Class 12 Political Science Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Class 12 Political Science Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key (NCERT Based)

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-18) carry 3 marks each.
• Questions (19-20) carry 5 marks each.

1. भारत में नई आर्थिक नीति कब शुरु हुई?
(a) 1985
(b) 1991
(c) 1980
(d) 1892
उत्तर – (b) 1991

2. भारत के विभाजन से उत्पन्न समस्याएं थी :
(a) भौगोलिक दूरी की समस्या
(b) गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों की समस्या
(c) शरणार्थियों की समस्या
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d) उपर्युक्त सभी

3. भारत ने विकास का कौन-सा मॉडल अपनाया?
(a) उदारवादी मॉडल
(b) पूंजीवादी मॉडल
(c) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(d) पूंजीवाद समर्थक मॉडल
उत्तर – (c) मिश्रित अर्थव्यवस्था

4. भारत और चीन के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कौन-सी है?
(a) मैकमोहन रेखा
(b) रेडक्लिफ रेखा
(c) नेहरू रेखा
(d) माओं रेखा
उत्तर – (a) मैकमोहन रेखा

5. भारत का ‘आयरनमैन’ किसे कहा जाता है?
(a) महात्मा गांधी
(b) सरदार पटेल
(c) सुभाष चंद्र बोस
(d) राजेंद्र प्रसाद
उत्तर – (b) सरदार पटेल

6. भारत का प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर – मोरारजी देसाई

7. भारत में कौन-सा भाषाई फार्मूला लागू किया गया है?
उत्तर – त्रि-भाषायी फार्मूला (तीन भाषा सूत्र)

8. भारतीय विदेश नीति के वास्तुकार कौन हैं?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू

9. भारत में नए राज्यों का पुनर्गठन किस आधार पर किया गया?
उत्तर – भाषा के आधार पर

10. कथन (A) : गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस पार्टी ने 1971 मे दिया।
कारण (R) : भारत ने पोखरण (राजस्थान) में अपना पहला परमाणु परीक्षण वर्ष 1974 में किया।
उत्तर – कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

11. बर्लिन की दीवार कब बनी व कब गिराई गई?
उत्तर – बर्लिन की दीवार 13 अगस्त 1961 को बनाई गई व 09 नवम्बर 1989 को गिराई गई।

12. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार किसे कहते हैं?
उत्तर – एक निश्चित आयु के बाद देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार ही सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहलाता है।

13. राष्ट्रवाद की मुख्य समस्याएं क्या है?
उत्तर – राष्ट्रवाद की मुख्य समस्याएं निम्नलिखित है : क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, प्रशासनिक समस्या।

14. भारत में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग कब और क्यों किया गया?
उत्तर – भारत में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग 1982 मे किया गया था। मतपेटियों की तुलना में ईवीएम को परिवहन करना आसान होता है क्योंकि वे हल्के और अधिक पोर्टेबल होते हैं।

15. दो धुर्वीयता के अंत से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – दूसरे विश्व युद्ध के बाद विश्व दो गुटों में बट गया था एक पूंजीवादी और दूसरा साम्यवादी। पूंजीवादी विचारधारा का समर्थक देश का नेता अमेरिका तथा साम्यवादी विचारधारा का नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था। 25 दिसंबर 1991 को साम्यवाद विचारधारा का समर्थक सोवियत संघ का विघटन होने के बाद विश्व में द्वि-धुर्वीयता का अंत हो गया था।

16. ‘ग्रैंड अलायन्स’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – 1971 में लोकसभा के चुनाव फरवरी माह में हुए। इससे पहले कांग्रेस पार्टी का विभाजन हो चुका था। इन्दिरा गाँधी जिस कांग्रेस का नेतृत्व कर रही थी उसके विरोध में कई पार्टियों ने एक गठबन्धन बना लिया। सभी बड़ी गैर साम्यवादी और गैर कांग्रेसी विपक्षी पार्टियों ने एक चुनावी गठबन्धन बना लिया था इसे ‘ग्रैंड अलायंस’ कहा गया। इसमें शामिल प्रमुख पार्टियाँ थीं- जनसंघ, स्वतन्त्र पार्टी और भारतीय क्रांति दल।

17. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है? वर्णन करें।
उत्तर – वह अर्थव्यवस्था जिसमें आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों मिलकर काम करते हैं, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। यह आम तौर पर पूंजीवाद और समाजवाद दोनों के सि‌द्धांत पर आधारित है। इस मॉडल में निजी संपत्ति की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाती है।

18. किन्हीं तीन कारकों का विश्लेषण करें जिन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में इंदिरा गांधी की लोकप्रियता को बढ़ाया।
उत्तर – श्रीमती इंदिरा गांधी की लोकप्रियता के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारक :
(i) ‘गरीबी हटाओ’ का लोकप्रिय नारा
(ii) बैंकों का राष्ट्रीयकरण
(iii) प्रिवी पर्स की समाप्ति
(iv) भूमि सुधार कानून और भूमि सीमा अधिनियम

19. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – राजनीतिक दल चुनाव लड़ते है और यह कोशिश करते है कि चुनाव में उनके उम्मीदवार की जीत हो। ये राजनीतिक दल देश में व्याप्त समस्याओं को जनता के सामने रख कर जनता में जागरूकता पैदा करते है। राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। राजनीतिक दल मतदाताओं के समक्ष अपनी छवि अच्छी बनाने के लिए जनता की सुख-सुविधा के लिए विभिन्न कार्य करते है। राजनीतिक दल चुनाव लड़कर सरकार गठित करते है, चुनाव में हारने वाले दल विपक्ष की भूमिका अदा करते है, इस प्रकार वे सरकार पर अंकुश रखते है। राजनीतिक दल कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करते है।

20. किन बातों के कारण गोर्बाचोव सोवियत संघ में सुधार के लिए बाध्य हुए?
उत्तर – गोर्बाचोव को सोवियत संघ में सुधार करने के लिए कई कारणों से प्रेरित किया गया था। यहाँ कुछ मुख्य कारण दिए जा रहे हैं :
• आर्थिक समस्याएं – सोवियत संघ में आर्थिक समस्याएं थीं, जैसे की उत्पादन में कमी, अर्थव्यवस्था में स्थिरता, और भूमि की अनुपयुक्त उपयोग। इन समस्याओं के समाधान के लिए सुधार की आवश्यकता थी।
• राजनीतिक अस्थिरता – सोवियत संघ में राजनीतिक अस्थिरता और प्रतिबंधों की स्थिति थी, जिससे लोगों की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध था। गोर्बाचोव ने इसे सुधारने का प्रस्ताव किया।
• सामाजिक परिवर्तन – सोवियत समाज में सामाजिक परिवर्तन की मांग थी, जैसे की मीडिया की स्वतंत्रता, मनोरंजन की पहुंच, और मनोरंजन की मुक्ति।
• अंतर्राष्ट्रीय दबाव – सोवियत संघ के पास अंतर्राष्ट्रीय दबाव होने के कारण, गोर्बाचोव को सुधार के माध्यमों पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस हुई।
• नेतृत्व की प्रेरक – गोर्बाचोव को एक प्रेरक नेता माना जाता था, जिन्होंने सोवियत संघ में सुधार के लिए प्रेरित किया।