Haryana Board Class 6 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 6 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 PDF Download. SAT (Students Assessment Test). HBSE Class 6 Social Science SAT Question Paper 2025. Haryana Board Class 6 Social Science Students Assessment Test 2025. HBSE Class 6th Social Science SAT 2024 Answer. Haryana Board Class 6 Students Assessment Test. Haryana Board Class 6 Social Science SAT Paper 2025 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान SAT पेपर 2025.

Haryana Board Class 6 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-8) carry 1 mark each.
• Questions (9-10) carry 2 marks each.
• Question (11) carry 3 marks.
• Question (12) carry 5 marks.

1. क्षुद्रग्रह कौन-से दो ग्रहों की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?
(a) शनि और बृहस्पति
(b) मंगल और बृहस्पति
(c) पृथ्वी और मंगल
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर – (b) मंगल और बृहस्पति

2. हमारे झगड़ों का निपटारा कौन करता है?
(a) अस्पताल
(b) संसद
(c) न्यायालय
(d) सरकार
उत्तर – (c) न्यायालय

3. लोकतंत्र में शक्तियां किसके हाथ में होती है?
(a) राजा के
(b) लोगों के
(c) मंत्री के
(d) मुख्यमंत्री के
उत्तर – (b) लोगों के

4. ऋग्वेद में सूक्तों की संख्या कितनी है?
(a) 1000
(b) 1028
(c) 1050
(d) 5000
उत्तर – (b) 1028

5. BC का अर्थ है :
(a) बिफोर क्राइस्ट
(b) बिफोर कॉमन
(c) बिटवीन कॉमन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a) बिफोर क्राइस्ट (Before Christ)

6. भीमराव अंबेडकर का भारत के संविधान निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान था। (सही / गलत)
उत्तर – सही

7. मकर रेखा …………. पर स्थित है।
उत्तर : 23.5° दक्षिणी अक्षांश

8. …………… नगर की खुदाई में बन्दरगाह के अवशेष मिले हैं।
उत्तर – लोथल (गुजरात)

9. पृथ्वी को एक अनोखा ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर – पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है, क्योंकि :
• जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती हैं।
• पृथ्वी पर जल उपलब्ध है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।
• पृथ्वी पर जीवनदायी ऑक्सीजन गैस और ओजोन परत पाई जाती है।

10. महाभारत काल के आर्थिक जीवन पर एक लघु टिप्पणी लिखें।
उत्तर – महाभारत काल में पशुपालन लोगों की आय का साधन था। इस काल में शिल्प भी एक व्यवसाय था। जल व थल दोनो मार्गों से व्यापार होता था। व्यापारी वर्ग उन्नत था।

11. महाभारत के शांतिपर्व में राजा की उत्पत्ति के बारे में क्या बताया गया है?
उत्तर – शांति पर्व में लिखा है कि प्रारम्भ में राजा नहीं था।
• जब समाज में अराजकता हुई तो राजा की आवश्यकता हुई।
• राजा व प्रजा के बीच समझौता हुआ जिसमे प्रजा ने राजा को कर देना स्वीकार किया और राजा ने प्रजा की रक्षा का वचन दिया।

12. भारत में कौन-कौन सी विविधताएँ है और ऐसी कौन-सी बात है जो भारत को एकता के सूत्र में बांधती है?
उत्तर – धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की विविधता के होने के बावजूद इस विशाल देश में एक अद्भुत एकता व्याप्त रहती है। विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। भारत की राष्ट्रीय एकता के प्रमुख कारक निम्नलिखित : भौगोलिक बनावट, भारत का स्वतन्त्रता संग्राम, भारतीय संविधान, सांस्कृतिक एकता तथा क्षेत्रीय अन्तर्निर्भरता आदि।

अथवा

ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर – ग्रह और तारे में निम्नलिखित अंतर है :

ग्रह तारे
1. ग्रह टिमटिमाते नहीं हैं। 1. तारे टिमटिमाते हैं।
2. इनका अपना प्रकाश नहीं होता। 2. इनका अपना प्रकाश होता है।
3. ये सूर्य के चारों और निश्चित कक्षा में चक्कर लगाते हैं। 3. ये अपने अक्ष के ईद-गिर्द चक्कर लगाते हैं।
4. इन्हे दूरबीन से देखा जा सकता है। 4. ये सभी दूरबीन से भी दिखाई नहीं देते।
5. ग्रह सामान्यतः तारे से छोटे होते हैं। 5. सामान्य रूप में तारे ग्रह से काफी बड़े होते हैं।

 

Leave a Comment

error: