Class 7 Drawing Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Class 7 Drawing Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key (NCERT Based)

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-13) carry 2 marks each.
• Questions (14-16) carry 3 marks each.
• Questions (17-19) carry 5 marks each.

1. महान चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म किस देश में हुआ था?
(a) इटली
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) नेपाल
उत्तर – (b) भारत

2. बंगाल में रंगोली को क्या कहते हैं?
(a) अल्पना
(b) कोलम
(c) रंगोली
(d) माडना
उत्तर – (a) अल्पना

3. प्राथमिक रंग कितने होते हैं?
(a) 5
(b) 3
(c) 4
(d) 2
उत्तर – (b) 3

4. वस्तु चित्रण में शेडिंग द्वारा मूलतः क्या दर्शाया जाता है?
(a) प्रकाश
(b) रंग
(c) आकृति
(d) मूल आकार और टेक्सचर
उत्तर – (d) मूल आकार और टेक्सचर

5. मग निम्नलिखित में से कैसी आकृति है?
(a) अंडाकार
(b) गोलाकार
(c) बेलनाकार
(d) त्रिभुजाकार
उत्तर – (c) बेलनाकार

6. वर्ग के चारों कोणों का योग 360° होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य

7. किसी भी वस्तु को प्रकाश के माध्यम से देखा जाता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य

8. जो भाग वृत की दो त्रिज्याओं एवं उनके बीच की चाप से घिरा हो, वह ………….. कहलाता है।
उत्तर – त्रिज्याखंड

9. सात भुजाओं से बनी आकृति ………… कहलाती है?
उत्तर – सप्तभुज

10. प्रसिद्ध चित्रकार रामकुमार का जन्म कब हुआ?
उत्तर – 1924

11. बहुभुज किसे कहते हैं ?
उत्तर – अनेक भुजाओं से बनी आकृति बहुभुज कहलाती है।

12. कोणीय दृष्टिक्रम सिद्धांत क्या है ?
उत्तर – जब किसी घन या घनाभ का कोई खड़ा तल पिक्चर प्लेन के समानांतर ना हो तो उन दोनों तलों के किनारे दो विपरीत दिशाओं में दृष्टि स्तर पर झुके हुए मिलते प्रतीत होते हैं।

13. प्राथमिक रंग किसे कहते हैं?
उत्तर – प्राथमिक रंग वे रंग होते हैं जिन्हें किसी अन्य रंग को मिलाकर नहीं बनाया जा सकता। आम तौर पर, लाल, पीला, और नीला रंगों को प्राथमिक रंग माना जाता है।

14. तान (टोन) की परिभाषा लिखो है?
उत्तर – रंगों में सफेद रंग मिलाकर हल्का तथा काला अथवा विरोधी रंग मिलाकर गहरा रंग प्राप्त किया जाता है। काले या सफेद रंग की मात्रा पर रंग का हल्का या गहरा होना निर्भर करता है।

15. कोण की परिभाषा लिखो।
उत्तर – कोण एक ऐसी आकृति है जो एक ही प्रारंभिक बिंदु वाली दो किरणों से बनती है। इसे ∠ चिह्न द्वारा दर्शाया जाता है। कोण आमतौर पर डिग्री में मापा जाता है। कोण के कई प्रकार है – न्यूनकोण, समकोण, अधिककोण, सरल कोण, वृहतकोण, पूर्णकोण।

16. वृत की परिभाषा लिखो।
उत्तर – किसी बिन्दु से समान दूरी पर खीची गई वक्र रेखा से घिरा हुआ क्षेत्र, वृत्त कहलाता है। वृत्त एक द्विआयामी आकृत्ति होती है। वृत की कोई भुजा नहीं होती ना ही शीर्ष होता है।

17. इन्द्रधनुष के सभी रंगों के नाम क्रमानुसार लिखे।
उत्तर – इन्द्रधनुष के रंगों के नाम ROYGBIV क्रम में होते हैं :
1. लाल (Red)
2. नारंगी (Orange)
3. पीला (Yellow)
4. हरा (Green)
5. नीला (Blue)
6. जामुनी (Indigo)
7. बैंगनी (Violet)

18. किसी एक पक्षी का चित्र बनाए।
उत्तर –

19. एक वर्ग बनाएं रचना सहित, जिसकी एक भुजा a = 3 सें०मी० दी गई हो।
उत्तर –

रचना :
• भुजा a के समान रेखाखण्ड AB = 3 सें०मी० लें।
• बिन्दु A और B पर परकार से लम्ब खींचें।
• बिन्दु A और B से रेखाखण्ड AB के समान परकार खोलकर दोनों लम्बों पर क्रमशः C व D चाप लगाएँ।
• बिन्दु C तथा D को मिलाएँ।
• ABCD एक अभीष्ट वर्ग है।