Haryana Police Female Constable Paper 19 Sep 2021 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key
1. 1337-1453 के दौरान 100 वर्षीय युद्ध …………. के बीच हुआ।
(A) रूस-इंग्लैंड
(B) रूस-फ्रांस
(C) इंग्लैंड-फ्रांस
(D) इंग्लैंड-अमेरिका
उत्तर – (C) इंग्लैंड-फ्रांस
2. रक्त की सभी कोशिकाओं में सबसे प्रचुर मात्रा में क्या होते हैं?
(A) न्यूट्रोफिलस
(B) एरिथ्रोसाइट्स
(C) थ्रोम्बोसाइट्स
(D) ल्यूकोसाइट्स
उत्तर – (B) एरिथ्रोसाइट्स
3. दो जहाज एक लाइटहाउस के दोनों ओर समुद्र में तैर रहे हैं। जहाज से लाइटहाउस के शीर्ष का उन्नति कोण क्रमशः 30° और 45° है। यदि लाइटहाउस 100 मीटर ऊँचा है, तो दोनों जहाजों के बीच की दूरी कितनी है?
(A) 200 मी
(B) 173 मी
(C) 273 मी
(D) 300 मी
उत्तर – (C) 273 मी
4. एक चित्र के दर्शनीय प्रस्तुतिकरण में जर्मेनिया ने शाहबलूत के पत्तों का एक मुकुट पहना हुआ है, जर्मन शाहबलूत ……………. के लिए आता है।
(A) समृद्ध विरासत
(B) विविधता
(C) वीरता
(D) देशभक्ति
उत्तर – (C) वीरता
5. 4 महिलाएँ A, B, C और D तथा 4 पुरुष E, F, G और H एक वृत्ताकार टेबल के चारों ओर एक दूसरे को मुख करके बैठे हैं। कोई दो महिला या पुरुष साथ-साथ नहीं बैठे है । C, G और E के बीच बैठी है और उसका मुख D की ओर है। F, G की ओर मुख करके D और A के बीच बैठा है। H, B के दाएँ ओर है। A के बाएँ ओर कौन बैठा है?
(A) E
(B) H
(C) G
(D) F
उत्तर – (D) F
6. तीन अनभिनत सिक्कों को उछाला जाता है, अधिक से अधिक दो शीर्ष प्राप्त होने की प्रायिकता क्या होगी?
(A) 7/8
(B) 1/4
(C) 3/8
(D) 3/4
उत्तर – (A) 7/8
7. आँख के समायोजन की शक्ति आयु बढ़ने के साथ सामान्यतः घटती है। यह स्थिति ………….. कहलाती है।
(A) दृष्टिवैषम्य
(B) दूरदृष्टिदोष
(C) निकटदृष्टिदोष
(D) जरादूरदृष्टि
उत्तर – (D) जरादूरदृष्टि
8. पंजाब से अलग होने पर हरियाणा में केवल ………….. पुलिस रेंज थे।
(A) छह
(B) शून्य
(C) दो
(D) एक
उत्तर – (D) एक
9. प्रशा की शुरुआत पर 1834 में बनी कस्टम यूनियन का नाम जिससे अधिकांश जर्मन राज्य जुड़े
(A) जोलवेरिन
(B) नेशनल एसेंब्लि
(C) नेशनल गार्ड्स
(D) एस्टेट जनरल
उत्तर – (A) जोलवेरिन
10. एक बल्लेबाज 110 रन बनाता है, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। विकेटों के बीच दौड़कर वह अपने कुल रनों का कितना प्रतिशत रन बनाता है?
(A) 55 %
(B) 600/11 %
(C) 45 %
(D) 500/11 %
उत्तर – (D) 500/11 % या 45.45%
11. एक परीक्षा में रमा का स्थान शीर्ष से 16वाँ और नीचे से 15वाँ है, कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
(A) 33
(B) 30
(C) 32
(D) 31
उत्तर – (B) 30
12. वह चुनाव प्रणाली जिसमें वह अभ्यर्थी जो अन्यों से आगे रहता है, जो सबसे पहले विजय पद को पार करता है, विजेता कहलाता है
(A) द्विदलीय प्रणाली
(B) अनेकत्व प्रणाली
(C) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र
(D) प्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली
उत्तर – (B) अनेकत्व प्रणाली
13. गुर्दे के खराब होने से रक्त में यूरिया का संचय हो सकता है, इसे क्या कहा जाता है?
