Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science Question Paper 2024 PDF Download. HBSE Class 8 Social Science Question Paper 2024. Haryana Board Class 8th Social Science Question Paper 2024. Class 8 Social Science Paper 2024 Haryana Board. HBSE Class 8th Social Science Question Paper 2024 with Answer. Haryana Board Class 8th Social Science Question Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पेपर 2024.
Haryana Board Class 8 Social Science Question Paper 2024 Answer Key
भाग क – बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)
1. बाबर ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में हराया?
(a) पानीपत का पहला युद्ध
(b) बक्सर का युद्ध
(c) पानीपत का दूसरा युद्ध
(d) प्लासी की लड़ाई
उत्तर – (a) पानीपत का पहला युद्ध
2. भारत कैसा देश है?
(a) निरंकुश
(b) धर्मनिरपेक्ष
(c) तानाशाह
(d) धार्मिक
उत्तर – (b) धर्मनिरपेक्ष
3. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार छुआछूत का उन्मूलन किया जा चुका है?
(a) अनुच्छेद 19
(b) अनुच्छेद 15
(c) अनुच्छेद 17
(d) अनुच्छेद 25
उत्तर – (c) अनुच्छेद 17
4. पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा ने भारत की खोज कब की?
(a) 1497 ई. में
(b) 1570 ई. में
(c) 1710 ई. में
(d) 1498 ई. में
उत्तर – (d) 1498 ई. में
5. बक्सर के युद्ध में अंग्रेजो ने अवध के किस नवाब को हराया?
(a) मुर्शिद कुली खां
(b) बालाजी बाजीराव
(c) छत्रपति शिवाजी
(d) शुजाउद्दौला
उत्तर – (d) शुजाउद्दौला
6. औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?
(a) 1719 में
(b) 1707 में
(c) 1688 में
(d) 1479 में
उत्तर – (b) 1707 में
7. लोहागढ़ के दुर्ग का निर्माण किसने करवाया?
(a) सूरजमल
(b) शिवाजी
(c) राजाराम
(d) बृजराज
उत्तर – (a) सूरजमल
8. “राइज ऑफ द मराठा पॉवर” की रचना निम्न में से किसने की थी?
(a) महादेव गोविंद रानाडे
(b) बंदा बहादुर
(c) इब्राहिम लोदी
(d) छत्रपति शिवाजी
उत्तर – (a) महादेव गोविंद रानाडे
9. किस खनिज को ‘काला सोना’ कहा जाता है?
(a) पेट्रोलियम
(b) कोयला
(c) लोहा
(d) सोना
उत्तर – (a) पेट्रोलियम
10. किस संसाधन का आर्थिक मूल्य नहीं होता?
(a) सब्जियां
(b) अन्नाज
(c) धातु
(d) मनोरम दृश्य
उत्तर – (d) मनोरम दृश्य
11. किस शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है?
(a) हैदराबाद
(b) मुंबई
(c) बेंगलुरु
(d) अहमदाबाद
उत्तर – (d) अहमदाबाद
12. निम्न में से भारत के किस राज्य में सोना पाया जाता है?
(a) कर्नाटक
(b) बिहार
(c) तमिलनाडु
(d) हरियाणा
उत्तर – (a) कर्नाटक
13. निम्नलिखित में से कौन-सी रेशेदार फसल है?
(a) धान
(b) कपास
(c) रबड़
(d) चाय
उत्तर – (b) कपास
14. भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है?
(a) महात्मा गांधी
(b) भगत सिंह
(c) डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
(d) जवाहरलाल नेहरू
उत्तर – (c) डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
15. मोहन सिंह मंढार का संबंध हरियाणा के किस जिले से था?
(a) जींद
(b) करनाल
(c) कैथल
(d) हिसार
उत्तर – (c) कैथल
भाग ख – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)
16. भारत में आम चुनाव में पहली बार कब ई. वी.एम. का इस्तेमाल किया गया?
उत्तर – 2004 में
17. लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया कौन होता है?
उत्तर – प्रधानमंत्री
18. भारत में न्यायिक समीक्षा का अधिकार किसके पास है?
उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के पास
19. प्लासी का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ था?
