HSSC Haryana Police Constable Paper 07 Aug 2021 Shift 2 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 07 Aug 2021 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. यदि किसी संख्या का तिगुना, उस संख्या के 3/5 से 60 अधिक हो, तो वह संख्या क्या है?
(A) 25
(B) 35
(C) 45
(D) 60
उत्तर – (A) 25

2. 2203 में वह कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जाए कि परिणाम एक पूर्ण वर्ग हो?
(A) 1
(B) 3
(C) 6
(D) 8
उत्तर – (C) 6

3. छात्रों की अधिकतम संख्या ज्ञात करें जिनके बीच 1001 कलम तथा 910 पेंसिलो को इस तरह बाँटा जाता है कि प्रत्येक छात्र को बराबर संख्या में कलम तथा बराबर संख्या मे पेंसिल प्राप्त होता है।
(A) 91
(B) 910
(C) 1001
(D) 1911
उत्तर – (A) 91

4. यदि मैनें 10 रुपये में 11 वस्तुएँ खरीदी तथा उन्हें 11 रुपये में 10 वस्तुएँ की दर पर से बेच दिया, तो मेरा प्रतिशत लाभ ज्ञात करें।
(A) 10%
(B) 11%
(C) 21%
(D) 100%
उत्तर – (C) 21%

5. यदि किसी धनराशि पर 5% वार्षिक दर से 3 वर्षों के साधारण और चक्रवृद्धि ब्याजों का अन्तर रु. 36.60 हो, तो धनराशि है :
(A) रु. 8000
(B) रु. 8400
(C) रु. 4400
(D) रु. 4800
उत्तर – (D) रु. 4800

6. दो संख्याओं का अनुपात 10 : 7 है और उनका अन्तर 105 है तो संख्याओं कर योग ज्ञात करें।
(A) 595
(B) 805
(C) 1190
(D) 1610
उत्तर – (A) 595

7. A एक काम को 10 दिनों में, B 15 दिनों में तथा C 20 दिनों में कर सकता है। A और C ने एक साथ 2 दिनों तक काम किया उसके बाद A की जगह B काम करने लगा। पूरा काम कितने दिनों में होगा?
(A) 12 दिन
(B) 10 दिन
(C) 6 दिन
(D) 8 दिन
उत्तर – (D) 8 दिन

8. एक 180 मी. लम्बी रेलगाड़ी 20 मी./सें. की चाल से चलते हुये समान दिशा में 10 मी./सें. की चाल से चल रहे आदमी को पार करने में कितना समय लेगी।
(A) 6 सेकण्ड
(B) 9 सेकण्ड
(C) 18 सेकण्ड
(D) 27 सेकण्ड
उत्तर – (C) 18 सेकण्ड

9. एक कक्षा में 30 विद्यार्थी हैं। प्रथम 10 विद्यार्थियों की आयु का औसत 12.5 वर्ष है। अन्य 20 विद्यार्थियों की आयु का औसत 13.1 वर्ष है। सम्पूर्ण कक्षा की आयु का औसत ज्ञात करें।
(A) 12.5 वर्ष
(B) 12.7 वर्ष
(C) 12.8 वर्ष
(D) 12.9 वर्ष
उत्तर – (D) 12.9 वर्ष

10. एक 10 सेमी. ऊँचाई तथा 20 सेमी. त्रिज्या वाले आधार के शंकु को 4 सेमी. व्यास वाली गेदों में परिवर्तित किया गया। अतः गेंदों की संख्या ज्ञात करें।
(A) 25 गेंदे
(B) 75 गेंदे
(C) 50 गेंदे
(D) 125 गेंदे
उत्तर – (D) 125 गेंदे

11. लाल जंगली मुर्गी हरियाणा के किस स्थान पर पाई जाती है?
(A) करनाल
(B) पानीपत
(C) अम्बाला
(D) पंचकुला
उत्तर – (D) पंचकुला

12. नर नारायण गुफा कहाँ स्थित है?
(A) हिसार
(B) सिरसा
(C) रोहतक
(D) यमुनानगर
उत्तर – (D) यमुनानगर

13. प्रथम हरियाणवी उपन्यास के लेखक कौन थे?
(A) राजाराम शास्त्री
(B) धनिक लाल मंडल
(C) आर.एस. नरूला
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) राजाराम शास्त्री

