्ध
उत्तर – (C) तीतर

70. शक्तिशाली केंद्र सरकार के साथ संघीय प्रणाली …………. से ली गई है।
(A) फ्रांस
(B) इंग्लैंड
(C) कनाडा
(D) यूएसए
उत्तर – (C) कनाडा

71. हाइब्रिड कंप्यूटरों का प्रयोग …………. होता है।
(A) अंकीय करने के लिए एनालॉग सकेत को रूपांतरित करने हेतु
(B) एअर ट्रैफिक और राहार को नियंत्रित करने हेतु
(C) द्विआधारीच अंकों पर कार्य करने हेतु
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) एअर ट्रैफिक और राहार को नियंत्रित करने हेतु

72. भारत ने ICC अंडर 19 विश्व कप 2018 जीता। अंतिम मैच भारत और …………. के बीच हुआ था।
(A) इंग्लैंड
(B) दक्षिण अफ्रिका
(C) न्यूजीलैंड
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – (D) ऑस्ट्रेलिया

73. यह ‘टका’ से उसी प्रकार संबंधित है जैसे ‘लीरा’ इटनी से।
(A) जॉर्डन
(B) जमैका
(C) बांग्लादेश
(D) मेक्सिको
उत्तर – (C) बांग्लादेश

74. यदि x = 3a, y = 9b, z = 27c और xbc yca zab = 1 तो abc =
(A) 1
(B) 27
(C) 1/27
(D) 0
उत्तर – (D) 0

75. दुग्ध स्रावण का आरंभ …………. कहलाता है।
(A) लैक्टोजेनेसिस
(B) गैलेक्टोजेनेसिस
(C) गैलेक्टोपीयसिस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) लैक्टोजेनेसिस

76. वायु पुराण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान भगवान हनुमान का जन्म स्थान है?
(A) करनाल
(B) हिसार
(C) कुरुक्षेत्र
(D) कैथल
उत्तर – (D) कैथल

77. रूसो की सामान्य इच्छा के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें और सही कथन चुनें।
i. सामान्य इच्छा आंतरिक इच्छा की अभिव्यक्ति है
ii. सामान्य इच्छा अचूक है
iii. यह एक व्यक्ति की सर्वोत्तम इच्छा है
iv. सामान्य इच्छा अवैयक्तिक है
(A) i, iii और iv
(B) केवल i और ii
(C) ii और iv
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी

78. ………….. β-कीटो-ईस्टर की अमोनिया या प्राथमिक अमीन की उपस्थिति में α-क्लोरोकीटोन के साथ अभिक्रिया से पाइरोल व्युत्पन्नों का संश्लेषण है।
(A) पाल-नोर संश्लेषण
(B) नोर पाइरोल संश्लेषण
(C) हैट्जपाइरोल संश्लेषण
(D) मैडेलंग संश्लेषण
उत्तर – (C) हैट्जपाइरोल संश्लेषण

79. |x – 2| / (x – 2) ≥ 0, तो
(A) x ≥ 2
(B) x > 2
(C) – 2 ≤ x ≤ 2
(D) x ≥ 2 या x ≤ – 2
उत्तर – (B) x > 2

80. पोषक तत्वों की आवश्यकता का मानक …………… द्वारा दिया गया।
(A) निकोलस
(B) ऑर्गन
(C) पार्कर
(D) ऑर्नन और स्टाउट
उत्तर – (D) ऑर्नन और स्टाउट

81. भारतीय दंड संहिता (IPC) ………… से लागू हुई।
(A) 6 अक्टूबर 1860
(B) 1 जुलाई 1882
(C) 1 सितंबर 1873
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 6 अक्टूबर 1860

82. भारत का पहला सुपर कंप्यूटर है
(A) CRAY3
(B) HITAC S-300
(C) परम
(D) आर्यभट्ट
उत्तर – (C) परम

83. परिपक्व हड़प्याई सभ्यता यथा सिंधु घाटी सभ्यता के अधिकतर स्थल …………. के (आर्द्र) तल के साथ-साथ पाए जाते है।
(A) गंगा नदी
(B) यमुना नदी
(C) घग्गर हकरा नदी
(D) ब्यास नदी
उत्तर – (C) घग्गर हकरा नदी