(A) लार्डोसिस
(B) यूरेमिया
(C) डायलिसिस
(D) यूरिकोमिया
उत्तर – (B) यूरेमिया
14. वह युक्ति जो एक परिपथ में एक विद्युत की उपस्थिति की जाँच कर सके
(A) डायोड
(B) वोल्टमीटर
(C) प्रतिरोधक
(D) गैल्वनोमीटर
उत्तर – (D) गैल्वनोमीटर
15. किस मामले में पुलिस किसी व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है?
(A) जब अदालत में उसकी उपस्थिति सुनिश्चित हो जाती है
(B) कोई व्यक्ति जब कोई असंज्ञेय अपराध करता है
(C) 7 साल से कम अवधि का कारावास युक्त दंडनीय अपराध किया है
(D) 7 साल से अधिक अवधि का कारावास युक्त दंडनीय अपराध किया है
उत्तर – (D) 7 साल से अधिक अवधि का कारावास युक्त दंडनीय अपराध किया है
16. अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच “आर्मी 2021” का उद्घाटन कहाँ किया गया?
(A) गुरुग्राम, हरियाणा
(B) कुबिंका, मॉस्को
(C) रत्नपुत्र, सबरागमुवा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) कुबिंका, मॉस्को
17. हरियाणा में कितने जिला जेल हैं?
(A) 16
(B) 13
(C) 15
(D) 14
उत्तर – (A) 16
18. किस वायसराय ने निर्वाचित स्थानीय सरकारी निकायों के निर्माण की पहल की?
(A) लॉर्ड हार्डिंग
(B) लॉर्ड लिटन
(C) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
(D) लॉर्ड रिपन
उत्तर – (D) लॉर्ड रिपन
19. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है?
(A) लोकसभा
(B) राज्यसभा
(C) प्रधानमंत्री
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) लोकसभा
20. ………….. डेटा की सबसे छोटी इकाई है जिसे कंप्यूटर प्रदर्शित कर सकता है।
(A) शब्द
(B) बिट
(C) निबल
(D) टेबल्स
उत्तर – (B) बिट
21. ………….. ठंडे जल के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है।
(A) मैग्नीशियम
(B) पारा
(C) कैल्शियम
(D) पोटेशियम
उत्तर – (D) पोटेशियम
22. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) की धारा 159 मजिस्ट्रेट को अधिकार देती है :
(A) मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश
(B) पुलिस जाँच पर लगाम लगाने के लिए
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश
23. एक आयताकार पार्क की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है। यदि एक व्यक्ति पार्क की सीमा के चारों ओर 12 किमी/घंटा की गति से साइकलिंग करता है, तो उसे एक चक्कर पूरा करने में 8 मिनट लगते हैं, तो पार्क का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) कितना है?
(A) 15360
(B) 307200
(C) 30720
(D) 153600
उत्तर – (D) 153600
24. हरियाणा में कुल संसदीय सीटें (मतलब लोकसभा सीटें) हैं :
(A) 15
(B) 12
(C) 10
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 10
25. कार्डियाक मसल ऊतक एक सिकुड़ा हुआ ऊतक है, जो केवल …………. में मौजूद होता है।
(A) लिवर
(B) हृदय
(C) अग्नाशय
(D) वृक्क
उत्तर – (B) हृदय
26. भारत ने सबसे पहले हींग की खेती कहाँ शुरू की?
(A) हिमाचल प्रदेश के ठंडे रेगिस्तान
(B) उत्तराखंड के ठंडे रेगिस्तान
(C) लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) हिमाचल प्रदेश के ठंडे रेगिस्तान
27. हरियाणा में स्टेट फिंगर प्रिंट ब्यूरो की स्थापना कब की गई थी?
(A) 1997
(B) 1972
(C) 1991
(D) 1975
उत्तर – (B) 1972
28. डबल रोटी कवक का अन्य नाम क्या है?
