Class 8 Hindi Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key (NCERT Based)
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-12) carry 2 marks each.
• Questions (13-14) carry 3 marks each.
• Questions (15-16) carry 5 marks each.
1. लेखक ने कुदाल छोड़कर अपने हाथ में क्या उठा लिया था?
(क) कुल्हाड़ी
(ख) तलवार
(ग) कलम
(घ) पुस्तक
उत्तर – (ग) कलम
2. कबीर के दोहों को क्या कहा जाता है?
(क) साखी
(ख) चौपाई
(ग) पद
(घ) गद्य
उत्तर – (क) साखी
3. ‘क्या निराश हुआ जाए’ निबंध में लेखक ने समाज के लिए किसमें रस लेना बुरा कहा है?
(क) भलाई में
(ख) बुराई में
(ग) लालच में
(घ) त्याग में
उत्तर – (ख) बुराई में
4. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता की कवयित्री कौन है?
(क) सुभद्रा कुमारी चौहान
(ख) महाश्वेता
(ग) जया जादवानी
(घ) महादेवी
उत्तर – (ग) जया जादवानी
5. माला तो कर में फिरै, जीभि फिरै मुख माँहि। मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै, यह तौ सुमिरन नाहिं।। कबीर दास जी के इस दोहे में कैसी भक्ति का उल्लेख किया गया है?
(क) सगुण भक्ति का
(ख) निर्गुण भक्ति का
(ग) दास्य भाव की भक्ति का
(घ) पाखंडपूर्ण भक्ति का
उत्तर – (घ) पाखंडपूर्ण भक्ति का
6. ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव किस तारीख को पास हुआ था?
उत्तर – 8 अगस्त, 1942 को
7. चूड़िया बनाना किसका खानदानी पेशा था?
उत्तर – बदलू मनिहार
8. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ नामक कविता में सूरज का डूबना किसका प्रतीक है?
उत्तर – जल्दी घर लौट आने का
9. चंद्रगुप्त मौर्य कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर – मगध
10. ‘भगवान के डाकिए’ कविता का प्रमुख संदेश ‘विश्व बंधुत्व की भावना’ है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
11. ‘बस की यात्रा’ पाठ में बस के पुलिया के ऊपर पहुँचने पर क्या हुआ?
उत्तर – बस कुछ दूर चलकर पुलिया पर पहुँची थी कि उसका एक टायर फट गया और बस झटके से रुक गई। यदि बस स्पीड में होती तो उछलकर नाले में गिर जाती। लेखक बस कंपनी के हिस्सेदार को श्रद्धाभाव से देख रहा था।
12. ‘दया धर्म का मूल है’ पाठ में शेरनी ने सियार के बच्चे को क्या समझाया?
उत्तर – शेरनी ने सियार के बच्चे को समझाया कि वह सियार का लड़का है, जिसे उसने दया करके अपने बच्चों की तरह पाला है। उसके बच्चों को पता नहीं हैं कि वह सियार है। अब तुम यहाँ से चुपचाप भाग कर सियारों के साथ रहो नहीं तो उसके बच्चे उसे मार कर खा जाएँगे।
13. ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में कवि ने दीवाने किसे और क्यों कहा है?
उत्तर – ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में कवि ने अपने आप को दीवाना कहा है क्योंकि वह मस्तमौला है। उसे किसी बात की फिक्र नहीं है। वह अपनी मस्ती में ही बिना किसी मंज़िल के आगे बढ़ा चला जा रहा है।
14. ‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।’ इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर – लेखक ने उन कारीगरों की तरफ़ संकेत किया है जो हाथ से बनी वस्तुओं से अपना जीवनयापन करते हैं। आज के मशीनी युग ने उन कारीगरों के हाथ काटकर मानों उनकी रोटी ही छीन ली है। उन कारीगरों का रोजगार इन पैतृक काम धन्धों से ही चलता था। उसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सीखा था।
15. कलिंग के युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक का मन क्यों बदल गया था?
उत्तर – कलिंग के युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक का मन बदल गया था क्योंकि इस युद्ध में बहुत बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और अत्यधिक विनाश हुआ था। युद्ध के परिणामस्वरूप हुए रक्तपात और तबाही ने अशोक को गहरे रूप से प्रभावित किया। उन्होंने इस विनाश को देखकर अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया। उनका हृदय मानवता के प्रति दया और करुणा से उद्वेलित हो गया।
16. “एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध भेजती है।” कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – एक देश की धरती अपने सुगन्ध व प्यार को पक्षियों के माध्यम से दूसरे देश को भेजकर सद्भावना का संदेश भेजती है। भाव यह है कि जब एक जगह की धरती अपनी भूमि में उगने वाले फूलों की सुगन्ध को, पानी को, बदलों के रूप में भेजते हुए नही झिझकती अर्थात् भेदभाव नहीं करती बल्कि समान भाव से अपना प्रेम संदेश भेजती है तो हम मनुष्य क्यों नहीं इस भावना से प्रेरित होकर आपस में सद्भावना बनाए रखते।