Class 9 Hindi Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key (NCERT Based)
1. व्याकरण पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
(क) कवियित्रि
(ख) कवियत्री
(ग) कवयित्री
(घ) कवीयित्री
उत्तर – (ग) कवयित्री
(ii) अनुस्वार की ध्वनि कहां से निकलती है?
(क) नाक
(ख) मुंह
(ग) कान
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
उत्तर – (क) नाक
2. निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए : (2 × 3 = 6 अंक)
(क) प्रत्यय किसे कहते हैं? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – शब्द के अंत में जुड़कर उसका अर्थ बदल देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। उदाहरण: ‘पढ़ाई’ (पढ़ + आई), ‘लड़कापन’ (लड़का + पन)
(ख) तत्सम शब्द किसे कहते हैं? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – शब्द संस्कृत से बिना कोई परिवर्तन किए हिंदी में लिए जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। उदाहरण: सूर्य, अग्नि, चंद्र आदि।
(ग) वर्ण के कितने भेद होते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।
उत्तर – वर्ण दो प्रकार के होते हैं: स्वर और व्यंजन।
स्वर : अ, आ, इ, ई, उ, ऊ आदि।
व्यंजन : क, ख, ग, घ, च, छ, ज, झ आदि।
प्रश्न 3 अथवा 4 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए।
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखे : (5 अंक)
(क) बसंत ऋतु
(ख) कम्प्यूटर की उपयोगिता
(ग) हमारे परिवार का नया सदस्यः वृक्ष
उत्तर – स्वयं करे।
4. मुख्याध्यापक को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने हेतु आवेदन पत्र लिखें।
उत्तर –
सेवा में,
मुख्याध्यापक महोदय,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
विषय : विद्यालय छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे पिता जी का स्थानांतरण अन्य शहर में हो गया है, जिसके कारण मुझे अपने परिवार के साथ वहाँ जाना पड़ रहा है। इस कारण अब मैं आपके विद्यालय में अध्ययन जारी नहीं रख सकता। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे विद्यालय छोड़ने का प्रमाण-पत्र (School Leaving Certificate) प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं नए विद्यालय में प्रवेश ले सकूँ।
आपकी अति कृपा होगी।
सधन्यवाद,
आपका आज्ञाकारी छात्र,
नाम : पुनीत कुमार
कक्षा : 9वीं
अनुक्रमांक : 24
दिनांक : 26 अक्टूबर 20XX
हस्ताक्षर :
5. क्षितिज भाग-1 (काव्य खंड) के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखे : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) रसखान क्या देखकर दिल्ली से ब्रज चले गए थे?
(क) भीषण अकाल
(ख) राजा का अन्याय
(ग) सेना का जुल्म
(घ) भीषण गरीबी
उत्तर – (ख) राजा का अन्याय
(ii) ‘कैदी और कोकिला’ शीर्षक कविता में कवि की कौन-सी विचारधारा की अभिव्यक्ति हुई है?
(क) क्रांतिकारी
(ख) सामाजिक
(ग) राजनीतिक
(घ) धार्मिक
उत्तर – (क) क्रांतिकारी
6. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 5 = 5 अंक)
काली तू, रजनी भी काली
शासन की करनी भी काली,
काली लहर कल्पना काली,
मेरी काल कोठरी काली,
टोपी काली, कमली काली,
मेरी लौह-श्रृंखला काली,
पहरे की हुकृति की ब्याली,
तिम पर है गाली, ऐ आली!
प्रश्न :
(क) कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
उत्तर – कवि : माखनलाल चतुर्वेदी, कविता : कैदी और कोकिला
(ख) प्रस्तुत काव्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि ने कैद की अवस्था, उसमें व्याप्त अंधकार और शासन की क्रूरता का चित्रण किया है।
(ग) कोकिला के स्वर को ‘चमकीले गीत’ क्यों कहा गया है?
उत्तर – जेल के अंधकार में कोकिला की आवाज आशा और आनंद का संदेश देती है, अत: उसे चमकीला कहा गया है।
(घ) ब्रिटिश शासन की करनी के विषय में कवि ने क्या कहा है?
उत्तर – ब्रिटिश शासन की करनी को कवि ने ‘काली’ कहा है क्योंकि वह अत्याचार, अन्याय और शोषण से भरी थी।
(ड़) कवि ने काला संकट सागर किसे कहा है?