(A) यीष्ट
(B) पेनिसीलियम
(C) पेजिजा
(D) राइजोपस
उत्तर – (D) राइजोपस
29. USMCA के सदस्य (जिन्होंने NAFTA की जगह ली है) हैं :
(A) संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा
(B) यूनाइटेड किंगडम-मेक्सिको-कनाडा
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका-मंगोलिया-कनाडा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा
30. भारत के संविधान द्वारा परिकल्पित लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या क्या है?
(A) 544
(B) 545
(C) 552
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 552
31. हरियाणा का राज्य वृक्ष है :
(A) फाइकस बेंगालेंसिस
(B) फाइकस रिलीजिओसा
(C) फाइकस रेसिमोसा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) फाइकस रिलीजिओसा (पीपल)
32. शब्द ‘LEADING’ के अक्षरों को अलग-अलग कितने तरीकों से इस प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है, जिसमें स्वर हमेशा एक साथ रहें?
(A) 360
(B) 5040
(C) 720
(D) 480
उत्तर – (C) 720
33. निम्नलिखित में से किस भारतीय पहलवान ने ऑस्टिन, टेक्सास में 150 पाउंड (68 किलो) फ्लोरेस्लिंग इन्विटेशनल मीट को जीता है?
(A) बजरंग पुनिया
(B) साक्षी मलिक
(C) विनेश फोगाट
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) बजरंग पुनिया
34. हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HREC) …………. में स्थित है।
(A) सिरसा
(B) गुरुग्राम
(C) पंचकुला
(D) फरीदाबाद
उत्तर – (B) गुरुग्राम
35. यदि P, Q से लंबा है परंतु R से छोटा है, S, R से छोटा है परंतु P से लंबा है और T, R से छोटा है, तो सबसे लंबा है :
(A) T
(B) R
(C) Q
(D) P
उत्तर – (B) R
36. …………. आपकी अपनी वेबसाइट के भीतर पृष्ठों के लिंक हैं।
(A) टेक्स्ट लिंक
(B) बाहरी लिंक
(C) युनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (URL)
(D) आंतरिक लिंक
उत्तर – (D) आंतरिक लिंक
37. नीचे दिए गए चित्र में “?” के स्थान पर कौन-सा मान होगा?

(A) 1
(B) 4
(C) 3
(D) 2
उत्तर – (A) 1
38. हरियाणा के निम्नलिखित में से किस शहर को सबसे स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा?
(A) गुरुग्राम
(B) सिरसा
(C) सोनीपत
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) गुरुग्राम
39. एक समकोण त्रिभुज में यदि आधार की लंबाई 8 cm है और ऊँचाई 6 cm है, तो कर्ण की लंबाई है :
(A) 10 cm
(B) 14 cm
(C) 2 cm
(D) 48 cm
उत्तर – (A) 10 cm
40. ………….. को तत्समय 1904 में ब्रिटिश सरकार द्वारा शम्स-उल-उलेमा की उपाधि दी गई।
(A) बाणभट्ट
(B) बालमुकुंद गुप्त
(C) अल्ताफ हुसैन हाली
(D) सूरदास
उत्तर – (C) अल्ताफ हुसैन हाली
41. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व क्या है?
(A) 855 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(B) 666 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(C) 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(D) 733 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
उत्तर – (C) 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
42. नीचे दी गई श्रृंखला को पूर्ण करने के लिए दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनिए।
D I L Q T Y B G ?
(A) J
(B) O
(C) H
(D) I
उत्तर – (A) J
43. 361 से 19 उसी प्रकार संबंधित है, जैसे …………. से 21 संबंधित है।
(A) 400
(B) 324
(C) 441
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 441
44. हरियाणा के निम्नलिखित में से किस कृषि विश्वविद्यालय ने रोग प्रतिरोधी मटर की किस्म HFP-1428 को विकसित किया है?
(A) ICAR-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल
(B) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
(C) महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
45. हरियाणा में सुर सम्मान पुरस्कार …………… के क्षेत्र में दिया जाता है।
(A) सिनेमा
(B) खेल
(C) साहित्य
(D) कृषि
उत्तर – (C) साहित्य
46. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) की धारा 39 और 40 के तहत कुछ अपराधों के कमीशन के बारे में जानकारी देना अनिवार्य है। ऐसी जानकारी ………….. को दी जा सकती है।
(A) स्थानीय टीवी चैनल
(B) वकील
(C) मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी
(D) केवल पुलिस अधिकारी
उत्तर – (C) मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी
47. संख्या 9 4 3 1 6 8 7 5 के पहले और दूसरे अंक का स्थान आपस में बदल दिया जाता है। उसी प्रकार, तीसरे और चौथे अंकों और इसी प्रकार अन्य अंकों का स्थान भी आपस में बदल दिया जाता है। इस प्रकार पुनः व्यवस्था के बाद बायें छोर से सातवें अंक के बायें से तीसरा अंक कौन-सा होगा?