14. हरियाणा का पहला साइबर पुलिस स्टेशन कहाँ स्थापित किया गया?
(A) पंचकुला
(B) अम्बाला
(C) गुरुग्राम
(D) करनाल
उत्तर – (C) गुरुग्राम

15. एशिया का सबसे बड़ा पशुपालन फार्म हरियाणा में कहाँ स्थित है?
(A) अंबाला
(B) भिवानी
(C) हिसार
(D) रोहतक
उत्तर – (C) हिसार

16. हरियाणा साहित्य अकादमी की प्रमुख पत्रिका कौन-सी है?
(A) राम वाणी
(B) सरल सरिता
(C) हरिगंधा
(D) देवप्रयाग
उत्तर – (C) हरिगंधा

17. IMBEX 2018-19 सैन्य अभ्यास किस स्थान पर किया गया था?
(A) रेवाड़ी
(B) भोंडसी
(C) चंडीमंदिर
(D) अम्बाला
उत्तर – (C) चंडीमंदिर

18. सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ किया था?
(A) हिसार
(B) झज्जर
(C) भिवानी
(D) सोनीपत
उत्तर – (B) झज्जर

19. वोटर पार्क हरियाणा राज्य के किस शहर में खोला गया है?
(A) गुरुग्राम
(B) करनाल
(C) पानीपत
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) गुरुग्राम

20. अरावली पर्वतमाला की ढोसी पहाड़ियाँ कहाँ स्थित है?
(A) नारनौल
(B) मेवात
(C) पलवल
(D) नूह
उत्तर – (A) नारनौल

21. नीचे दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द ज्ञात कीजिए।
शेर : माँद : : खरगोश : ?
(A) छेद
(B) गड्ढा
(C) बिल
(D) खाई
उत्तर – (C) बिल

22. सुरेश एक आदमी का परिचय इस रूप में देता है, “वह उस स्त्री का पुत्र है जो मेरी माता के पति की माता है।” सुरेश का उस आदमी से क्या संबंध है?
(A) चाचा
(B) पुत्र
(C) चचेरा भाई
(D) पौत्र
उत्तर – (B) पुत्र

23. यदि ‘+’ का अर्थ घटाना हो और ‘÷’ का अर्थ जोड़ना हो और ‘–’ का अर्थ गुणा करना हो और ‘×’ का अर्थ भाग देना हो तो निम्नलिखित समीकरणों में से कौन-सा सही है?
(A) 56 + 12 × 34 – 12 = 102
(B) 8 ÷ 44 – 5 + 25 = 203
(C) 112 × 44 – 12 + 10 = 46
(D) 9 ÷ 64 – 2 × 6 = 54
उत्तर – (B) 8 ÷ 44 – 5 + 25 = 203

24. निम्नलिखित में से संख्याओं के उस जोड़े को ढूंढिए जो सामान्य गुण के अभाव में समूह (ग्रुप) से संबंधित नहीं है।
(A) 55 × 5
(B) 15 × 15
(C) 5 × 45
(D) 25 × 9
उत्तर – (A) 55 × 5

25. सिद्धार्थ और मुरली एक ही बिंदु से जॉगिंग के लिए निकले। सिद्धार्थ पूर्व की ओर 4 किलोमीटर चला। मुरली पश्चिम की ओर 3 किलोमीटर गया। सिद्धार्थ बाई ओर मुड़कर 4 किलोमीटर चला और मुरली दाई ओर मुड़कर 4 किलोमीटर चला। अब सिद्धार्थ और मुरली के बीच कितनी दूरी है?
(A) 14 किमी.
(B) 6 किमी.
(C) 8 किमी.
(D) 7 किमी.
उत्तर – (D) 7 किमी.

