Haryana Board (HBSE) Class 7 Social Science Half Yearly Question Paper 2024 PDF Download. HBSE Class 7 Social Science Half Yearly Question Paper 2024. Haryana Board Class 7 Social Science Half Yearly Exam 2024. HBSE Class 7th Social Science Half Yearly Paper 2024 Answer. Haryana Board Class 7 Half Yearly Paper PDF Download. Haryana Board Class 7 Social Science Half Yearly Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024.
Haryana Board Class 7 Social Science Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-13) carry 2 marks each.
• Questions (14-16) carry 3 marks each.
• Questions (17-19) carry 5 marks each.
1. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 21 जून
(b) 7 जुलाई
(c) 21 जुलाई
(d) 5 जून
उत्तर – (d) 5 जून
2. माम्मलपुरम का दूसरा नाम क्या है?
(a) महाबलीपुरम
(b) उज्जयिनी
(c) मदुरै
(d) कल्याणी
उत्तर – (a) महाबलीपुरम
3. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन-सी है?
(a) ऑक्सीजन
(b) नाइट्रोजन
(c) जल वाष्प
(d) कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर – (b) नाइट्रोजन
4. असमानता का आधार क्या है?
(a) जाति
(b) धर्म
(c) आर्थिक स्थिति
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d) उपर्युक्त सभी
5. हर्षवर्धन किस धर्म का प्रचारक था?
(a) जैनधर्म
(b) इस्लाम
(c) बौद्ध धर्म
(d) हिंदू धर्म
उत्तर – (c) बौद्ध धर्म
6. पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर – पर्पटी
7. भारत का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन-सा है?
उत्तर – नालंदा विश्वविद्यालय
8. विधानसभा के सदस्य को ………….. कहा जाता है।
उत्तर – विधायक
9. त्रिपक्षीय संघर्ष ………….. पर अधिकार करने के लिए हुआ था।
उत्तर – कन्नौज
10. महिलाओं के कार्य, पुरुषों के कार्य की तुलना में कम मूल्यवान होते हैं। (सही / गलत)
उत्तर – गलत
11. पृथ्वी के वायुमंडल को कितनी परतों में बांटा गया है?
उत्तर – पृथ्वी के वायुमंडल को पांच मुख्य परतों में बांटा गया है: क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, तापमंडल, बहिर्मंडल।
12. भूकंपीय तरंगे कितने प्रकार की होती है?
उत्तर – भूकंपीय तरंगे तीन प्रकार की होती हैं :
P तरंगें (अनुदैर्ध्य तरंगे)
S तरंगें (अनुप्रस्थ तरंगे)
L तरंगें (पृष्ठीय तरंगे)
13. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्या होता है?
उत्तर – यह एक लोकतंत्रीय समाज का अत्यंत महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसका अर्थ है कि सभी वयस्क (18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के) नागरिकों को वोट देने का अधिकार है, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।
14. कायांतरित शैल क्या है?
उत्तर – कायांतरित शैल आग्नेय तथा अवसादी शैल का बदला हुआ रूप है। गर्मी तथा दबाव के कारण आग्नेय तथा अवसादी शैल का रंग, रूप तथा रचना बदल जाती है इन्हें कायांतरित शैल कहते हैं।
15. नर्स के काम में महिलाओं की संख्या अधिक क्यों है?
उत्तर – महिलाएँ अच्छी नर्से हो सकती हैं, क्योंकि वे अधिक सहनशील और विनम्र होती हैं। इसे परिवार में स्त्रियों की भूमिका के साथ मिलाकर देखा जाता है। रोगियों को, जो रोग से पीड़ित हैं, उन्हें घर जैसा स्नेह मिलना चाहिए, जो कि नर्स के रूप में महिलाओं में मौजूद होता है।
16. ज्वार-भाटा क्या हैं?