(A) 4
(B) 1
(C) 6
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
(अभीष्ट अंक 3 होगा)
48. निम्नलिखित श्रृंखला में x के लिए सही विकल्प चुनिए।
1, 4, 9, 16, x
(A) 25
(B) 20
(C) 18
(D) 22
उत्तर – (A) 25
49. हाइड्रा में कौन-से प्रकार का प्रजनन दिखता है?
(A) मुकुलन
(B) विखंडन
(C) पुनर्उत्पादन
(D) खंडन
उत्तर – (A) मुकुलन
50. दिए गए विकल्पों से संबंधित शब्द को चुनिए।
पश्चिम : उत्तर-पूर्व : : दक्षिण : ?
(A) पूर्व
(B) उत्तर
(C) उत्तर-पश्चिम
(D) दक्षिण-पूर्व
उत्तर – (C) उत्तर-पश्चिम
51. दो अंकों वाली एक संख्या और उसके अंकों के स्थान को बदलने से प्राप्त संख्या का अंतर 36 है, तो उस संख्या के दोनों अंकों के बीच का अंतर कितना है?
(A) 3
(B) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(C) 9
(D) 4
उत्तर – (D) 4
52. हरियाणा के परिवीक्षाधीन IPS को मधुबन के हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA) कब से प्रशिक्षण दे रही है?
(A) 1999
(B) 1966
(C) 1988
(D) 1977
उत्तर – (D) 1977
53. दी गई संख्या श्रृंखला में कितने ‘9’ ऐसे है जिनके आगे 3 और पीछे 6 है?
3 9 6 9 3 9 3 9 3 9 6 3 6 3 9 5 6 9 5 6 9 3 9 6 3 9
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 3
54. ग्लाइकोसिडिक बॉन्ड किस प्रक्रिया से बनता है?
(A) एनोटेशन
(B) निर्जलीकरण
(C) जलयोजन
(D) पुनर्जलीकरण
उत्तर – (B) निर्जलीकरण
55. डेटाबेस प्रविष्टियों को …………. कहा जाता है।
(A) फॉर्म
(B) फ़ील्ड
(C) रिकॉर्ड
(D) टेबल्स
उत्तर – (C) रिकॉर्ड
56. प्रत्येक टेबल एक स्प्रेडशीट ग्रिड के रूप में प्रस्तुत होती है, जिसे ………….. कहते हैं।
(A) डेटाशीट
(B) क्वेरीज़
(C) रिकॉर्ड
(D) टेबल्स
उत्तर – (A) डेटाशीट
57. A, B, C, D, E और F छह व्यक्ति हैं। C, F की बहन है। B, E के पति का भाई है। D, A का पिता और F का दादा है। समूह में दो पिता, तीन भाई और एक माँ हैं। माँ कौन है?
(A) E
(B) A
(C) B
(D) D
उत्तर – (A) E
58. जब …………. बिट्स को एक इकाई के रूप में एक साथ समूहीकृत किया जाता है, तो वे एक बाइट बनाते हैं।
(A) 8
(B) 5
(C) 6
(D) 4
उत्तर – (A) 8
59. log√8 / log8 किसके बराबर होगा?
(A) 1/8
(B) 1/√8
(C) 1/2
(D) 1/4
उत्तर – (C) 1/2
60. निम्नलिखित में से किसका अपवर्तनांक अधिक है?
(A) हीरा
(B) बर्फ
(C) माणिक्य
(D) कार्बन
उत्तर – (A) हीरा
61. ………….. एक टेबल में एक कॉलम है जिसमें एक रिकॉर्ड के भीतर जानकारी का एक विशिष्ट भाग होता है।
(A) फ़ील्ड
(B) डेटाशीट
(C) रिपोर्ट
(D) फ़िल्टर
उत्तर – (A) फ़ील्ड
62. हरियाणा पुलिस के दक्षिण रेंज में निम्नलिखित जिले में से कौन शामिल नहीं है?
