Class 9 Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key

Class 9 Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key (NCERT Based)

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-15) प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न (16-18) प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न (19-21) प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न (22-23) प्रत्येक 5 अंक का है।

1. गया के घर में दूसरी बार बैलों की रस्सियाँ किसने खोली?
(क) गया की पत्नी ने
(ख) गया के नौकर ने
(ग) गया की बेटी ने
(घ) स्वयं गया ने
उत्तर – (ग) गया की बेटी ने

2. तिब्बत में भिखमंगे भीख माँगने के लिए क्या कहते?
(क) जमीन पर माथा टेकते
(ख) जीभ निकाल कर ‘दया-दया’ कहते हैं
(ग) झोली फैलाते हैं
(घ) गिड़गिड़ाते हैं
उत्तर – (ख) जीभ निकाल कर ‘दया-दया’ कहते हैं

3. उपभोक्तावाद की संस्कृति में किसका घोर अपव्यय हो रहा है?
(क) सीमित साधनों का
(ख) भावनाओं का
(ग) धर्म का
(घ) पारस्परिक सम्बन्धों का
उत्तर – (घ) पारस्परिक सम्बन्धों का

4. सालिम अली के लिए क्या थी?
(क) एक नटखट युवती
(ख) रहस्य भरी दुनिया
(ग) आय का साधन
(घ) जी का जंजाल
उत्तर – (ख) रहस्य भरी दुनिया

5. ‘सहज दुलीचा’ किसका प्रतीक है?
(क) सहज जीवन का
(ख) सहज विचार का
(ग) सहज भोजन का
(घ) सहज भक्ति भावना का
उत्तर – (ख) सहज विचार का

6. रसखान की प्रमुख रचना कौन-सी है?
(क) सतसई
(ख) प्रेमवाटिका
(ग) सूरसागर
(घ) कृष्ण वाटिका
उत्तर – (ख) प्रेमवाटिका

7. ‘मोहन’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(क) श्रीकृष्ण के लिए
(ख) महात्मा गाँधी के लिए
(ग) कवि ने अपने लिए
(घ) जवाहर लाल नेहरू के लिए
उत्तर – (ख) महात्मा गाँधी के लिए

8. हिन्दी में कुल कितने व्यंजन हैं?
(क) 36
(ख) 44
(ग) 33
(घ) 11
उत्तर – (ग) 33

9. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए :
(क) सन्यासी
(ख) संन्यासी
(ग) सनयाशी
(घ) सनयासी
उत्तर – (क) सन्यासी

10. ‘अत्यन्त’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है :
(क) अति
(ख) अत
(ग) अत्य
(घ) अ
उत्तर – (क) अति

11. कवयित्री ललद्यद ने ‘कच्चे सकोरे’ किसे कहा है?
उत्तर – कमजोर शरीर का

12. ‘तननि-तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।’ में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर – अनुप्रास अलंकार

13. हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं?
उत्तर – देवनागरी

14. फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म किस सन् में हुआ?
उत्तर – 4 मार्च 1921

15. हिन्दी भाषा में स्वर के कितने भेद हैं?
उत्तर – तीन भेद

16. ‘मृत्यु का तरल दूत’ किसे कहा गया है और क्यों?
उत्तर – मोटी डोरी की शक्ल में गेरुआ-झाग-फेन में उलझे बाढ़ के पानी को लेखक ने तरल दूत कहा है। क्योंकि ये वो पानी था जिसका स्वरुप तरल था पर मौत का संदेश लेकर तेज़ी से बढ़ रहा था। जो अपने में शहरों, गाँवों को मृत्यु के विकराल दूत की भाँति निगल रहा था। इसलिए इसे मृत्यु का तरल दूत कहा गया है।

17. किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया?
उत्तर – एक बार बचपन में सालिम अली की एयरगन से एक गौरैया घायल होकर गिर पड़ी। घायल गौरैया को देख उनका मन द्रवित हो उठा। वे गौरैया की देखभाल, सुरक्षा और खोजबीन में जुट गए। इस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया।

18. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
उत्तर – अंग्रेज़ी शासन की तुलना कवि ने अंधकार के प्रभाव से की है क्योंकि अंग्रेज़ी सरकार की कार्य प्रणाली अंधकार की तरह काली है। यहाँ अन्याय अंधकार का प्रतीक है क्योंकि अंग्रेज़ों की शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी।

19. ‘शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है’ – इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – लेखिका बच्चों की शिक्षा के प्रति बहुत जागरूक थीं। उनके अनुसार हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार था। इसी उद्देश्य से उन्होंने कर्नाटक के छोटे से कस्बे, बागलकोट में बच्चों के लिए जहाँ स्कूल का अभाव था, कैथोलिक बिशप से स्कूल खोलने का आग्रह किया। चूँकि वहाँ क्रिश्चयन बच्चों की संख्या अधिक नहीं थी इसलिए बिशप ने उनकी दरखास्त को नामंजूर कर दिया। लेखिका इससे हताश नहीं हुईं अपितु अपने प्रयासों से उन्होंने तीन भाषाएँ पढ़ाने वाला (अंग्रेज़ी, हिंदी, कन्नड़) स्कूल स्वयं आरंभ कर दिया और उसे कर्नाटक सरकार से मान्यता भी दिलवाई।

20. समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-से प्रयास कर सकते हैं?
उत्तर – समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु हम निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं :
• उनकी शिक्षा के हेतु कार्य कर सकते हैं ताकि समाज में वह सिर उठा कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
• अपने समय की महान एवं विदुषी स्त्रियों का उदाहरण समाज में प्रस्तुत करना चाहिए।
• हमें महिलाओं को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।
• महिलाओं को उचित सम्मान देना चाहिए।
• महिलाओं को अपनी इच्छा अनुसार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देना चाहिए।
• लड़कियों का विवाह बिना दहेज लिए व दिए हो इस विषय पर कार्य कर सकते हैं।

21. तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं?
उत्तर – तत्पुरुष समास वह होता है, जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। इस समास में आने वाले कारक चिन्हों (को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर) आदि का लोप होता है। तत्पुरुष समास के छः भेद होते हैं।

22. किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संबंधों को कहानी में किस तरह व्यक्त किया गया है?
उत्तर – पशु आदिकाल से ही मनुष्यों के साथी रहे हैं। किसान के लिए पशु वरदान के समान है। किसान हल चलाने, बोझ ढोने, पानी खींचने तथा सवारी करने के लिए पशुओं का प्रयोग करते है। झूरी हीरा और मोती को बच्चों की तरह स्नेह करता था। वह उन्हें अपनी आँखों से दूर नहीं करना चाहता था। इससे पता चलता है कि किसान अपने पशुओं से मानवीय व्यवहार करते हैं। किसान पशुओं को घर के सदस्य की भांति प्रेम करते रहे हैं और पशु अपने स्वामी के लिए जी-जान देने को तैयार रहे हैं। प्रेम पाने से वे भी प्रेम व्यक्त करते हैं और क्रोध तथा अपमान पाकर वे भी असंतोष व्यक्त करते हैं।

23. सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था?
उत्तर – सखी गोपी से कृष्ण का मोहक रूप धारण करने का आग्रह करती है। सखी गोपी से वही सब कुछ धारण करने के लिए कहती है जो कृष्ण धारण करते हैं, सखी ने गोपी से आग्रह किया था कि वह कृष्ण के समान सिर पर मोरपंखों का मुकुट धारण करें, गले में गुंजों की माला पहने, तन पर पीले वस्त्र पहने और हाथों में लाठी थामे वन में गायों को चराने जाए। उसी रुप में वह दूसरी गोपी को देखना चाहती है ताकि उसके द्वारा धारण किए श्री कृष्ण के रुप में वह उनके दर्शनों का सुख प्राप्त कर अपने प्राणों की प्यास को शांत कर सके।