Haryana Board (HBSE) Class 6 Hindi Question Paper 2024 PDF Download. HBSE Class 6 Hindi Question Paper 2024. Haryana Board Class 6th Hindi Question Paper 2024. Class 6 Hindi Paper 2024 Haryana Board. HBSE Class 6th Hindi Question Paper 2024 with Answer. Haryana Board Class 6th Hindi Question Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 6 हिन्दी पेपर 2024.
Haryana Board Class 6 Hindi Question Paper 2024 Answer Key
भाग क – बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)
1. ‘अक्षरों का महत्व’ निबंध के अनुसार पुराने जमाने के लोग अक्षरों के बारे में क्या सोचते थे?
(क) अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने नहीं की है
(ख) अक्षरों की खोज आदमी ने की है
(ग) अक्षरों की खोज अनेक देशों ने की है
(घ) अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है
उत्तर – (घ) अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है
2. ‘पार नजर के’ पाठ के अनुसार मंगल ग्रह का संतुलन क्यों बिगड़ गया है?
(क) मंगल में परिवर्तन के कारण
(ख) आकाश में परिवर्तन के कारण
(ग) सूर्य में परिवर्तन के कारण
(घ) प्रकृति में परिवर्तन के कारण
उत्तर – (ग) सूर्य में परिवर्तन के कारण
3. ‘साथी हाथ बढ़ाना’ गीत के अनुसार एक के साथ एक मिलकर कौन-सी वस्तु पर्वत बन सकती है?
(क) जर्रा
(ख) राई
(ग) कतरा
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (ख) राई
4. ‘वह चिड़िया जो’ पाठ के अनुसार ‘चढ़ी नदी’ का क्या अर्थ है?
(क) बहुत ज्यादा पानी वाली नदी
(ख) पहाड़ों पर बहती हुई नदी
(ग) लंबी एवं चौड़ी नदी
(घ) चिड़िया के मन की नदी
उत्तर – (क) बहुत ज्यादा पानी वाली नदी
5. खूब है गोकि! इस वाक्य में किस विराम चिह्न का प्रयोग किया गया है?
(क) पूर्ण विराम
(ख) अल्प विराम
(ग) विस्मयादिबोधक
(घ) प्रश्नवाचक
उत्तर – (ग) विस्मयादिबोधक
6. ‘वन के मार्ग में’ कविता के अनुसार राम और सीता के साथ वन में कौन गया?
(क) लक्ष्मण
(ख) भरत
(ग) शत्रुघ्न
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) लक्ष्मण
7. ‘संसार पुस्तक है’ पाठ के अनुसार चमकीले रोड़ को चमकीला बनाने में किसका हाथ है?
(क) शैतान का
(ख) पहाड़ का
(ग) दरिया का
(घ) बालू का
उत्तर – (ग) दरिया का
8. ‘लोकगीत’ निबंध के अनुसार लोकगीत में क्या आकर्षक होते हैं?
(क) बोल
(ख) विराम
(ग) रचना
(घ) राग
उत्तर – (घ) राग
9. ‘जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ के अनुसार लेखिका के टहनी पर हाथ रखते ही किस के मधुर स्वर कानों में गूंजने लगते हैं?
(क) कोयल के
(ख) कबूतर के
(ग) चिड़िया के
(घ) तोते के
उत्तर – (ग) चिड़िया के
10. ‘झांसी की रानी’ कविता के अनुसार लक्ष्मीबाई के पित्ता का क्या नाम था?
(क) अघोरीपन्त
(ख) बाजीराव ठाकुर
(ग) कंवर सिंह
(घ) मोरोपंत
उत्तर – (घ) मोरोपंत
11. ‘नौकर’ पाठ के अनुसार गांधीजी लालटेन में तेल समाप्त होने पर किस वस्तु की रोशनी में काम पूरा करते थे?
(क) सूरज की रोशनी में
(ख) चंद्रमा की रोशनी में
(ग) तारों की रोशनी में
(घ) बल्ब की रोशनी में
उत्तर – (ख) चंद्रमा की रोशनी में
12. ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ पाठ के अनुसार माँ के आंचल की छाया में बच्ची कैसा महसूस करती है?
(क) उदास
(ख) निर्भय
(ग) भयभीत
(घ) दुखी
उत्तर – (ख) निर्भय
13. ‘पुचकारकर’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) हंसकर
(ख) प्यार से
(ग) डर कर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (ख) प्यार से
14. पर्णकुटी का अर्थ है :
(क) शिलाखंड
(ख) वनवासी
(ग) पत्तों की कुटिया
(घ) अनुष्ठान
उत्तर – (ग) पत्तों की कुटिया
15. महर्षि वशिष्ठ कौन थे?
(क) एक राजा
(ख) एक शिक्षक
(ग) राजा दशरथ के राजगुरु
(घ) सेनापति
उत्तर – (ग) राजा दशरथ के राजगुरु
भाग ख – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)
16. मिट्टी का गहरा अंधकार, डूबा है उसमें एक बीज, रेखांकित शब्द का विलोम शब्द बताएं।
उत्तर – प्रकाश
17. ‘बचपन’ पाठ के अनुसार बताएं कि यह पंक्ति किसने, किसको कही “याद आ गया वह टोपा, काली फ्रेम का चश्मा और लंगूर के सूरत!”
उत्तर – लेखिका के चचेरे भाई ने लेखिका को
18. ‘साथी हाथ बढ़ाना’ पाठ के अनुसार ‘अपना दुख भी एक साथी होता है’। हां या नहीं में उत्तर दे।
उत्तर – हां
19. ‘अक्षरों का महत्व’ निबंध के अनुसार समाचार पत्रों और पुस्तकों के छपने के मूल में क्या रहता है?
उत्तर – अक्षर
20. ‘नौकर’ पाठ के अनुसार “गांधीजी में हर प्रकार का काम करने की अद्भुत शक्ति और क्षमता थी”। यह कथन सत्य है या असत्य।
उत्तर – सत्य
21. ‘संत शिरोमणि रविदास’ पाठ के अनुसार रविदास की माता का क्या नाम था?
उत्तर – कलसा देवी
22. “खूब लड़ी मर्दानी वह तो ………” वाक्य को पूरा करें।
उत्तर – झांसी वाली रानी थी
23. ‘टिकट अलबम’ पाठ के अनुसार किसने नागराजन के लिए सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था?
उत्तर – नागराजन के मामा ने
24. अयोध्या किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – सरयू नदी
भाग ग – अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न (2 अंक)
25. रानी कैकेयी ने वन गमन के समय राम, लक्ष्मण व सीता को पहनने के लिए क्या दिया?
उत्तर – रानी कैकेयी ने वन गमन के समय राम, लक्ष्मण व सीता को पहनने के लिए वल्कल वस्त्र (वृक्ष की छाल से बने कपड़े) दिए।
26. ‘चाँद से थोड़ी सी गप्पे’ पाठ के अनुसार ‘यह मरज आपका अच्छा ही नहीं होने में आता है’। इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि के अनुसार चाँद को कोई बीमारी है जिसके कारण ये घटते है तो घटते ही चले जाते है और बढ़ते है तो बढ़ते ही चले जाते है। ये बीमारी ठीक होने का नाम नही ले रही है।
27. ‘संसार पुस्तक है’ पाठ के अनुसार लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?
उत्तर – लेखक ने पेड़-पौधों, पत्थरों, नदियों, जंगलों, हड्डियों आदि को प्रकृति का अक्षर कहा है।
28. ‘जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ के अनुसार अपनी अँगुलियों के बीच लेखिका क्या महसूस करती है?
उत्तर – लेखिका अपनी अँगुलियों के बीच झरने के पानी को बहते हुए महसूस करती हैं।
29. कैकयी ने राजा दशरथ से कौन-से दो वर मांगे?
उत्तर – कैकयी ने राजा दशरथ से, भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा।
30. ‘बचपन ‘पाठ के अनुसार चश्मा उतार कर लेखिका को कैसा महसूस होता था?
उत्तर – लेखिका को चश्मे की आदत बन गई थी। लेखिका कहती है कि चश्मा उसके चेहरे के साथ घुल-मिल गया है, जब कभी चश्मे को उतारती तो उसे अपना चेहरा खाली-खाली लगने लगता था।
भाग घ – लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक)
31. ‘बचपन पाठ’ के आधार पर बताए कि लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती है?
उत्तर – बचपन में इतवार की सुबह लेखिका अपने मोजे धोती थी, फिर जूतों पर पॉलिश करके उसे कपड़े या ब्रश से रगड़कर चमकाती थी।
32. वन में विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को कौन-सी विद्या सिखाई?
उत्तर – विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को ‘बला-अतिबला’ नाम की विद्याएँ सिखाई थी। बला और अतिबला वह विद्यायें थीं, जिनको सीखने पर राम-लक्ष्मण विशिष्ट शक्तियों से युक्त हो गए थे।
33. छोटु को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर – छोटू को या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से होता हुआ ज़मीन पर जाने का एक रास्ता था, आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी।
34. ‘ऐसे-ऐसे’ पाठ के अनुसार मोहन की माँ क्यों घबरा रही थी?
उत्तर – माँ का घबराना स्वाभाविक था क्योंकि मोहन कुछ बताता ही नहीं था बस ऐसे-ऐसे किए जा रहा था। माँ ने सोचा पता नहीं यह कौन-सी बीमारी है और कितनी भयंकर है। इसलिए मोहन की माँ घबरा गई थी।
35. ‘नादान दोस्त’ पाठ के अनुसार केशव ने श्यामा से चिथड़े, टोकरी और दाना-पानी मँगाकर कार्निस पर क्यों रखे थे?