(A) पलवल
(B) रेवाड़ी
(C) झज्जर
(D) महेंद्रगढ़
उत्तर – (C) झज्जर
63. फोटो में एक महिला की ओर इशारा करते हुए राजीव ने कहा, “उसकी माँ को एकमात्र पोता है जिसकी माँ मेरी पत्नी है”। उस फोटो की महिला का राजीव से क्या संबंध है?
(A) डाटा पर्याप्त नहीं
(B) बहन
(C) चचेरी बहन
(D) पत्नी
उत्तर – (D) पत्नी
64. उत्प्रेरक शक्ति वाले प्रोटीनों को क्या नाम दिया गया है?
(A) अम्ल
(B) एंजाइम
(C) क्षार
(D) हार्मोन
उत्तर – (B) एंजाइम
65. हरियाणा में केंद्र सरकार द्वारा वित्त-पोषित कितने अर्धसैनिक बटालियन हैं जिसे इंडिया रिजर्व बटालियन कहा जाता है?
(A) 3
(B) 1
(C) 4
(D) 2
उत्तर – (A) 3
66. पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 5 और 6 घंटे में भर सकते हैं। पाइप C उसे 12 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
(A) 9/2 घंटे
(B) 30/17 घंटे
(C) 60/17 घंटे
(D) 41/11 घंटे
उत्तर – (C) 60/17 घंटे
67. पंजाब पुलिस नियम कब बनाए गए थे?
(A) 1966
(B) 1934
(C) 1954
(D) 1944
उत्तर – (B) 1934
68. 20 Ω प्रतिरोध की एक विद्युत इस्त्री में 5 A की विद्युत है। 30 सेकंड में विकसित ऊष्मा है :
(A) 0.4 × 104 J
(B) 3.5 × 104 J
(C) 1.5 × 104 J
(D) 2.4 × 104 J
उत्तर – (C) 1.5 × 104 J
69. वर्ष 1979 में हरियाणा पुलिस का पहला कंप्यूटर केंद्र कहाँ अस्तित्व में आया था?
(A) चंडीगढ़
(B) गुरुग्राम
(C) फरीदाबाद
(D) करनाल
उत्तर – (A) चंडीगढ़
70. P, Q, R, S, T और U छह दोस्त एक क्लब के सदस्य है और अलग-अलग खेल फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वालीबॉल खेलते हैं। T, जो कि P और S से लंबा है, टेनिस खेलता है। इन सब में जो सबसे लंबा है, वह बास्केटबॉल खेलता है। जो सबसे छोटा है, वह वालीबॉल खेलता है। Q और S न वालीबॉल खेलते हैं न बास्केटबॉल। R वालीबॉल खेलता है। T की लंबाई फुटबॉल खेलने वाले Q और P के बीच है। इनमें से कौन बास्केटबॉल खेलता है?
(A) U
(B) S
(C) Q
(D) R
उत्तर – (A) U
71. ………… सूचना की एक संपूर्ण डेटाबेस सूची है।
(A) फ़ील्ड
(B) फॉर्म
(C) टेबल
(D) रिकॉर्ड
उत्तर – (C) टेबल
72. एक चालू घड़ी में सुबह के 8 बजे हैं। दोपहर के 2 बजे का समय दिखाने के लिए घंटे की सुई कितने डिग्री का कोण दिखाएगी?
(A) 180°
(B) 144°
(C) 168°
(D) 150°
उत्तर – (A) 180°
73. डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए भारत के कृषि मंत्रालय ने हाल ही में छह राज्यों के 100 गाँवों में एक पायलट परियोजना के लिए निम्नलिखित में से किस तकनीकी दिग्गज के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) गूगल
(B) माइक्रोसॉफ्ट
(C) फेसबुक
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) माइक्रोसॉफ्ट
74. एक पूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम जो एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, नोटबुक कंप्यूटर या एक मोबाईल कंप्यूटिंग युक्ति पर काम करता है …………. ऑपरेटिंग सिस्टम कहलाता है।
(A) रियल टाइम
(B) सर्वर
(C) स्टैन्ड-अलोन
(D) मोबाइल
उत्तर – (C) स्टैन्ड-अलोन
75. अंकों, अक्षरों और चिन्हों के निम्नलिखित व्यवस्था का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
F 1 4 K B 5 9 # D R 2 # 7 M G % H V T 3 8 * 1 J A
यदि उपरोक्त व्यवस्था से सभी चिन्हों को हटा दिया जाए, तो दाएँ से सातवें अक्षर/अंक के बाएँ से तीसरा निम्नलिखित में कौन होगा?