26. निम्न श्रेणी में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
44, 56, 69, 83, ?, 114
(A) 90
(B) 98
(C) 100
(D) 110
उत्तर – (B) 98

27. यदि ‘UNIVERSITY’ को एक कूट भाषा में 1273948756 लिखा जाए, तो उस कूट भाषा में ‘TRUSTY’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(A) 542856
(B) 531856
(C) 541856
(D) 541956
उत्तर – (C) 541856

28. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में चार वक्तव्यों के आगे चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए है। सामान्य ज्ञात तथ्यों में अंतर होने पर भी सभी वक्तव्यों की पड़ताल, सत्य समझ कर करें। आप तय करें दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा, यदि कोई हो, दिए गए वक्तव्यों से निकलता है।
वक्तव्य :
1. सभी धातुएँ चाँदी हैं।
2. सभी चाँदी हीरे हैं।
3. कुछ हीरे सोना है।
4. कुछ सोना संगमरमर हैं।
निष्कर्ष :
I. कुछ सोना धातुएँ हैं।
II. सभी धातुएँ हीरे हैं।
III. कुछ चाँदी संगमरमर हैं।
IV. कुछ सोना चाँदी हैं।
(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(C) केवल निष्कर्ष III निकलता है।
(D) केवल निष्कर्ष IV निकलता है।
उत्तर – (B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।

29. लड़कियों की एक पंक्ति में कमला बायीं ओर से 9वीं है और वीना दायीं ओर से 16वीं है। यदि वे अपने स्थानों की अदला-बदली कर ले, तो कमला बायीं और से 25वीं हो जाती है। पंक्ति में कुल कितनी लड़कियां है?
(A) 34
(B) 36
(C) 40
(D) 41
उत्तर – (C) 40

30. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।

(A) 11
(B) 25
(C) 10
(D) 27
उत्तर – (D) 27

31. नीचे दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द ज्ञात कीजिए।
पढ़ना : ज्ञान : : कार्य : ?
(A) प्रयोग
(B) नौकरी
(C) अनुभव
(D) नियुक्ति
उत्तर – (C) अनुभव

32. एक आदमी अपनी पुत्री का विवाह अपनी चाची के पुत्र के साथ करता है। उसका दामाद पहले उस व्यक्ति को कैसे बुलाता / पुकारता था?
(A) चाचा
(B) भाई
(C) फुफेरा भाई
(D) चाची
उत्तर – (C) फुफेरा भाई

33. यदि ‘–’ जोड़ने का चिन्ह हो, ‘+’ गुणा का, ‘÷’ घटाने का और ‘×’ विभाजन का, तो निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण गलत है?
(A) 5 – 2 + 12 × 6 ÷ 2 = 27
(B) 5 + 2 – 12 ÷ 6 × 2 = 13
(C) 5 + 2 – 12 × 6 ÷ 2 = 10
(D) 5 ÷ 2 + 12 × 6 – 2 = 3
उत्तर – (D) 5 ÷ 2 + 12 × 6 – 2 = 3

34. निम्नलिखित में से संख्याओं के उस जोड़े को ढूंढिए जो सामान्य गुण के अभाव में समूह (ग्रुप) से संबंधित नहीं है।
(A) 24 – 47
(B) 38 – 61
(C) 74 – 98
(D) 54 – 77
उत्तर – (C) 74 – 98

35. मैं अपने घर से उत्तर की ओर 5 किलोमीटर चला। मैं दायीं ओर मुड़ा और 3 किलोमीटर चला। फिर मैं दक्षिण की ओर 1 किलोमीटर गया। मैं अपने घर से कितना दूर हूँ?
(A) 7 किमी.
(B) 6 किमी.
(C) 4 किमी.
(D) 5.किमी.
उत्तर – (D) 5.किमी.

36. निम्न श्रेणी में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
5255, 5306, ?, 5408, 5459
(A) 5057
(B) 5357
(C) 2257
(D) 5157
उत्तर – (B) 5357

37. किसी कूट भाषा में यदि श्वेत का अर्थ काला है, काला का अर्थ पीला है, पीला का अर्थ नीला है, नीला का अर्थ लाल है और लाल का अर्थ हरा है, तो उस भाषा में रुधिर (खून) का रंग क्या है?
(A) पीला
(B) नीला
(C) लाल
(D) हरा
उत्तर – (D) हरा

38. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में दो वक्तव्यों के आगे दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आप सामान्य ज्ञात तथ्यों में अंतर होने पर भी दोनों वक्तव्यों की पड़ताल, सत्य समझ कर करें। आप तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा, यदि कोई हो, दिए गए वक्तव्यों से निकलता है।
वक्तव्य :
1. सभी आदमी रोजगार में है।
2. कोई भी कर्मचारी व्यवसायी नहीं है।
निष्कर्ष :
I. कोई भी आदमी बेरोजगार नहीं है।
II. कोई भी आदमी व्यवसायी नहीं है।
(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(C) ना तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II निकलता है।
(D) निष्कर्ष I और II दोनों ही निकलते हैं।
उत्तर – (D) निष्कर्ष I और II दोनों ही निकलते हैं।

39. A, P, R, X, S तथा Z एक पंक्ति में बैठे हैं। S तथा Z मध्य में बैठे हैं और A तथा P सिरों पर हैं। R, A के बायीं ओर बैठा है। तब P के दायीं ओर कौन बैठा है?
(A) A
(B) X
(C) S
(D) Z
उत्तर – (B) X

40. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए?

(A) 343
(B) 512
(C) 729
(D) 1000
उत्तर – (B) 512

41. गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किसने किया?
(A) महेश बल्हारा
(B) भूपेंद्र सिंह हुड्डा
(C) मुख्यमंत्री मनोहर लाल
(D) अनिल विज
उत्तर – (C) मुख्यमंत्री मनोहर लाल

42. विश्व की प्रसिद्ध पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने 2020 में दुनिया में छाए रहने वाले 20 हस्तियों की सूची में किस हरियाणवी को स्थान दिया है?
(A) अनिल विज
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) दुष्यंत चौटाला
(D) कृष्ण मिंडा
उत्तर – (C) दुष्यंत चौटाला

43. ‘फ्यूजन आफ साईंस एंड टैक्नॉलोजी’ पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
(A) फरीदाबाद
(B) रोहतक
(C) पानीपत
(D) करनाल
उत्तर – (A) फरीदाबाद

44. हरियाणा में ‘बुढ़ापा सम्मान भत्ता’ योजना का संचालन किस विभाग द्वारा किया जाता है?
(A) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
(B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
(C) शिक्षा विभाग
(D) स्वास्थ्य विभाग
उत्तर – (B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

45. हरियाणा के ‘कौटिल्य पंडित’ को किसने ‘ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवॉर्ड 2020′ से सम्मानित किया है?
(A) मनोहर लाल खट्टर
(B) अनिल विज
(C) किरण बेदी
(D) बैंकया नायडू
उत्तर – (C) किरण बेदी

46. पूनम चौहान जो वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन चुकी हैं, हरियाणा के किस जिले से है?
(A) महेन्द्रगढ़
(B) पलवल
(C) अम्बाला
(D) पानीपत
उत्तर – (B) पलवल

47. भिवानी जिले के किस गांव में 5000 साल पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेष मिले है?
(A) तिगड़ाना गांव
(B) मिरान गांव
(C) सिप्पर गांव
(D) गुजरानी गाँव
उत्तर – (A) तिगड़ाना गांव

48. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा में कितना बज़ट पेश किया गया?
(A) 136743.26 करोड़ रुपये
(B) 142343.78 करोड़ रुपये
(C) 157843.90 करोड़ रुपये
(D) 132343.09 करोड़ रुपये
उत्तर – (B) 142343.78 करोड़ रुपये

49. हरियाणा के किस शहर में ’38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया?
(A) भौंडसी
(B) पिंज़ोर
(C) पेहोवा
(D) सूरजकुंड
उत्तर – (A) भौंडसी

50. हरियाणा के निम्नलिखित में से किस जिले में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद ने वर्ष 2020 में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया है?
(A) कैथल
(B) पंचकूला
(C) सिरसा
(D) पलवल
उत्तर – (B) पंचकूला

51. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यकृत का कार्य नहीं है?
(A) रक्त शर्करा का विनियमन
(B) एंजाइम सक्रियण
(C) विषहरण
(D) प्रजनन
उत्तर – (D) प्रजनन

52. प्रोटीन ………….. के बने होते हैं।
(A) शुगर्स
(B) अमीनो एसिड
(C) फैटी एसिड
(D) न्यूक्लिक एसिड
उत्तर – (B) अमीनो एसिड

53. जीरो-फथाल्मिया को रोकने के लिए कौन-सा विटामिन आवश्यक है?
(A) A
(B) B
(C) C
(D) D
उत्तर – (A) A