उत्तर – सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के बीच
20. संभाजी की मृत्यु के बाद मराठों का राजा कौन बना?
उत्तर – राजाराम भोसले
21. गीत गोविंद के रचयिता कौन थे?
उत्तर – जयदेव
22. किस ग्रह को “जल ग्रह” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – पृथ्वी
23. तापीय ऊर्जा किसे कहते हैं?
उत्तर – तापीय ऊर्जा वह ऊर्जा है जो किसी वस्तु के अणुओं या अणुओं के समूहों की गति के कारण उत्पन्न होती है। इसे ऊष्मा या गर्मी के रूप में भी जाना जाता है। तापीय ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन और घरों में हीटिंग के लिए किया जाता है।
24. किस फसल को सुनहरा रेशा कहा जाता है?
उत्तर – जूट
25. किस उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहा जाता है?
उत्तर – लोहा और इस्पात उद्योग
भाग ग – अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न (2 अंक)
26. सरकार द्वारा लोगों को दी जाने वाली कोई चार मूलभूत सुविधाएं बताओ।
उत्तर – शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क और परिवहन
27. हमें कानून की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर – सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए
• न्याय और समानता के लिए
• व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अधिकारों की सुरक्षा के लिए
• विवादों का निपटारा करने के लिए
28. धर्म निरपेक्षता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – धर्म निरपेक्षता से आशय है कि राज्य का कोई धर्म नहीं होगा, राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान होंगे। नागरिकों को अपनी आस्था के अनुसार किसी भी धर्म को मानने, उपासना करने, चंदा देने, पालन करने व प्रचार प्रसार करने व अपनाने का अधिकार प्राप्त है तथा राज्य सभी धर्मों की धार्मिक निष्ठा का आदर करेगा।
29. रैयतवाड़ी व्यवस्था किसे कहते हैं?
उत्तर – रैयतवाड़ी व्यवस्था एक भूमि राजस्व प्रणाली थी जिसे ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत में लागू किया गया था। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भूमि से राजस्व एकत्र करना था। रैयतवाड़ी पद्धति में भूमि का मालिकाना हक किसानों के पास था। उन्हें ज़मीन बेचने, गिरवी रखने या उपहार में देने का लाइसेंस था।
30. जजिया कर के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर – जजिया कर एक प्रकार का धार्मिक रूप से लिए जाने वाला कर था। यह मुस्लिम राज्य में रहने वाली गैर मुस्लिम जनता से लिया जाता था क्योंकि उस समय मुस्लिम राज्य में सिर्फ मुस्लिमों को ही रहने की इजाजत थी और मुस्लिम राज्य में मुस्लिम के अलावा कोई और धर्म के लोग अगर रहते थे तो उन पर जजिया कर लगाया जाता था।
31. हाशियाकरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना। हाशियाकरण एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कुछ व्यक्तियों या समूहों को समाज के मुख्यधारा से बाहर रखा जाता है। इसके परिणामस्वरूप वे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, और सांस्कृतिक लाभों से वंचित हो जाते हैं। हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।
32. संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर – संसाधन संरक्षण का अर्थ है प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग और प्रबंधन ताकि उन्हें दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपलब्ध हो। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन को रोकना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर संसाधन जैसे पेट्रोल, डीजल, लोहा, कोयला सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं।
