Class 9 Social Science Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key

Class 9 Social Science Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key (NCERT Based)

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-16) carry 3 marks each.
• Questions (17-18) case study, carry 3 marks each.
• Question (19) carry 5 marks.
• Question (20) map, carry 5 marks.

1. 1897 में भयानक प्लेग कहा फैला था?
(A) दिल्ली
(B) पुणे
(C) मुंबई
(D) कोलकाता
उत्तर – (C) मुंबई

2. कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन कब हुआ?
(A) 1929
(B) 1930
(C) 1931
(D) 1932
उत्तर – (A) 1929

3. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(A) राजस्थान
(B) ओडिशा
(C) छत्तीसगढ़
(D) त्रिपुरा
उत्तर – (B) ओडिशा

4. निम्नलिखित में से कौन भारत में अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है?
(A) लोकसभा के सदस्य
(B) राज्यसभा के सदस्य
(C) विधान सभाओं के सदस्य
(D) पंचायत के सदस्य
उत्तर – (B) राज्यसभा के सदस्य

5. निम्नलिखित में से कौन-सी एक आर्थिक गतिविधि है?
(A) एक शिक्षक एक स्कूल में पढ़ा रहा है।
(B) एक शिक्षक अपने बेटे को पढ़ा रहा है।
(C) एक किसान जो स्वयं उपभोग के लिए अनाज पैदा करता है।
(D) एक माँ अपने बेटे को पाल रही है।
उत्तर – (A) एक शिक्षक एक स्कूल में पढ़ा रहा है।

6. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु …….……. था जो 2004 में सुनामी से जल मग्न हो गया।
उत्तर – इंदिरा पॉइंट

7. …………… को शहीदी दिवस मनाया जाता है।
उत्तर – 23 मार्च व 30 जनवरी

8. ‘लोकतंत्र’ शब्द की उत्पत्ति किन शब्दों से हुई है?
उत्तर – ‘लोकतंत्र’ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द ‘डेमोक्रेटिया’ से हुई है। ‘डेमोस’ का अर्थ है जनता और ‘क्रेटिया’ का अर्थ है शासन। इसलिए इसका अर्थ है जनता द्वारा शासन।

9. केसरी नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने किया?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने

10. अभिकथन (A) : हिमालय को युवा वलित पर्वत के रूप में जाना जाता है।
कारण (R) : हिमालय का निर्माण भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव के कारण हुआ था।
(A) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
(B) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
(D) अभिकथन असत्य है लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर – (A) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।

11. कूका आंदोलन क्या था? कूका आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – कूका आंदोलन 19वीं शताब्दी के मध्य में पंजाब में सतगुरु राम सिंह (बाबा राम सिंह) के नेतृत्व में शुरू हुआ एक महत्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आंदोलन था। इसके अनुयायियों को नामधारी सिख कहा जाता था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सिख धर्म में सुधार लाना, सामाजिक कुरीतियों जैसे शराब, जुआ और अंधविश्वास को समाप्त करना और ब्रिटिश शासन के अत्याचारों का विरोध करना था।

12. आर्थिक गतिविधियों को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर – आर्थिक गतिविधियाँ वे सभी क्रियाएँ हैं जो लोग धन कमाने या जीविकोपार्जन के लिए करते हैं। इनमें वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, उपभोग, खरीद-बिक्री और वितरण शामिल है। ये गतिविधियाँ न केवल व्यक्ति और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आर्थिक गतिविधियों को तीन मुख्य क्षेत्रों में बाँटा जाता है: प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, खनन), द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग और विनिर्माण) और तृतीयक क्षेत्र (सेवाएँ जैसे बैंकिंग, परिवहन और स्वास्थ्य)। इस प्रकार, आर्थिक गतिविधियाँ व्यक्ति की जरूरतों की पूर्ति के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिरता और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