उत्तर – ज्वार-भाटा (Tides) एक प्राकृतिक घटना है जो मुख्य रूप से पृथ्वी, चंद्रमा, और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बलों के प्रभाव से होती है। यह घटना समुद्र के जलस्तर में नियमित बदलाव के रूप में प्रकट होती है। ज्वार भाटा समुद्र में आता हैं अर्थात जब समुद्र का पानी अपनी औसत से ऊपर उठता हैं, तो उसे हम ज्वार कहते हैं और जब वह अपनी औसत सतह से नीचे चला जाता हैं, तो उसे हम भाटा कहते हैं। समुद्र का पानी सामान्य सतह से दिन में दो बार ऊपर उठ जाता हैं और दो बार नीचे चला जाता हैं। पानी के ऊपर और नीचे जाने की प्रक्रिया को ही हम ज्वार-भाटा कहते हैं।
17. विधायक और मंत्री में क्या भेद है?
उत्तर : विधायक – विधायक (MLA) एक राज्य विधानसभा का सदस्य होता है। उसका मुख्य कार्य अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और मुद्दों को विधानसभा में उठाना होता है। विधायक राज्य सरकार की नीतियों और विधेयकों पर चर्चा और मतदान में भाग लेते हैं।
• मंत्री – मंत्री (Minister) एक सरकार के सदस्य होते हैं जो विशेष विभाग या मंत्रालय के प्रभारी होते हैं। मंत्रियों का चयन आमतौर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है, और उनका कार्य संबंधित विभाग की नीतियों और कार्यों का प्रबंधन करना होता है। मंत्रियों की नियुक्ति सरकार के कार्यकाल के दौरान होती है और वे आमतौर पर विधायक भी होते हैं, लेकिन सभी विधायक मंत्री नहीं होते।
18. हर्षवर्धन ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए क्या किया?
उत्तर – उसने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अनेक कार्य किये :
(i) उसने अहिंसा का पालन किया तथा पशु वध को बंद कर दिया
(ii) हर्षवर्धन ने कई बौद्ध मठों का निर्माण करवाया
(iii) उसने बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए विदेश में भी राजदूत भेजें
(iv) उसने कई देशों की यात्रा करते हुए नालंदा पहुंचकर 2 साल तक वहां शिक्षा ग्रहण की
(v) दक्षिण भारत में घूमने के पश्चात 644 ईस्वी में चीन पहुंचा। वहां पर उसने भारत की यात्रा का संपूर्ण वृतांत लिखा
(vi) हर्षवर्धन बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए प्रत्येक वर्ष बौद्ध सभा का आयोजन करवाता था।
19. प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों की विशेषताओं का विश्लेषणात्मक वर्णन करें?
उत्तर – प्राचीन भारत के कुछ प्रमुख शिक्षा केंद्र निम्नलिखित हैं- तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, वाल्लभी।
प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों की निम्नलिखित विशेषताएँ थीं :
(i) विविधता – इन केंद्रों में विभिन्न विषयों और विज्ञानों की शिक्षा दी जाती थी, जिससे छात्रों को बहुमुखी शिक्षा मिलती थी।
(ii) अंतरराष्ट्रीय आकर्षण – इन शिक्षा केंद्रों की प्रतिष्ठा दूर-दूर तक फैली थी, जिससे विदेशी छात्र भी यहाँ शिक्षा प्राप्त करने आते थे।
(iii) उन्नत शिक्षा पद्धति – शिक्षा के लिए चर्चा, वाद-विवाद, और तर्क का उपयोग किया जाता था, जिससे गहन ज्ञान और समझ विकसित होती थी।
(iv) धार्मिक और सांस्कृतिक अध्ययन – शिक्षा में धर्म, दर्शन, और संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थान था, जिससे समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता था।
(v) गुरुकुल प्रणाली – शिक्षा गुरुकुल प्रणाली के माध्यम से दी जाती थी, जिसमें छात्र गुरु के आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे। इस प्रणाली में व्यक्तिगत और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता था।
(vi) आधारभूत संरचना – विश्वविद्यालयों और शिक्षा केंद्रों में विशाल पुस्तकालय, छात्रावास, और अध्ययन हॉल होते थे, जो शिक्षा के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करते थे।