84. CE विन्यास में, यदि 5 kΩ प्रतिरोधक में वोल्टेज गिरावट 5 V है जो कि संग्राहक परिपथ में जुड़ा है, तो β = 50 होने पर IB का मान ज्ञात करें।
(A) 0.01 mA
(B) 0.25 mA
(C) 0.03 mA
(D) 0.02 mA
उत्तर – (D) 0.02 mA

85. ………….. हरियाणवी की सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है।
(A) बागड़ी
(B) बांगरु
(C) अहीरवाटी
(D) खड़ीबोली
उत्तर – (B) बांगरु

86. एक परीक्षा में तीन एकाधिक विकल्प प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होते हैं, जिस तरह से कोई एक छात्र सभी उत्तरों को सही करने में असफल हो सकता है
(A) 11
(B) 12
(C) 27
(D) 63
उत्तर – (D) 63

87. आधुनिक कंप्यूटर कीबोर्ड में सामान्यतः ………… कुजियाँ होती है।
(A) 104
(B) 53
(C) 26
(D) उक्त सभी
उत्तर – (A) 104

88. भारत में उच्चतम मैग्नेटाइट अयस्क ………….. में उपलब्ध है।
(A) उड़ीसा
(B) छत्तीसगढ़
(C) कर्नाटक
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) कर्नाटक

89. Select the sentence which is grammatically wrong.
(A) Who do you think she is?
(B) Each of the scholars has done well.
(C) Neither of them was invited to the party.
(D) I was the man whom they thought was dead.
Answer – (D) I was the man whom they thought was dead.

90. Select the sentence which is grammatically wrong.
(A) I am as tall as she is.
(B) I swim better than him.
(C) He gave me an advice.
(D) Between you and me affairs look dark.
Answer – (C) He gave me an advice.

91. They meet regularly at each other’s house.
(A) Distributive pronoun
(B) Indefinite pronoun
(C) Demonstrative pronoun
(D) Reciprocal pronoun
Answer – (D) Reciprocal pronoun

92. None of his friends have came forward to help him.
(A) Indefinite pronoun
(B) Interrogative pronoun
(C) Distributive pronoun
(D) Demonstrative pronoun
Answer – (A) Indefinite pronoun

93. Select compound sentence from the following.
(A) I told him that he would be promoted.
(B) When the siren sounded, all traffic came to a stop.
(C) He is a scientist and a philosopher too.
(D) Smoking is bad for health.
Answer – (C) He is a scientist and a philosopher too.

94. Select compound sentence from the following.
(A) You can go by bus or by train.
(B) I shall do as I like.
(C) When we went there we found that he had gone.
(D) The annual sports will be held tomorrow.
Answer – (A) You can go by bus or by train.

95. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(A) कुत्ते ने बिल्ली को मारा।
(B) कुत्ता ने बिल्ली को मारी।
(C) कुत्ता ने बिल्ली को मारता है।
(D) कुता बिल्ली को मारा।
उत्तर – (A) कुत्ते ने बिल्ली को मारा।

96. इनमें विशेषण शब्द है
(A) लिखता है
(B) अच्छा
(C) तुम
(D) राम
उत्तर – (B) अच्छा

97. ‘टस से मस न होना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) अन्न के लिए तरसना
(B) जरा भी प्रभावित न होना
(C) भाग जाना
(D) सामना करना
उत्तर – (B) जरा भी प्रभावित न होना

98. ‘शहर’ शब्द क्या है l?
(A) क्रिया
(B) जातिवाचक संज्ञा
(C) अव्यय
(D) सर्वनाम
उत्तर – (B) जातिवाचक संज्ञा

99. ‘प्रत्युपकार’ का संधि विच्छेद है
(A) प्रत्येक + उपकार
(B) प्रत्यु + उपकार
(C) प्रत्युक + कार
(D) प्रति + उपकार
उत्तर – (D) प्रति + उपकार

100. ‘राम रोटी खाता है’ इस वाक्य को कर्मवाच्य रूप है
(A) राम रोटी खाता था।
(B) राम से रोटी खाई जाती है।
(C) राम रोटी खा रहा है।
(D) राम रोटी ख़ायेगा।
उत्तर – (B) राम से रोटी खाई जाती है।