(A) M
(B) G
(C) D
(D) R
उत्तर – (A) M
76. किसी ब्राउज़र का उपयोग करके वेब पेज का पता लगाने के लिए आपको ब्राउज़र के एड्रेस या लोकेशन बार में उसका …………… टाइप करना होगा।
(A) बाहरी लिंक
(B) हाइपरलिंक
(C) आंतरिक लिंक
(D) युनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (URL)
उत्तर – (D) युनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (URL)
77. वनस्पति पदार्थ का कम्पोस्ट में विघटन ……………. का एक उदाहरण है।
(A) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
(B) रेडोक्स अभिक्रिया
(C) ऊष्मावशोषी अभिक्रिया
(D) ऊष्मोत्सर्जी अभिक्रिया
उत्तर – (D) ऊष्मोत्सर्जी अभिक्रिया
78. A एक काम को 15 दिनों में और B उसे 20 दिनों में कर सकता है। यदि वे 4 दिनों तक एक साथ उस काम को करते हैं, तो काम का कितना भाग शेष रह जाएगा?
(A) 8/15
(B) 1/4
(C) 1/10
(D) 7/15
उत्तर – (A) 8/15
79. नीचे एक पाँसे की तीन स्थितियाँ दी गई हैं।

कौन-सी संख्या 5 के सम्मुख है?
(A) 4
(B) 2
(C) 3
(D) 1
उत्तर – (D) 1
80. …………. एक विशेष संवाद बॉक्स है जिसमें टेबल के सभी फ़ील्ड शामिल हैं।
(A) रिकॉर्ड
(B) डेटा फॉर्म
(C) फ़ील्ड
(D) टेबल्स
उत्तर – (B) डेटा फॉर्म
81. दिए गए युग्मों में से ऐसे युग्म को चुनें जो समूह में अन्य से भिन्न है।
(A) 22 : 46
(B) 1 : 4
(C) 10 : 24
(D) 8 : 18
उत्तर – (C) 10 : 24
82. ई-श्रम पोर्टल ………… का एक राष्ट्रीय डेटाबेस है।
(A) महिला कार्यकर्ताओं
(B) दिव्यांग कार्यकर्ताओं
(C) असंगठित श्रमिकों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) असंगठित श्रमिकों
83. हरियाणा में कृषि उपज को किसके तहत विनियमित किया जा रहा है?
(A) हरियाणा कृषि उत्पाद बाजार अधिनियम, 1971
(B) पंजाब कृषि उत्पाद बाजार अधिनियम, 1981
(C) पंजाब कृषि उत्पाद बाजार अधिनियम, 1961
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) पंजाब कृषि उत्पाद बाजार अधिनियम, 1961
84. लुप्त पद चुनिए।
BA, DC, FE, ……
(A) GH
(B) HG
(C) IH
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) HG
85. 24 कैरेट सोने को कठोर बनाने के लिए या तो …………. या ताँबे के साथ मिश्रित किया जाता है जो आभूषण बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
(A) सीसा
(B) चाँदी
(C) जस्ता
(D) टिन
उत्तर – (B) चाँदी
86. अपराह्न 3:30 बजे एक घड़ी की मिनट सुई पूर्व की ओर है। रात 9:00 बजे घंटे की सुई की दिशा क्या होगी?
(A) दक्षिण-पश्चिम
(B) पूर्व
(C) दक्षिण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) दक्षिण
87. एक समूह में 50 लोग हिंदी बोलते हैं, 20 तमिल बोलते हैं और 10 हिंदी और तमिल दोनों बोलते हैं, तो उन लोगों की संख्या जो हिंदी या तमिल बोलते हैं :
(A) 80
(B) 70
(C) 60
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 60
88. निम्नलिखित में से कौन-सा एकलिंगी पुष्प का उदाहरण है?