13. लोकतंत्र के कोई दो अवगुण लिखिए।
उत्तर – लोकतंत्र के प्रमुख अवगुण :
(i) निर्णय लेने में धीमता – लोकतंत्र में सभी नागरिकों की राय और बहुमत को ध्यान में रखा जाता है। इसके कारण निर्णय लेने की प्रक्रिया लंबी और जटिल हो सकती है। कभी-कभी इससे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है, और देश की आवश्यक नीतियाँ समय पर लागू नहीं हो पातीं।
(ii) भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग – लोकतंत्र में नेताओं और राजनीतिक दलों द्वारा सत्ता का कभी-कभी व्यक्तिगत स्वार्थ या भ्रष्ट तरीकों से दुरुपयोग किया जा सकता है। इससे जनता का विश्वास कम होता है, विकास प्रभावित होता है और शासन में अनियमितताएँ बढ़ सकती हैं।

14. मौसमी और प्रच्छन्न बेरोजगारी में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर : मौसमी बेरोज़गारी – मौसमी बेरोज़गारी तब होती है जब वर्ष के कुछ महीनों के दौरान लोग रोज़गार नहीं खोज पाते। भारत में कृषि कोई पूर्णकालिक रोज़गार नहीं है। यह मौसमी है। इस प्रकार की बेरोज़गारी कृषि में पाई जाती है। कुछ व्यस्त मौसम होते हैं जब बिजाई, कटाई, निराई और गहाई की जाती है। कुछ विशेष महीनों में कृषि पर आश्रित लोगों को अधिक काम नहीं मिल पाता।
• प्रच्छन्न बेरोज़गारी – प्रच्छन्न बेरोज़गारी में लोग नियोजित प्रतीत होते हैं जबकि वास्तव में वे उत्पादकता में कोई योगदान नहीं कर रहे होते हैं। ऐसा प्रायः किसी क्रिया से जुड़े परिवारों के सदस्यों के साथ होता है। काम में पाँच लोगों की आवश्यकता है किंतु उसमें आठ लोग लगे हुए हैं, जहाँ 3 लोग अतिरिक्त हैं। यदि इन 3 लोगों को हटा लिया जाए तो भी उत्पादकता कम नहीं होगी। ये 3 लोग प्रच्छन्न बेरोजगारी में शामिल हैं।

15. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवों के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीव मानव जीवन, पर्यावरण और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वन पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी हैं क्योंकि ये ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को संतुलित करते हैं, वर्षा को आकर्षित करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वनों से लकड़ी, ईंधन, औषधियाँ, फल और फूल जैसे संसाधन प्राप्त होते हैं, जबकि कीट, पक्षी और अन्य जानवर परागण और बीज प्रसार में मदद करते हैं। वन्यजीव हमें दूध, मांस, ऊन, खाल और औषधीय उत्पाद प्रदान करते हैं और पर्यटन, मनोरंजन तथा आर्थिक गतिविधियों में योगदान करते हैं। ये सभी जीव पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता को संरक्षित करने और मानव जीवन को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार, प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीव मानव जीवन, पृथ्वी के स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए अनिवार्य हैं।

16 भारतीय निर्वाचन क्षेत्र की किन्हीं तीन बदलती विशेषताओं की व्याख्या करें।
उत्तर – भारत में निर्वाचन प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएँ :
(i) मताधिकार – भारत में सभी नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त है। यह अधिकार हर नागरिक को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का अवसर देता है और सुनिश्चित करता है कि सभी की आवाज़ सुनी जाए।
(ii) गुप्त मतदान – मतदाता अपने मत का स्वतंत्र और गुप्त रूप से प्रयोग करते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई दबाव या प्रभाव मतदाता के निर्णय को प्रभावित न कर सके और चुनाव निष्पक्ष बने।
(iii) स्वतंत्र चुनाव – चुनाव स्वतंत्र रूप से करवाए जाते हैं और कोई भी योग्य नागरिक चुनाव लड़ सकता है। इससे लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता बनी रहती है और जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का वास्तविक अधिकार मिलता है।
(iv) प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली – भारत में लोकसभा और विधानसभाओं के लिए प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपनाई गई है, जिसमें जनता सीधे अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है। यह प्रणाली लोकतंत्र की मजबूती और जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करती है।