33. मानव को संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर – लोग किसी भी देश के सबसे बड़े संसाधन होते हैं। प्रकृति के सभी अन्य संसाधन तभी महत्वपूर्ण होते हैं जब लोग उनकी उपयोगिता का लाभ उठाते हैं। यह लोग ही हैं जो अपनी मांगों और क्षमताओं के साथ उन्हें संसाधनों में बदल देते हैं। इसलिए, मानव को संसाधन समझा जाता है।
भाग घ – लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक)
34. सामाजिक न्याय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – सामाजिक न्याय का अर्थ है समाज में सभी व्यक्तियों को समान अधिकार, अवसर, और संसाधनों का प्राप्त होना, ताकि वे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सकें। यह अवधारणा विभिन्न प्रकार की असमानताओं और भेदभाव को समाप्त करने का प्रयास करती है। यह अवधारणा न केवल कानूनी और राजनीतिक स्तर पर, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी समानता और न्याय को बढ़ावा देती है।
35. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर – (i) संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके अनुसार नागरिक अपने देश का निर्माण अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार कर सकते हैं।
(ii) संविधान देश की राजनीतिक व्यवस्था को तय करता है। (iii) लोकतांत्रिक देशों में संविधान ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
(iv) संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई ताकतवर समूह, किसी दूसरे कमजोर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके।
(v) लोकतंत्र में संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।
36. सगुण और निर्गुण संत परंपरा में अंतर बताएं।
उत्तर –
सगुण संत | निर्गुण संत |
1. सगुण संत भगवान के साथ व्यक्तिगत भावनाओं की पूजा करते हैं। उनकी पूजा में भगवान के गुण, रूप, और लीलाएं महत्वपूर्ण होती हैं। | 1. निर्गुण संत भगवान को निराकार, अविकारी, और अद्वितीय सत्य के रूप में मानते हैं। उनकी भक्ति नामरूप के पारम्परिक सांसारिक प्राप्तियों से परे होती है। |
2. सगुण संत भक्ति को मुख्यतः दिव्य पुरुषों या देवताओं के प्रति भक्ति के माध्यम से प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। | 2. निर्गुण संत ज्ञान को मुख्यतः अंतरात्मा और परमात्मा के अभिन्नता में प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। |
3. सगुण संत जीवन में संसारिक सफलता और सुख की प्राप्ति को महत्व देते हैं, जैसे कि सांसारिक आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, और समाजिक स्थिति। | 3. निर्गुण संत मोक्ष की प्राप्ति को अंतिम लक्ष्य मानते हैं, जिसमें सांसारिक बंधनों से मुक्ति का अनुभव होता है। |
37. जाटों द्वारा मुगलों के प्रतिरोध के क्या कारण थे?
उत्तर – जाटों द्वारा मुगलों के प्रतिरोध के निम्नलिखित कारण थे :
(i) विभिन्न आदेशों द्वारा पुराने मन्दिरों का जीर्णोद्धार करने व नए मन्दिरों के निर्माण पर रोक लगा दी। कई मन्दिरों को तोड़ दिया।
(ii) 1665 ई. सार्वजनिक रूप से दिवाली और होली मनाने पर प्रतिबंध।
(iii) 1668 ई. में हिन्दुओं के मेलों और उत्सवों पर रोक लगा दी।
(iv) तीर्थ-यात्रा कर पुनः लगा दिया
(v) कृषकों का शोषण
(vi) हिन्दुओं पर जजिया कर पुनः लगाना
38. प्रवास क्या होता है? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर – किसी व्यक्ति अथवा जनसमूह के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसने को ‘प्रवास’ कहते हैं। प्रवास कई कारणों से हो सकता है, जैसे रोजगार की खोज, बेहतर जीवन स्तर, शिक्षा, प्राकृतिक आपदाएं, राजनीतिक अस्थिरता, आदि।
प्रवास के कुछ मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं : आंतरिक प्रवास, अंतरराष्ट्रीय प्रवास, अस्थायी प्रवास, स्थायी प्रवास, ग्रामीण से शहरी प्रवास, शहरी से ग्रामीण प्रवास।
39. एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के कुछ उदाहरण दो।
उत्तर – एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के उदाहरण :