54. हेपेटाइटिस एक बीमारी के लिए एक सामान्य शब्द है जो किसके कारण होता है :
(A) वायरस
(B) बैक्टीरिया
(C) परजीवी
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (A) वायरस

55. किसी तार की लंबाई दोगुनी करने पर उसके प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(A) दोगुना हो जाता है
(B) आधा हो जाता है
(C) शून्य हो जाता है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) दोगुना हो जाता है

56. वह प्रतिरोध जिसे इच्छानुसार बदला जा सकता कहलाता है :
(A) तार जोड़
(B) निश्चित प्रतिरोध
(C) परिवर्तनीय प्रतिरोध
(D) एक स्विच
उत्तर – (C) परिवर्तनीय प्रतिरोध

57. ‘रिओस्तात’ …………. का दूसरा नाम है।
(A) निश्चित प्रतिरोध
(B) परिवर्तनीय प्रतिरोध
(C) इन्सुलेटर
(D) कंडक्टर
उत्तर – (B) परिवर्तनीय प्रतिरोध

58. कौन-सा बायोसाइड्स का रूप नहीं है?
(A) नमक
(B) आयोडीन
(C) चीनी
(D) ब्लीच
उत्तर – (D) ब्लीच

59. रोडेंटिसाइड क्या है?
(A) कीड़ों को मारने की दवा
(B) पशुओं को मारने की दवा
(C) एक स्नेहक
(D) एक कीटनाशक
उत्तर – (D) एक कीटनाशक

60. NBR क्या है?
(A) सामान्य एक्रिलोनिट्राइल-ब्यूटाडीन रबर
(B) प्राकृतिक एक्रिलोनिट्राइल-ब्यूटाडीन रबर
(C) एन. एक्रिलोनिद्राइल-ब्यूटेन रबर
(D) एक्रिलोनिद्राइल-ब्यूटाडीन रबर
उत्तर – (D) एक्रिलोनिद्राइल-ब्यूटाडीन रबर

61. कौन-सा प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर का प्रकार है?
(A) पेज प्रिंटर
(B) लेजर प्रिंटर
(C) इंक जेट प्रिंटर
(D) डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर
उत्तर – (D) डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर

62. वर्ड प्रोसेसिंग स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग …………… के उदाहरण हैं।
(A) ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(B) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(C) ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर
(D) प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर
उत्तर – (A) ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

63. खुदरा कर्मचारी आम तौर पर बिक्री के लेनदेन की प्रक्रिया के लिए ………….. टर्मिनलों का उपयोग करते हैं।
(A) सेल्स प्रासेसिंग
(B) ट्रैन्जेक्शनं प्वाइन्ट
(C) ऑटोमेटिक टेलर
(D) प्वाइन्ट ऑफ सेल
उत्तर – (D) प्वाइन्ट ऑफ सेल

64. इन्हेरिटेंस, ऑब्जेक्ट का एक गुण है जो अपनी विशेषताओं को अपने …………. में हस्तांतरित करता हैं।
(A) सब क्लासेस
(B) ऑफ स्प्रिंग
(C) सुपर क्लासेस
(D) पैरेन्ट्स
उत्तर – (A) सब क्लासेस

65. निम्न में से कौन एक सीरियल पोर्ट है जो नेटवर्क से डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ता है?
(A) फायरवायर
(B) NIC
(C) USB
(D) इन्टरनल मॉडेम
उत्तर – (B) NIC

66. निम्न में से कौन-सा एक हार्ड डिस्क पर नान्कान्टीग्यूअस क्लस्टर को सेव करता है?
(A) क्लस्टर्ड फाइल
(B) डीफ्रग्मेंटेड फाइल
(C) सेक्टरड् फाइल
(D) फ्रग्मेंटेड फाइल
उत्तर – (D) फ्रग्मेंटेड फाइल

67. एक प्रोग्राम जो उच्च स्तर की भाषा को मशीनी भाषा में बदलता है :
(A) लिंकर
(B) असेंबलर
(C) कम्पाइलर
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (C) कम्पाइलर

68. एक ही समय में कितने ऑपरेटिंग सिस्टम एक कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं?
(A) केवल एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
उत्तर – (A) केवल एक

