Class 7 Hindi Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key (NCERT Based)
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Question (11-12) carry 2 marks each.
• Question (13-14) carry 3 marks each.
• Question (15-16) carry 5 marks each.
1. ‘हिमालय की बेटियाँ’ निबंध में काका कालेलकर ने नदियों को क्या कहा है?
(क) लोकमाता
(ख) लोकपाल
(ग) लोकनाथ
(घ) लोकपिता
उत्तर – (क) लोकमाता
2. ‘पापा खो गए’ पाठ के लेखक कौन है?
(क) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(ख) विजय तेंदुलकर
(ग) भवानीप्रसाद मिश्र
(घ) सचिन तेंदुलकर
उत्तर – (ख) विजय तेंदुलकर
3. खिलौनेवाले की आवाज सुनकर बच्चें अस्थिर क्यों हो उठते थे?
(क) बच्चों को खिलौनेवाले की आवाज़ पसंद थी।
(ख) बच्चों को मुफ्त में खिलौने मिलते थे।
(ग) बच्चें बाहर जाना चाहते थे।
(घ) बच्चों को खिलौने बहुत पसंद थे।
उत्तर – (घ) बच्चों को खिलौने बहुत पसंद थे।
4. ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ कविता में कवि ने क्या संदेश दिया है?
(क) पक्षियों को सब सुख सुविधाएँ देनी चाहिए।
(ख) पक्षियों के लिए प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रखना चाहिए।
(ग) पक्षियों के लिए झूले डालने चाहिए।
(घ) पक्षियों को पिंजरे के अंदर कैद रखना चाहिए।
उत्तर – (ख) पक्षियों के लिए प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रखना चाहिए।
5. ‘कटुक-निबौरी’ में ‘कटुक’ शब्द में कौन-सा विशेषण है?
(क) संख्यावाचक विशेषण
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) गुणवाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर – (ग) गुणवाचक विशेषण
6. ‘शाम-एक किसान’ किस प्रकार की विधा है?
उत्तर – कविता
7. राजा शांतनु की पहली पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर – गंगा
8. ‘अपूर्व अनुभव’ मूलतः किस भाषा में ली गई कहानी है?
उत्तर – जापानी
9. ‘भूखे-प्यासे’ में कौन-सा समास है?
उत्तर – द्वंद्व
10. ‘रहीम के दोहे’ शीर्षक पाठ के कवि कौन है?
उत्तर – रहीम
11. ‘हिमालय की बेटियाँ’ नामक पाठ में लेखक ने हिमालय की बेटियाँ किसको कहा है और क्यों?
उत्तर – लेखक ने हिमालय से निकलने वाली ‘नदियों’ को हिमालय की बेटियाँ कहा है। ये नदियाँ हिमालय से निकली हैं तथा इनका बचपन हिमालय की गोद में ही बीता है। अतः ये उसी की बेटियाँ हैं।
12. कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?
उत्तर – कठपुतली को गुलाम बनाया हुआ था। उसके पैरों में आगे-पीछे धागे बाँधे गए थे। वह आजाद होना चाहती है। वह इन्हें तोड़कर स्वतंत्र रूप से अपने पाँवों पर खड़ा होना चाहती है। परन्तु पाँवों के बंधे होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती। इसलिए उसे अपनी पराधीनता पर गुस्सा आता है।
13. पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं?
उत्तर – पक्षी उन्मुक्त रहकर गीत गाना चाहता है। स्वतन्त्र हो कर आकाश में उड़ना चाहता है। वह स्वतंत्र रहकर नदियों-झरनों का जल पीना चाहता है। पेड़ के फल खाना चाहता है। वृक्षों की डालियों पर बैठकर झुला झूलना चाहता है। अपने पंखों को पूर्णतः फैला कर सीमाहीन क्षितिज को छूना चाहता है। अपनी सूरज जैसी लाल चोंच से अनार के दाने चुगना चाहता है।
14. भीम के भोजन में जहर किसने और क्यों मिलाया? विस्तार से लिखो।
उत्तर – दुर्योधन भीम से बहुत जलता था इसलिए उसे अपने मार्ग से हटाना चाहता था। दुर्योधन ने भीम को मारने के लिए पाड़वों को जल-क्रीड़ा का न्यौता दिया। खेलने के पश्चात सब लोगों ने भोजन किया। परन्तु दुर्योधन ने चालाकी से भीम के भोजन में विष मिला दिया। विष के प्रभाव से भीम अचेत हो गया। दुर्योधन ने उसे बांधकर गंगा में बहा दिया।
15. मिठाईवाले के किन गुणों के कारण सभी उसकी ओर चले आते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर – मिठाई बेचने वाले बहुत ही मधुर आवाज में गा-गाकर अपनी चीजों की विशेषताएँ बताता था जिससे सबका ध्यान उसकी ओर खिंचा चला जाता था। वह हमेशा ही बच्चों की मनपसंद चीजें लाया करता था, जिस कारण बच्चे उसके आते ही उसे घेर लेते थे। वह जो भी चीजें लाता था उनको बहुत ही कम दामों में बेचता था जिस वजह से बच्चों के माता-पिता भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे। वह बच्चों से बहुत अच्छे से अपनत्व की भावना के साथ बात करता था जो सभी को अच्छा लगता था। ऐसी बहुत सी विशेषताएँ थीं जिस के कारण बच्चे तो बच्चे बड़े भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे।
16. अच्छे मित्र की पाँच विशेषताएँ लिखो।
उत्तर – अच्छे मित्र की पाँच विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
(i) अच्छे मित्र हमेशा सच्चे और ईमानदार होते हैं, जिससे आप उनके साथ खुलकर बात कर सकते हैं।
(ii) वे कठिन समय में भी आपका समर्थन करते हैं और आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
(iii) अच्छे मित्र आपकी भावनाओं को समझते हैं और आपकी स्थिति में सहानुभूति रखते हैं।
(iv) वे आपके प्रति वफादार होते हैं और आपके विश्वास को कायम रखते हैं, जिससे आप भरोसेमंद महसूस करते हैं।
(v) अच्छे मित्र आपकी कमियों और गलतियों को सहन करते हैं और आपको सुधारने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।