Class 9 Social Science Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key

Class 9 Social Science Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key (NCERT Based)

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-15) carry 1 mark each.
• Questions (16-18) carry 2 marks each.
• Questions (19-21) carry 3 marks each.
• Questions (22-23) carry 5 marks each.

1. ‘थियोसोफिकल सोसायटी’ के संस्थापक कौन थे?
(a) श्रीमती एनी बेसेंट
(b) सर विलियम जॉन्स
(c) स्वामी विवेकानंद
(d) मेडलिन स्लेड
उत्तर – (a) श्रीमती एनी बेसेंट

2. ‘गदर पार्टी’ की स्थापना कब हुई?
(a) 1897 ई.
(b) 1913 ई.
(c) 1910 ई.
(d) 1942 ई.
उत्तर – (b) 1913 ई.

3. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर है ……….
(a) 97° 25′ ई
(b) 68° 7′ ई
(c) 77° 6′ ई
(d) 82° 32′ ई
उत्तर – (a) 97° 25′ ई

4. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ लगती हैं ………..
(a) चीन
(b) भूटान
(c) नेपाल
(d) म्यांमार
उत्तर – (c) नेपाल

5. पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है :
(a) अन्नाईमुडी
(b) कंचनजंगा
(c) महेंद्रगिरि
(d) खासी
उत्तर – (c) महेंद्रगिरि

6. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है :
(a) सतपुड़ा
(b) ब्रह्मगिरी
(c) अमरकंटक
(d) पश्चिमी घाट की ढलान
उत्तर – (c) अमरकंटक

7. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या तात्पर्य है?
(a) संपत्ति मालिकों को वोट देने का अधिकार
(b) महिलाओं को वोट देने का अधिकार
(c) सभी वयस्कों को वोट देने का अधिकार
(d) अश्वेतों को वोट देने का अधिकार
उत्तर – (c) सभी वयस्कों को वोट देने का अधिकार

8. संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ किसने पेश किया?
(a) डॉ. अम्बेडकर
(b) प. जवाहरलाल नेहरू
(c) अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर
(d) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर – (b) प. जवाहरलाल नेहरू

9. निम्नलिखित में से कौन भारत में अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है?
(a) विधान सभाओं के सदस्य
(b) लोकसभा के सदस्य
(c) राज्यसभा के सदस्य
(d) पंचायतों के सदस्य
उत्तर – (c) राज्यसभा के सदस्य

10. इनमें से कौन उत्पादन के लिए आवश्यक है?
(a) भूमि
(b) श्रम
(c) भौतिक और मानव पूंजी
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

11. बंगाल का विभाजन किस गवर्नर जनरल ने किया?
उत्तर – लार्ड कर्जन ने

12. देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
उत्तर – सिचाई के लिए, बिजली बनाने के लिए, पेयजल की आपूर्ति के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण हैं।

13. प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है?
उत्तर – जिस लोकतन्त्र में नागरिक प्रत्यक्ष रूप से कानून निर्माण के कार्य में भाग लेते हैं।

14. प्रस्तावना का क्या अर्थ है?
उत्तर – प्रस्तावना संविधान का परिचय या सार होता है। पूरे संविधान में क्या है? उसका सूक्ष्मतम रूप प्रस्तावना है।

15. ग्रामीण बेरोजगारी के कोई दो प्रकार लिखिए।
उत्तर – मौसमी बेरोजगारी, अदृश्य बेरोजगारी

16. ‘आर्य समाज’ आंदोलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर – आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आन्दोलन है, इसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने अप्रैल 1875 में बम्बई में की थी। इसका उद्देश्य वैदिक धर्म को पुन: शुद्ध रूप से स्थापित करने का प्रयास और पाश्चात्य प्रभाव को समाप्त करना था।

17. ‘मतदान के अधिकार’ का क्या महत्व है?
उत्तर – मतदान का अधिकार नागरिक का वह कानूनी अधिकार है जिसके द्वारा वह अपने प्रतिनिधि का चयन करता है। वोट मताधिकार द्वारा नागरिकों को प्रशासन तथा राजनीति में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है।

18. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए हरित क्रांति का क्या महत्व है?
उत्तर – भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए हरित क्रांति का महत्व :
• हरित क्रान्ति के कारण खाद्यान्नों के उत्पादन में कई गुणा वृद्धि हुई है।
• कृषि आधारित उद्योग तेजी से बढ़ने लगे हैं।
• कृषकों का जीवन स्तर ऊँचा हुआ है।

19. ‘काकोरी’ की घटना का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर – 9 अगस्त, 1925 ई. को लखनऊ जिले के गाँव काकोरी के रेलवे स्टेशन से चली सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को क्रांतिकारियों ने जंजीर खींच कर रोक लिया और सरकारी खजाने को लूट लिया। राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में यह योजना बनाई थी।

20. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के बीच अंतर करें।
उत्तर – पश्चिमी घाट उत्तर से दक्षिण तक अरब सागर के समांतर फैले है, जबकि पूर्वी घाट का विस्तार बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ है। पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी महेंन्द्र गिरी है इसके विपरीत पश्चिमी घार की सबसे ऊंची चोटी अनामुडी है। पश्चिमी घाट के पर्वत अधिक ऊंचे हैं।

21. जनसंख्या की गुणवत्ता की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या की गुणवत्ता साक्षरता दर, जीवन प्रत्याशा से निरूपित व्यक्तियों के स्वास्थ्य और देश के लोगों द्वारा प्राप्त कौशल निर्माण पर निर्भर करती है। यह देश की संवृद्धि दर निर्धारित करती है।

22. हिंद महासागर के शीर्ष पर भारत का केंद्रीय स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्यों?
उत्तर – हिंद महासागर के शीर्ष पर भारत की स्थिति केंद्रीय है। भारत को इस स्थिति का प्राचीन काल से लाभ मिलता रहा है। इस स्थिति के कारण भारत के जल मार्ग द्वारा पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया और पूर्वी एशिया के देशों में पहुंचा जा सकता था।

OR

हिमालय और प्रायद्वीपीय नदियों के बीच महत्वपूर्ण अंतर पर चर्चा करें।
उत्तर : हिमालय की नदियाँ –
• इन नदियों की लम्बाई बहुत अधिक है।
• ये नदियाँ बारहमासी हैं।
• ये नदियाँ यातायात की दृष्टि से उपयोगी नहीं है।
प्रायद्वीपीय नदियाँ –
• इनकी लम्बाई अपेक्षाकृत कम है।
• ये नदियाँ मौसमी हैं।
• ये नदियाँ यातायात की सुविधा प्रदान करती है।

23. लोकतंत्र किसी भी अन्य प्रकार की सरकार से बेहतर है; अपने पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर – यह सरकार का एक जवाबदेह रूप है। लोकतंत्र निर्णय लेने की गुणवत्ता में सुधार करता है। लोकतंत्र मतभेदों और संघर्षों से निपटने का एक तरीका प्रदान करता है।

OR

भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है। समझाइए।
उत्तर – लोकतन्त्र स्वतन्त्र व निष्पक्ष चुनाओं पर आधारित है।
• लोकतन्त्र में हर व्यस्क नागरिक का एक वोट होता है।
• लोकतन्त्र में निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है।
• लोकतन्त्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।
• लोकतान्त्रिक सरकार सैंवधानिक कानूनों व नागरिक अधिकारों द्वारा खींची लक्ष्मण रेखाओ के अन्दर काम करती है।
• लोकतन्त्र मतभेदों व टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।