Class 8 Drawing Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key (NCERT Based)
निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-10) प्रत्येक एक अंक का है।
• प्रश्न (11-13) प्रत्येक दो अंक का है।
• प्रश्न (14) चौबीस अंक का है।
1. मानव चेहरे को कितने बराबर इकाई में बांटा गया है?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पांच
उत्तर – (B) तीन
2. भूरा रंग प्रतीक माना जाता है :
(A) शान्ति
(B) दृढ़ता
(C) दोस्ती
(D) शोक
उत्तर – (B) दृढ़ता
3. विन्सेंट विलेम वेन गो किस देश के महान चित्रकार थे?
(A) जर्मनी
(B) नीदरलैंड
(C) भारत
(D) स्पेन
उत्तर – (B) नीदरलैंड
4. व्यास वृत्त को कितने भागों में बांटतां है?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पांच
उत्तर – (A) दो
5. आइसक्रीम स्टिक से सजावटी जहाज बनाते समय उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री क्या है?
(A) आइसक्रीम स्टिक
(B) बटन, टेप
(C) केची और गोंद
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
6. माइकल एंजेलो भारत के महान चित्रकार थे। (सत्य / असत्य)
उत्तर – असत्य
7. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
8. ………….. विधि में बिन्दुओं को पास अथवा टैप करके हल्का व गहरापन दिखाया जाता है।
उत्तर – स्टिप्लिंग
9. वृत्त की परिधि का कोई भी भाग …………… कहलाता है।
उत्तर – चाप
10. वृत्त को घेरने वाली वक्र रेखा ………….. होती है।
उत्तर – परिधि
11. वृत्त के अंतर्गत वर्ग की रचना करे।
उत्तर –

रचना :
• केन्द्र O से वृत्त खींचें।
• केन्द्र O से गुजरता हुआ व्यास AOC खींचें।
• व्यास AOC का लम्बअर्धक खींचें जो वृत्त की परिधि को बिन्दु B और D पर काटें।
• बिन्दु A, B, C व D को आपस में क्रमशः मिलाएँ।
• ABCD एक अभीष्ट वर्ग है।
12. संयोजन चित्रण क्या है?
उत्तर – जब किसी चित्र में विभिन्न वस्तुओं को किसी निश्चित उद्देश्य या विषय के अनुसार संतुलित, सुंदर और व्यवस्थित रूप से एक साथ रखा जाता है, तो उसे संयोजन चित्रण कहा जाता है। संयोजन करते समय वस्तुओं के आकार, अनुपात, दूरी, रंग, प्रकाश और छाया का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है, ताकि चित्र आकर्षक और संतुलित दिखाई दे।
13. ग्रेडेशन क्या है? कोई चार विधियों के नाम लिखो।
उत्तर – चित्रकला में जब प्रकाश और छाया को दिखाने के लिए रंगों या टोन को धीरे-धीरे हल्के से गहरे या गहरे से हल्के रूप में बदला जाता है, तो उसे ग्रेडेशन कहा जाता है। इससे चित्र में गहराई, सुंदरता और वास्तविकता आती है। ग्रेडेशन की चार प्रमुख विधियाँ: समजिंग विधि, दिशात्मक विधि, हैचिंग विधि, क्रॉस हैचिंग विधि।
14. A4 कागज पर भू-दृश्य चित्रण के अन्तर्गत भू-दृश्य के सभी घटकों को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतू का चित्रण करके उसे रंगों से सजाओ।
उत्तर – रंग स्वयं भरे।