उत्तर – कार्निस पर चिड़िया के अंडे थे। केशव और श्यामा ने सोचा कि अंडों से बच्चे निकल आए होंगे। उन्हें धूप से बचाने के लिए छत बनाना था इसलिए टोकरी मँगाई गई। चिथड़ों से उनके लिए गद्दी बनाई गई। दाना-पानी मँगाकर उनकी भूख मिटाने का प्रबंध किया गया। प्याली में खाने के लिए दाना और पानी रख दिया।
36. ‘नौकर’ निबंध के अनुसार आश्रम में काम कराने का गांधी जी ने कौन-सा तरीका अपनाया था?
उत्तर – गांधी जी अपना काम स्वयं करना पंसद करते थे, वे आश्रम का कार्य भी करते थे तथा दूसरे से काम लेने में सख्ती भी बरतते थे। गांधी जी को काम करता देखकर बाकी लोगों को ऐसे ही बैठे रहना अच्छा नहीं लगता था तथा वे लज्जित होकर काम करने लग जाते थे।
37. ‘टिकट अलबम’ पाठ के अनुसार अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?
उत्तर – अलबम चुराते समय राजप्पा का मन घबरा रहा था, उसका पूरा शरीर जल रहा था, गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था, क्योंकि उसे यह पता था कि वह गलत कर रहा है और ऐसा करने से वह पकड़ा जाएगा।
भाग ङ – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (5 अंक)
38. ‘बचपन’ पाठ के अनुसार लेखिका का पिछली सदी के बारे में क्या अनुभव रहा था?
उत्तर – लेखिका को पिछली सदी में केवल एक गाड़ी याद थी जिसकी रफ्तार तेज़ थी। तब कभी-कभी हवाई जहाज़ दिखाई देते थे। जब उनकी आवाज़ सुनाई देती, बच्चे उन्हें देखने के लिए घर से बाहर दौड़े आते थे। जहाज़ को उड़ता देख उन्हें ऐसे लगता था जैसे कोई बड़े शरीर वाला पक्षी पंख फैलाकर आकाश में उड़ रहा हो। वह बहुत तेज़ी से उड़ता था और देखते ही देखते वह नज़रों से ओझल हो जाता था।
39. ‘पार नज़र के’ पाठ के अनुसार छोटू के पापा ने सुरंग में जाने की इजाजत छोटू को क्यों नहीं दी थी?
उत्तर – छोटू कम उम्र का एक बच्चा था जिसको सुरंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह अभी इतना पढ़ा-लिखा नहीं था कि सुरंग के अंदर जाकर तकनीकों को समझ सके, ऐसे में सुरंग के अंदर छोटू का जाना खतरनाक हो सकता था। ये मुमकिन था वह किसी यंत्र के साथ छेड़छाड़ करने लगे या उसके साथ कुछ बुरा हो जाए इसलिए छोटू के पापा ने छोटू को सुरंग के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी थी
40. ‘साँस-साँस में बाँस सार’ पाठ के अनुसार इंसान के द्वारा हाथ से बनाई गई कलात्मक चीजों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – वैसे तो बाँस से बनी हुई सारी चीजें, जैसे- टोकरी, चटाई, बर्तन, आदि सभी आश्चर्यजनक लगते हैं, परन्तु बाँस से बनाई जाने वाली चीज़ों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ मुझे मछली पकड़ने वाला जाल (जकाई) लगी। असम में जकाई नामक विशेष जाल से मछली पकड़ी जाती है और इसे बाँस से बनाया जाता है। इसकी शंकू जैसी विशेष बनावट के कारण ये आश्चर्यजनक लगता है। इसकी बुनावट बहुत कठिन है, लेकिन इससे मछलियाँ जिस तरह फँसाई जाती हैं, वह भी बहुत आश्चर्यजनक है।
भाग च – नैतिक शिक्षा
41. हमें क्रोध क्यों नहीं करना चाहिए? (1 अंक)
उत्तर – क्रोध मानसिक शांति को भंग होती है और तनाव बढ़ता है। क्रोध के समय व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता है, जिससे समस्याएँ और बढ़ सकती हैं।
42. ‘जामुन का पेड़’ पाठ के आधार पर बुलबुल के दुःखी होने का क्या कारण था? (2 अंक)
उत्तर – बुलबुल की चोंच से जामुन गिर गया था, जिसे ढूँढ़ने पर भी वह तलाश नहीं कर पाई क्योंकि जामुन गीली मिट्टी में धँस गया था, इसलिए बुलबुल दुःखी थी।
43. राम प्रसाद बिस्मिल का खून क्यों खौल उठता था? (2 अंक)
उत्तर – राम प्रसाद बिस्मिल का खून ब्रिटिश सरकार के अत्याचारों को देखकर खौल उठता था।
44. पौराणिक दृष्टि से होली के त्योहार के साथ क्या घटना जुड़ी हुई हैं? (3 अंक)
उत्तर – हिरण्यकश्यप चाहता था कि सभी लोग उसकी पूजा करें, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था। इससे क्रोधित होकर, हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के कई प्रयास किए। अंततः, उसने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई। होलिका को वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन होने लगा और ये त्योहार मनाया जाने लगा।