17. CASE STUDY : चुने गए जनप्रतिनिधियों की जो सभा संविधाननमक विशाल दस्तावेज को लिखने का काम करती है, उसे संविधान सभा कहा जाता है। भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई 1946 में हुए थे। संविधान सभा की पहली बैठक दिसंबर 1946 में हुई। इसके तुरंत बाद, देश दो हिस्सों- भारत की और पाकिस्तान में विभाजित हो गया। संविधान सभा भी दो हिस्सों में बट गई- भारत की संविधान सभा और पाकिस्तान की संविधान सभा। भारतीय संविधान लिखने वाली संविधान सभा में 299 सदस्य थे। संविधानसभा ने 26 नवंबर 1949 को अपना काम पूरा कर लिया। संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस दिन को चिह्नित करने के लिए, हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
प्रश्न :
(i) संविधान सभा किसे कहते है?
उत्तर – संविधान सभा चुने गए जनप्रतिनिधियों की वह सभा होती है जो संविधान बनाने का काम करती है।

(ii) संविधान सभा में कितने सदस्य थे?
उत्तर – भारतीय संविधान सभा में 299 सदस्य थे।

(iii) भारत का संविधान कब तैयार हुआ?
उत्तर – भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ।

18. CASE STUDY : एक काल्पनिक गांव पालमपुर की कहानी हमें किसी भी गांव में विभिन्न प्रकार की उत्पादन सम्बन्धी गतिविधियों के बारे में बताएगी। भारत के गाँवों में, खेती उत्पादन की प्रमुख गतिविधि है। अन्य उत्पादन गतिविधियों में, जिन्हें गैर-कृषि गतिविधियों कहा जाता है, लघु विनिर्माण, परिवहन, दुकानदारी आदि शामिल हैं। उत्पादन भूमि, श्रम, भौतिक पूंजी और मानवीय पूंजी को संयोजित करके संगठित किया जाता है, जिन्हें उत्पादन के कारकों के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न :
(i) भारत के गांवों में, मुख्य उत्पादन गतिविधि क्या है?
उत्तर – भारत के गांवों में मुख्य उत्पादन गतिविधि खेती (कृषि) है।

(ii) पालमपुर की कहानी एक …………….. गांव की है।
उत्तर – पालमपुर की कहानी एक काल्पनिक गांव की है।

(iii) उत्पादन के कारक कौन-कौन से है?
उत्तर – उत्पादन के कारक हैं: भूमि, श्रम, भौतिक पूंजी और मानवीय पूंजी।

19. उदारवादी नेता कौन थे? उनकी मुख्य माँगें क्या थी?
उत्तर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रारंभिक नेता अपनी नीतियों और दृष्टिकोण के कारण उदारवादी नेता के नाम से जाने गए। ये नेता ब्रिटिश शासन के प्रति सहयोगी थे और उनका उद्देश्य था कि भारतीयों को धीरे-धीरे ब्रिटिश शासन के अधीन स्वशासन प्राप्त हो। उदारवादी नेता संशोधनवादी और संवैधानिक उपायों पर विश्वास रखते थे और किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते थे। उनके दृष्टिकोण के अनुसार, प्रशासन और समाज में धीरे-धीरे सुधार लाकर ही लोकतांत्रिक संस्थाएँ और अधिकार स्थापित किए जा सकते हैं। प्रमुख उदारवादी नेताओं में सुरेन्द्र नाथ बनर्जी, फिरोजशाह मेहता, गोपाल कृष्ण गोखले और रोमेश चन्द्र दत्त शामिल थे।
• उनकी मुख्य माँगें :
(i) ब्रिटिश शासन के अधीन लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना।
(ii) प्रशासनिक सेवाओं में भारतीयों की अधिक-से-अधिक नियुक्ति।
(iii) भू-राजस्व और सेना के व्यय में कटौती।
(iv) सामान्य और तकनीकी शिक्षा का विस्तार।
(v) नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और न्यायपालिका में सुधार।

20. दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित करो :
(i) जलियाँवाला बाग हत्याकांड कहाँ हुआ था? (अमृतसर, पंजाब)
(ii) वह स्थान जहाँ से भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था? (मुंबई)
(iii) पाक जल डमरू मध्य (तमिलनाडु व श्रीलंका के मध्य भाग)
(iv) अनाईमुडी (केरल)
(v) चिल्का झील (उड़ीसा)
उत्तर –