उत्तर – कवि ने अपने चारों ओर फैले जेल और क्रूर शासन को काला संकट सागर कहा है।
प्रश्न 7 अथवा 8 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए।
7. निम्नलिखित काव्यांश का भाव व काव्य सौंदर्य स्पष्ट कीजिए : (3 अंक)
रस्सी कच्चे धागे की, खौच रही मैं नाव ।
जाने कब सुन मेरी पुकार, करें देव भवसागर पार ॥
पानी टपके कच्चे सकोरे, व्यर्थ प्रयास हो रहे मेरे ।
जी में उठती रह-रह हक, घर जाने की चाह है घेरे ॥
उत्तर : भाव सौंदर्य – इस काव्यांश में कवि ने जीवन को एक नाव और संसार को भवसागर के रूप में प्रस्तुत किया है। काव्य की नायिका अपने जीवन-नौका को कच्चे धागे की रस्सी से खींचते हुए पार लगाना चाहती है, परन्तु बार-बार असफल हो रही है। यह मनुष्य की असहाय स्थिति, उसकी सीमित शक्ति और ईश्वर पर निर्भरता का प्रतीक है। नायिका की पुकार उस आत्मा की पुकार है जो परमात्मा से मुक्ति की याचना कर रही है। “कच्चे सकोरे से पानी टपकने” की उपमा मनुष्य के व्यर्थ प्रयासों को दर्शाती है।
• काव्य-सौंदर्य – इस काव्यांश में प्रतीकात्मकता, करुण रस, और भावनात्मक गहराई का सुंदर समन्वय है। भाषा सरल, मार्मिक और भावपूर्ण है। “कच्चे धागे” और “कच्चे सकोरे” जैसी उपमाएँ जीवन की नश्वरता और दुर्बलता को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करती हैं।
8. ‘ग्राम श्री’ नामक कविता में किस मौसम का और कैसा उल्लेख किया गया है?
उत्तर – ‘ग्राम श्री’ नामक कविता में वसंत ऋतु का सुंदर और जीवनदायी वर्णन किया गया है। कवि ने इस ऋतु को नवजीवन, उत्साह और उल्लास का प्रतीक बताया है। वसंत के आगमन से गाँव में हर ओर हरियाली छा जाती है, खेतों में लहलहाती फसलें, पेड़ों पर फूलों की बहार और प्रकृति में नवीन चेतना का संचार होता है। पक्षी मधुर स्वर में गाते हैं और सम्पूर्ण ग्राम वातावरण आनंदमय हो उठता है। इस प्रकार कवि ने वसंत ऋतु के माध्यम से ग्राम जीवन की समृद्धि, सुंदरता और ऊर्जा का प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किया है।
9. क्षितिज भाग-। (गद्य खंड) के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखे : (1 × 3 = 3 अंक)
(i) “कैसे नमक हराम बैल हैं कि एक दिन वहाँ काम न किया” ये शब्द किसने कहे?
(क) गया ने
(ख) झूरी की पत्नी ने
(ग) झूरी ने
(घ) झूरी की बेटी ने
उत्तर – (ख) झूरी की पत्नी ने
(ii) लेखक के अनुसार आज सच्चा सुख किसे समझा जाता है?
(क) ईश्वर-भक्ति को
(ख) उपभोग-भोग को
(ग) अधिक धन को
(घ) अत्यधिक वस्तुए खरीदने को
उत्तर – (ख) उपभोग-भोग को
(iii) सालिम अली साहब की जीवन-साथी कौन थी?
(क) तहमीना
(ख) सकीना
(ग) हुसना
(घ) मीना
उत्तर – (क) तहमीना
प्रश्न 10 अथवा 11 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए।
10. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (5 अंक)
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को परले दरजे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया का सकता। गाय सींग मारती है, ब्याही हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रुप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किन्तु गधे को कभी भी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहे गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी।
प्रश्न :
(क) प्रस्तुत गद्यांश के लेखक एवं पाठ का नाम लिखिए।
उत्तर – लेखक : मुंशी प्रेमचंद, पाठ : दो बैलों की कथा
(ख) हम किसी व्यक्ति को गधा क्यों कहते हैं?
उत्तर – क्योंकि वह बुद्धिहीन या सीधा-साधा होता है।
(ग) गधे के जीवन की प्रमुख विशेषता क्या है?
उत्तर – गधे का जीवन सहनशील, शांत और संतोषी होता है।
(घ) ‘परले दरजे का बेवकूफ’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – बहुत ज्यादा मूर्ख व्यक्ति
(ड़) गधे को गधा क्यों कहा जाता है?