69. …………….. का उपयोग करके टेलीफोन लाइनों पर इमेज को भेजा जा सकता है।
(A) बड़ा बैंडविड्थ
(B) फैक्स
(C) स्कैनर
(D) केबल
उत्तर – (B) फैक्स

70. निम्नलिखित में से कौन एक वैज्ञानिक कंप्यूटर भाषा है?
(A) बेसिक
(B) कोबोल
(C) फोरट्रान
(D) पास्कल
उत्तर – (C) फोरट्रान

71. सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक में होता है
(A) 16% फॉस्फोरस और 12% सल्फर
(B) 20% फॉस्फोरस और 12% सल्फर
(C) 16% फॉस्फोरस और 18% सल्फर
(D) 18% फॉस्फोरस और 18% सल्फर
उत्तर – (A) 16% फॉस्फोरस और 12% सल्फर

72. चित्रित बग निम्नलिखित फसल का एक महत्वपूर्ण कीट है :
(A) चना
(B) उद्यान मटर
(C) सरसों
(D) मूंग
उत्तर – (C) सरसों

73. करनाल बंट रोग निम्नलिखित फसल में पाया जाता है :
(A) चना
(B) गेहूं
(C) सरसों
(D) गन्ना
उत्तर – (B) गेहूं

74. माही सुगंधा निम्नलिखित फसल की एक किस्म है :
(A) गेहूं
(B) धान
(C) सौंफ
(D) धनिया
उत्तर – (B) धान

75. GNG 2171 (मीरा) निम्नलिखित में से किसकी एक लोकप्रिय किस्म है?
(A) काला चना
(B) हरा चना
(C) कपास
(D) चना
उत्तर – (D) चना

76. बाजरा की फसल में बीज दर :
(A) 4-5 कि.ग्रा./हेक्टेयर
(B) 6-7 कि.ग्रा./हेक्टेयर
(C) 1-2 किं.ग्रा./हेक्टेयर
(D) 8-9 कि.ग्रा./हेक्टेयर
उत्तर – (A) 4-5 कि.ग्रा./हेक्टेयर

77. वर्तमान में वातावरण में औसत वार्षिक कार्बन डाइऑक्साइड सांद्रता ……….. है।
(A) 0.02 प्रतिशत
(B) 0.04 प्रतिशत
(C) 0.03 प्रतिशत
(D) 0.05 प्रतिशत
उत्तर – (B) 0.04 प्रतिशत

78. आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले नाइट्रोजन उर्वरकों में नाइट्रोजन की उच्चतम प्रतिशत सामग्री किसके द्वारा सन्निहित है?
(A) यूरिया
(B) डी.ए.पी
(C) अमोनियम नाइट्रेट
(D) निर्जल अमोनिया
उत्तर – (D) निर्जल अमोनिया

79. ‘जीरो टिलेज सिस्टम’ का पहली बार 1950 में चरागाह नवीनीकरण में सफलतापूर्वक ….………. उपयोग किया गया था।
(A) जर्मनी
(B) यूनाइटेड किंगडम
(C) यू.एस.ए
(D) जापान
उत्तर – (C) यू.एस.ए

80. उच्चतम दक्षता वाली सिंचाई प्रणाली है :
(A) स्प्रिंकलर सिस्टम
(B) चेक बेसिन
(C) बाढ़
(D) ड्रिप सिस्टम
उत्तर – (D) ड्रिप सिस्टम

81. 400 किग्रा भारी गाय के लिए शुष्क पदार्थ की दैनिक आवश्यकता है :
(A) 10-12 किलो
(B) 15-17 किलो
(C) 20-22 किलो
(D) 2.5-5 किलो
उत्तर – (A) 10-12 किलो

82. साँड की नाक में छल्ला पहनाना चाहिए :
(A) 6 माह की आयु पर
(B) 8 माह से 1 वर्ष की आयु पर
(C) 1 से 2 वर्ष की आयु पर
(D) 2 वर्ष के बाद की आयु पर
उत्तर – (B) 8 माह से 1 वर्ष की आयु पर

83. भारत के उत्तरी भाग में दुग्ध उत्पादन के लिए निम्न में से कौन-सी सबसे अच्छी भैस है?
(A) भदावरी भैस
(B) मुर्रा भैस
(C) जाफरावदी भैस
(D) मेहसाना भैस
उत्तर – (B) मुर्रा भैस