(i) हिन्दुओं में अनेक लोग छुआछूत आदि का विरोध करते हैं तो ऐसे भी लोग हैं जो उसे सही ठहराते हैं।
(ii) मुस्लिमों में प्रगतिशील लोग महिलाओं की शिक्षा, स्वतन्त्रता तथा समानता के अधिकार के पक्षधर हैं तो रूढ़िवादी लोग इसका विरोध करते हैं।
(iii) इसी प्रकार हिन्दुओं में शैव-वैष्णव, मुस्लिमों में शिया-सुन्नी, जैन धर्म में दिगम्बर-श्वेताम्बर, बौद्ध धर्म में हीनयान-महायान, सिक्खों में केशधारी-नामधारी तथा ईसाइयों में कैथोलिक-प्रोटेस्टेंट दृष्टिकोण वाले लोग पाये जाते हैं।
40. भूस्खलन को रोकने के कोई तीन उपाय बताएं।
उत्तर – (i) भूस्खलन वाले क्षेत्रों में वृक्षारोपण अधिक करना चाहिए।
(ii) तीव्र ढाल को कम करने के लिए सीढ़ीनुमा खेत बना देना चाहिए।
(iii) भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सड़कों के किनारे तथा गाँवों के किनारे प्रतिरोध दीवार को बनाना चाहिए।
(iv) पहाड़ी ढलानों पर घास, झाड़ियाँ और अन्य पौधों को लगाना जिससे मिट्टी को स्थिर रखने में सहायता मिलती है।
41. स्थाई बंदोबस्त के दोषों का वर्णन करें।
उत्तर – (i) जमींदार किसानों पर बहुत अधिक अत्याचार करने लगे।
(ii) सरकार की आय निश्चित हो गई थी, परन्तु उसका खर्चा लगातार बढ़ रहा था। इसलिए सरकार को लगातार हानि होने लगी।
(iii) करों का बोझ उन लोगों पर पड़ने लगा जो खेती नहीं करते थे।
(iv) सरकार का किसानों के साथ कोई सीधा सम्पर्क न रहा।
(v) इस बन्दोबस्त ने बहुत से ज़मींदारों को आलसी तथा ऐश्वर्यप्रिय बना दिया।
भाग ङ – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (5 अंक)
42. भारतीय संविधान में नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों के बारे में बताइए।
उत्तर – संविधान द्वारा नागरिक को छः मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं, जो निम्न हैं :
1. समानता का अधिकार – भारतीय संविधान में कानून के सामने सभी नागरिक समान हैं। धर्म, जाति, लिंग, भाषा, जन्म आदि की दृष्टि से किसी भी तरह की असमानता को नहीं माना गया है।
2. स्वतंत्रता का अधिकार – भारतीय नागरिकों को भाषण देने, शान्तिपूर्ण सम्मेलन करने, इच्छानुसार व्यापारव्यवसाय करने, किसी भी धर्म का पालन करने आदि की स्वतन्त्रता है।
3. शोषण के विरुद्ध अधिकार – अगर किसी भी व्यक्ति का शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, आर्थिक या किसी भी तरह का शोषण किया जाता है, तो उसके विरुद्ध यह व्यक्ति कानून की सहायता लेकर शोषण से मुक्त हो जाता है।
4. धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार –व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को अपना सकता है, उसका पालन कर सकता है।
5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार – इस अधिकार के अन्तर्गत भारत के नागरिकों को अपनी भाषा, लिपि तथा संस्कृति को सुरक्षित रखने तथा उसका विकास करने का अधिकार है।
6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार – इस अधिकार के अनुसार प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार दिया गया है कि यदि उपरिवर्णित पाँच अधिकारों में से किसी भी अधिकार पर आक्षेप किया जाये या उससे छीना जाये, चाहे वह सरकार की ओर से ही क्यों न हो, तो वह सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय से न्याय की माँग कर सकता है।
43. 1857 ईस्वी की महान क्रांति के लिए उत्तरदाई कारणों का विस्तार से बताएं।
उत्तर : (i) राजनीतिक कारण – लॉर्ड डलहौजी की सहायक संधि और डलहौजी की लेफ्ट नीति से भारतीय शासकों में असंतोष फैला हुआ था जो 1857 की क्रांति का एक कारण रहा। नाना साहेब की पेंशन बंद होने के कारण वह अंग्रेजों के विरुद्ध हो गए। जमीदार तथा सरदार की भूमि छीन लेने के कारण वह भी अंग्रेजों के खिलाफ हो गए। सातारा तथा नागपुर की रियासतें अंग्रेजी साम्राज्य में मिला दी गई थी और भारतीय शासक अंग्रेजों के शत्रु बन गए।