उत्तर – सीधेपन, सहिष्णुता और क्रोध न करने की वजह से।
11. मुंशी प्रेमचंद के जीवन-परिचय तथा साहित्यिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर –
मुंशी प्रेमचंद
• जन्म – मुंशी प्रेमचंद का जन्म सन् 1880 में बनारस के लमही गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपत राय था। प्रेमचंद का बचपन अभावों में बीता।
• शिक्षा – उनकी शिक्षा बी.ए. तक ही हो पाई। उन्होंने शिक्षा विभाग में नौकरी की परंतु असहयोग आंदोलन में सक्रिय भाग लेने के लिए सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और लेखन कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हो गए।
• रचनाएं – प्रेमचंद की कहानियाँ मानसरोवर के आठ भागों में संकलित हैं। सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प, निर्मला, गबन, कर्मभूमि, गोदान उनके प्रमुख उपन्यास हैं। उन्होंने हंस, जागरण, माधुरी आदि पत्रिकाओं का संपादन भी किया।
• साहित्यिक विशेषताएं – कथा साहित्य के अतिरिक्त प्रेमचंद ने निबंध एवं अन्य प्रकार का गद्य लेखन भी प्रचुर मात्रा में किया। प्रेमचंद साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे। उन्होंने जिस गाँव और शहर के परिवेश को देखा और जिया उसकी अभिव्यक्ति उनके कथा साहित्य में मिलती है। किसानों और मज़दूरों की दयनीय स्थिति, दलितों का शोषण, समाज में स्त्री की दुर्दशा और स्वाधीनता आंदोलन आदि उनकी रचनाओं के मूल विषय हैं।
• भाषा शैली – प्रेमचंद के कथा साहित्य का संसार बहुत व्यापक है। उसमें मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों को भी अद्भुत आत्मीयता मिली है। बड़ी से बड़ी बात को सरल भाषा में सीधे और संक्षेप में कहना प्रेमचंद के लेखन की प्रमुख विशेषता है। उनकी भाषा सरल, सजीव एवं मुहावरेदार है तथा उन्होंने लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया है।
• मृत्यु – सन् 1936 में इस महान कथाकार का देहांत हो गया।
12. साँवले सपनों की याद शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए। (2 अंक)
उत्तर – सलीम अली की यायावरी से परिचित लोग अब भी यही सोच रहे हैं कि वे अभी गले में दूरबीन लटकाए लौट आएंगे। यह स्वप्न तब भंग होता है जब सलीम अली का जनाजा निकल रहा होता है अब तो बस उसकी यादें ही शेष है।
13. कृतिका भाग-1 के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए : (3 अंक)
‘शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है’- इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – लेखिका ने यह मानते हुए कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है, कर्नाटक के बागलकोट में बच्चों की शिक्षा के लिए एक स्कूल स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया। जब वहाँ बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी और बिशप ने स्कूल खोलने से मना कर दिया, तो लेखिका ने स्थानीय लोगों की सहायता से स्वयं स्कूल शुरू किया। इस स्कूल में अंग्रेज़ी, हिंदी और कन्नड़ तीनों भाषाओं में शिक्षा दी जाने लगी। बाद में उन्होंने इस स्कूल को सरकारी मान्यता भी दिलाई, जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हुई।
14. आदर्श जीवन मूल्य (मध्यमा) के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (2 × 2 = 4 अंक)
(क) सज्जन लोग अपने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों के पास क्यों जाते हैं?
उत्तर – सज्जन लोग अपने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों के पास जाते हैं क्योंकि गुरुजनों से ज्ञान तथा श्रेष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह दोनों ही उसे अच्छे कर्म करने में ईश्वर में ध्यान लगाने की शिक्षा देते हैं।
(ख) ‘गीता’ ग्रंथ की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – ‘गीता’ ग्रंथ एक महान धार्मिक और दार्शनिक ग्रंथ है। ‘गीता’ ग्रंथ की विशेषताए :
• गीता जीवन के कर्म का संदेश देती है।
• यह ज्ञान और भक्ति का संगम है
• गीता में आत्मा और परमात्मा के संबंध की व्याख्या है
• जीवन समस्याओं से निबटने की प्रेरणा देती है
• गीता हमें धर्म पर चलने व अधर्म का नाश करने की शिक्षा देती है