Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science SAT-2 Question Paper 2024 PDF Download. SAT (Student Assessment Test). HBSE Class 8 Social Science SAT Question Paper 2024. Haryana Board Class 8 Social Science Students Assessment Test 2024. HBSE Class 8th Social Science SAT 2024 Answer. Haryana Board Class 8 Students Assessment Test. Haryana Board Class 8 Social Science SAT Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान SAT पेपर 2024.
Haryana Board Class 8 Social Science SAT-2 Question Paper 2024 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-8) carry 1 mark each.
• Questions (9-10) carry 2 marks each.
• Question (11) carry 3 marks.
• Question (12) carry 5 marks.
1. प्लासी का युद्ध कब हुआ?
(a) 1750
(b) 1751
(c) 1757
(d) 1764
उत्तर – (c) 1757
2. भारत में आने वाली सबसे पहले यूरोपियन शक्ति कौन-सी थी?
(a) फ्रांसीसी
(b) डच
(c) अंग्रेज
(d) पुर्तगाली
उत्तर – (d) पुर्तगाली
3. विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?
(a) पाकिस्तान
(b) चीन
(c) ब्राज़ील
(d) भारत
उत्तर – (d) भारत
4. सच्चर समिति की रिपोर्ट किससे संबंधित थी?
(a) हिंदू
(b) मुसलमान
(c) गरीबी
(d) महिलाएं
उत्तर – (b) मुसलमान
5. भारत में कौन-सा हाशियाई समूह है?
(a) आदिवासी
(b) दलित
(c) मुसलमान
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी
6. जयपुर नगर की स्थापना सवाई जयसिंह ने की। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
7. मराठा शासक के प्रधानमंत्री को …………. कहा जाता था।
उत्तर – पेशवा
8. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में मुस्लिम जनसंख्या ………….. है।
उत्तर – 13.8 करोड़ (13.4%)
9. ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना। हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है। हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।
10. समानता का अधिकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – संविधान के अनुसार भारतीय नागरिकों के साथ समान रूप से व्यवहार किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को उसके जन्म स्थान के आधार पर, स्त्री या पुरुष होने के आधार पर, किसी विशेष जाति के होने के आधार पर, किसी धर्म के होने के आधार पर, सार्वजनिक जगहों जैसे-दुकानों, होटलों या सिनेमाघरों में जाने से रोका नहीं जा सकता है। इसी प्रकार सरकारी नौकरी में सभी को समान अवसर प्रदान किया गया है।
11. पानीपत के तीसरे युद्ध का क्या महत्व था?
उत्तर – यह लड़ाई 14 जनवरी, 1761 को अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच लड़ी गई थी। मराठों ने कश्मीर, मुल्तान और पंजाब जैसे क्षेत्रों पर भी आक्रमण किया। यहाँ अहमद शाह अब्दाली के सूबेदार शासन कर रहे थे। अतः इससे अहमद शाह अब्दाली को प्रत्यक्ष चुनौती मिली। अतः अब्दाली ने पंजाब पर आक्रमण कर पुनः अधिकार कर लिया।
12. भारत के इतिहास में प्लासी की लड़ाई और बक्सर के युद्ध का महत्व बताइए।
उत्तर – भारत के इतिहास में प्लासी की लड़ाई और बक्सर के युद्ध का महत्व इस प्रकार है :
• प्लासी की लड़ाई – इस लड़ाई ने ब्रिटिश राज की शुरुआत की थी। यह लड़ाई 23 जून, 1757 को उत्तर-पूर्वी भारत में लड़ी गई थी। इस लड़ाई में रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं ने बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला और उनके फ़्रांसीसी सहयोगियों की सेनाओं को हराया था। इस लड़ाई में अंग्रेज़ों की जीत का कारण नवाब की सेना के प्रमुखों, खासकर मीर जाफ़र की गद्दारी थी। इस जीत के बाद अंग्रेज़ों को बंगाल में एक महत्वपूर्ण आधार मिला।
• बक्सर की लड़ाई – यह लड़ाई 22 अक्टूबर, 1764 को मुगल साम्राज्य, बंगाल, अवध, और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में मुगलों को हराया गया और उनकी शक्ति तेज़ी से कम होने लगी। इस लड़ाई के बाद 1765 में इलाहाबाद की संधि हुई, जिसमें मुगल सम्राट ने बंगाल की सर्वोच्चता अंग्रेज़ों को सौंप दी। इस लड़ाई ने यूरोपीय लोगों द्वारा सीधे उपनिवेशीकरण को जन्म दिया।
अथवा
विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण की क्या कारण है?
उत्तर – विश्व में जनसंख्या का वितरण काफी असमान है। जनसंख्या के वितरण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं जिनमें भौगोलिक कारक, आर्थिक कारक, सांस्कृतिक कारक तथा सामाजिक कारक सम्मिलित हैं भौगोलिक कारकों में स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल, खनिज इत्यादि सम्मिलित हैं। विश्व के जिन भू-भागों में इन कारकों की स्थिति जनसंख्या के लिए अनुकूल होती है वहाँ पर अधिक जनसंख्या निवास करती है इसके विपरीत जहाँ ये कारक निवास हेतु प्रतिकूल होते हैं वहाँ बहुत कम जनसंख्या निवास करती है।