84. ‘हरियाणा गाय’ की पहचान का प्रमुख लक्षण है :
(A) लम्बा और सँकरा चेहरा
(B) छोटा और सँकरा चेहरा
(C) लम्बा और चौड़ा चेहरा
(D) छोटा और चौड़ा चेहरा
उत्तर – (A) लम्बा और सँकरा चेहरा

85. ‘थारपारकर’ गाय की प्रजाति :
(A) दुधारू नस्ल
(B) कामकाजी नस्ल
(C) दुकाजी नस्ल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) दुकाजी नस्ल

86. दूध दुहने की सर्वोत्तम विधि है :
(A) अनुकरणीय विधि
(B) मुष्टि विधि
(C) पट्टीका विधि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मुष्टि विधि

87. गाय और भैंस किस परिवार से सम्बन्धित हैं?
(A) बोविडी
(B) सुईडी
(C) इक्यूडी
(D) कैमेलिडी
उत्तर – (A) बोविडी

88. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा दिए गए संकेतावली से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-Iसूची-II
(A) श्वेत क्रांति1. उर्वरक उत्पादन
(B) भूरी क्रांति2. मत्स्य उत्पादन
(C) नीली क्रांति3. अनाज उत्पादन
(D) हरित क्रांति4. दुग्ध उत्पादन

कूट-A  B  C  D
(A) 4  1   2   3
(B) 1   2   3   4
(C) 2  4   3   1
(D) 1   3   4   2
उत्तर – (A) 4  1  2  3

89. निम्न पशुओं में से एक में अविभाजित खुर पाया जाता है :
(A) घोड़े में
(B) गाय में
(C) भैंस में
(D) भेड़ में
उत्तर – (A) घोड़े में

90. गाय एवं भैंस का औसत तापक्रम क्या होता है?
(A) 98.4°F
(B) 100°F
(C) 101.5°F
(D) 102°F
उत्तर – (C) 101.5°F

Direction (91-92) : In these questions, some sentences are given with blanks to be filled with an appropriate word (s). Four alternatives are suggested for each question. Choose the correct alternative out of the four.

91. All civilized nations now believe in ………….. treatment of poisoners.
(A) human
(B) humane
(C) humanitarian
(D) humiliating
Answer – (B) humane

92. His father introduced him at an ……………. age to the game of cricket.
(A) inquisitive
(B) insensible
(C) impressionable
(D) impressive
Answer – (C) impressionable

Direction (93-94) : In each of the following questions, find the correctly spelt word.

93. (A) Agressive
(B) Agressive
(C) Aggressive
(D) Aggresive
Answer – (C) Aggressive

94. (A) Sinchronize
(B) Syycronise
(C) Synchronize
(D) Synchromise
Answer – (C) Synchronize

Direction (95-96) : In these questions, a sentence has been given in Active / Passive Voice. Out of the four suggested alternatives, select the one which best expresses the same sentence Passive / Active Voice.

95. Our task had been completed before sunset.
(A) We completed our task before sunset.
(B) We have completed our task before sunset.
(C) We complete our task before sunset.
(D) We had completed our task before sunset.
Answer – (D) We had completed our task before sunset.

96. We have already done the exercise.
(A) Already, the exercise has been done by us.
(B) The exercise has already been done by us.
(C) The exercise had been already done by us.
(D) The exercise is already done by us.
Answer – (B) The exercise has already been done by us.

Direction (97-98) : Out of four alternatives, choose the one which is similar to the meaning of the given word.

97. MASSIVE
(A) Lump sum
(B) Strong
(C) Little
(D) Huge
Answer – (D) Huge

98. DEFER
(A) Indifferent
(B) Defy
(C) Differ
(D) Postpone
Answer – (D) Postpone

99. Fill in the blank with the right option.
Rahul is happy as his uncle is ………… tomorrow.
(A) Arrived
(B) Arrives
(C) Arriving
(D) Arrive
Answer – (C) Arriving

100. Fill the blanks with the right pair of words :
My …….…. to you is that you should ………… yourself to the situation as quickly as possible.
(A) Advise, adapt
(B) Advise, adopt
(C) Advice, adapt
(D) Advice, adopt
Answer – (C) Advice, adapt