Haryana Board (HBSE) Class 7 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 PDF Download. SAT (Student Assessment Test). HBSE Class 7 Social Science SAT Question Paper 2025. Haryana Board Class 7 Social Science Students Assessment Test 2025. HBSE Class 7th Social Science SAT 2025 Answer. Haryana Board Class 7 Students Assessment Test. Haryana Board Class 7 Social Science SAT Paper 2025 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान SAT पेपर 2025.
Haryana Board Class 7 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-8) carry 1 mark each.
• Questions (9-10) carry 2 marks each.
• Question (11) carry 3 marks.
• Question (12) carry 5 marks.
1. असमानता का आधार क्या है?
(a) जाति
(b) धर्म
(c) आर्थिक स्थिति
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d) उपर्युक्त सभी
2. आम तौर पर स्वास्थ्य को माना जाता है :
(a) चोटों से मुक्त रहने की क्षमता
(b) बीमारियों से मुक्त रहने की क्षमता
(c) a और b दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c) a और b दोनों
3. बंगाल का कौन-सा शासक हर्षवर्धन का समकालीन था?
(a) शशांक
(b) पुलकेशिन-I
(c) भास्कर वर्मा
(d) ध्रुव सेन
उत्तर – (a) शशांक
4. माम्मलपुरम का दूसरा नाम क्या है?
(a) महाबलीपुरम
(b) उज्जयिनी
(c) मदुरै
(d) कल्याणी
उत्तर – (a) महाबलीपुरम
5. पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
(a) सिमा
(b) सिलिका
(c) पर्पटी (सिएल)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c) पर्पटी (सिएल)
6. त्रिपक्षीय संघर्ष ………….. पर अधिकार करने के लिए हुआ था।
उत्तर – कन्नौज
7. विधानसभा के सदस्य को ………….. कहा जाता है।
उत्तर – विधायक
8. महासागर की पर्पटी को …………. कहा जाता है।
उत्तर – महासागरीय भूपर्पटी
9. हर्षचरित के रचियता कौन है?
उत्तर – हर्षचरित के रचियता बाणभट्ट है। ये सातवी सदी के कवि थे तथा राजा हर्षवर्धन के समकालीन थे।
10. अपक्षय और अपरदन में अंतर स्पष्ट करो?
उत्तर : अपक्षय – वह प्रक्रिया जिसमें चट्टान छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती है।
• अपरदन – जल के कारण मिट्टी का बह जाना अपरदन कहलाता है।
11. विधायक और मंत्री में क्या भेद है?
उत्तर : विधायक – विधायक (MLA) एक राज्य विधानसभा का सदस्य होता है। उसका मुख्य कार्य अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और मुद्दों को विधानसभा में उठाना होता है। विधायक राज्य सरकार की नीतियों और विधेयकों पर चर्चा और मतदान में भाग लेते हैं।
• मंत्री – मंत्री (Minister) एक सरकार के सदस्य होते हैं जो विशेष विभाग या मंत्रालय के प्रभारी होते हैं। मंत्रियों का चयन आमतौर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है, और उनका कार्य संबंधित विभाग की नीतियों और कार्यों का प्रबंधन करना होता है। मंत्रियों की नियुक्ति सरकार के कार्यकाल के दौरान होती है और वे आमतौर पर विधायक भी होते हैं, लेकिन सभी विधायक मंत्री नहीं होते।
12. लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार महत्त्वपूर्ण है क्योंकि :
• यह समानता की अवधारणा पर आधारित है। समस्त वयस्क नागरिक, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, मत देने का अधिकार रखते हैं, चाहे वे किसी भी पृष्ठभूमि के हों।
• किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, जाति, वंश, जन्म स्थान और लिंग के आधार पर मताधिकार देने में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।
• यह लोकतंत्र के महत्त्वपूर्ण आयामों में से एक है।
• यह सरकार को जनता के प्रति उत्तरदायी बनाता है तथा लोकतंत्र में जनता की गरिमा और महत्त्व को सुनिश्चित करता है।
• जब सभी वयस्क नागरिक चुनावों में भाग लेते हैं, तो सरकार की वैधता और स्थिरता को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि यह सरकार को जनसंपर्क और समर्थन की पुष्टि करता है।