(ii) आर्थिक कारण – इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के फलस्वरुप मशीन माल सस्ता हो गया। जिसके कारण अंग्रेजी माल तो अधिक बिकने लगा परंतु भारतीय माल नहीं बिकने के कारण भारतीय उद्योग बंद हो गए। अंग्रेजों की व्यापारिक नीति ने भारत के व्यापार संघ को उनके खिलाफ खड़ा होने पर मजबूर कर दिया। भारत के माल पर अंग्रेज भारी कर वसूलने लगे जिसके कारण भारतीय माल महंगा हो जाता था महंगा होने के कारण भारतीय माल को विदेशों में नहीं खरीदा जाता था और भारतीय व्यापार संघ को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। भारतीय जनता पर इतना कर लगा दिया गया की परेशान होकर उन्होंने विद्रोह का मार्ग अपनाया।
(iii) सामाजिक तथा धार्मिक कारण – अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के कारण भारतवासियों में असंतोष उत्पन्न हो गया। अंग्रेज अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ हिंदू धर्म के ग्रंथों की घोर निंदा करते थे जिससे भारतीय लोग क्रोधित हो उठे।
(iv) सैनिक कारण – 1856 ई. में अंग्रेजों द्वारा एक सैनिक कानून बनाया गया जिसमें हिंदू सैनिक को समुद्र पार जाना था और भारतीय जनता इसे अपने धर्म के विरुद्ध समझती थी। परेड के समय अभद्र व्यवहार करना तथा भारतीय सैनिकों को बहुत कम वेतन देना।
(v) तत्कालिक कारण – सैनिकों को ऐसे कारतूस दिए गए जिन्हें मुंह से काटना पड़ता था और इन पर गाय तथा सूअर की चर्बी लगी होती थी। बैरकपुर छावनी के कुछ सैनिकों ने इसका प्रयोग करने से इंकार कर दिया। मंगल पांडे नामक सैनिक जिनका नाम आज भी लिया जाता है उन्होंने क्रोध में आकर एक अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी इसलिए उन्हें फांसी से लटका दिया गया। इससे सैनिकों के मन में विद्रोह की भावना फैल गई।
44. उद्योगों के अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्वों का वर्णन करे।
उत्तर – उद्योगों के अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कई मुख्य तत्व होते हैं। ये तत्व यह निर्धारित करते हैं कि उद्योग कहां स्थापित होंगे और उनकी उत्पादन क्षमता कितनी प्रभावी होगी। यहाँ कुछ प्रमुख तत्वों का वर्णन किया गया है :
(i) कच्चा माल – उद्योग के लिए आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। उदाहरण के लिए, लोहे और इस्पात उद्योग आमतौर पर उन स्थानों के पास स्थापित होते हैं जहाँ लौह अयस्क उपलब्ध हो।
(ii) श्रम – उद्योगों को श्रमिकों की आवश्यकता होती है। इसलिए, श्रमिकों की उपलब्धता और उनकी दक्षता भी महत्वपूर्ण होती है। उन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करना फायदेमंद होता है जहाँ सस्ते और कुशल श्रमिक उपलब्ध हों।
(iii) बाजार – उत्पादित वस्तुओं को बेचने के लिए बाजार की निकटता भी एक महत्वपूर्ण तत्व है। बाजार के पास होने से परिवहन लागत कम होती है और उत्पादों की तेजी से बिक्री हो सकती है।
(iv) परिवहन सुविधाएँ – कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल के वितरण के लिए परिवहन सुविधाएँ महत्वपूर्ण हैं। अच्छी सड़कें, रेलमार्ग, बंदरगाह और हवाई अड्डे उद्योगों की स्थापना के लिए लाभदायक होते हैं।
(v) जल आपूर्ति – कई उद्योगों को बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, जैसे कि कपड़ा, रसायन, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग। इसलिए, उद्योगों को उन क्षेत्रों में स्थापित करना महत्वपूर्ण होता है जहाँ पर्याप्त जल आपूर्ति उपलब्ध हो।
(vi) भूमि और भवन – उद्योगों के लिए पर्याप्त और उपयुक्त भूमि उपलब्ध होना आवश्यक है। भूमि की कीमत, स्थल की स्थिरता, और भवन निर्माण की सुविधा भी महत्वपूर्ण होती है।
(vii) जलवायु – कुछ उद्योगों को विशेष जलवायु की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, कपास उद्योग को शुष्क जलवायु की जरूरत होती है।