(A) सूर्यमुखी
(B) पपीता
(C) सरसों
(D) हिबिस्कस
उत्तर – (B) पपीता
89. यदि x मीटर तार का मूल्य d रुपया है, तो उसी दर से y मीटर तार का मूल्य कितना होगा?
(A) ₹ yd/x
(B) ₹ yd
(C) ₹ xy/d
(D) ₹ xd
उत्तर – (A) ₹ yd/x
90. हरियाणा की कितनी महिला हॉकी खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है?
(A) 12
(B) 9
(C) 6
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) 9
91. निम्नलिखित समरूपता पूर्ण कीजिए।
जूते : चमड़ा : : रबड़ : ?
(A) चप्पल
(B) प्लास्टिक
(C) लेटेक्स
(D) पॉलीथिन
उत्तर – (C) लेटेक्स
92. किस योजना के कारण, हरियाणा एक परिवार नियोजन उपाय के रूप में अंतःक्षेपण योग्य गर्भनिरोधक के प्रयोग को क्रियान्वित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया?
(A) ग्रामोदय
(B) सलामती योजना
(C) अंत्योदय आहार योजना
(D) ऑपरेशन मुस्कान
उत्तर – (B) सलामती योजना
93. मलेरिया किसके कारण होता है?
(A) एंटाअमीबा
(B) प्लाज्मोडियम
(C) ट्रिपैनोसोमा
(D) पैरामीशियम
उत्तर – (B) प्लाज्मोडियम
94. हरियाणा कैबिनेट ने ………… के बीच “क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (RRTS)” कॉरिडोर के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।
(A) राजस्थान – गुरुग्राम
(B) दिल्ली – पानीपत
(C) अमृतसर – गुरुग्राम
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) दिल्ली – पानीपत
95. निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में “नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों” को शामिल किया गया?
(A) 42वाँ संशोधन अधिनियम
(B) 32वाँ संशोधन अधिनियम
(C) 62वाँ संशोधन अधिनियम
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 42वाँ संशोधन अधिनियम
96. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 167 के तहत किसी आरोपी को रिमांड पर भेजने की मजिस्ट्रेट की शक्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) यदि 90 दिनों की अधिकतम अवधि के भीतर जाँच पूरी नहीं होती है, तो आरोपी को रिहा करना होगा
(B) यदि 60 दिनों के भीतर जाँच पूरी न होने पर उसे जमानत पर रिहा करना होगा
(C) न्यायिक हिरासत में रिमांड की अधिकतम अवधि 15 दिनों से अधिक नहीं हो सकती है, उसके बाद ही पुलिस हिरासत में भेजा जाना संभव है
(D) पुलिस हिरासत में रिमांड की अधिकतम अवधि 15 दिनों से अधिक नहीं हो सकती है, उसके बाद ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाना संभव है
उत्तर – (D) पुलिस हिरासत में रिमांड की अधिकतम अवधि 15 दिनों से अधिक नहीं हो सकती है, उसके बाद ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाना संभव है
97. P, Q, R, S, T, U और V एक पार्क में एक बेंच पर बैठे हैं और सभी का मुख पूर्व दिशा की ओर है। R, S के ठीक दाएँ है। Q एक अंतिम छोर पर है और T उसका पड़ोसी है। V, T और U के बीच है। S दक्षिण छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। निम्न में से किन व्यक्तियों का युग्म सबसे किनारों पर बैठा है?
(A) UQ
(B) PQ
(C) RQ
(D) PT
उत्तर – (B) PQ
98. निम्नलिखित में से किसे हरियाणा का कालीदास कहते हैं?
(A) पंडित भतरू कुत्बी
(B) दीपचंद बहमन
(C) स्वामी हरदेव
(D) किशन लाल भाट
उत्तर – (B) दीपचंद बहमन
99. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है?
(A) उपराष्ट्रपति
(B) राष्ट्रपति
(C) प्रधानमंत्री
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) उपराष्ट्रपति
100. यदि P, Q का भाई है, M, Q की बहन है और T, P का भाई है, तो Q, T से किस प्रकार संबंधित है?
(A) आँकड़े अपर्याप्त है
(B) भाई
(C) बहन
(D) भाई या बहन
उत्तर – (D) भाई या बहन